229001
रायबरेली में आज बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के सभी स्कूल
Raebareli, Uttar Pradesh:सर्दी और घने कोहरे के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शनिवार को सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि डीएम हर्षिता माथुर ने यह आदेश जारी किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंडनपुर जूनूबी के जंगल में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंडनपुर जूनूबी के जंगल में गुरुवार सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उस समय कई किसान खेतों में काम कर रहे थे। मगरमच्छ को देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने एहतियातन खेतों की ओर जाना कम कर दिया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया और रेस्क्यू टीम को मौके पर भेज दिया। रेंजर एस. एस. चौहान ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास या किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा, ताकि ग्रामीणों और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि मगरमच्छ के पास जाने या उसे पकड़ने का प्रयास बिल्कुल न करें। यदि कहीं भी मगरमच्छ दिखाई दे तो तुरंत विभाग को सूचना दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे क्षेत्र में तलाश अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।0
0
Report
हाथरस पुलिस का सख्त रुख: विशेष चेकिंग अभियान में 250 वाहनों के चालान, 30 सीज
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में आज एक वृहद विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर क्षेत्र सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन तलाशी ली। अभियान के दौरान थाना हाथरस गेट पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों को ताक पर रखने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 250 वाहनों के चालान किए गए और 30 वाहनों को सीज किया गया। चेकिंग के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। वाहन चालकों को सलाह दी गई कि वे वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न और मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करना न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि यह आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। पुलिस ने दोहराया कि नियमों के प्रति बरती गई लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है, अतः सभी वाहन चालक नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।0
0
Report
46 दिन से बांगड़ अस्पताल में नर्सों का धरना, स्वास्थ्य भवन घेराव की चेतावनी
Pali, Rajasthan:ईच्छा मुत्यु की नर्सिंग कर्मियों ने पोस्टकार्ड लिख राज्यपाल से की मांगी, निविदा नर्सेज को पद से हटाने का 46वें दिन भी आंदोलन जारी, लामबित मांगों के समाधान नहीं होने पर है आक्रोशित, पिछले 46 दिनों से बांगड़ अस्पताल में नर्सिंग धरना चल रहा है, मांगे नहीं मानने पर स्वास्थ्य भवन घेराव की चेतावनी दी गई, संगठन के जिला अध्यक्ष केशरसिंह चौहान, विनोद सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मचारी मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
हैदाबाद स्कूल कलमा होमवर्क विवाद पर मौलाना साजिद रशीदी का स्पष्ट बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : MAULANA SAJID RASHIDI (MUSLIM CLERIC) ON HYDERABAD SCHOOL 'KALMA' HOMEWORK CONTROVERSY/ BANDI SANJAY KUMAR'S REMARKS / MOHAN YADAV'S STATEMENT ON UNIFORM MARRIAGE LAWS दिल्ली: हैदराबाद के स्कूल में 'कलमा' होमवर्क विवाद पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, "ये ऐसी हरकतें हैं जिनसे बेवजह नफरत फैलती है। सवाल यह है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से कुरान की आयतें, 'अज़ान' के शब्द या 'कलमा' क्यों पढ़वाएंगे जो मुसलमान नहीं है? उनसे ये क्यों याद करवाएंगे या पढ़वाएंगे? यह एक बड़ा सवाल है... मेरा मानना है कि ऐसी चीजें जानबूझकर टीवी पर सुर्खियां बटोरने और कुछ दिनों तक खबरों में बने रहने के लिए की जाती हैं..."0
0
Report
कुशीनगर में कूड़ा हटाने के विवाद ने लिया खूनी रूप; सौतेले भाई पर चाकू से हमला
Kushinagar, Uttar Pradesh:BREAKING कुशीनगर - कूड़ा हटाने के विवाद ने लिया खूनी रूप - पीड़ित की मां ने सौतेले भाई पर लगाया चाकू से हमला करने का आरोप - गंभीर हालत में घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती - घटना के बाद इलाके में हड़कंप - पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी - पडरौना कोतवाली अंतर्गत वार्ड नंबर-1 का मामला ।0
