Back
स्वतंत्र देव सिंह का विपक्ष पर तंज: गरीबों की सेवा नहीं, बयानबाजी ही मकसद
MGMohd Gufran
Nov 19, 2025 13:51:36
Prayagraj, Uttar Pradesh
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा सपा और कांग्रेस के एजेंडे में गरीबों की सेवा करना नहीं, बीजेपी को गरियाना है, स्वतंत्र देव सिंह ने कहा सपा और कांग्रेस क्षेत्रवाद, वंशवाद और जातिवाद के भरोसे हैं। संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि विपक्षी दलों के एजेंडे में जनता की सेवा करना नहीं, बल्कि बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी करना है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारी सरकार जहां भी बनती है हमारा मकसद जनता की सेवा करना और सरकार की योजनाओं का जनता को लाभ मिल सके, इसके लिए जरूरी प्रयास करना रहता है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस जातिवाद, क्षेत्रवाद और वंशवाद के भरोसे हैं। कांग्रेस के एसआईआर के विरोध के सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब बची कहां है। वहीं यूपी के कई जिलों में मदरसों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एटीएस की मिली नोटिस पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह उनके जानकारी में फिलहाल नहीं है, लेकिन यह कानून का अपना काम है वह कर रहा है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारी政府 सबके साथ सबके विकास के साथ चलती है। प्रधानमंत्री आवास का लाभ चाहे मुस्लिम बस्ती हो या अन्य कोई सभी को मिलता है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी जाति धर्म के लोगों को मिले इसके लिए हम काम करते हैं, किसी के साथ हम कोई भेदभाव नहीं करते हैं। वहीं माघ मेले को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि तैयारियां सुचारू रूप से चल रहीं हैं भक्तजन को कोई असुविधा न होने पाए इसका ध्यान रखा जाएगा।
113
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 19, 2025 14:49:210
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 19, 2025 14:48:560
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 19, 2025 14:48:360
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 19, 2025 14:48:150
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 19, 2025 14:47:450
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 19, 2025 14:47:330
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 19, 2025 14:46:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 19, 2025 14:46:400
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 19, 2025 14:46:27Sitapur, Uttar Pradesh:खाना बनाते समय लगी आग। दो भाइयों के घर जले। गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख। लाखों रुपए का हुआ नुकसान। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू । सदरपुर थाना क्षेत्र का मामला।
0
Report
MKMohammed Khan
FollowNov 19, 2025 14:46:150
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 19, 2025 14:46:040
Report
MSManish Sharma
FollowNov 19, 2025 14:45:310
Report