229001
रायबरेली-फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने के खेल में ऐक्शन तय, यूपी के कई कर्मचारियों पर जल्द गिरेगी गाज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली-आजमगढ़ समेत कई जिलों में ग्राम विकास अधिकारी की आईडी से हजारों की संख्या में फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में जल्दी ही कुछ और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी है.ये कर्मचारी रायबरेली व आजमगढ़ के हैं, अगस्त में इस मामले की जांच एटीएस ने की थी. एटीएस ने मास्टरमाइंड रविकेश को गिरफ्तार कर कई खुलासे किए, इस मामले में अब तक 22 लोग जेल में है. एटीएस ने इस मामले में अपनी जांच पूरी कर रायबरेली और आजमगढ़ पुलिस प्रशासन को काफी ब्योरा दे दिया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लक्ष्मणगढ़ में चोरी के फरार दो आरोपी गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ के नेछवा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नेछवा थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि यात्री को घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले रानोली के रामपुरा गांव निवासी मुकेश उर्फ कालू जो कबूल समय से फरार चल रहा था जिस पर दो हजार रुपए का ईनाम घोषित था उसे गिरफ्तार किया गया है। मीणा ने बताया कि खड़े वाहनों से डीजल चोरी के एक मामले में झुंझुनूं जिले के गोठड़ा निवासी राकेश उर्फ बिल्लो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
ED कार्यालय के बाहर BRS नेताओं का धमाकेदार प्रदर्शन, Ponguleti पर विरोध
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): BRS MLAS AND LEADERS PROTEST OUTSIDE ED OFFICE Telangana: Carrying a large cutout State Minister Ponguleti Srinivasa Reddy, BRS MLAs and leaders reached ED office and protest. After the protest, Police allowed them to enter the ED office. BRS MLAs Sanjay Kumar and K.P. Vivekanand, along with MLCs Shambipur Raju, Naveen, and Talasani Sai Kiran Yadav, went to meet ED officials. Outside the ED office, BRS workers continued raising slogans against Minister Ponguleti.0
0
Report
जोधपुर: भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनावों की जीत मोदी-शर्मा की नीतियों की जीत बताई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज जोधपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत बताया। मदान राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ आम नागरिक का जीवन स्तर बेहतर करने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंतिम छोर के व्यक्ति को मजबूत करने की सोच के आधार पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने इन कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए बिजली, चिकित्सा, किसानों के लिए सम्मान निधि में राज्य सरकार की ओर से ₹3,000 जोड़ने के, एमएसपी बढ़ाने, बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता, औद्योगिक विकास और राइजिंग राजस्थान जैसे प्रयासों को गिनाया। राठौड़ ने दावा किया कि सरकार ने सरकारी नौकरियों के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई पर भी काम किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में पार्टी ने स्थानीय निकायों को मजबूत करने का संकल्प पत्र जारी किया था। शहरों में ड्रेनेज, सड़क, अंडरपास, ओवरब्रिज, पानी की निकासी, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार में बदलकर विकास को गति देना है। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम को भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के विश्वास की जीत बताया। मदन राठौड़ ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और बूथ कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी शहरी क्षेत्रों के नागरिकों की तरह बेहतर सुविधाएं मिलें। उन्होंने पंचायत चुनावों में भी जनता के समर्थन का भरोसा जताया। EWS के मुद्दे पर मदन राठौड़ ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत देने की शुरुआत भाजपा सरकार ने की थी। उन्होंने कहा कि इसमें जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए सरकार प्रयास करेगी और सामान्य वर्ग के जरूरतमंद लोगों को भी राहत देने के लिए विचार किया जाएगा। SIR के मुद्दे पर राठौड़ ने कहा कि देश की सत्ता तय करने का अधिकार देश के नागरिकों को ही होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि SIR में मतदाता सूची में नाम के लिए पारिवारिक लिंक की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर बाहर के लोगों को वोटर बनाने का आरोप लगाया और कहा कि इस मुद्दे पर पारदर्शिता जरूरी है। ईवीएम और चुनाव परिणामों पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष जीतता है, वहां ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए