icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221508
SMSyed Mohd.RazaFollow27 Jan 2025, 05:35 pm

Prayagraj- इनायतपट्टी से मदारीपूरा मुख्य मार्ग की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:

इनायतपट्टी से मदारीपूरा मुख्य मार्ग की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। यह मार्ग कई गाँवों को जोड़ता है, लेकिन इसकी खराब हालत के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से अनुरोध किया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है और वे अब इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण न केवल स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि यह क्षेत्र के विकास में भी बाधा उत्पन्न कर रहा है। इसलिए, इस मार्ग की मरम्मत और विकास के लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है। इस मौके पर मोहम्मद नदीम पूर्व bdc, समाज सेवी सहाब सिद्दीकी, मोहम्मद सुफियान, अकबर खान, जमील, मुन्ना, भारी संख्या मे लोग मौजूद रहें

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रanchi के कांके में कृषि विभाग अधिकारी घर डकैती, 6 अपराधी हथियारों के साथ फरार

Ranchi, Jharkhand:रांची के कृषि विभाग में कार्यरत दाधिकारी के घर में घुस कर अपराधियों ने हथियार के बल पर सुबह सुबह डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस रेस है। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड इलाके में मौजूद तीन मंजिला मकान में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। कृषि विभाग में कार्यरत रामाशंकर प्रसाद के घर में हथियार के साथ 06 अपराधियों ने घर में घुस कर दिखाई की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने घर में कीमती गहने और नकद पर हाथ साफ किया और बड़े आराम से फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद कांके थाना पुलिस, टेक्निकल टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी है। हालांकि अबतक डकैतों की कोई पुख्ता जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। फिलहाल घर वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि रविवार रात कांके थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के बाहर 4 राउंड फायरिंग की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया था। जिसे लेकर पुलिस जांच कर रही है लेकिन अबतक उस मामले का खुलासा नहीं हुआ जबकि ये दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है।
0
0
Report

ग्वालियर: नवविवाहिता रजनी कुशवाह के सुसाइड पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में शादी के पांच महीने बाद नवविवाहित रजनी कुशवाह के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मर्ग जांच और मृतका की चार पेज रूटीन डायरी को सुसाइड नोट माना गया है जिसमें लिखा था कि पति, सास और ननंद ने पल-पल प्रताड़ित किया। मायके पक्ष के बयानों के आधार पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है। दरअसल जनकगंज थाना क्षेत्र के चावड़ी बाजार की रहने वाली रजनी कुशवाह ने 12 सितंबर की रात अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतका के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए ताने मारते थे। पति लीलाराम कुशवाह, सास सरिता कुशवाह और ननद दुर्गा कुशवाह मिलकर मृतका को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित कर रहे थे। परिवार ने नवविवाहिता की मौत के लिए पूरी तरह से ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर डायरी-चार पेज मिले जिन्हें सुसाइड नोट माना गया। डायरी, मृतका का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताई गई। सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि नवविवाहिता के सुसाइड केस में मर्ग जांच के बाद पति, सास और ननद पर केस दर्ज किया गया है और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा के भटपी गांव में तालाब पर अवैध कब्जे हटाकर बुलडोजर से कई मकान टूटे

