Back
गौरा बाघिन लापता, शावकों की हालत चिंताजनक, वन विभाग पर सवाल
ASASHISH SHRIVAS
Mar 18, 2026 11:17:43
Raebareli, Uttar Pradesh
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित सोनवानी कंजर्वेशन रिजर्व में इन दिनों सन्नाटा और चिंता पसरी हुई है। इस जंगल की शान और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही मादा बाघिन 'गौरा' पिछले करीब डेढ़ महीने से लापता है। गौरा के साथ ही उसके चार शावकों में से एक बच्चा भी गायब बताया जा रहा है। हाल ही में जंगल से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें गौरा के बाकी बचे तीन शावकों की हालत बेहद नाजुक नजर आ रही है। इन शावकों की उम्र महज 6 से 7 माह है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस उम्र में बाघ के बच्चे पूरी तरह अपनी मां पर निर्भर होते हैं और उन्हें शिकार करना नहीं आता। मां के बिना सही भोजन न मिलने के कारण ये शावक कुपोषण का शिकार हो रहे हैं और उनकी जान पर बन आई है। गौरा के अचानक गायब होने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। क्या गौरा शिकारियों का निशाना बनी? या फिर वह फूड पॉइजनिंग जैसी किसी गंभीर स्थिति का शिकार हुई? ये ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अब तक वन विभाग के पास नहीं है। वन्यजीव एक्टिविस्ट शिकंदर मिश्रा और अन्य वन्यजीव प्रेमी इस पर निराशा महसूस कर रहे हैं और वन विभाग की मॉनिटरिंग प्रणाली पर कड़े सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। सोनवानी का यह इलाका बाघों के बढ़ते कुनबे के कारण चर्चा में था। गौरा और उसके चार शावकों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते थे, जिन्हें देख वन्यजीव प्रेमी गदगद रहते थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जंगल में छाई खामोशी ने आने वाले भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। इस पूरे मामले में SDओ विनिता फुलबेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे संज्ञान में पूरा मामला है हमारी दो टीमें इसमें लगी हुई है और जंगलों में सर्चिंग की जा रही है साथ ही ट्रैप कैमरा भी लगाए गए हैं। गौरा बाघिन लापता है हम ऐसा नहीं कह सकते हैं।_sources के अनुसार गौरा के कुछ निशान मिलने की जानकारी सामने आई है लेकिन विभाग के तरफ से अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMOHIT Gomat
FollowMar 18, 2026 13:05:370
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 18, 2026 13:05:210
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 18, 2026 13:05:050
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 18, 2026 13:04:500
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 18, 2026 13:04:080
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 18, 2026 13:03:520
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 18, 2026 13:03:110
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 18, 2026 13:02:370
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 18, 2026 13:02:200
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 18, 2026 13:02:030
Report
TCTanya chugh
FollowMar 18, 2026 13:01:260
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 18, 2026 13:01:140
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 18, 2026 13:00:470
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 18, 2026 13:00:220
Report
511
Report