Raebareli
रायबरेली- तिलक समारोह में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट करने का वीडियो आया सामने।
Deeh, Uttar Pradesh:रायबरेली- तिलक समारोह में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट करने का वीडियो आया सामने। धक्का मुक्की करने का वीडियो हुआ वायरल। वायरल वीडियो होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। पीड़ित संदीप सोनी के द्वारा थाने में दी गई लिखित तहरीर पर जांच पड़ताल में जुटी। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बेहटा चौराहे के गेस्ट हाउस का मामला।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंडाना कोटा की राशन दुकान में भीड़, समय पर राशन नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान
Kota, Rajasthan:मंडाना कोटा। यह कोई धरना प्रदर्शन या भंडारा नहीं, बल्कि अपने परिवार का पेट भरने के लिए राशन लेने पहुंचे लोगों की भीड़ है। मामला मंडाना क्षेत्र के जगपुरा का है, जो नगर निगम दक्षिण के वार्ड नंबर 10 में आता है। यहां एकमात्र राशन की दुकान होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर गेहूं नहीं मिलने और कई बार दो से तीन माह बाद राशन आने के कारण दुकान पर भारी भीड़ जमा हो जाती है। राशन वितरण के दौरान महिला, पुरुष और छोटे बच्चे घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हो रहे हैं。 जगपुरा की इस राशन दुकान से बंजारा बस्ती, गुर्जर बस्ती, भील बस्ती, ओड बस्ती, शांति नगर, सूर्यनगर सहित आसपास की कई बस्तियों के लोग राशन लेने पहुंचते हैं। एक ही दुकान होने के कारण व्यवस्था संभालना मुश्किल हो जाता है और लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। उद्योग नगर मंडल सहप्रभारी राजू बंजारा और मंडल उपाध्यक्ष पूरण बंजारा ने बताया कि क्षेत्र में एक और राशन की दुकान खोले जाने की मांग को लेकर कई बार लाडपुरा विधायक कल्पना देवी को अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ。 ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अतिरिक्त राशन दुकान स्वीकृत की जाए ताकि लोगों को समय पर राशन मिल सके और भीड़भाड़ की समस्या से राहत मिल सके।0
0
Report
कांकेर के जंगलवार में पांच भालू, दो शावक मां के साथ दिखे
Kurustikur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग कांकेर के जंगलवार कॉलेज में नजर आया भालुओं का झुंड। दो शावकों समेत पांच भालू विचरण करते नजर आए। कांकेर में भालू दिखना अब आम बात हो है। रोजाना कहीं न कहीं नजर आ रहे हैं भालू। दो शावक अपनी मां के पीठ पर बैठ हैं तो दो भालू पेड़ पर नजर आ रहे है। जंगलवार में जवानों को दी जाती है ट्रेनिंग। ऐसे में खतरे की संभावना बनी हुई है। सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वीडियो। जंगलवार के जवान ने बनाया है वीडियो。0
0
Report
NHRC पहुंचा प्रतीक यादव केस: SIT बहाली और फॉरेंसिक स्वतंत्र जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow प्रतीक यादव की मौत का मामला NHRC पहुंचा Human rights के लिए काम करने वाली NGO ने की शिकायत प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत को हत्या बताकर की गई शिकायत NHRC में हुई प्रतीक यादव की मौत पर शिकायत प्रतीक यादव की संदिग्ध मृत्यु मामले में NHRC से स्वतंत्र जांच की मांग याचिका में कहा गया है कि यद्यपि प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना (Cardiorespiratory Collapse) बताया जा रहा है, लेकिन मृतक के शरीर पर पाए गए कथित चोट के निशान (Ante-mortem Injuries) और घटना की अचानक प्रकृति कई गंभीर सवाल खड़े करती है प्रतीक यादव एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए जाने जाते थे, ऐसे में उनकी अचानक मृत्यु और शरीर पर मौजूद संदिग्ध निशानों की निष्पक्ष जांच अनिवार्य है 1. मामले की जांच के लिए तत्काल SIT (विशेष जांच दल) का गठन हो 2. लखनऊ के सिविल अस्पताल और संबंधित रूट के सीसीटीवी फुटेज को न्यायिक अभिरक्षा में लिया जाए 3. फॉरेंसिक जांच को राज्य के प्रभाव से मुक्त रखकर केंद्रीय प्रयोगशाला (CFSL) के माध्यम से कराया जाए Dk foundation नामक संस्था ने की है शिकायत0
0
Report
Advertisement
आंधी-तूफान से प्रदेश में 89 जनहानि, मुख्यमंत्री राहत सहायता के निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:13 मई को खराब मौसम के कारण आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से प्रदेश में 89 जनहानि, 53 घायल, 114 पशुहानि तथा 87 मकान क्षति की सूचना प्राप्त हुई है, जिसका संज्ञान मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लिया गया है. मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा समस्त मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ इसका सत्यापन कराते हुए 24 घंटे के अंदर प्रभावित परिवारों को सहायता धनराशि वितरित करते हुए अन्य आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा जनपदीय अधिकारियों से सीधा संवाद कर लगातार इसका अनुश्रवण किया जा रहा है तथा जनपदों में आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है. बदायूं- 5 बरेली - 4 बस्ती - 1 फतेहपुर- 11 हरदोई - 2 कानपुर देहात - 2 मिर्जापुर - 10 प्रतापगढ़ - 4 प्रयागराज - 21 रायबरेली - 1 संभल - 2 संतकबीर नगर - 14 शाहजहांपुर - 1 सीतापुर - 3 सोनभद्र 2 उन्नाव- 6 -0