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत भटपी गांव में सरकारी तालाब की जमीन पर कई वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण को हाईकोर्ट के निर्देश के बाद इमामुद्दीन की शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर 10 से अधिक घरों को तोड़कर सरकारी जमीन खाली कराई है। इन लोगों द्वारा काफी लंबे समय से अपने मकान बनाकर लगभग 10 बिस्वा सरकारी तालाब की जमीन को अवैध रूप से कब्जा किए हुए थे जिसकी कई बार गांव के रहने वाले इमामुद्दीन द्वारा शिकायत की गई। लेकिन जब प्रशासन ने नहीं सुना तो उन्होंने लखनऊ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और लखनऊ हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कल रविवार को बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई की गई है। आज सोमवार को वर्तमान समय में सरकारी तालाब की जमीन से ग्रामीणों द्वारा मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। अधिकतर लोगों द्वारा तोड़ करके गिराए गए अवैध अतिक्रमण का मलबा हटा चुके हैं जिला प्रशासन द्वारा इस पूरी जमीन को ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया है। सदर एसडीएम जितेंद्र गौतम ने बताया कि भटपी गांव में 1367 गाटा संख्या जो सरकारी तालाब की है। यह लोग अवैध रूप से कब्जा किए हुए थे जहां नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को खाली कराया गया है। इस पूरे मामले में आगे की नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है कोई भी व्यक्ति अगर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही शिकायतकर्ता इमामुद्दीन ने बताया कि हमको 2003 पट्टी की जमीन खेती करने के लिए मिली हुई थी दो लोग जो इस गांव के रहते थे वह हमारे खेत को ले रखे थे। उसके बाद में इन लोगों ने हमारे पट्टे को खारिज करवा करके इन लोगों ने उसे जमीन पर और सरकारी तालाब की जमीन पर भी कब्जा कर लिया था। इसके बाद में मैं लखनऊ हाईकोर्ट गया था क्योंकि इन लोगों ने हमारा नुकसान किया था तो हमने इनका नुकसान करवा दिया है। कोई इसमें मामला नहीं है इन लोगों द्वारा सरकारी जमीन को कब्जा किया गया था जो कि गलत है सरकारी जमीन इन लोगों को खाली करना चाहिए। वहीं अवैध कब्जेदार स Sukuna ने बताया कि लड़कों को लेकर के विवाद हुआ था रास्ते को लेकर के उसी में यह गिराया गया है रास्ते में कुछ लोग घर बनाए हुए थे। रास्ते में लोग चारपाई डाल लेते थे जब लोग आते थे वह हटाते नहीं थे इसी को लेकर के विवाद हुआ था फिर इन लोगों ने गिरवा दिया है।
0
0
Report

बुलंदशहर: गुलावठी में पागल कुतिया का आतंक, 20 से ज्यादा लोगों को काटा, लाठी लेकर पहरा दे रहे लोग।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow9m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। धौलाना रोड पर पारस प्लांट के पास शिव मंदिर वाली गली में पिछले 4 दिन से एक पागल कुतिया ने दहशत फैला रखी है। कुतिया के काटने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। डर का आलम ये है कि पूरी गली के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहरा देने को मजबूर हैं। पीड़ित प्रशांत ने बताया कि रात 11 बजे वह रामलीला देखने जा रहा था, तभी शिव मंदिर के सामने कुतिया ने अचानक हमला कर दिया। उसके हाथ से मांस तक निकाल दिया। प्रशांत अकेला नहीं है, गली के कई और लोगों को भी इसी तरह काटा गया है। एक युवक तो गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। विजुअल में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे शाम होते ही शिव मंदिर वाली गली में बड़े-बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे हाथ में लाठी लेकर कुतिया को ढूंढ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुबह मंदिर में आरती के समय भी कुतिया लोगों पर हमला कर देती है। वहीं गुलावठी नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान का कहना है कि जल्दी नगर पालिका से पागल कुत्तिया को पकड़ने के लिए टीम को भेजा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मालपुरा नगरपालिका बोर्ड ने दीपावली तक 1000 स्ट्रीट लाइटें लगाने की घोषणा की

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा, दीपावली तक लगेंगी 1000 स्ट्रीट लाइटें नवगठित नगरपालिका बोर्ड मालपुरा की प्रथम बैठक मंगलवार को महेश सेवा सदन स्थित गोविंदम हॉल में आयोजित हुई। कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की मौजूदगी तथा नगरपालिका अध्यक्ष जिनेंद्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर के विकास से जुड़े दो दर्जन से अधिक कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में शहर की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, प्रकाश व्यवस्था और घर-घर कचरा संग्रहण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठे। बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को रखते हुए शहर में नियमित साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। पार्षदों ने नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्य करवाने पर जोर दिया। दीपावली तक लगेंगी लगभग 1000 स्ट्रीट लाइटें कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने बैठक में कहा कि मालपुरा नगरपालिका क्षेत्र में दीपावली तक लगभग 1000 स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य किया जाएगा। इससे शहर के विभिन्न इलाकों में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। घर-घर कचरा संग्रहण के लिए लागू होगी नई व्यवस्था मंत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी नई योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर-घर कचरा संग्रहण को नवीन तरीके से संचालित किया जाएगा। इस व्यवस्था में घरों को स्कैन करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी तथा कचरा संग्रहण की निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मियों के वेतन को कचरा संग्रहण के कार्य से जोड़ने की व्यवस्था प्रस्तावित है, ताकि सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। नवनिर्वाचित पार्षदों का किया स्वागत-सम्मान बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी रामजीत चौधरी ने नगरपालिका अध्यक्ष जिनेंद्र जैन सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत एवं सम्मान किया। बैठक में शहर के विकास कार्यों और आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। नगरपालिका बोर्ड की इस पहली बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर चर्चा के साथ आगामी कार्ययोजना पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।
0
0
Report

