229010
Raebareli - तीन करोड़ रुपये का घोटाला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:यश भारती कंपनी का महाप्रबंधक हुआ गिरफ्तार, दुष्यन्त शुक्ला नाम के नटवरलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार . आरडी व एफडी के नाम पर लोगों से जमा करवाता था रुपये, सैकड़ों लोगों की कमाई का करोड़ों रूपया लेकर हुआ था फरार. वर्ष 2016 को रायबरेली में संचालित की थी यश भारती कंपनी, कंपनी से भागने के बाद हरीश तिवारी ने दर्ज करवाया था मुकदमा, शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुकमा में पुलिस गाड़ी में आग, शॉट सर्किट से लगने की आशंका, सभी सुरक्षित
Sukma, Chhattisgarh:SUKMA कलेक्टर परिसर में खड़ी पुलिस की सरकारी गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वाहन में मौजूद लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। राहत की बात है कि इस घटना में सभी लोग सुरक्षित हैं। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।0
0
Report
बावल के सेक्टर-3 में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
Rewari, Haryana:रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग का तांडव... सेक्टर-3 की 2 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान... स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस से शुरू हुई आग ने बगल की फुटवियर कंपनी को घेरा.... हरियाणा से लेकर राजस्थान के भिवाड़ी तक से बुलाई गईं दमकल गाड़ियां.... नाइट शिफ्ट न होने से बड़ा जानी नुकसान, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल... बावल के औद्योगिक सेक्टर-3 में कल देर रात लगी एक भीषण आग ने दो बड़ी कंपनियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की विकरालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साढ़े चार घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी लपटें बेकाबू रहीं और पूरे इलाके में आसमान में सिर्फ काले धुएं का गुबार नजर आ रहा था। हरियाणा से लेकर राजस्थान के भिवाड़ी तक से दर्जन भर दमकल गाड़ियों को मोर्चे पर लगाना पड़ा। देर रात सेक्टर-3 स्थित इन्वर्टर बैटरी चार्जिंग कंपनी 'स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस' में अचानक लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी यूनिट को घेर लिया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने फायर सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटों की तीव्रता के आगे सारे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। वियो कुछ देर बाद आग की चिंगारियां और लपटें उड़कर ठीक बगल में मौजूद 'गुरुकृपा फुटवियर' कंपनी तक पहुंच गईं। चप्पल कटाई की इस यूनिट में भारी मात्रा में रबर और प्लास्टिक जैसा अत्यधिक ज्वलनशील कच्चा माल रखा था। नतीजतन, आग ने सेकेंडों में दूसरी इमारत को भी अपने आगोश में ले लिया। दो-दो फैक्ट्रियों से उठती आग की लपटों ने पूरे बावल इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप मचा दिया। हादसे की सूचना पर बावल, रेवाड़ी और धारूहेड़ा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत रवाना हुईं। हालात इतने गंभीर थे कि राजस्थान के भिवाड़ी से भी दमकल के वाहन बुलाने पड़े। देर रात डेढ़ बजे तक दोनों इमारतों से आग की लपटें उठती रहीं। इस भयानक तबाही के बीच गनीमत रही कि दोनों कंपनियों में उस वक्त नाइट शिफ्ट का काम नहीं चल रहा था। स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस में मौजूद गार्ड और 2-3 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि शुरुआती आकलन में नुकसान करोड़ों रुपये का बताया जा रहा है। प्राथमिक तौर पर आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है.0
0
Report
पलवल में सेवा संकल्प: विकसित भारत-2047 को रंगोली से किया गया दर्शाया
Palwal, Haryana:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन की ओर से ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल के अंतर्गत पलवल के सेक्टर-2 स्थित एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत-2047’ रही। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जगदीश नायर, पूर्व विधायक प्रवीण डागर तथा पलवल शुगर मिल की प्रबंध निदेशक एवं ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल की नोडल अधिकारी द्विजा मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। रंगोली कार्यक्रम में विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगे रंगों से सरकार की अंत्योदय उत्थान एवं जनकल्याणकारी नीतियों को दर्शाया। विभिन्न आकर्षक आकृतियों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की परिकल्पना को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पूर्व विधायक जगदीश नायर ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह तक देशभर में चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। वहीं, ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल की नोडल अधिकारी द्विजा ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रंगोलियां केवल रंगों और आकृतियों का संगम नहीं हैं, बल्कि सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के सामूहिक संकल्प का प्रतीक हैं। रंगोली के माध्यम से ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत-2047’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। बाइट:- पूर्व विधायक होडल जगदीश नायर बाइट:- नोडल अधिकारी द्विजा0
