icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229001
Om DwivediOm DwivediFollow28 Dec 2024, 02:59 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

DIG हेमंत चौहान का सीधी दौरा: कुसमी से थानों तक पुलिस व्यवस्था परख

Sidhi, Madhya Pradesh:दो दिवसीय दौरे पर रीवा रेंज के डीआईजी हेमंत चौहान ने जिला की पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया. आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुसमी में जनविश्वास कार्यक्रम में शामिल होकर आमजन से संवाद किया, तो मझौली और मड़वास थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं. दौरे के दूसरे दिन पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं. साथ ही पुलिस वाहनों और जरूरी दस्तावेजों का निरीक्षण कर विभागीय व्यवस्थाओं की हकीकत जानी. इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित जिलेभर के थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहा. सीधी जिले में रीवा से सीधी आये महा निरीक्षक डीआईजी हेमंत चौहान दौरा पुलिस व्यवस्था को परखने और मैदानी स्तर पर पुलिसकर्मियों की समस्याएं जानने के लिहाज से अहम माना जा रहा है जहां आदिवासी अंचल कुसमी में जनविश्वास कार्यक्रम के जरिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाने का संदेश दिया गया, वहीं थानों के निरीक्षण में व्यवस्थाओं की समीक्षा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले दूसरे दिन पुलिस दरबार में कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण करने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित कर डीएसपी कार्यालय सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के शाखाओं का निरीक्षण कर स्थित का जायजा लिये.
0
0
Report

वैशाली महुआ में नकाबपोश बदमाशों ने दुकान से 19 हजार रुपये लूटे

Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से है जहाँ बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना महुआ थाना क्षेत्र के डोगरा चौक की है जहाँ स्थित एक किराना दुकान पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोला और हथियार के बल पर दुकान से 19 हजार रुपये और दुकानदार का सोने का लॉकेट लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही महुवा एसडीपीओ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधी तीन की संख्या में थे और तीनों ने नकाब पहन रखा था। जानकारी मिल रही है कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकानदार के साथ मारपीट भी की है। हालाँकि मौके पर पहुंचे महुआ एसडीपीओ ने लूट की रकम का खुलासा नहीं किया है और बताया है कि पीड़ित से आवेदन मिलने के बाद ही पता चलेगा कि लूट कितने की हुई है। हालाँकि उन्होंने कहा कि सभी अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे लेकिन बीच बाजार हुई लूट की इस वारदात से व्यवसाई डरे सहमे है वह इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके है।
0
0
Report

वैशाली के महुआ में नकाबपोश बदमाशों ने किराने दुकान से रकम और सोना लूटा

Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से है जहाँ बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।घटना महुआ थाना क्षेत्र के डोगरा चौक की है जहाँ स्थित एक किराना दुकान पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोला और हथियार के बल पर दुकान से 19 हजार रुपये और दुकानदार का सोने का लॉकेट लूट कर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही महुआ एसडीपीओ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि अपराधी तीन की संख्या में थे और तीनों ने नकाब पहन रखा था।जानकारी मिल रही है कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकानदार के साथ मारपीट भी की है।हालांकि मौके पर पहुंचे महुआ एसडीपीओ ने लूट की रकम का खुलासा नहीं किया है और बताया है कि पीड़ित से आवेदन मिलने के बाद ही पता चलेगा कि लूट कितने की हुई है।हालांकि उन्होंने कहा कि सभी अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे लेकिन बीच बाजार हुई लूट की इस वारदात से व्यवसाई डरे सहमे है वहीं इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।फ़िलहाल पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई के कुंडघाट हादसे में एक की मौत, छह घायल, रफ्तार ने ली जान

Jamui, Bihar:जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडघाट के पास तेज रफ्तार ट्रिपल लोडिंग दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन- तीन युवक यानि कुल छह युवक बुरी तरह घायल हो गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा से रविवार की देर शाम सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर मनीष कुमार द्वारा जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया और चार युवकों का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। एक बाइक पर सवार मृतक युवक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऋषिडीह गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायलों में मृतक की बाइक पर महेश यादव के पुत्र विकास कुमार और जुगल यादव के पुत्र सौरभ कुमार शामिल हैं। दूसरी बाइक पर सवार घायलों की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के पतम्बर गांव निवासी विजय दास के पुत्र शिवम कुमार, महेंद्र दास के पुत्र बीरेंद्र दास और शैलेन्द्र दास के पुत्र बाबी दास के रूप में हुई है, बताया जाता है कि दोनों बाइक पर तीन- तीन युवक सवार होकर घूमने के लिए कुण्डघाट गया था। घायल विकास कुमार ने बताया कि एक बाइक कुण्डघाट की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बाइक कुण्डघाट से लौट रही थी। दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिस वजह से अनियंत्रित होकर दोनों बाइक आपस मे ही टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दोनों बाइक के बीच की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों बाइक पर सवार कुल छह youths में से एक की मौत हो गई, जबकि एक युवक को पटना रेफर किया गया और चार युवकों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन के चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बन गया। दुर्घटना की सूचना पर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि पांच लोग घायल हैं जिसमें बॉबी कुमार की हालत गम्भीर बनी हुई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। जबकि मृतक मिथलेश कुमार की कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्ट किया जा रहा है। बाइट.....विकास कुमार,घायल बाइट....... डॉ मनीष कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी जमुई सदर अस्पताल
0
0
Report

