Back
दादरी में 3925 करोड़ विकास का चार साल का हिसाब- तेजपाल नागर का दावा
BPBHUPESH PRATAP
Mar 18, 2026 13:01:14
Greater Noida, Uttar Pradesh
दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने अपने चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में दादरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 3925 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं। विधायक ने इन कार्यों को जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, बिजली और आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर संपन्न बताया।
बुधवार को एक प्रेस वार्ता में विधायक नागर ने इन विकास कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने 492 करोड़ 04 लाख रुपये, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 2952 करोड़ 24 लाख रुपये, खुर्जा द्वारा दादरी नगर ने 8 करोड़ 70 लाख रुपये, पीडब्ल्यूडी विभाग ने 164 करोड़ 53 लाख रुपये और विधायक निधि से 23 करोड़ रुपये का योगदान दिया। कुल मिलाकर, दादरी में लगभग 3925 करोड़ रुपये से अधिक के ऐतिहासिक विकास कार्य पूरे हुए हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगभग 205 करोड़ रुपये की लागत से अस्पतालों का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया।
सड़क विकास में तेजी लाते हुए, क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर लगभग 165 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इन कार्यों से आवागमन सुगम हुआ है और व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर हुई है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलों का निर्माण किया गया, जिस पर लगभग 9 करोड़ 43 लाख रुपये व्यय हुए।
नहरों की सफाई, मरम्मत और अन्य कार्यों पर लगभग 4 करोड़ 76 लाख रुपये खर्च किए गए, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिला। शिक्षा क्षेत्र में लगभग 93 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।
युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगारपरक प्रशिक्षण सहित 20 करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू की गईं, जिससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला। जल निकासी योजना पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए गए। मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब परिवारों को इलाज के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 18, 2026 14:04:230
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 18, 2026 14:04:050
Report
MSManish Sharma
FollowMar 18, 2026 14:03:480
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 18, 2026 14:03:30Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा ओपन ओर क्लोज पीटीसी
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 18, 2026 14:03:170
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 18, 2026 14:03:040
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 18, 2026 14:02:490
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 18, 2026 14:02:380
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 18, 2026 14:01:530
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 18, 2026 14:01:330
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 18, 2026 14:01:220
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 18, 2026 14:00:56Noida, Uttar Pradesh:अणे मार्ग, कार्यालय परिसर स्थित नेक संवाद भवन में आज आयोजित दावते इफ्तार में शामिल हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार
0
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 18, 2026 14:00:470
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 18, 2026 14:00:210
Report