0
Report
8.81 लाख की ठगी: राजस्व अधिकारी बनकर युवती से धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
Balrampur, Uttar Pradesh:सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 8.81 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार बलरामपुर। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी ने खुद को राजस्व विभाग का कर्मचारी बताकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाया और युवती से करीब 8.81 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस के अनुसार, गोविंदबाग निवासी शालिनी वर्मा ने 10 जुलाई को कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के बनकटवा सराय खास निवासी मनोज कुमार चौहान ने राजस्व विभाग में अमीन के पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8.81 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि उसने फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया और पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपी को गोविंदबाग स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले स्टांप एवं रजिस्ट्री कार्यालय में ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था और शालिनी के घर किराये पर रहता था। इसी दौरान उसे पता चला कि युवती नौकरी की तलाश में है। उसने खुद को पहले तहसील तुलसीपुर में कनिष्ठ सहायक और बाद में जिलाधिकारी कार्यालय के राजस्व विभाग में लेखाकार बताकर विश्वास जीता। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर अलग-अलग तिथियों में करीब आठ लाख रुपये ले लिए। जब युवती नौकरी और रुपये के बारे में पूछने लगी तो वह लगातार टालमटोल करता रहा। लगभग एक वर्ष बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बयान विकास कुमार एसपी0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में मानसिक रूप से बीमार युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा; पुलिस ने उतारा
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक - मानसिक रूप से बीमार युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने से मचा हड़कंप - पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा - मानसिक रूप से बीमार युवक को पुलिस ने समझا बुझा कर घर छोड़ा - तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मठिया गुरवालिया का मामला।0
0
Report
जालौन में बेटी परेशान करने के आरोप पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुत्री को परेशान करने की शिकायत करना पिता-पुत्र को पड़ा भारी, दबंग युवक ने अपने दर्जनों साथियों के साथ पिता-पुत्र पर किया लाठी-डंडों और हॉकी से जानलेवा हमला, दबंगों की मारपीट से पिता-पुत्र हुए घायल, बेटे का फटा सिर आई गंभीर चोटें, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, दबंगों के हमले और मारपीट की लाइव वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, दबंगों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी पुलिस, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के बजरिया पावर हाउस के पास की घटना。0
0
Report
आजमगढ़ में 84 करोड़ के साइबर फ्रॉड में तीन गिरफ्तार, खाते कमीशन पर मदद
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में 84 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार। ऑनलाइन ट्रेडिंग और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराते थे साइबर ठग। आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना की टीम ने प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त एक संदिग्ध बैंक खाते की तकनीकी और तथ्यात्मक जांच की। जांच में पता चला कि एक्सिस बैंक के इस खाते के संबंध में देश के 20 राज्यों से 73 एनसीआरपी शिकायतें दर्ज थीं। इन शिकायतों में ऑनलाइन ट्रेडिंग और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों से साइबर ठगी की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि इन मामलों में कुल 83 करोड़ 94 लाख 17 हजार 664 रुपये की साइबर ठगी हुई है। जहां बैंक खाता एनआईएचएएसए मैनपावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित था, इसके निदेशक आनंद रॉव और सुनील हैं। पूछताछ के दौरान प्रशांत सिंह उर्फ लकी का नाम भी सामने आया। तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों आनंद रॉव निवासी ग्राम कौरा गहनी दीदारगंज, सुनील निवासी सिसवारा नरवे ठेकमा तथा प्रशान्त सिंह उर्फ लकी निवासी पुष्पनगर थाना दीदारगंज को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपनी फर्म का बैंक खाता कमीशन के बदले साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था, खाते की जानकारी उनके सहयोगी को दी गई, जिसके बाद उसी खाते के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का लेनदेन किया गया। तय प्रतिशत के अनुसार आरोपियों को कमीशन मिलता था। पुलिस के अनुसार केवल 14 से 18 नवंबर 2025 के बीच इस खाते में 4 करोड़ 85 लाख 21 हजार 110 रुपये का लेनदेन हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल, दो एटीएम कार्ड और 3,860 रुपये नकद बरामद किये हैं। