Back
बालाघाट के गौतम कॉम्प्लेक्स में नगरपालिका ने पोकलैंड से तीन दुकानें ध्वस्त कीं
ASASHISH SHRIVAS
Mar 22, 2026 10:50:49
Raebareli, Uttar Pradesh
बालाघाट शहर के गौतम कॉम्प्लेक्स की तीन दुकानों पर नगरपालिका द्वारा पोकलैंड चलाकर ध्वस्त कर दिया गया । जिसका किराएदार दुकान संचालक के परिजनों ने विरोध स्वरूप हंगामा किया जिन्हें पुलिस द्वारा हटा दिया गया । गौतम कॉम्प्लेक्स के मालिक द्वारा भवन जर्जर हालत में होने से किराएदारों को दुकान खाली करने कहा जा रहा था । जिसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद हुआ । दुकान मालिक ने किराएदारों पर जबरन रजिस्ट्री करने अथवा दुकान खाली करने के लिए पचास लाख रु मांगने की शिकायत कोतवाली में की थी । जिसकी जांच के बाद दो किराएदारों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है । आज की कार्यवाही को लेकर एसडीएम गोपाल सोनी ने बताया कि नगरपालिका एक्ट में शहर के जर्जर भवनों को तोड़ने के प्रावधान हैं । कॉम्लेक्स मालिक द्वारा उक्त भवन जर्जर होने की सूचना नगरपालिका को दी थी । जिस पर नगरपालिका और पीडब्ल्यू इंजीनियर की रिपोर्ट पर कॉम्लेक्स मालिक और किराएदारों को नोटिस जारी कर दोनों पक्षों को सुनने के बाद यह कार्यवाही की गई है । तोड़फोड़ की कार्यवाही से पूर्व बिजली विभाग द्वारा इलाके की बिजली काट दी गई । वहीं किसी भी विवाद की स्थिति से निपटने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 22, 2026 11:51:19Noida, Uttar Pradesh:Plane makes an emergency landing on Riviera Country Club in California, narrowly missing a bunker on the PGA golf course.
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 22, 2026 11:51:080
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 22, 2026 11:50:560
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 22, 2026 11:50:430
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 22, 2026 11:50:290
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 22, 2026 11:50:020
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 22, 2026 11:49:500
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 22, 2026 11:49:350
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 22, 2026 11:49:230
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 22, 2026 11:48:040
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 22, 2026 11:47:49Noida, Uttar Pradesh:The moment when Mount Kailash glows in golden sunrise light
0
Report
SYSUNIL YADAV
FollowMar 22, 2026 11:46:540
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 22, 2026 11:46:380
Report