Prayagraj
प्रयागराजः महाकुंभ के सेक्टर 18 में लगी आग
Prayagraj, Uttar Pradesh:महाकुंभ के सेक्टर 18 में शंकराचार्य मार्ग के पास हरिहरानंद टेंट में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की खबर सामने आई है। मौके पर फायर ब्रिगेड के दर्जनों गाड़ियां पहुंची और कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना आज सुबह 10 बजे की है जब अचानक हरिहरानंद टेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम ओमर अब्दुल्ला से मुलाकात में जम्मू-कश्मीर के पार्कों के विकास पर चर्चा
Aram Pora, Ganderbal, Commissioner/Secretary, Department of Floriculture, Parks and Gardens, called on the Chief Minister Omer Abdullah today and discussed key departmental initiatives, including the development and enhancement of parks and gardens across Jammu & Kashmir.0
0
Report
छतरपुर स्कूलों में ई-अटेंडेंस चलते शिक्षक छत पर चढ़कर हाजिरी दर्ज कर रहे
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर -डिजिटल इंडिया का सपना, लेकिन ग्राउंड पर हकीकत कुछ और है। छतरपुर में शिक्षकों को ई-अटेंडेंस लगाने के लिए अब स्कूल की छत पर चढ़ना पड़ रहा है। ये वीडियो छतरपुर जिले के जनशिक्षा केंद्र टटम का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शिक्षक स्कूल की छत पर खड़े होकर मोबाइल में नेटवर्क तलाश रहे हैं, ताकि समय पर ऑनलाइन हाजिरी लगा सकें।,दरअसल ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क बेहद कमजोर है। ई-अटेंडेंस अनिवार्य होने के बाद शिक्षक मजबूरी में स्कूल परिसर से बाहर या ऊँची जगहों पर जाकर हाजिरी दर्ज कर रहे हैं। समय पर अटेंडेंस न लगने पर वेतन कटने का डर भी उन्हें सता रहा है।,शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने ऑनलाइन व्यवस्था तो लागू कर दी, लेकिन पहले ग्रामीण स्कूलों में नेटवर्क की समस्या ठीक की जानी चाहिए थी। रोज छत पर चढ़कर हाजिरी लगाना उनके लिए परेशानी बन गया है।0
0
Report
रतलाम में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और देशभक्ति की उमंग
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में पहला स्वतंत्रता दिवस बेहद उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उस दौर में रतलाम के राजा लोकेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मुख्य आयोजन हुआ। तोपों की गूंज के साथ आजादी का जश्न मनाया गया और इसकी आवाज धार्मिक स्थलों तक पहुंची, जहां भी स्वतंत्रता उत्सव मनाया गया। शहर में हर ओर देशभक्ति और खुशी ka माहौल था।0
0
Report
Advertisement
रणदीप सुरजेवाला: हरियाणा SGPC विवाद पर बीजेपी की रणनीति और गिरफ्तारी की मांग
Chandigarh, Chandigarh:रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 13 अगस्त ऐसा दिन है जो नायब सैनी सरकार के इतिहास में काले इतिहास के तौर पर याद रखा जाएगा जिस तरह से अमबला में शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की गुहार लगाते हुए एचएसजीपीएसी के अध्यक्ष जगदीश झींडा और बाकी सिख संगत पर आंसू गैस के गोले छोड़े लाठी चार्ज किया इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी के नेता गुरसिमरन मंड जिसको सरकार ने सुरक्षा दी है उसके खिलाफ कर्यवाई की मांग की जा रही थी क्या सिख समाज के लिए अब कोई जगह नही बची ? , लाठीचार्ज से पहले सीएम आवास में बातचीत हुईं, धरना समाप्त करने से ठीक पहले ही कर्यवाई कर दी गई इसके पीछे असल कारण क्या है ? बीजेपी नफरत करती है हरियाणा के सिखों से क्योंकि उन्होंने अलग SGPC ले ली बीजेपी अकाली दल के साथ मिलकर चाहती थी कि हरियाणा की अलग SGPC ना बने 2005 में कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह मांग रखी गई और वादा किया अलग हरियाणा की एसजीपीसी की हरियाणा में अलग एसजीपीसी का बीजेपी विरोध करती रही 11 जुलाई 2014 को कांग्रेस की हरियाणा सरकार ने बिल हरियाणा सिख गुरुद्वारा मेजेनमेंट एक्ट पास किया जिसका बीजेपी ने विरोध किया 16 जुलाई को यह राज्यपाल से पास हो गया 18 जुलाई 2014 को बीजेपी की केंद्र सरकार ने हरियाणा के ग्रह संचिव को पत्र लिखकर मांग की यह पत्र वापस लिया जाए जिसे हमने खारिज कर दिया 20 दिसम्बर 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने भी हरियाणा एसजीपीसी के गठन को सही पाया इसके बाद से बीजेपी की दुश्मनी बनी है जिसके चलते यह भेदभाव करते है यह नही जानते गुरु नानक देव जी , श्री गुरु गोबिंद सिंह जी व गुरुग्रन्थ में विश्वश रखते है गुरसिमरन सिंह मंड व उनके बेटे को गिरफ्तार करें व नायब सैनी माफी मांगे पालकी