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्जकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जबकि साइबर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
बीकानेर महाजन में अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के महाजन से खबर महाजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत पुलिस का एक्शन अवैध देशी कट्टे सहित अमजद खां उर्फ बबलू गिरफ्तार पूछताछ के बाद हथियार सप्लायर मुंसफ खां भी पुलिस गिरफ्त में एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में सीओ रणवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी भजनलाल की कार्रवाई आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, अवैध हथियार नेटवर्क के अन्य आरोपियों की तलाश जारी0
0
Report
कटनी की स्लीमनाबाद टनल से बिना पंप नर्मदा पानी विंध्य तक पहुंचेगा
Katni, Madhya Pradesh:17 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे देश की सबसे लंबी भूमिगत जल सुरंग का उद्घाटन अब बिना पंप विंध्य तक पहुंचेगा नर्मदा का जल स्लीमनाबाद टनल का ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू, डेढ़ दशक बाद साकार हुआ 1600 करोड़ से अधिक का सपना कटनी सहित 5 जिलों की 1.85 लाख हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, एंकर कटनी जिले के स्लीमनाबाद में निर्मित देश की सबसे लंबी भूमिगत जल सुरंग वाटर टनल का निर्माण कार्य आखिरकार पूर्ण हो गया। लगभग डेढ़ दशक के लंबे इंतजार, कठिन तकनीकी चुनौतियों और हजारों इंजीनियरों व श्रमिकों की मेहनत के बाद यह ऐतिहासिक परियोजना अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। टनल बोरिंग मशीन टीबीएम के अंतिम छोर तक पहुंचने के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का ब्रेकथ्रू सफलतापूर्वक पूरा हो गया।करीब 12 किलोमीटर लंबी और 10.14 मीटर व्यास वाली यह सुरंग बरगी व्यपवर्तन परियोजना की दाईं तट मुख्य नहर का हिस्सा है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पहली बार बरगी बांध का पानी बिना किसी पंप या लिफ्ट के प्राकृतिक ढाल ग्रैविटी फ्लो के माध्यम से विंध्य क्षेत्र तक पहुंचेगा। विशेषज्ञ इसे मध्यप्रदेश की सिंचाई व्यवस्था में मील का पत्थर मान रहे हैं। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे।15 वर्षों की चुनौतीपूर्ण यात्रा नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) की इस परियोजना को वर्ष 2008 में स्वीकृति मिली थी और वर्ष 2011 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। सुरंग का निर्माण लगभग 30 मीटर गहराई में जर्मनी की अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) से किया गया। निर्माण के दौरान ऊंचे भूजल स्तर, अचानक बने सिंकहोल, कोरोना काल की बाधाओं तथा रास्ते में आई 56 अत्यंत कठोर चट्टानों जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कई बार मशीन के कटर और अन्य पुर्जे बदलने पड़े तथा सुरक्षा की दृष्टि से सुरंग के ऊपर लगभग 20 मीटर चौड़ी भूमि का अस्थायी अधिग्रहण भी किया गया। इन परिस्थितियों के कारण परियोजना की लागत प्रारंभिक 799 करोड़ रुपये से बढ़कर 1600 करोड़ रुपये से अधिक हो गई।किसानों के लिए नई उम्मीद परियोजना पूरी होने के बाद कटनी जिले की 21,823 हेक्टेयर कृषि भूमि को पहली बार नर्मदा के पानी से नियमित सिंचाई मिलेगी। वहीं मैहर, सतना, पन्ना और रीवा सहित पांच जिलों की कुल 1.85 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि सिंचित होगी। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के हजारों किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा मिलने से कृषि उत्पादन बढ़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी, साथ ही कटनी शहर की पेयजल व्यवस्था को भी नर्मदा का पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा।