Back
Raebareli229001blurImage

Raebareli: बुद्धीलाल पासी फिर बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Mahesh kumar
Mar 16, 2025 10:21:04
Raebareli, Uttar Pradesh

भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए बुद्धीलाल पासी को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया है। पार्टी कार्यालय अटल भवन में इस घोषणा के लिए आज बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे थे। दोपहर ढाई बजे जिला चुनाव अधिकारी राकेश मिश्र और प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बुद्धीलाल पासी के नाम की घोषणा की। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया और भरोसा जताया कि वह अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 75 से ज्यादा नेताओं ने दावेदारी की थी।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|