Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sonbhadra231219

योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे: सोनभद्र में भव्य कार्यक्रम और योजनाओं की झलक

ADArvind Dubey
Mar 18, 2026 13:05:05
Obra, Uttar Pradesh
Anchor: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सोनभद्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम स्थल पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जहां मंत्री ने निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।इस दौरान जिलाधिकारी बी.एन. सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सरकार की उपलब्धियों को भी दर्शाया गया। VO: सोनभद्र में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी लगाई गई, जहां अलग-अलग विभागों ने अपने स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी।राज्यमंत्री संजीव गोंड ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए योजनाओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा।वहीं जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।इस दौरान मंत्री संजीव गोंड ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और प्रशासनिक अमले की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली。 Byte: संजीव गौड़ - समाज कल्याण राज्य मंत्री (विधायक ओबरा)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ACAshish Chaturvedi
Mar 18, 2026 14:04:23
Karauli, Rajasthan:कैलादेवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक को 108 एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जिला करौली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के संतोष नगर निवासी प्रकाश शर्मा (32) पुत्र दयाराम शर्मा अपने साथी छोटेलाल पुत्र रामगोपाल के साथ बाइक से कैलादेवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। करौली-हिंडौन मार्ग पर रैमजा गांव के नजदीक पीछे से आ रही 108 एंबुलेंस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे प्रकाश शर्मा उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत करौली जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान प्रकाश शर्मा ने दम तोड़ दिया। वहीं, छोटेलाल को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पांचना पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेश शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के बाद मौके से फरार एंबुलेंस की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 18, 2026 14:02:38
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ग्रामीण की गोविंदगढ़ थाना पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। SHO विनोद सांखला के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाईराज गैंग के मुख्य सरगना अमर सिंह जाट उर्फ अम्मू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 देशी पिस्तौल, एक मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की, जिसमें अमर सिंह जाट को मौके से दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी पवन बाड़ीगर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी चंदवाजी क्षेत्र में रंगदारी वसूलने के लिए एक क्रेशर मालिक पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 14:01:58
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के देवगांव स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का बुधवार को भव्य समापन हुआ। इस दौरान कुल 677 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए, जिन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय गुलाब सिंह, जिला जज (परिवार न्यायालय, कुशीनगर) ने कहा कि मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। हमें अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, यही जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है।उन्होंने कहा कि यह मेरा और यह तुम्हारा जैसी सोच संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक है, जबकि सच्चा मानव वही है जो समस्त मानवता के कल्याण की भावना रखता है। उन्होंने जयपुर फुट जैसी संस्थाओं के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि माननीय मनोज कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि इस प्रकार के शिविर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन देवरिया एवं चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज, देवगांव के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर फुट स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को मौके पर ही कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, छड़ी व वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकती दिखी।समापन अवसर पर शिविर को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता नीरजा सिंह ने किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, उप प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. हरेन्द्र मौर्य, शिक्षक प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, जितेंद्र मोहन सिंह,मीना सिंह एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
NJNaynee Jain
Mar 18, 2026 14:01:53
Noida, Uttar Pradesh:DELHI CCTV REP - NIRAJ न्यूज़ फ्लैश Exclusive दिल्ली में बेखौफ बदमाशों का बेखौफ कहर स्कूल बस का वेट कर रही है महिला से लूट बदमाशों ने की हवाई फायरिंग CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात 17 मार्च सुबह करीब साढ़े 7 बजे की वारदात ये CCTV दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके का है जहां CCTV में साफ देखा जा सकता है एक महिला स्कूली बस का वेट कर रही है तभी स्कूल बस आती है बच्ची स्कूल बस में बैठती है तभी महिला अपनी स्कूटी से अपने दूसरे बेटी के साथ जाने लगती है इसी दौरान 2 बाइक पर सवार 4 बदमाश आए महिला के पास आकर रुके और महिला जैसे ही स्कूटी पर सवार होकर जाने लगी बदमाशों ने महिला को घेर लिया और उसका गोल्ड कड़ा लूटने लगे महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया महिला कनिका मेहता के साथ बच्ची भी था जो डर गई इसी दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग की कोई अगर मदद करने आ भी राह था तो उसको पिस्टल दिखा दी बदमाश लूट कर फरार हो गए
