रोडवेज की बसों से अब कूरियर और पार्सल की डिलीवरी भी होगी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में अब रोडवेज की बसें कूरियर और पार्सल सेवा भी प्रदान करेंगी। 153 बसों को इस सेवा के लिए आवंटित किया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने चालकों और परिचालकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कूरियर और पार्सल की बुकिंग डिपो में कूरियर सर्विस के माध्यम से होगी और यात्री कूरियर और पार्सल की ट्रैकिंग भी कर सकेंगे। इसके अलावा, पार्सल की पूरी जानकारी एप के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत।
हादसे में एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत की सूचना, तीन लोग घायल।
कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था एक ही परिवार, ईको वैन में सवार थे कुल 8 लोग।
मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल बताए जा रहे हैं।
तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