खैरथल तिजारा में 11kV हाईटेंशन से पेंटर झुलसा, मकान मालिक पर आरोप

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास में रंग पेंट का काम करते समय एक बड़ा हादसा सामने आया है। बासड़ा रोड स्थित एक मकान में काम करने गया पेंटर 11 हजार केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, करंट लगने से पेंटर गंभीर रूप से झुलस गया, परिजन घायल को पहले किशनगढ़बास सीएचसी लेकर गए जहां से पहले अलवर और वहां से जयपुर रेफर किया गया, वहीं घायल के परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि घायल मुस्तफा बाघोर गांव के सरजीत बास निवासी बासड़ा रोड स्थित एक मकान में रंग पेंट का काम करने गया था, मकान के ऊपर से 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। आरोप है कि सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़ने से पहले मकान मालिक ने बिजली की लाइन कटवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन काम के दौरान मुस्तफा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर नीचे टीनशेड पर गिर पड़ा।
0
0
Report

ECI के खिलाफ वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: हरियाणा कांग्रेस प्रदर्शन और पुतले जलाएगी

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस राव नरेंद्र सिंह ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान की दी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के दौरान जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया था इस दौड़ना संविधान से खिलवाड़ करने वाले ECI ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए गए थे 12 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है-- राव नरेंद्र सिंह इस आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए जाने वाले हमारे नेताओं को पुलिस ने रोका और हिरासत में रखा-- राव नरेंद्र सिंह अब 14 से 24 अक्टूबर के बीच चलाया जाएगा वोट बचाओ- देश बचाओ अभियान-- राव नरेंद्र सिंह ये अभियान ब्लॉक स्तर तक आयोजित होगा इन कार्यक्रमों में सभी नेता शामिल होंगे-- राव नरेंद्र सिंह राव नरेंद्र सिंह ने कहा इस दौरान महात्मा गांधी या बाबा साहिब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके प्रदर्शन शुरू होंगे प्रदर्शन के दौराब संविधान को भी पढ़ा जाएगा-- राव नरेंद्र सिंह पार्टी ने जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है इनके देखरेख में प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे-- राव नरेंद्र सिंह 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर दशहरे तक लोगों के बीच ECI के खिलाफ फैंफलेट वितरित किय जाएंगे ECI ज्ञानेश कुमार को हटाया उनके काम की समीक्षा,ECI की गिरफ्तारी, SIR रद्द और CM नायब सैनी का इस्तीफा मुख्य माँगे रहेगी-- राव नरेंद्र सिंह ने कहा वोट बचाओ देश बचाओ के जरिए लोकतंत्र की रक्षा कांग्रेस का मकसद है राव नरेंद्र सिंह ने कहा 2024 में हरियाणा की जनता कांग्रेस की सरकार बनने का मन बना चुकी थी ECI ने खेल किया, मतदान कई दिन तक बढ़ता रहा, मतगणना के दौरान कई EVM बैटरी 90% मिली इससे शक होता है EVM से छेड़छाड़ हुई है वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन में हरियाणा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे फरीदाबाद में पार्टी के कार्यक्रम में हुए हंगामे का मामला अनुशासन कमेटी के ध्यान में है -- राव नरेंद्र सिंह राव नरेंद्र सिंह ने कहा कांग्रेस नेता एकजुट है औऱ जो कोई मामले आए है उनको अनुशासन समिति देख रही है
0
0
Report
Advertisement

3 दिवसीय हड़ताल से छत्तीसगढ़ में तकनीकी सहायकों ने नियमितीकरण और वेतन सुरक्षा मांगी