साहिब पर जो हमला हुआ है रणदीप सुरजेवाला ने आमबाला आंदोलन करने का अधिकार है चाहे वो किसान हो या हरियाणा की बेटियां खिलाड़ी हो सबको अधिकार है उत्तराखंड शुद्धिकरण पर सुरजेवाला ने कहा कि बाबा भीम राव अम्बेडकर , गांधी जी छुवा छूत के खिलाफ लड़े दलित भाइयों को शुद्र और अशुद्र के तौर पर देखा जाता है संविधान में तो गांधी जी नेहरू जी और अम्बेडकर ने ने खत्म कर दिया लेकिन खड़गे साहब के दलित समाज से आते है यह बीजेपी का छुवा छुत का छधुन्दर दिखाता है प्रधानमंत्री और ग्रह मंत्री यह बताएं कि कब उन लोगो को जेल में बन्द करेंगे हिंदुस्तान के विपक्ष के नेता के साथ छुवाछुत किया जता है तो आम लोगो के साथ क्या व्यवहार होगा ? गुजरात मे पेड़ से बांधकर दलित भाईयो की चमड़ी निकाल दी गई वह जान लें कि दलित विरोधी मानसिकता उनके अंदर है *मेलोनी विवाद , राहुल गांधी के बयान पर बोले सुरजेवाला* *जो उत्तरखंड में हुआ उसपर पर्दा डालने के लिए उल जलूल बातें कर रहे है* विदेश नीति फ़ोटो ओर जफ्फी नीति नही हो सकती , फ़ोटो और चुटकलों के आधार पर विदेश नीति नही चल सकती हरियाणा की मनीषा हत्या मामला में सीबीआई की तरफ से क्लोज़र रिपोर्ट देकर आत्महत्या बताने पर सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की उड़ान बनना चाहती थी मनीषा आत्महत्या नही करना चाहती थी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के गुरुग्राम में आज दिए बयान पर सुरजेवाला ने कहा यह उनका आंतरिक मामला है लेकिन कहना चाहूंगा बड़ा का अपमान करना बीजेपी की आदत है ऐसा लग रहा है राव इंद्रजीत को बीजेपी पचा नही पा रही。 हमारे उनसे वैचारिक मतभेद हो सकते है मगर केंद्रीय मंत्री के साथ ऐसे हालात है तो आम लोगो के साथ क्या होगा?0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद इंदौर में पॉकेट गवाह मामले पर कार्रवाई तेज
Noida, Uttar Pradesh:पॉकेट गवाह मामले में इंदौर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई... चार थाने के टीआई पर की कार्रवाई... इंदौर पुलिस में बार-बार एक ही लोगों को गवाह बनाने के मामले में कोर्ट की सख्ती के बाद कार्रवाई तेज हो गई है। पॉकेट गवाहों के इस्तेमाल को लेकर चार थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की गई है। खजराना थाना प्रभारी का डिमोशन हुआ है, जबकि चंदन नगर थाना प्रभारी को हटाया गया है। मामला सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद पुलिस की जांच व्यवस्था और गवाहों की विश्वसनीयता से जुड़ा है।\n\nदरअसल, मार्च में चंदन नगर के एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई थी। कोर्ट में ऐसे गवाहों का मामला सामने आया, जिन्हें कई प्रकरणों में बार-बार पेश किया गया था। साथ ही गलत हलफनामे को लेकर भी सवाल उठे। इसके बाद थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल को हटाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह पूर्व में तीन अन्य थाना प्रभारियों रविंद्र गुर्जर, दिनेश वर्मा और अभय वर्मा पर भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की है। पुलिस अब उन मामलों की भी समीक्षा कर रही है, जिनमें एक ही व्यक्ति को बार-बार गवाही बनाया गया। एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के आधार पर पॉकेट गवाहों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ जांच भी जारी है।0
0
Report
सिद्धार्थनगर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक कलियुगी मां ने अपनी घिनौनी करतूत छुपाने के लिए अपनी नाबालिक बेटी का अपने प्रेमी से रेप करवा दिया और प्रेमी के साथ चली गई हैँ. पूरे मामले की बात करें तो मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति रोजी-रोटी के चलते अपने दो बेटों के साथ मुंबई में रहते हैं और अक्सर गांव आते जाते रहते हैं गांव में उनकी 40 वर्षीय पत्नी व नाबालिक बेटी रहती है. पति की माने तो उनकी अनुपस्थिति में उनकी पत्नी की गांव के तसौव्वर नाम के व्यक्ति से दोस्ती हो गई और उसका घर आना जाना शुरू हो गया. 