कौशांबी: सूने मकान से साढ़े चार लाख की चोरी, मालिक परिवार समेत हैरान

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंझनपुर थाना क्षेत्र के हजरतगंज मोहल्ले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब साढ़े चार लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक शाहरुख अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूने मकान में हुई लाखों की चोरी से मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

दुर्गा पूजा भंडारे से लौटते चार दोस्तों को टाटा सफारी ने रौंदा, तीन की मौत

Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी - दुर्गा पूजा के भंडारे से लौट रहे चार दोस्तों को टाटा सफारी ने रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत, एक गंभीर! कोतवाली रामसनेहीघाट के बैसनपुरवा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार टाटा सफारी ने दो बाइकों को मारी जोरदार टक्कर। हादसे में बाइक सवार अनूप रावत (26), विमलेश यादव (22) और अनिल (23) की मौके पर ही दर्दनाक मौत। चौथा युवक बुच्ची (30) गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक होने पर लखनऊ के लोहिया अस्पताल किया गया रेफर। दलसिंह गांव के निवासी चारों दोस्त धरौली में दुर्गा पूजा के भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर दो बाइकों से लौट रहे थे घर। बैसनपुरवा मोड़ से हाईवे पर चढ़ते समय अयोध्या से लखनऊ जा रही टाटा सफारी ने मारी टक्कर। टक्कर इतनी भीषण कि चारों युवक कई फीट दूर जा गिरे, एक बाइक सफारी में फंसी। हादसे के बाद हाईवे पर मची चीख-पुकार, आधे घंटे से अधिक समय तक लगा रहा भीषण जाम। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, टाटा सफारी को कब्जे में लिया। राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस। एक साथ तीन युवकों की मौत से दलसिंहपुर गांव में मचा कोहराम, खुशियों वाले घरों में पसरा मातम।
0
0
Report

दुर्ग: शिवनाथ नदी से एसडीआरएफ ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के तेज बहाव से एसडीआरएफ (SDRF) टीम ने एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया है। जिला कंट्रोल रूम से भिलाई-राजनांदगांव बायपास पुल के पास शव बहने की सूचना मिलते ही जिला सेनानी दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर रेस्क्यू टीम तुरंत रवाना हुई। टीम ने नदी के बहाव को ट्रैक करते हुए पिपरछेड़ी-कोटनी क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और शव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलगांव थाना (नगपुरा चौकी) पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। Durg: SDRF Recovers Unidentified Body from Shivnath River, Police Launch Probe
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा: बकरा चोरी गैंग से मुठभेड़, सरगना घायल, दूसरा फरार

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में पुलिस और बकरा चोरी करने वाले गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस पुलिस मुठभेड़ में गिरोह का सरगना पैर में गोली लगने से घायल हो गया, वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, पुलिस ने बदमाश के कब्जे से बकरा चोरी करने के बाद बेचने के बाद आए उनसे पैसे, तमंचा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है, पकड़े गए बदमाश पर अलग-अलग जनपदों में एक दर्जन से ज्यादा चोरी के मुकदमे दर्ज हैं. दरअसल थाना पुलिस थाना क्षेत्र में प्यावली नहर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए, उन्हें पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को दौड़ा दिया, पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई, इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल लड़खड़ कर गिर गई, उसके बावजूद भी बदमाशों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसका पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया, वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश की पहचान कमलू उर्फ कमल उर्फ कल्लू के रूप में हुई है जो संभल का रहने वाला है. फिलहाल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी संतोष शुक्ला ने बताया कि यह बदमाश बड़े ही शातिर किस्म का है, जो गिरोह बनाकर रेकी करने के बाद बकरा चोरी की वारदातों को अंजाम देता था, यह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अरे करता था और बकरा चोरी करने के बाद उन्हें अलग-अलग क्षेत्र में भेज देता था और फिर उन पैसों को अपने गैंग में और आपस में बांट लेता था, फिलहाल इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और इसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी पता की जा रही है।
0
0
Report