0
Report
Advertisement
खेल मैदान में दिखा नौनिहालों का दम, न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लहराया परचम
Deoria, Uttar Pradesh:पीएमश्री संविलियन विद्यालय लवकनी का प्रांगण नौनिहालों के जोश, जुनून और खेल प्रतिभा से गुलजार रहा। मौका था लवकनी न्याय पंचायत के 16 विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र ने किया। मैदान में उतरते ही बच्चों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर स्पर्धा में रोमांच देखने को मिला। उद्घाटन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन खेलों की नर्सरी की तरह हैं, जहां से प्रतिभाएं निकलकर आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाती हैं। खेल प्रभारी विज्ञान सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, रिले रेस, सुलेख और श्रुतलेख सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। न्याय पंचायत स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में इंदुपुर-2 के कृष्णा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में लवकनी की अंशिका ने बाजी मारी। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में इंदुपुर-2 के सत्यम प्रथम रहे और बालिका वर्ग में इंदुपुर-1 की अंकिता ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में इंदुपुर-2 के विजय ने बालक वर्ग तथा लवकनी की अनुष्का ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लवकनी के अंकित ने बालक वर्ग और खुशबू ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टीम स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जूनियर बालक कबड्डी में कालाबन की टीम विजेता और लवकनी की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालिका कबड्डी में लवकनी विजेता तथा इंदुपुर-2 उपविजेता बना। वहीं प्राथमिक वर्ग की बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में इंदुपुर-2 ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि लवकनी उपविजेता रहा। खो-खो और रिले रेस के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में इंदुपुर-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सुलेख प्रतियोगिता में इंदुपुर-2 की शिवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि श्रुतलेख में लवकनी की सुरभि सिंह ने बाजी मारी। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाध्यापक भीम प्रसाद ने किया। संकुल शिक्षक परमदेव, राकेश सिंह, अभय सिंह एवं सच्चिदानंद ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका नित्यानंद सिंह, बीपीएन सिंह, प्रमोद सिंह, भुवनेश्वर जायसवाल, पूनम सिंह, सायरा बानो, सरिता यादव, सीमा अवस्थी और प्रतिभा सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ब्लॉक स्काउट मास्टर गंगतेश्वर सिंह, रमेश यादव, अरुण कुमार, दीपक द्विवेदी, आशेष सिंह, तारकनाथ यादव, अतुल चौरसिया, अभ्येन्द्र कुमार, नवनीत कुमार और संदीप कुमार सहित शिक्षकगण का उल्लेखनीय योगदान रहा।0
0
Report
गुवाहाटी से 50 हजार रुपये इनामी बदमाश गिरफ्तार; 12 साल से फरार, नक्सली लिंक
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी STF की टीम ने असम के गुवाहाटी से दबोचा 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी। • बलिया में दर्ज हत्या के एक मामले में वर्ष 2012 से लगातार फरार चल रहा था आरोपी। • गिरफ्तार बदमाश का नाम राजकुमार वर्मा उर्फ प्रदीप वर्मा है, जो बलिया का निवासी है। • शुरुआती पूछताछ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI से इसके तार जुड़े होने का हुआ खुलासा। • STF ने गोपनीय सूचना के आधार पर गुवाहाटी के वशिष्ठ थाना क्षेत्र के बजरा पाड़ा रोड से घेराबंदी कर पकड़ा। • आरोपी के खिलाफ बलिया जिले के सहतवार और अन्य थानों में दर्ज हैं कई संगीन आपराधिक मामले। • 12 सालों के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने बदलकर पुलिस से बचतंा रहा आरोपी। • गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के पास से आधार कार्ड और 2,400 रूपये के नकद बरामद किए गए। • STF ने स्थानीय अदालत में पेश कर आरोपी को यूपी लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। • उत्तर प्रदेश लाकर बलिया पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां नक्सली नेटवर्क और आपराधिक इतिहास को लेकर करेंगी सख्त पूछताछ।0
0
Report
हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के नाम पर गुटबंदी पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। छात्रसंघ चुनाव की आड़ में शहर में हुड़दंग, गुटबाजी, अघोषित रैली या रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नैनीताल के SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल, 2 दिन पहले हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। मारपीट के दौरान कुर्सियां तोड़े जाने और हेलमेट व लाठी-डंडों के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस की प्रारम्भिक जांच में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के संबंध में दिल्ली चाट दुकान संचालक की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