जाते, जबकि हार के बाद ईवीएम या SIR को जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्होंने चुनाव आयोग को स्वतंत्र संवैधानिक संस्था बताते हुए कहा कि जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए। बासनी क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री हादसे में फायर फाइटर्स के झुलसने के मामले पर मदन राठौड़ ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि घायलों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं और परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। राठौड़ ने कहा कि हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी। यदि कोई गतिविधि जानलेवा या अवैध पाई जाती है तो उसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने फायर फाइटर्स के उपकरणों में कमी की बात से इनकार करते हुए कहा कि आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं और आगे भी किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आग बुझने के बाद केमिकल वाले हिस्से में दोबारा आग भड़कने से यह हादसा हुआ, जिसकी जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में 80 विमान, 1500 कर्मी, अमेरिका का F-35 पहुंचे
Jodhpur, Rajasthan:गूंजने लगी थार के आसमान में तरंग शक्ति की गूंज, जोधपुर。 जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर वायु सेवा का युद्ध अभ्यास तरंग शक्ति 2026 शुरू हो चुका है। इसके तहत जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमानों की आवाजाही चल रही है। तरंग शक्ति 2026 में 80 विमान, 1,500 कर्मचारी 40 देश शामिल हुए है। पहली 6 यूएस एफ-35 लड़ाकू विमान जोधपुर आए हैं। यह अभ्यास विभिन्न विमानों, सिद्धांतों और वायु सेनाओं को एक महत्व पूर्व प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध करवा रहा है । तरंग शक्ति के इस संस्करण में उड़ान संचालन से परे एक व्यापक कैनवास है, जिसमें अभ्यास के दौरान कई पेशेवर, सांस्कृतिक और आउटरीच गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इनमें एक समर्पित सेमिनार, भाग लेने वाले विदेशी दल के लिए औद्योगिक दौरा, सेखोन मैराथन, विरासत पर्यटन और योग सत्र शामिल हैं। ये व्यस्तताएं पेशेवर आदान-प्रदान, भारत के एयरोस्पेस और औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र के संपर्क में आने और भाग लेने वाले दलों के बीच अधिक बातचीत और सौहार्द के अवसर प्रदान करेंगी। इसमें सात मित्रवत विदेशी देश ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका और बांग्लादेश - इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। अभ्यास तरंग शक्ति 2026 भारतीय वायुसेना को भारत की बढ़ती स्वदेशी एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं को उजागर करते हुए अपनी परिचालन क्षमताओं, पेशेवर मानकों और संस्थागत लोकाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। "पावर इन पार्टनरशिप" विषय के तहत यह अभ्यास भाग लेने वाली वायु सेनाओं के बीच स्थायी साझेदारी बनाने में सहयोग, अंतरसंचालनीयता और आपसी विश्वास के महत्व को मजबूत करता है। यह अभ्यास रचनात्मक रक्षा जुड़ाव के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता के समर्थन में सैन्य सहयोग को बढ़ाता है, जबकि साझेदारी को मजबूत करता है और साझा परिचालन अनुभव के माध्यम से अधिक रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देता है。0
0
Report
हमायूं कबीर बोले: बंगाल में अत्याचार बढ़ रहा है—सरकार पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:मुर्शिदाबाद(पश्चिम बंगाल): AJUP पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, "मैंने मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया। मैंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों के ऊपर हर रोज़ जुल्म हो रहा है। लोगों पर हमला हो रहा है। मैंने पुलिस अधिकारियों, प्रशासन और चुनाव आयोग को पत्र लिखा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए मैंने कहा कि अत्याचारी जुलूमकारी का निधन होना चाहिए।"0
0
Report
गांदरबल में कांग्रेस प्रदर्शन, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Aram Pora, Ganderbal, Indian National Congress Protests in Ganderbal, Demands CEC Gyanesh Kumar’s Resignation. ‘Vote Chori Bandh Karo’ Slogans Echo at Qamariya Chowk; District Congress President Aijaz Ahmad Sheikh Detained as a Preventive Measure0
0
Report
Advertisement
शिवपुरी में काले कुत्ते के हमले से 35 से अधिक घायल, नगरपालिका ने कुत्ता पकड़ लिया