परियोजना के तहत कटनी की 21,823 हेक्टेयर, मैहर की 54,227 हेक्टेयर, सतना की 1,04,970 हेक्टेयर, पन्ना की 448 हेक्टेयर तथा रीवा की 3,084 हेक्टेयर भूमि सीधे सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होगी। बरगी व्यपवर्तन परियोजना की दाईं तट मुख्य नहर प्रदेश की सर्वाधिक 227 क्यूमेक जल वहन क्षमता वाली नहर होगी। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां तेज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 17 जुलाई को प्रस्तावित स्लीमनाबाद दौरे को लेकर जिला administration ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने परियोजना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सलैया फाटक अपस्ट्रीम पोर्टल, टनल प्रवेश द्वार, टीबीएम निकासी स्थल तथा सॉफ्ट वेंटिलेशन क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। हेलीपैड निर्माण सहित सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। विंध्य के विकास का नया अध्याय नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार स्लीमनाबाद टनल केवल एक इंजीनियरिंग उपलब्धि नहीं, बल्कि विंध्य क्षेत्र के कृषि, पेयजल और आर्थिक विकास की नई आधारशिला है। नर्मदा की अमृतधारा अब प्राकृतिक प्रवाह के साथ सोन बेसिन तक पहुंचेगी, जिससे आने वाले वर्षों में लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह परियोजना मध्यप्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण सिंचाई योजनाओं में शामिल होकर प्रदेश के विकास इतिहास में एक नई पहचान स्थापित करेगी।0
0
Report
डाडा पम्माराम जी के विराट सत्संग व संत सम्मेलन का तीन दिन का समागम
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में डाडा पम्माराम जी का महान् छः माही संत समागम डेरा श्रीमान् 1008 परम श्रद्धेय पूज्य महात्मा डाडा पम्माराम जी साहिब में विराट सत्संग व संत सम्मेलन 14 जुलाई मंगलवार से 16 जुलाई सावन संक्रान्ति दिन वीरवार तक बड़े हर्षोल्लास, उत्साह व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सभी उच्च कोटि के महामण्डलेश्वर सन्त, कथावायक, भजनोपदेशक, रामायणी एवं गुरुवाणी के विख्यात वक्ताओ ने अपनी ओजस्वी वाणी द्वारा गुणगान किया गया। जिसमें अखण्ड पाठ 14 जुलाई मंगलवार प्रातः 11 बजे प्रारम्भ होकर 16 जुलाई वीरवार प्रातः 10 बजे भोग डाला गया। सन्त सम्मेलन में भजन-गायिका आarti खन्ना भठिण्डा (पंजाब) ने डाडाजी का गुणगान किया गया जिससे श्रद्धालु झूम उठे डॉ. संत स्वामी राम तीर्थ जी महाराज एम.ए. वेदान्ताचार्य, जलाल (बरनाला) पंजाब ने गुरुनानक देव जी के बारे में भगवत चर्चा की मानस सम्राट श्री प्रहलाद जी मिश्र रामायणी गोंडा, संगीत सम्राट श्री बाल किशन जी रतन कथा वाचक एवं भजनोपदेशक, फतेहाबाद वाले, श्री पंकज जी तबलावादक, श्रीकरणपुर वाले, महेश म्युजिकल गुप, सिरसा द्वारा डाडा जी का गुणगान किया गया तीनों दिन डाडाजी का लंगर अटूट चलाया गया श्रद्धालुओं ने डाडाजी का आशीर्वाद लिया व मन्नतें मांगी गई。0
0
Report
Advertisement
1.11 लाख पौधे लगेंगे: जयपुर के मोक्षधामों में हरित अभियान शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के मोक्षधामों और पार्कों में लगाए जाएंगे 1.11 लाख पौधे, सांसद ने की शुरुआत। जयपुर के मोक्षधामों और पार्कों में लगाए जाएंगे 1.11 लाख पौधे। जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी के संस्थापक सदस्य पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा की स्मृति में पौध रोपण अभियान चलाया जाएगा। मंजू शर्मा ने चांदपोल मोक्षधाम में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। जयपुर के सभी मोक्षधामों में चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही मोक्षधामों के पुनरुद्धार, हरित विकास, सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण के कार्य भी शीघ्र शुरू किए जाएंगे, ताकि ये स्थल श्रद्धा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के आदर्श केंद्र बन सकें। वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उनके अनुसार, "वृक्षारोपण ईश्वरीय कार्य है। यह सृष्टि की सेवा, मानवता की उपासना और पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है."0
0
Report
कोटा मेडिकल कॉलेज कांड: सिजेरियन के बाद प्रसूता ICU में जीवन और मौत की जंग