0
comment0
Report
NJNaynee Jain
Mar 18, 2026 14:01:22
Noida, Uttar Pradesh:कालाचौकी पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि इस केस में पीड़ित ने पहले ही हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर दिया था और इसलिए पुलिस उनका एक बड़ा अमाउंट बैंक से ट्रांसफर होने से पहले ही ब्लॉक करवा दिया गया था ... ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि उन्होंने सही समय पर पुलिस की हेल्पलाइन 1930 पर फोन कर दिया था ऐसा ही एक मामला और भी देखने को मिला है,जिसमें एक साइंटिस्ट के साथ इस तरीके का फ्रॉड हुआ था उसमें भी इसी मॉड्यूल का उपयोग किया गया है... हमारे सभी नागरिकों से यही अपील है कि महानगर गैस किसी भी प्रकार का व्हाट्सएप मैसेज नहीं भेजता और अगर ऐसा कुछ होता है या आपको एपीके फाइल आती है.. तो आप उसे न खोले अगर ओपन कर भी लिया है ,तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करे साथ ही अपने फोन का टू स्टेप वेरीफिकेशन तथा मैसेज फॉरवर्डिंग सिस्टम बंद करके रखें।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 18, 2026 14:00:47
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जिले के डकोर विकासखंड में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर किसानों में व्यापक रोष है। बुधवार को यूपीडा (उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की ओर से संचालित इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत पहुंचे अधिकारियों को किसानों ने अपनी कड़वाहट से अवगत कराया। अग्रिमा ट्रस्ट और प्रशासन की संयुक्त बैठक में 18 किसानों ने औपचारिक रूप से परियोजना का विरोध दर्ज कराते हुए कई अहम मुद्दे उठाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में अग्रिमा ट्रस्ट की अधिकारी आकांक्षा के अलावा एसडीएम नेहा ब्याडवाल भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी बातों को रिकॉर्ड कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बैठक में सुरेंद्र पाल, शिव पाल और राजा बेटी सहित दर्जनों किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों का कहना था कि भूमि अधिग्रहण से पहले मानक के अनुरूप सर्किल रेट में बढ़ोतरी की जानी चाहिए, जो अब तक नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 में ही सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी, आयुक्त झांसी मंडल और सचिव राजस्व परिषद लखनऊ को प्रार्थना पत्र दिए गए थे, लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने साफ कहा कि पुराने रेट पर जमीन देने का कोई सवाल ही नहीं उठता। किसानों ने चिंता जताई कि इस ब्लॉक के 20 गांवों का मुख्यालय से सीधा संपर्क मौजूदा मार्गों से ही है। इस क्षेत्र से लाखों लोगों का दैनिक आवागमन होता है। उनका कहना था कि औद्योगिक गलियारे के नाम पर इन मार्गों के समाप्त होने से न सिर्फ आवागमन ठप होगा, बल्कि हजारों परिवारों का विस्थापन भी तय है, जिसका उनके जीवन पर गहरा प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बैठक में मौजूद 18 किसानों ने स्पष्ट रूप से अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि वे जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जब तक उनकी सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता और उचित मुआवजा सुनिश्चित नहीं हो जाता, तब तक अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए। बैठक के बाद अग्रिमा ट्रस्ट की अधिकारी आकांक्षा ने बताया कि किसानों ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखी हैं। उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं को शामिल करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी और इसे उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकारी नियमों के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई करेगा।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 18, 2026 14:00:21
Payikapuram, Andhra Pradesh:एंकर – रुद्रपुर में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत को लेकर महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। महिलाओं ने हल्द्वानी-रामपुर रोड पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर गैस सिलेंडर रखकर बैठीं महिलाओं ने प्रशासन और गैस एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कई महिलाओं का कहना है कि वे सुबह 5 बजे से लाइन में लग रही हैं, लेकिन फिर भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्होंने गैस एजेंसी पर्ची न देने और समय पर सप्लाई न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें दूर स्थित गोदाम भेजा जाता है, जहां पहुंचने पर सिलेंडर खत्म होने की बात कही जाती है। इस समस्या से दिनेशपुर समेत आसपास के इलाके भी प्रभावित हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और महिलाओं को समझाने की कोशिश की। महिलाओं को गैस एजेंसी कार्यालय ले जाया गया, जहां शुरुआत में गेट बंद मिला, जिसे बाद में खुलवाया गया। प्रशासन का कहना है कि सभी को गैस सिलेंडर मिलेगा, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। लोग 3 से 5 दिनों तक लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान हैं। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top