Shivpuri, Madhya Pradesh:काले कुत्ते का आतंक: शिवपुरी में 35 से ज्यादा लोगों को काटा, बच्चे समेत कई घायल; नगर पालिका ने पकड़कर राहत की सांस शिवपुरी। शहर में शनिवार शाम से एक काले कुत्ते ने जमकर आतंक मचा दिया। मनियर, गुरुद्वारा चौराहा, लुहारपुरा और पुरानी शिवपुरी के राधा रमण मंदिर क्षेत्र में कुत्ते ने 35 से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में बच्चे समेत कई लोग शामिल हैं। अधिकांश पीड़ितों ने जिला अस्पताल पहुंचकर रेबीज का इंजेक्शन लगवाया, जबकि कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों में उपचार कराया। कुत्ते के हमले का शिकार गुना निवासी राजू, शांति नगर निवासी प्रमोद कुशवाह सहित कई लोग हुए। मनियर निवासी रूपेश उपाध्याय के भाई हृदेश उपाध्याय पर भी कुत्ते ने हमला किया। रूपेश के अनुसार, मनियर क्षेत्र में करीब 5 लोगों को इसी काले कुत्ते ने काटा, जिनमें एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है। जिला अस्पताल की नर्स रश्मि सोलंकी ने बताया कि शनिवार शाम से लगातार कुत्ते के काटने के मरीज अस्पताल पहुंच रहे थे। रविवार सुबह 10 बजे तक 35 नए मरीजों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए जा चुके थे। मामले की जानकारी सिविल सर्जन ने नगर पालिका को दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका सीएमओ यशवंत राठौड़ ने कुत्ते की तलाश के लिए टीम रवाना की। नगर पालिका की टीम ने काले रंग के कुत्ते को पकड़ लिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
शहीद भारतीय सैनिक: प्रमोद लाल यादव, सांवरमल भामू, सरदार सिंह और किशन सिंह को श्रद्धांजलि
Jaipur, Rajasthan:ऑपरेशन पराक्रम के दौरान सेवा जनवरी 2002 में, कैप्टन प्रमोद लाल यादव 3 (इंडिपेंडेंट) रिक्की एंड ऑब्जर्वेशन फ्लाइट में तैनात थे, जो जम्मू-कश्मीर के लेह सेक्टर में सेना के एक महत्वपूर्ण दल का हिस्सा था। ऑपरेशन पराक्रम के दौरान, उन्हें दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में तैनात सैनिकों को हवाई सहायता प्रदान करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 24 जनवरी 2002 को, कैप्टन प्रमोद को एक हवाई ऑपरेशन के लिए तैनात किया गया। इस मिशन के दौरान, उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद घटना में कैप्टन प्रमोद लाल यादव ने अपने प्राण गंवा दिए और वह शहीद हो गए। उन्होंने 26 जनवरी 2002 को अपनी शहादत के साथ पांच तत्वों में विलीन होकर देश के प्रति अपने समर्पण को अमर कर दिया। राजस्थान की धरती ने देश को ऐसे वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटे।ऐसे ही वीर योद्धा थे जयपुर के तिबारिया गांव के रहने वाले हवलदार सांवरमर भामू। 20 जाट रेजिमेंट के जांबाज जवान सांवरमल भामू ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया और देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। 12 अप्रैल 2017 ... जम्मू-कश्मीर के उधमपुर का खीजवाली इलाका..आतंकियों की तलाश में सेना की कमांडो फोर्स ऑपरेशन पर निकली थी। इस टीम में शामिल थे राजस्थान के वीर सपूत हवलदार सांवरमल भामू। तलाशी अभियान के दौरान जवानों का सामना आतंकियों से हो गया। अचानक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इसी दौरान सांवरमल भामू को गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया। लेकिन देश की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य की अंतिम सीमा तक लड़ने वाला यह वीर योद्धा जिंदगी की जंग हार गया। 12 अप्रैल 2017 को हवलदार सांवरमल भामू ने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।कर्तव्य के लिए अंतिम सांस तक डटे रहने वाले उस वीर सपूत क़ो शत-शत नमन। 3. 1971... भारत-पाकिस्तान युद्ध का वो दौर, जब देश की सीमाओं पर भारतीय जवानों ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया।इन्हीं वीर जवानों में शामिल थे राजस्थान के ग्रेनेडियर सरदार सिंह, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।आज 55 साल बाद भी उनकी शहादत की कहानी देश के लिए गर्व और परिवार के लिए भावुक स्मृति है। ज़ी राजस्थान न्यूज नमन करता हैं भारत माँ के वीर सपूत सरदार सिंह जी क़ो और उनकी वीरांगना रूपा देवी क़ो। सरदार सिंह ने देश सेवा को अपना कर्तव्य माना और युद्ध के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। 4.शहीद किशन सिंह (CRPF) 21 सितंबर, 2002 को CRPF की 9वीं बटालियन की एक टुकड़ी अनंतनाग जिले के कुलगाम थाना क्षेत्र में गश्त ड्यूटी पर थी। जब यह पार्टी मीरहामा गांव के नजदीक पहुंची तो आतंकवादियों ने दूर से पार्टी को लक्ष्य कर रिमोट से एक आईईडी ब्लास्ट किया। टुकड़ी ने आतंकवादियों का पीछा किया, मगर आतंकवादी घनी आबादी और नजदीक के जंगल का फायदा उठा कर भाग खड़े हुए। इस आईईडी विस्फोट में इंस्पेक्टर किशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये, मगर घायल होने के बावजूद उन्होंने आतंकवादियों का पीछा करने के लिए टुकड़ी का नेतृत्व किया। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अपने गंभीर घावों के कारण वह वीरगति को प्राप्त हुए।0
0
Report
2028 चुनाव में कांग्रेस के दावे पर भाजपा का 365 दिन प्रचार जारी