0
Report
बिहार में 72,901 करोड़ रुपये कर्ज: विपक्ष-सरकार में सियासी घमासान तेज
Patna, Bihar:शिवम् राज पटना, बिहार कैबिनेट की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार को 72 हजार 901 करोड़ रुपये तक कर्ज लेने की मंजूरी मिलने के बाद अब इस फैसले पर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी, जिसमें 64 हजार 141 करोड़ रुपये बाजार ऋण के रूप में लेने का फैसला भी शामिल है। सरकार का कहना है कि इस राशि का उपयोग राज्य में विकास योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को गति देने के लिए किया जाएगा। वहीं विपक्ष ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बिहार पहले से ही भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है, इसके बावजूद रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा। बाइट -- अरुण यादव, राजद प्रवक्ता राजद प्रवक्ता अरुण यादव ने आरोप लगाया कि बिहार पर पहले ही 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है और अब फिर से बड़ा ऋण लेना राज्य को आर्थिक संकट की ओर धकेल सकता है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है तो बिहार के लिए विशेष पैकेज और विशेष राज्य के दर्जे की मांग करनी चाहिए। बाइट -- स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रवक्ता कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए सरकार “कर्ज लेकर घी पीने” की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास पेंशन और वेतन देने तक के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, जबकि लगातार बड़े-बड़े कर्ज लिए जा रहे हैं। हालांकि भाजपा और जेडीयू ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है। बाइट -- प्रभाकर मिश्रा, भाजपा प्रवक्ता भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा लिया गया हर रुपया बिहार के विकास, युवाओं के रोजगार, सड़क, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट और उद्योगों को मजबूत करने में खर्च हो रहा है बाइट -- अकबर अली, जेडीयू प्रवक्ता वहीं जेडीयू प्रवक्ता अकबर अली ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्यों द्वारा ऋण लेना एक सामान्य प्रक्रिया है और बिहार में हो रहे चौमुखी विकास के लिए यह फैसला जरूरी है।0
0
Report
बकानी के मेगा हाईवे बाईपास पर ट्रक पलटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे के मेगा हाईवे बाईपास पर देर रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर अंधे मोड़ पर पलट गया। हादसे में वहां से गुजर रहा बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ गया और ट्रक के नीचे दब जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रूपचंद लोधा भानपुरिया निवासी था, जो मवेशियों के लिए घास लेकर बाइक से गांव जा रहा था। इस दौरान बाईपास के अंधे मोड़ पर सामने से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और इसमें बाइक सवार भी दब गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही बकानी थाना प्रभारी रामेश्वर मीणा मौके पर पहुंचे और तीन जेसीबी मशीनों की मदद से ट्रक को हटाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को देर रात्रि में ही बकानी चिकित्सालय भिजवाया दिया था, जिसे आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक केले से भरा हुआ था। बकानी कस्बे के बाईपास रोड के इस अंधे मोड़ पर पहले भी कई मर्तबा सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है।0
0
Report
Advertisement
स्कूल वैन पलटने से बच्चों समेत शिक्षिका की हालत गंभीर; टायर ब्लास्ट कारण
Bagaha, Bihar:स्कूल वैन पलटने से करीब दस बच्चे जख़्मी प्राइवेट स्कूल वैन के टायर ब्लास्ट के कारण हुआ हादसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद GMCH बेतिया रेफर घायलों की नाजुक स्थिति के कारण चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार नें किया रेफर रामनगर के दिउलिया गाँव के समीप बहुअरी मोड़ की घटना AK पब्लिक स्कूल के हैं घायल सभी छात्र हादसे में एक शिक्षिका की हालत है बेहद गंभीर0
0
Report
उत्तरकाशी: जिलाधिकारी के निर्देश पर जय भारत सिंह ने यमुनोत्री यात्रा पड़ावों का निरीक्षण