मंदार पर्वत पर युवती से छेड़खानी: 6-7 अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR
Banka, Bihar:बांका। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल मंदार पर्वत पर युवती से कथित छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। वायरल वीडियो में 6-7 युवक एक युवती को घेरकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। मामले में सभी आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 2:45 बजे बौंसी थाना के सोशल मीडिया सेल को व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो प्राप्त हुआ। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रही घटना पुरानी है और हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है।वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम मंदार पर्वत पहुंची और स्थानीय दुकानदारों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस वीडियो के आधार पर युवती और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 248/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 76 एवं 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66E एवं 67A के तहत कार्रवाई शुरू की है। वायरल वीडियो को डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर अनुसंधान में शामिल किया गया है。 आरोपियों की तलाश में छापेमारी पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। मामले की जांच जारी है।डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि वायरल वीडियो पुराना है, लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ है। वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है。0
0
Report
गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे आरिफ उर्फ पिस्तौल गिरफ्तार, रंगदारी मॉड्यूल को झटका
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गोल्डी बराड़ गैंग का एक गैंगस्टर पकड़ा गया. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और ग्रामीण SOG की टीम ने गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे आरिफ उर्फ 'पिस्तौल' को गिरफ्तार किया. पकड़ा गया हाई-प्रोफाइल आरोपी हत्या के प्रयास, फायरिंग और रंगदारी जैसे गंभीर 11 अपराधों में लंबे समय से फरार था. आरिफ इस सिंडिकेट की एक अहम कड़ी था, जो गोल्डी बराड़ की ओर से दुबई के जरिए धमकी भरे कॉल कर बड़ा रंगदारी (रैकेट) चलाता था. अलग-अलग राज्यों की पुलिस से बचने के लिए आरोपी आरिफ बार-बार अपने रहने के ठिकाने बदलकर पहचान छुपाता था. आरिफ की गिरफ्तारी से गोल्डी बराड़ गैंग के बड़े रंगदारी मॉड्यूल और वित्तीय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. आरोपी के अहमदाबाद के अन्य स्थानीय साथियों और फंडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए फिलहाल जांच एजेंसियों द्वारा कड़ाई से पूछताछ की जा रही है0
0
Report
सुकमा-ओड़िशा सीमा पर बाढ़ से ट्रैफिक बाधित, पुलिस तैनात
Sukma, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा को जोड़ने वाले पुल के ऊपर पानी आने से दोनों राज्यों के बीच आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं नेशनल हाईवे पर भी कई जगह पानी भरने से यातायात बाधित है और कई राज्यों से आने-जाने वाले यात्री रास्तों में फंसे हुए हैं। हालात को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर देर रात से ही जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। जी मीडिया की टीम ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया और वहां मौजूद पुलिस जवानों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली, वहीं देर रात से फंसे यात्रियों से भी बातचीत की गई। सुकमा पुलिस के अनुसार, सुकमा-जगदलपुर मार्ग के कुकानार-तोंगपाल क्षेत्र में ट्रक पलटने से मार्ग बाधित है। इसके अलावा सुकमा-मलकानगिरि मार्ग पर झापरा पुल, सुकमा-दोरनापाल मार्ग पर दुब्बाटोटा पुलिया और दोरनापाल-कोंटा मार्ग पर इंजराम पुलिया में पानी ओवरफ्लो होने के कारण आवागमन प्रभावित है। मोटू पुलिया क्षेत्र में भी जलस्तर अधिक है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले पानी में पुल-पुलिया पार करने का प्रयास न करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।0
0
Report
Advertisement
यूपी 2027 चुनाव: बीजेपी 80 जीती सीटों पर संभावित उम्मीदवार तलाश रही
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं और BJP के अंदर टिकट को लेकर बड़ी कवायद चल रही है। जानकारी के मुताबिक पार्टी सिर्फ मौजूदा विधायकों का रिपोर्ट कार्ड ही नहीं देख रही, बल्कि संभावित उम्मीदवारों का पैनल भी तैयार कर रही है। खास बात ये है कि पार्टी की नजर उन जीती हुई सीटों पर भी है, जहां मौजूदा विधायकों को लेकर संगठन और स्थानीय स्तर से नाराजगी का फीडबैक सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी करीब 80 सीटों पर वैकल्पिक उम्मीदवारों के नामों पर भी काम किया जा रहा है। नवंबर तक सभी विधानसभा सीटों के लिए पैनल तैयार करने की तैयारी है।0
0
Report
गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे आरिफ उर्फ पिस्तौल गिरफ्तार, बड़ा रंगदारी नेटवर्क टूटा