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -20 साल तक सेवा दे रहे तकनीकी सहायकों ने 3 दिवसीय हड़ताल कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आपको बता दें कि विकसित भारत–जी राम जी योजना (पूर्व में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा) के अंतर्गत कार्यरत तकनीकी सहायक अपनी लंबित मांगों और विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सरगुजा जिला मुख्यालय के कlektेट ब्रांच के पास तकनीकी सहायकों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। आंदोलन के माध्यम से कर्मचारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में समायोजन, नियमित पदों का सृजन, सेवा सुरक्षा और समय पर वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं। प्रदेश में योजना के अंतर्गत कार्यरत लगभग 1,242 तकनीकी सहायक पिछले 8 से 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनमें से अधिकांश कर्मचारी 40 से 45 वर्ष की आयु के हो चुके हैं। तकनीकी सहायकों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष ग्रामीण विकास और रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन में समर्पित किए हैं, लेकिन इतने लंबे सेवाकाल के बावजूद उनके नियमितीकरण, स्थायीकरण और नौकरी की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई है। लंबी सेवाकाल के बाद भी नौकरी की सुरक्षा नहीं तकनीकी सहायकों का कहना है कि विकसित भारत के निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने में इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। योजना को धरातल पर सफलतापूर्वक लागू करने में फील्ड स्तर पर कार्यरत तकनीकी सहायकों की अहम जिम्मेदारी रहती है। इसके बावजूद कर्मचारियों को अल्प वेतन, अनियमित भुगतान, अतिरिक्त कार्यभार और सेवा सुरक्षा की अनिश्चितता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report

देपालपुर लूट: आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुलासा

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के देपालपुर म murkheda रोड पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अकेले व्यक्तियों को अपना निशाना बनाते थे। आरोपियों के विरुद्ध इंदौर ग्रामीण और पीथमपुर, धार के थानों में मारपीट, धोखाधड़ी और अड़ीबाजी संबंधी प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई राशि जब्त की है। वहीं वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। घटना 7 अक्टूबर 2026 की है। फरियादी से दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर उसे लिया और उनकी जेब में रखे हजारों रुपये निकालकर छीन लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा पड़ताल की गई। घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर करीब 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। फुटेज में आरोपी पीथमपुर की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों और उनकी मोटरसाइकिल को चिन्हित किया। पुलिस ने पीथमपुर धार से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के विरुद्ध इंदौर ग्रामीण और पीथमपुर, धार के थानों में मारपीट, धोखाधड़ी और अड़ीबाजी संबंधी आठ प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा किया है।
0
0
Report
Advertisement

जलपाईगुड़ी में कंचनजंघा का बर्फीला दृश्य, Puja से पहले बढ़ी खुशियाँ

Jalpaiguri, West Bengal:শরতের স্বচ্ছ নীল আকাশে বরফে মোড়া কাঞ্চনজঙ্ঘার অপরূপ দৃশ্য। পুজোর আগে প্রকৃতির এমন মনোরম উপহার পেয়ে খুশি জলপাইগুড়িবাসী। মঙ্গলবার সাতসকালেই জলপাইগুড়ির বিভিন্ন প্রান্ত থেকে দেখা মিলল শ্বেতশুভ্র কাঞ্চনজঙ্ঘার। মরশুমের প্রথম এই দৃশ্য ঘিরে রীতিমতো উচ্ছ্বাস সাধারণ মানুষের মধ্যে। একদিকে সবুজ চা বাগান, অন্যদিকে বিস্তীর্ণ ধানক্ষেত। আর তারই মাঝে দূরে উঁকি দিচ্ছে তুষারশুভ্র কাঞ্চনজঙ্ঘা। প্রকৃতির এমন মনোমুগ্ধকর দৃশ্য ক্যামেরাবন্দি করতে ব্যস্ত হয়ে পড়েন অনেকেই। কেউ মোবাইলে ছবি তুলছেন, কেউ আবার কাঞ্চনজঙ্ঘাকে পিছনে রেখে সেলফি তুলতে ব্যস্ত। শারদোৎসবের আনন্দে মেতে উঠেছে জলপাইগুড়ি। তারই মাঝে শরতের সকালে কাঞ্চনজঙ্ঘার এমন অপরূপ দর্শন যেন পুজোর আনন্দে যোগ করল বাড়তি মাত্রা। সব মিলিয়ে মঙ্গলবারের সকালটা জলপাইগুড়িবাসীর কাছে হয়ে উঠল এক অন্যরকম আনন্দের সকাল। পুজোর আবহে প্রকৃতির এই অপূর্ব সৌন্দর্য দেখে মুগ্ধ আট থেকে আশি সকলেই।
0
0
Report

