Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Etawah206001

इटावा का फर्जी आईएएस: 5वीं क्लास पढ़ा युवक बना IAS से शादी, परिवार है चौंक

ABAnnu Babu Chaurasia
Mar 22, 2026 11:50:29
Etawah, Uttar Pradesh
इटावा जनपद के रहने वाले प्रीतम निषाद ने फर्जी आईएएस बनकर शादी करने के मामले में परिजन ने जानकारी दी कहा कि कई वर्षों से घर में नहीं रहा रहा है फर्जी आईएएस दूसरे की जगह बताकर अपने आप को आईपीएस बनकर शादी की थी इससे पहले अपने ही सगे मामा की बेटी से शादी के चुका है। इटावा शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर यमुना नदी के किनारे बीहड़ में बसे अंदावा मढ़ैया गांव के रहने वाले प्रीतम निषाद जो कि आज कल सुर्खियों में बना हुआ है दरअसल अपने आप को आईएएस बनकर गोरखपुर की रहने वाली एक लड़की से शादी कर ली और परिजनों को शक हुआ तो परिजन बेटी के बिदाई के तुरंत बाद प्रीतम के बताए हुए पते पर पहुंचे तो सभी के पैर तले जमीन ही खिसक गई एक आईएएस जो कि फ्लैट की बात करने वाला उसके घर पर बाथरूम की चारदीवारी तक नहीं निकली। वहीं परिजन भी अपने बेटे की इस हरकत से चिंतित है परिजनों में मायूसी है गांव में रहकर अपना गुजर बसर करने वाले परिवार को जब से पता चल है कि उसके बेटे ऐसा कार्य कर रहा है तब से परेशान है। परिजन की माने तो उनका बेटा आईएएस नहीं बल्कि कक्षा 5 की पढ़ाई करके बाहर निकल गया था, और वह घर भी वापस नहीं लौटा है वह दिल्ली में रहकर ही कार्य करता है तभी गोरखपुर की रहने वाली एक युवती जो कि दिल्ली में काम करती है और अपने समाज के द्वारा बनाए गए व्हाट्सप ग्रुप पर ही अपना प्रोफाइल शेयर किया जिसके बाद गोरखपुर की रहने वाली रश्मि कश्यप के संपर्क में आया और दोनों ने ही बड़े धूमधाम से शादी करने का इरादा किया और शादी भी गोरखपुर के एक मैरिज होम में धूम धाम से की गई परिजनों को सूचना देकर चुनिंदा परिजन को गोरखपुर बुलाकर शादी की रस्म कराई है। शादी के बाद से वह फरार है और अपने इटावा के इकदिल इलाके के रहने वाले अपने जीजा को घर दिखाया था जबकि अपना गांव के मकान को छिपाए हुए था जिससे कि उसकी पोल ना खुल जाए। प्रीतम निषाद के दो और दो और भाई धर्मसिंह और रूपनारायण है जो कि गांव में खेतीबाड़ी का कार्य करते है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
UJUmesh Jadhav
Mar 22, 2026 13:03:44
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 22, 2026 13:03:31
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर जिले में रविवार को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत महापरीक्षा आयोजन किया गया, इस महापरीक्षा में जिले के 25 हजार से अधिक लोग शामिल हुए, बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने जानकारी देते हुए बताया यह परीक्षा उन बुजुर्गों और युवाओं के लिए स्वावलंबन की एक नई शुरुआत है, कलेक्टर ने बताया 2011 की जनगणना के अनुसार बस्तर जिले की साक्षरता दर 57 प्रतिशत थी, लेकिन अब समाज में आ रहे बदलाव और शासन के प्रयासों से साक्षरता दर में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है, जिले में 25706 परीक्षार्थी इस महापरीक्षा में शामिल हुए जिले में 812 परीक्षा केंद्र बनाएं गए थे, केंद्रीय कारागार जगदलपुर में सजा काट रहे 94 पुरुष और 47 महिला बंदियों ने भी परीक्षा दी इसके साथ ही आत्म समर्पण कर मुख्यधारा में लौटने वाले 28 आत्म समर्पित माओवादीयों ने भी इस महापरीक्षा में हिस्सा लिया।
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Mar 22, 2026 13:03:09
Kawardha, Chhattisgarh:कबीरधाम जिले के सेमरिया गांव में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 168वां बलिदान दिवस मनाया गया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की बड़ी घोषणाएं. कबीरधाम। जिले के ग्राम सेमरिया में लोधी समाज द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदेश के उत्कृष्ट पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित लोधी समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। ग्राम सिमरिया में पहुंचते ही विष्णु देव ने वीरांगना अवंती बाई के मूर्ति का अनावरण किया, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए देश और समाज के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और वीरता का प्रतीक है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए. इस दौरान लोधी समाज एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कवर्धा में लोधी समाज भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही ग्राम सिमरिया में मिनी स्टेडियम और सहसपुर लोहारा में यज्ञशाला निर्माण की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से उपस्थित लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और समाज के लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और समाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया. कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने अतिथियों का सम्मान किया और वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 22, 2026 13:02:41
Thane, Maharashtra:राज्यातील आगरी कोळी बांधवांची कुळदेवता असलेल्या लोणावळा येथील एकविरा देवीची यात्रा मंगळवार, बुधवार व गुरुवार अशी तीन दिवस संपन्न होणार आहे. या यात्रे निमित्त मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे वर तीन दिवस टोल माफी करण्यात आली आहे. या टोल माफिसाठी खा.सुरेश म्हात्रे यांचे टोल माफीचे पत्र आवश्यक असणार असून हे पत्र टोल नाक्यांवर दाखविल्यास एकविरा भक्तांसाठी टोल माफ होणार असल्याची माहिती भिवंडी लोकसभा मतदार संघाचे खासदार सुरेश म्हात्रे उर्फ बाळ्या मामा यांनी दिली आहे. एक्सप्रेस वे टोल प्रशासनाने आपली टोल माफीची विनंती ऐकली असून तीन दिवस ही टोल माफी सुरू राहणार आहे, एकविरा देवीच्या भक्तांनी वाहतूक नियमांचे व सुरक्षिततेचे पालन करून यात्रेस यावे अशी विनंती देखील खासदार सुरेश म्हात्रे उर्फ बाळ्या मामा यांनी एकविरा देवी भक्तांना केली आहे.