मुंगेर के देवगांव में एलएनटी फाइनेंस कर्मचारी के बेटे ने आत्महत्या की

Munger, Bihar:मुंगेर:तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा पंचायत के देवगांव में रविवार की देर शाम एलएनटी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत खगड़िया जिले के मोरकाही दुर्गापुर निवासी कैलाश यादव का 28 वर्षीय पुत्र अजय कुमार ने अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मकान मालिक रामोतार राजहंस ने डायल 112 को दी। इसके बाद तारापुर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजे के बीच बने छेद से देखने पर अजय कुमार छत के पाइप से फंदे के सहारे लटके दिखाई दिए। वह रामोतार राजहंस के मकान में किराये पर रहते थे। पुलिस ने मृतक के स्वजन को सूचना दे दी है और उनके पहुंचने का इंतजार कर रही है। परिजन के आने के बाद दरवाजा खोलकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है। तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को सूचना दी गई है। कंपनी के कर्मी गोपाल कुमार ने बताया कि लगभग 3:50 बजे कार्यालय का सारा कार्य कर रूम चला गया था।इसके बाद उनके परिजन का फोन आया कि अजय फोन रिसीव नहीं कर कर रहा है।इसके बाद उसने मकान मालिक को फोन किया तो उन्होंने बताया कि रूम अंदर से बंद है और वे फांसी लगा लिया है।
0
0
Report

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली से प्रमोद सिंह का घर सौर ऊर्जा से रोशन

Madanpur, Bihar:सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाया जाए तो यह आम लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। इसकी मिसाल मधेपुरा सदर प्रखंड के धुरगांव वार्ड संख्या-11 निवासी प्रमोद सिंह बने हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर उन्होंने अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन कर लिया है। अब उनके घर में फ्रिज, गीजर, वाशिंग मशीन, इंडक्शन चूल्हा, सीसीटीवी कैमरा, वाई-फाई, पंखा और बिजली के बल्ब समेत लगभग सभी विद्युत उपकरण सोलर ऊर्जा से संचालित हो रहे हैं। खास बात यह है कि उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, प्रमोद सिंह ने एक महीने में 406 यूनिट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर उसे बिजली ग्रिड में भेजा है। प्रमोद सिंह ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगवाया है। इस पर उन्हें केंद्र सरकार की ओर से 98 हजार रुपये की सब्सिडी भी मिली है। पहले वे बिहार सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले रहे थे। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने सोलर प्लांट लगवाने का निर्णय लिया। अब वे न केवल बिजली की खपत को लेकर निश्चिंत हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली का उत्पादन भी कर रहे हैं। सोलर ऊर्जा ने प्रमोद सिंह की रोजमर्रा की जिंदगी को भी काफी आसान बना दिया है। अब कपड़े धोने के लिए वे वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं तो खाना बनाने के लिए इंडक्शन चूल्हे का। गीजर से गर्म पानी और फ्रिज से खाद्य सामग्री सुरक्षित रखने की सुविधा भी उन्हें मिल रही है। घर के अन्य विद्युत उपकरण भी सौर ऊर्जा से चल रहे हैं। इससे उन्हें बिजली खर्च और गैस की उपलब्धता की चिंता से राहत मिली है। प्रमोद सिंह की इस पहल की सबसे खास बात यह है कि वे केवल अपनी जरूरत की बिजली ही पैदा नहीं कर रहे, बल्कि अतिरिक्त बिजली का उत्पादन भी कर रहे हैं। एक महीने में 406 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर उन्होंने ऊर्जा संरक्षण की दिशा में भी योगदान दिया है। यह दिखाता है कि सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ बिजली उत्पादन का माध्यम भी बन सकता है। प्रमोद सिंह का कहना है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के लिए बिजली खर्च कम करने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का अच्छा अवसर है। उन्होंने जिले के लोगों से भी अपने घरों की छत पर सोलर प्लांट लगवाने और योजना का लाभ लेने की अपील की है। मधेपुरा में प्रमोद सिंह की यह पहल दूसरे परिवारों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है। सौर ऊर्जा के जरिए उन्होंने न केवल अपने घर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया है, बल्कि बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक कदम बढ़ाया है। बाइट : प्रमोद सिंह,किसान
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में कचरा संग्रहण ट्रैक्टर-टिप्पर हादसे से आक्रोश, निगम-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

Bikaner, Rajasthan:Rounak Vyas Bikaner Story - बीकानेर से खबर कचरा संग्रहण ट्रैक्टर-टिप्पर से लगातार हादसों पर स्थानीय लोगों में आक्रोश आर्य हॉस्पिटल के पास फिर कचरा संग्रहण वाहन की टक्कर से एक वाहन क्षतिग्रस्त नगर निगम और ठेका फर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई स्थानीय लोगों ने चालक की नियमित नशा जांच और प्रशिक्षित चालकों की तैनाती की मांग की लापरवाही सामने आने पर ठेका निरस्त करने तक की कार्रवाई की मांग स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया, मनोज बिश्नोई सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, पुलिस भी रही मौजूद समिति का कहना-जनसुरक्षा पहले, कचरा संग्रहण व्यवस्था में तत्काल सुधार जरूरी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top