Raipur, Chhattisgarh:2028 चुनाव में कांग्रेस ने किया जीत का दावा किया है.. इस पर मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव की कांग्रेस तैयारी कर रही है अच्छी बात है लेकिन भाजपा 365 दिन अभियान चलाती रहती है.0
0
Report
Advertisement
सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस बैठकों पर कहा- चार यात्राएं छत्तीसगढ़ आएंगी
Raipur, Chhattisgarh:राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस की आज होने वाली बैठकों पर कहा कि सुखदेव भगत कितनी भी उठक बैठक कर लें सफल नहीं होंगे....वे कोल और सट्टा के बारे मे बताएं...आज PM नरेंद्र मोदी के जन्म स्थान से सेवा संकल्प यात्र राजनांदगांव आएगी.... इसपर सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि चार यात्राएं छत्तीसगढ़ आने वाली है... राजनांदगांव में कार्यक्रम होंगे..यात्रा भव्य रहेगी...0
0
Report
ग्वालियर में टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर - टैंकर ने दो युवकों को कुचला.. भीषण सड़क हादसा .. अनियंत्रित टैंकर चालक ने बाइक सवारों को कुचला.. बाइक पर सवार एक युवक की हुई मौके पर मौत दूसरा गंभीर घायल.. घायल को अस्पताल में कराया भर्ती .. इंडियन ऑयल कंपनी का है टैंकर .. ग्वालियर के भिण्ड रोड स्थित भारत मार्केट के पास की घटना पुलिस ने टैंकर को जप्त कर चालक को किया गिरफ्तार महाराजपुरा थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
ओबरा में अधेड़ के शव से इलाके में सनसनी, पुलिस ने जांच शुरू की
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अधेड़ को रविवार रात ओबरा के वीआईपी तिराहे पर देखा गया था। सोमवार सुबह उसी व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। तस्वीरों के माध्यम से हम आपको बता दें कि ओबरा थाना क्षेत्र के सुभाष तिराहे के समीप एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यही व्यक्ति रविवार रात वीआईपी तिराहे के आसपास देखा गया था। सुबह शव मिलने की जानकारी सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके परReached और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव के पास से निर्वाचन कार्ड भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामला ओबरा थाना क्षेत्र के सुभाष तिराहे के समीप का है।0
0
Report
Advertisement
मौसम बदला, गुलमर्ग में पर्यटन की रफ्तार फिर बढ़ी
Gulmarg, Tourism in Gulmarg improves with changing weather As the weather changes in the Kashmir Valley, once again the tourists are starting to visit various tourist spots. The popular tourist destination of Gulmarg is also seeing an improvement in tourism. The joy and smiles on the faces of the tourists arriving at Gulmarg were clearly visible. Talking to Zee Media, the tourists appreciated the pleasant weather and natural beauty here. A tourist said that he had seen such beautiful weather for the first time in his life. Another tourist, who described himself as a heart patient, said that he felt the weather and environment very good after coming to Gulmarg and the beauty of the place impressed him. With the change in weather, the tourist arrivals at the tourist spots of the Kashmir Valley are increasing, which has also given hope to the people associated with the tourism sector.0
0
Report
महावीरी मेला में युवक की हत्या: रंजिश की आशंका, जनता ने न्याय की मांग
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में महावीरी मेला में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है घटना बीते रात हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ बाजार की है जहाँ महावीरी मेला में आये 20 बर्षीय बसंत यादव की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई मृतक रूपंचक गांव का निवासी था व मेला में शामिल होने गया था मृतक के पिता बसन्त यादव ने बताया कि मेरा बेटा मेला देखने गया था जहाँ कुछ लोगो के द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई पूर्व में खेलने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद हत्या की गई है गांव के ही लोग शामिल हैं हैम प्रशासन ने न्याय मांगते हैं हत्यारे को फांसी की सजा होनी चाहिए बाइट-बसन्त यादव ,मृतक के पिता0
0
Report
19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया
Sasaram, Bihar:सूर्यपूरा थाना क्षेत्र के पवरा गांव में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। वहीं, मायके वालों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान लक्ष्मीना के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 8 मई 2026 को उसकी शादी अर्जुन राम से हुई थी। शादी के बाद अर्जुन राम अपनी नवविवाहिता पत्नी को घर पर छोड़कर मजदूरी करने परदेस चला गया था। मौत के पीछे पारिवारिक विवादों और ससुराल पक्ष के दबाव की बात कही जा रही है। बाईट -- धनजी राम (मृतक के पिता)0
0
Report
Advertisement