Kota, Rajasthan:कोटा मेडिकल कॉलेज फिर सवालों के घेरे में: सिजेरियन के बाद प्रसूता की बिगड़ी हालत, टांके खुलने और बच्चेदानी निकालने का आरोप, ICU में जिंदगी की जंग कोटा से एक बार फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक प्रसूता की हालत लगातार बिगड़ने पर उसे गंभीर अवस्था में कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रसूता पार्वती भील की डिलीवरी जेके लोन अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए हुई थी। महिला के पति का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद लगाए गए टांके खुल गए, जिससे गंभीर संक्रमण हो गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों को महिला की बच्चेदानी (यूटरस) निकालनी पड़ी। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। अब उसकी यूरिन बंद हो गई है, जिसके चलते उसे गंभीर अवस्था में ICU में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब मई 2026 में कोटा मेडिकल कॉलेज से जुड़े प्रसूता प्रकरण ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। उस मामले में 5 महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य महिलाओं की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई थी। अब भी 5 प्रसूताएं जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं और उनका उपचार जारी है। ताजा घटना के बाद एक बार फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की उपचार व्यवस्था और सर्जरी के बाद मरीजों की देखभाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।0
0
Report
35 दिनों के सेवा शिविर से राजस्थान में नागरिक सेवाओं तक पहुंच बनी नई मिसाल
Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजस्थान में 35 दिनों तक चला सेवा शिविर अभियान अब खत्म हो चुका है... और सरकार इसकी बड़ी सफलता का दावा कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेशभर में 18 हजार 953 सेवा शिविर लगाए गए, जहां लाखों लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। 1.90 लाख से ज्यादा नामांतरण, 42 हजार से अधिक पट्टे, 24 लाख से ज्यादा लोगों की स्वास्थ्य जांच और हजारों लंबित मामलों का मौके पर निस्तारण... सरकार इसे सुशासन का नया मॉडल बता रही है। आखिर इन शिविरों का प्रदेश पर कितना असर पड़ा... देखिए रिपोर्ट। 35 दिन...18,953 सेवा शिविर...और लाखों लोगों तक सरकारी योजनाओं की सीधी पहुंच। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने 12 जून से 15 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों के जरिए सरकारी सेवाओं को दफ्तरों से निकालकर गांव-शहर की चौपाल तक पहुंचाने का दावा किया है। इन शिविरों में वर्षों से लंबित राजस्व विवादों का मौके पर निस्तारण हुआ, लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं और हजारों परिवारों को पट्टे, प्रमाण-पत्र तथा अन्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गईं। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कुल 18,953 सेवा शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 10 हजार 564 ग्रामीण और 8 हजार 389 शहरी शिविर शामिल रहे। इन शिविरों का सबसे बड़ा असर राजस्व और नागरिक सेवाओं में देखने को मिला, जहां लंबे समय से लंबित मामलों का मौके पर समाधान किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित शिविरों के दौरान 1.90 लाख नामांतरण, 46,885 सीमाज्ञान, 26,711 आपसी सहमति से विभाजन और 17,696 रास्तों के विवाद निपटाए गए। इसके अलावा 2.19 लाख राजस्व अभिलेखों का शुद्धिकरण, 3.37 लाख से अधिक जाति, मूल निवास और हैसियत प्रमाण-पत्र जारी किए गए। किसानों के लिए 2.12 लाख से अधिक फार्मर रजिस्ट्री और 1.02 लाख से ज्यादा पट्टों का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के मोर्चे पर भी शिविरों में बड़ा अभियान चला। 24.84 लाख से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार, 11.08 लाख नागरिकों की TB स्क्रीनिंग और 4.65 लाख महिलाओं की ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही 3.11 लाख से अधिक पशु बीमा पॉलिसियां और 47 हजार से अधिक फसल बीमा पॉलिसियां भी वितरित की गईं। शहरी क्षेत्रों में लगाए गए 8,389 शिविरों में 42,252 पट्टे जारी, 13,242 नाम हस्तांतरण, 7,186 भवन मानचित्र प्रकरणों का निस्तारण, 1 लाख 897 जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, 18,590 पीएम स्वनिधि ऋण आवेदन और 41,442 नए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। शहरों की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 67,646 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, 22,104 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं और 27,509 कचरा संभावित स्थलों का उन्मूलन किया गया। वहीं, पालनहार योजना के तहत 12,540 सत्यापन भी पूरे किए गए। इन सेवा शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। सरकार इसे सुशासन और त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मान रही है।0
0
Report
Advertisement