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -यमुनोत्री धाम यात्रा पड़ाव डामटा से लेकर जानकीचट्टी तक मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण यमुनोत्री धाम यात्रा पड़ावों का जिलाधिकारी के निर्देश पर सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा को लेकर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने बड़कोट-दोबाटा से जानकीचट्टी तक विभिन्न यात्रा पड़ावों एवं सुलभ शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने डामटा, बर्नीगाड, सारीगाड, रिखाऊ खड्ड सहित विभिन्न स्थानों पर यात्रियों हेतु उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने यात्रा मार्ग में स्थापित सुलभ शौचालयों में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं नियमित साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया।0
0
Report
5 करोड़ की गाड़ी के शौकीन प्रतीक की शवयात्रा एक जंग लगे ट्रक से निकलेगी
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज: 5 करोड़ की गाड़ी का शौकीन प्रतीक, जंग लगे ट्रक में निकलेगी अंतिम यात्रा जिस प्रतीक को लोग 5 करोड़ की लग्जरी कारों में देखते थे, उसकी शव यात्रा आज एक जंग लगे ट्रक से निकाली जाएगी। करोड़ों की दौलत, महंगी गाड़ियों का काफिला, सब पीछे छूट गया। जिस ट्रक में उसका शव ले जाया जाएगा देखने वालों की आंखें नम हो गईं। जिंदगी का सबसे बड़ा सच यही है कि रवानगी में हैसiyat नहीं, सिर्फ चार कंधे काम आते हैं।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दीपक कड़वासरा को सजा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दीपक कड़वासरा को दोषी करार दिए जाने के बाद 20 साल के कठोर कारावास और 1 लाख 10 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट में 16 गवाह और 34 दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए गए। विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेंद्र सिंह भांबू ने प्रभावी पैरवी की। मामले के अनुसार 3 सितम्बर 2024 को पीड़िता की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि बड़ागांव निवासी दीपक कड़वासरा ने late night में उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म किया। अदालत ने सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपक कड़वासरा को दोषी माना और सजा सुनाई। बाइट: सुरेंद्र सिंह भांबू, विशिष्ट लोक अभियोजक0
0
Report
अरविंद शर्मा निकाय चुनाव सम्मान समारोह में साइकिल से पंचकमल पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:पंचकुला, हरियाणा: हरियाणा सरकार में मंत्री अरविंद शर्मा निकाय चुनाव सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए साइकिल से पंचकमल पहुंचे।0
0
Report
नरकटियागंज-बेतिया मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक भिड़ंत, चार युवक घायल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां सड़क हादसे में चार युवक गम्भीर रूप घायल हो गए है तेज रफ्तार से आ रहे दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें चार युवक घायल हो गए है घटना नरकटियागंज बेतिया मुख्यमार्ग की है सोफ़वा गांव के समीप यह हादसा हुआ है एक बाइक पर तीन युवक सवार थे दूसरे बाइक पर दो युवक सवार थे सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस ने घायल चारो युवकों को अस्पताल पहुंचाया है चारों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी में शराब तस्करों के खात्मे: 1104 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले के सहियारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1104 लीटर नेपाली शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। बेराही जयराम गांव के समीप छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक टाटा सफारी और एक होंडा वाहन से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की गई। गिरफ्तार शराब कारोबारियों की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार तथा शिवहर जिले के सुजीत कुमार के रूप में की गई है。0
0
Report
झुंझुनूं बजावा गांववासियों ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दिखाया: FCSTP प्लांट को नहीं चाहिए