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Mar 22, 2026 13:02:08
New Delhi, Delhi:आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वो दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नाम भी सम्मान से नहीं लेना चाहती है। आम आदमी पार्टी के मुताबिक़ रेखा गुप्ता ने बाबा साहब अम्बेडकर का जो अपमान किया है उसके बाद उनका नाम सम्मान से लेना भी ठीक नहीं है。 आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि आने वाले समय में जल्दी ही जनता भाजपा को और रेखा गुप्ता को सबक़ सिखाएगी। अरविंद केजरीवाल को क्लीन चिट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आरोपों पर पार्टी ने कहा कि इस पर जनता पार्टी को एतराज़ क्यों है। किसी भी बेंच को लेकर एतराज़ करना हमारा अधिकार है और किसी की तारीफ़ करना भी संविधान में रोका नहीं गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को फँसाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। केंद्र की सरकार ने एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया लेकिन जब वो बरी हो गए हैं तो भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ गई है。 प्रदूषण और कूड़े के ढेर के मामले में आप विधायक ने कहा कि कूड़े का ढेर और एयर पॉल्यूशन किसकी देन है। 18 साल तक MCD में कौन बैठा रहा और प्रदूषण के लिए ज़िम्मेदार कौन है? आम आदमी पार्टी के मुताबिक़ भारतीय जनता पार्टी ने है म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन में दो दशक तक राज किया और उसी की वजह से जगह जगह कूड़े का ढेर लग गया जिससे जनता का जीना मुहाल हो गया है यही नये प्रदूषण के दिन बाद दिन बढ़ते स्तर की वजह भी भाजपा है और आम आदमी पार्टी के मुताबिक़ भाजपा झूठ बोलती है लोगों को यमुना सफ़ाई का सपना दिखाकर सत्ता में आयी लेकिन सफ़ाई के लिए कोई क़दम नहीं उठाया गया है
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Mar 22, 2026 13:01:23
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जारी है। तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा शातिर गैंगस्टर विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता और उसकी पत्नी बसंती गुप्ता द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई करीब 40 लाख 30 हजार रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है । यह कार्रवाई जिलाधिकारी आदेशानुसार गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के تحت की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विक्की नेपाली एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो लंबे समय से पलिया और भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। आरोपी के खिलाफ पलिया थाने में एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने तस्करी के अवैध धंधे से अर्जित काली कमाई का उपयोग कर ग्राम थारू पुरवा में अपनी पत्नी के नाम पर 1100 वर्ग फीट का एक मकान तैयार किया था। जिसको लेकर रविवार को क्षेत्राधिकारी पलिया जितेन्द्र सिंह परिहार और तहसीलदार पलिया ज्योति वर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने मुनादी कराकर और डुग्गी पिटवाकर आसपास के लोगों को इस कुर्की की सूचना दी। इसके बाद सरकारी आदेश का बोर्ड लगाकर संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क कर लिया गया। बाइट -जितेंद्र परिहार (सीओ, पलिया)
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 22, 2026 13:01:06
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 22, 2026 13:00:49
Faridabad, Haryana:नशे की हालत में डेढ़ सौ फीट ऊंची पानी की टंकी में गिरा 25 वर्षीय युवक फरीदाबाद की सुभाष कॉलोनी में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक 25 वर्ष का युवक नशे की हालत में करीब डेढ़ सौ फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड को मिली। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की मदद से समय रहते ही युवक को पानी की टंकी से बाहर निकाल लिया गया और उसकी जान बची। हालांकि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है। वही जानकारी देते हुए स्थानीय युवक आकाश सोलंकी और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली थी वे तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को टंकी से नीचे उतार लिया गया है। फिलहाल युवक नशे की हालत में है और गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top