कलेक्टर बनी नन्हीं वेदेही: स्कूल छात्रा ने अधिकारियों के बीच बैठकर सपना सच किया

Alirajpur, Madhya Pradesh:कलेक्टर बनने का सपना लेकर पहुंची नन्हीं वेदेही, कलेक्टर नीतू माथुर ने अपनी कुर्सी पर बिठाकर पूरा किया अनुभव; बच्ची बोली- अब और कड़ी मेहनत करूंगी! सपने देखने की कोई उम्र नहीं होती और जब हौसले बुलंद हों, तो हर मंजिल आसान लगने लगती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब मीरा एकेडमी के छात्र-छात्राएं प्रशासनिक व्यवस्था को समझने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एक नन्हीं छात्रा वेदेही का कलेक्टर बनने का ऐसा सपना पूरा हुआ, जो शायद वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी。 ​जिला मुख्यालय पर उस वक्त एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक पल आया, जब मीरा एकेडमी के बच्चे प्रशासनिक सेवाओं की कार्यप्रणाली को देखने और समझने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इस विजिट के दौरान चौथी-पाँचवीं की नन्हीं छात्रा वेदेही की आँखों में कलेक्टर बनने का एक अलग ही चमकता हुआ सपना था。 ​जब कलेक्टर नीतू माथुर को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने बच्ची के दिल की भावनाओं को समझा और एक बेहद संवेदनशील व सराहनीय पहल की। कलेक्टर महोदया ने न सिर्फ वेदेही से आत्मीयता से मुलाकात की, बल्कि उसे अपने पास बुलाकर अपनी आधिकारिक कुर्सी पर बैठाया。 ​कुर्सी पर बैठते ही वेदेही के चेहरे पर जो खुशी और आत्मविश्वास आया, वह देखने लायक था। इस अनूठे अनुभव ने न सिर्फ वेदेही को बल्कि वहां मौजूद सभी बच्चों और अधिकारियों को भी भावुक कर दिया。 ​इस अनुभव से बेहद उत्साहित और प्रेरित होकर नन्हीं वेदेही ने कहा कि यह पल उसके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उसने विश्वास दिलाया कि वह अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए अब और भी अधिक कड़ी मेहनत करेगी।
0
0
Report

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का यमुनानगर दौरा: कांग्रेस पर तीखा प्रहार

Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता आज यमुनानगर में कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंची। उन्होंने मीडिया से बात की और कांग्रेस आम आदमी के साथ-साथ कॉकरोच पार्टी पर निशाना साधने से गुरेज नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता पाने के लिए सड़कों पर अराजकता फैल रही है और सत्ता के लिए वह तड़पती हुई नजर आ रही है। वहीं उन्होंने सुधा यादव के राज्यपाल बनाए जाने पर उनको बधाई दी। एक यमुनानगर में पहुंची हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने आज कांग्रेस आम आदमी और कॉकरोच पार्टी पर निशाना साधा। अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर पांच करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता से दूर रहकर किस प्रकार तड़पती हुई नजर आ रही है; हालांकि एसआईआर का मुद्दे को लेकर सभी की रैली गई थी लेकिन जब दूध का दूध और पानी का पानी हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर अराजकता फैलाने के लिए उतर आई। अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सोच चाहे आम आदमी पार्टी हो या फिर इंडिया गठबंधन हो या सब लोग विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को आस्थिर कर रहे हैं लेकिन देश की जनता अब इन्हें जान चुकी है। कॉकरोच पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह कैसा प्रोटेस्ट जिसमें गालियां दी जाती हों, महिला पत्रकारों से अभद्रता की जाती हो, बदतमीजी की जाती हो—कई लोग इस पार्टी में आकर ऐसी हरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग अच्छे ढंग से प्रदर्शन करें तो भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और उसकी हर बात सुनी जाती है। सुधा यादव के राज्यपाल बनाए जाने पर उन्होंने उन्हें बधाई दी और कहा कि वह एक सीनियर नेता हैं जिन्होंने पहले भी बड़े अच्छे कार्य किए थे और अब और बेहतर करेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top