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के बजावा गांव में प्रस्तावित एफएसटीपी प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने लोकतांत्रिक तरीके से ऐसा संदेश दिया, जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान खींच लिया। गांव में प्लांट लगाने या नहीं लगाने को लेकर पंचायत कार्यालय में जनमत संग्रह कराया गया, जिसमें ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्लांट के विरोध में मतदान किया। खास बात यह रही कि प्लांट के समर्थन में एक भी वोट नहीं पड़ा। गांव में प्रस्तावित एफएसटीपी प्लांट को लेकर लंबे समय से विरोध चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर प्लांट प्रस्तावित है, उसके आसपास काटली नदी का बहाव क्षेत्र, सरकारी स्कूल, खेल मैदान, पंचायत कार्यालय, मंदिर और शहीद स्मारक स्थित हैं। ऐसे में वहां प्लांट स्थापित करना पर्यावरण, गांव की आस्था और बच्चों के भविष्य के लिए खतरा बन सकता है। जनमत संग्रह के लिए पंचायत कार्यालय में हस्ताक्षर आधारित मतदान प्रक्रिया अपनाई गई। पंचायत क्षेत्र के लोगों ने प्लांट के पक्ष और विपक्ष में अपनी सहमति दर्ज करवाई। कुल लगभग 1700 संभावित मतदाताओं में से 1050 ग्रामीणों ने मतदान किया और सभी ने प्लांट का विरोध किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस जाब्ता भी मौके पर मौजूद रहा। ग्राम विकास अधिकारी विपिन स्वामी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों का कहना था कि वे गांव में किसी भी कीमत पर एफएसटीपी प्लांट नहीं चाहते। आंदोलन के दौरान ग्रामीणों और प्रशासन के बीच टकराव की आशंका को देखते हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र पूनिया ने लोकतांत्रिक तरीके से जनमत संग्रह कराने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि गांव की सामूहिक भावना को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से दर्ज कराया गया है। जनमत संग्रह के बाद आयोजित ग्रामसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया गया कि बजावा पंचायत एफएसटीपी प्लांट के लिए किसी भी प्रकार का एनओसी जारी नहीं करेगी। ग्रामसभा का प्रस्ताव पंचायत समिति सहित संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। इस जनमत संग्रह में बजावा, भेरूगढ़, मनफरा, जखोड़ा, भवानीपुर, मीणा की ढाणी और पूनिया की ढाणी सहित आसपास के कई गांवों और ढाणियों के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि वे गांव की जमीन, पर्यावरण और भविष्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। बाइट : नरेंद्र पूनिया , पूर्व पंचायत समिति सदस्य0
0
Report
गीतांजलि ग्रुप ने गंगापुर में डेढ़ करोड़ की विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण किया
Jaipur, Rajasthan:गंगापुर, भीलवाड़ा गंगापुर को गीतांजलि ग्रुप की बड़ी सौगात, डेढ़ करोड़ की विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण विद्यार्थियों के भविष्य के लिए हर संभव सहयोग रहेगा - जेपी अग्रवाल गंगापुर में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर की ओर से पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला भवन का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में गीतांजलि ग्रुप के चेयरमैन जेपी अग्रवाल, गीता देवी अग्रवाल एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने फीता काटकर विज्ञान प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गंगापुर सहित आसपास के सर्व समाज द्वारा श्री जेपी अग्रवाल का अभूतपूर्व स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह की सबसे भावुक और आकर्षक झलक उस समय देखने को मिली जब चेयरमैन श्री जेपी अग्रवाल अपने बचपन के सहपाठियों से मिले और वर्षों पुरानी यादें ताजा की। विद्यालय परिसर में अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि गंगापुर की मिट्टी और यहां की शिक्षा ने ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। आयोजन समिति अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश मेहता के साथ जेपी अग्रवाल ने अपने स्कूली जीवन के गुरुजनों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री चेयरमैन जेपी अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा आधार है। गंगापुर की इस विद्यालय में पढ़कर मैंने जीवन में आगे बढ़ना सीखा। व्यक्ति चाहे कितना भी बड़ा क्यों न बन जाए, उसे अपनी मातृभूमि और अपने विद्यालय को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए गीतांजलि ग्रुप हर संभव सहयोग करेगा। आने वाले समय में पीएम श्री विद्यालय सहित बालिका विद्यालय में भी विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं मिल सकें। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राज्यपाल के सलाहकार कैलाश सोडानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने गीतांजलि ग्रुप द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के लिए किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि जब उद्योग और समाजसेवी संस्थाएं शिक्षा से जुड़ती हैं तो ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान मिलती है। गंगापुर में आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण निश्चित रूप से विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देगा। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
