Raebareli - कर्मचारियों के लिए कुल्लु मनाली का 7 दिवसीय भ्रमण शिविर आयोजित
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली, आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना से कर्मचारी हित निधि के माध्यम से रमणीय स्थल कुल्लु मनाली व मणिकरण भ्रमण हेतु 7 दिवसीय कर्मचारी भ्रमण शिविर का आयोजन कार्मिक विभाग के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिसमें आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के 70 कर्मचारियों का दल भ्रमण हेतु जा रहा है। आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने कर्मचारी शिविर दल को शुभकामनाएं देते हुए हरी झण्ड़ी दिखा कर रवाना किया. महाप्रबंधक ने कहा कि ऐसे कर्मचारी भ्रमण शिविर रेल कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