Noida, Uttar Pradesh:आ अहमदाबाद और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गोल्डी बराड़ गैंग का एक गैंगस्टर पकड़ा गया अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और ग्रामीण SOG की टीम ने गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे आरिफ उर्फ 'पिस्तौल' को गिरफ्तार किया पकड़ा गया हाई-प्रोफाइल आरोपी हत्या के प्रयास, फायरिंग और रंगदारी जैसे गंभीर 11 अपराधों में लंबे समय से फरार था आरिफ इस सिंडिकेट की एक अहम कड़ी था, जो गोल्डी बराड़ की ओर से दुबई के जरिए धमकी भरे कॉल कर बड़ा रंगदारी (रैकेट) चलाता था अलੱਗ-अलग राज्यों की पुलिस से बचने के लिए आरोपी आरिफ बार-बार अपने रहने के ठिकाने बदलकर पहचान छुपाता था आरिफ की गिरफ्तारी से गोल्डी बराड़ गैंग के बड़े रंगदारी मॉड्यूल और वित्तीय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है आरोपि के अहमदाबाद के अन्य स्थानीय साथियों और फंडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए फिलहाल जांच एजेंसियों द्वारा कड़ाई से पूछताछ की जा रही है0
0
Report
Vande Bharat में फटा डिस्पोजेबल गिलास, एक साल के बच्चे का पैर झुलसा
Gaya, Bihar:वंदे भारत में फूटा गिलास बना हादसे की वजह, गर्म पानी से एक साल के मासूम का पैर झुलसा देवघर से गयाजी आ रहे एक परिवार के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर दर्दनाक बन गया। परिवार का आरोप है कि सर्विस अटेंडेंट ने फूटा हुआ डिस्पोजेबल गिलास में गर्म पानी दिया, जो फट गया और खौलता पानी एक साल के बच्चे के पैर पर गिर गया। बच्चे का पैर झुलस गया। परिवार ने रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। फूटा गिलास बना हादसे की वजह गुरुवार को ट्रेन संख्या 22499 वंदे भारत एक्सप्रेस में यह घटना हुई। मध्यप्रदेश के देवास निवासी विनायक राव जाधव अपने परिवार के साथ देवघर से गयाजी लौट रहे थे। यात्रा के दौरान ट्रेन में जलपान परोसा जा रहा था। इसी दौरान परिवार को गर्म पानी दिया गया। आरोप है कि सर्विस अटेंडेंट ने फूटा हुआ डिस्पोजेबल गिलास थमा दिया। जैसे ही उसमें गर्म पानी डाला गया, गिलास फट गया और खौलता पानी गोद में बैठे एक साल के बच्चे के पैर पर गिर गया। बच्चे के झुलसते ही मच गई अफरातफरी गर्म पानी गिरते ही बच्चा दर्द से रोने लगा और पूरे डिब्बे में अफरातफरी मच गई। बच्चे के साथ सफर कर रहे दीपांशु जाधव ने बताया कि पानी इतना गर्म था कि बच्चे का पैर बुरी तरह झुलस गया। परिवार ने तुरंत ट्रेन में मौजूद कर्मचारियों से मदद मांगी। अटेंडेंट से मांगा आई-कार्ड, नहीं दिखा सका परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद उन्होंने सर्विस अटेंडेंट से उसका पहचान पत्र (आई-कार्ड) दिखाने को कहा, लेकिन उसने आई-कार्ड नहीं दिखाया। इसके बाद मैनेजर अंकित कुमार को बुलाया गया। परिवार का कहना है कि मैनेजर भी घटना पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही मौके पर कोई ठोस कार्रवाई की गई। रेल मदद पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत हादसे के बाद परिवार ने रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में पूरे मामले की जांच, जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की गई है। परिवार ने सवाल उठाया कि गर्म पानी डिस्पोजेबल गिलास में क्यों दिया गया और बिना पहचान पत्र के कर्मचारी यात्रियों को सेवा कैसे दे रहे थे। नवादा में मिला प्राथमिक उपचार, गया में डॉक्टर की मांग दीपांशु जाधव ने बताया कि नवादा में बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उससे राहत नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने गया स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों से डॉक्टर उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। बाद में उप स्टेशन प्रबंधक ने उन्हें रेलवे अस्पताल जाने की सलाह देते हुए पर्ची उपलब्ध कराई। इसके बाद परिवार बच्चे को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल लेकर रवाना हुआ। रेलवे अधिकारी बोले- इलाज की व्यवस्था की जा रही उप स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल बच्चे के इलाज के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं परिवार का कहना है कि रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद खबर लिखे जाने तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला था। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना ने वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को दी जाने वाली खानपान सेवा और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार का कहना है कि यदि गर्म पानी सुरक्षित तरीके से परोसा जाता और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। अब पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
जमुई में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत पर महागठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ के समीप नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत के मामले को लेकर गुरुवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शहर के कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव ने किया। कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। राजद जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व में कहा था कि यदि रात के अंधेरे में भी कोई आपराधिक घटना होती है तो सुबह उठते ही वह अपना इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ घटना हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने बयान के अनुरूप इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के अलग-अलग जिलों में आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने जमुई के अलावा समस्तीपुर, नवादा और पटना में हुई घटनाओं का भी उल्लेख किया। लछुआड़ थाना क्षेत्र में बम मारकर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का भी उन्होंने जिक्र किया। प्रदर्शन के दौरान चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के खिलाफ चल रहे धरने का भी मुद्दा उठाया गया। डॉ. त्रिवेणी यादव ने कहा कि भाकपा-माले समर्थित लोगों द्वारा कई दिनों से थाना प्रभारी के खिलाफ धरना दिया जा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मड़वा पहाड़ की घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाने के बजाय आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोर्ट परिसर में अधिवक्ता द्वारा थप्पड़ मारने पर भी उठे सवाल राजद जिलाध्यक्ष ने कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान आरोपी को अधिवक्ता द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ऐसी घटना होना गंभीर विषय है। उन्होंने बार काउंसिल और जिला पुलिस प्रशासन से संबंधित अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोपी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग भी उठाई। माले नेता बाबू साहब ने कहा कि चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता कई दिनों से कचहरी चौक के अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने थाना प्रभारी पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए कार्रवाई और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बालू और शराब तस्करी की शिकायतें हैं, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया है कि अवैध वसूली की काली कमाई एसपी और जिला प्रशासन तक पहुंच रहा हैं इसलिए कारवाई में बिलंब हो रही हैं। राज्य नेता मोहम्मद शमशाद आलम ने भी मड़वा पहाड़ की घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के पूर्व बयान का हवाला दिया और इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कोर्ट परिसर में आरोपी के साथ हुई मारपीट के मामले में भी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में राजद नेता मुरारी राम, रामदेव यादव समेत महागठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्राओं की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
Make in India ने 12 वर्ष पूरे किए: भारत बन रहा वैश्विक विनिर्माण महाशक्ति
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत की प्रतिभा, तकनीक और उत्पादन को वैश्विक पहचान से जोड़ने वाले 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई। इन वर्षों में नवाचार को अवसर, निवेश को विश्वास और विनिर्माण को नया सामर्थ्य मिला है। Local to Global की दृष्टि और Make in India-Make for the World के मंत्र ने स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ते हुए भारत के औद्योगिक आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है। रोजगार के नए अवसरों, निवेश के अनुकूल वातावरण व बढ़ती विनिर्माण क्षमता के साथ 'मेक इन इंडिया' भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने और वैश्विक अर्थव्यवस्था के 'ग्रोथ इंजन' के रूप में स्थापित करने की दिशा में नई गति दे रहा है। 'आत्मनिर्भर भारत' के सामर्थ्य से 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने वाली इस परिवर्तनकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन।0
0
Report
खजूरी खास फ्लाईओवर के पास हादसे में होमगार्ड सुनीता की मौत
New Delhi, Delhi:उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में गुरुवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला होमगार्ड की मौत हो गई। खजूरी फ्लाईओवर की शुरुआत के पास सड़क पार कर रही महिला को पहले बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया वहीं मृतक के जानकार और परिजन ने बताया कि ट्रक उन्हें काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शिव विहार निवासी सुनीता (55) के रूप में हुई है। सुनीता दिल्ली होमगार्ड्स में कार्यरत थीं और डीटीसी बस मार्शल के तौर पर ड्यूटी कर रही थीं। बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर सड़क पार करने के लिए कोई फुटओवर ब्रिज मौजूद नहीं था। उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी राहुल अलवाल के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12:18 बजे खजूरी खास थाना पुलिस को खजूरी फ्लाईओवर की शुरुआत के पास सड़क हादसे में एक महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक राहगीर घायल महिला को इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सुनीता फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ीं और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गईं। पुलिस ने मामले में बाइक और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, सुनीता के पति का पहले ही निधन हो चुका है। वह परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा थीं।0
0
Report
Advertisement