26 जून 2026 की शाम को तसौव्वर घर पहुंचा था. तभी मेरी पत्नी ने बेटी को दुकान से सामान लाने के लिए भेज दिया और जब वह लौटी तो उसने देखा कि उसकी मां व तसौव्वर खटिया मे आपत्तिजनक स्थिति मे थे. जिसे देख मेरी बेटी ने कहा कि मैं यह सब पापा को बता दूंगी. इस बात को सुनते ही पहले तो मेरी पत्नी ने उसे डराया धमकाया फिर भी मैं नहीं मानी तो उसने अपने प्रेमी से कहा इसके साथ भी वही करो जो मेरे साथ किये हो,उसके बाद यह कहीं कुछ नहीं बताएगी. इसके बाद प्रेमी तसौव्वर ने माँ के सामने बेटी को पकड़कर उसके साथ रेप कर दिया. बेटी ने मुझे फोन करके पूरी जानकारी दी. मैं तुरंत मुंबई से यहां आया और बेटी को लेकर थाने गया वहां मेरी दरख्वास्त पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो फिर मैं एसपी साहब के पास बेटी को लेकर गया वहां भी मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई उसके बाद में कोर्ट गया और कोर्ट में दरख्वास्त दी,कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने BNS की धारा 61(2),65(2), 351(3), 352 व लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 3 व 4 के तहत मिश्रौलिया थाने मे FIR दर्ज कर कार्यवाही मे जुट गई हैँ ।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में CPM का जोरदार प्रदर्शन, गिरफ्तार नेताओं की रिहाई को लेकर चेतावनी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले में मजदूर नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में CPM कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, जिला कलक्ट्रेट के सामने मुख्यमंत्री का सांकेतिक पुतला फूंककर जताया विरोध,अनूपगढ़ दौरे से पहले मजदूर-किसान संगठनों के नेताओं को पुलिस द्वारा डिटेन करने का आरोप, गेहूं खरीद में कथित गड़बड़ी और जोहड़ पायतन जमीन के मुद्दे को लेकर सरकार पर साधा निशाना, डिटेन नेताओं की बिना शर्त रिहाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की CPM ने दी चेतावनी0
0
Report
सीकर में संविदा नर्सिंग कर्मियों को जल्द नियुक्ति नहीं मिलने पर प्रदर्शन: प्रशासन पर दबाव बढ़ा
Sikar, Rajasthan:सीकर जिला मुख्यालय पर आज शुक्रवार को संविदा नर्सिंग कर्मियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द जॉइनिंग देने की मांग की। संविदा कर्मियों का आरोप है कि वित्तीय स्वीकृति जारी होने के बावजूद श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की ओर से उन्हें नियुक्ति के स्पष्ट आदेश नहीं दिए जा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे संविदा नर्सिंग कर्मियों ने बताया कि करीब 55 नर्सिंगकर्मी एसके मेडिकल कॉलेज के माध्यम से संविदा पर कार्यरत थे, उन्हें करीब चार महीने पहले अप्रैल में हटा दिया गया था। उन्हें तत्काल भर्ती के निर्देश नहीं दिये जाने का हवाला देते हुए जयपुर जाकर स्वीकृति लाने के लिए कहा गया था। इसके बाद कर्मचारी जयपुर गये और वित्तीय स्वीकृति लेकर आये, लेकिन इसके बावजूद उन्हें वापस जॉइनिंग नहीं दी जा रही है। कर्मचारियों के अनुसार 31 जुलाई को वित्तीय स्वीकृति जारी होने के बाद 3 अगस्त को भी 231 और 49 पदों की स्वीकृति जारी हुई, लेकिन इसके बावजूद सीकर में उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई। कर्मचारियों का आरोप है कि अन्य जिलों में इसी तरह के संविदा नर्सिंग कर्मियों को जॉइनिंग दी जा चुकी है, जबकि सीकर में उन्हें बार-बार गुमराह किया जा रहा है। संविदा नर्सिंगकर्मी मनीषा चौधरी ने कहा कि वे पिछले करीब साढ़े चार महीने से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल से लेकर अब तक उन्होंने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, लेकिन अब चार महीने से बेरोजगारी और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि धरने पर बैठने के बावजूद उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। वहीं संविदा नर्सिंगकर्मी निकेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि पाली, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़ और दौसा सहित अन्य जिलों में नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, लेकिन सीकर के कर्मचारियों को जॉइनिंग नहीं दी जा रही। उन्होंने जिला कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द सभी 55 संविदा नर्सिंग कर्मियों को नियुक्ति देने की मांग की। इसके साथ ही कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेंगे।0
0
Report
भरतपुर पुलिस ने मडरपुर रोड गोलीकांड के मुख्य आरोपी कपिल फौजदार को गिरफ्तार किया
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर भरतपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मडरपुर रोड़ पर हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी कपिल फौजदार गिरफ्तार, उद्योग नगर थाना इलाके में जब पुलिस आरोपी बदमाशो को लेकर आ रही थी पुलिस थाने,तब बदमाश ने की पुलिस 팀 से हथियार छीनकर भागने की कोशिश, पुलिस ने बदमाश के पैर में मारी गोली,घायल बदमाश को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस टीम,आरोपी ने पैसों के लेनदेन को लेकर की थी अजय खेमरा की गोली मारकर हत्या,,कल रात मचा था बवाल, लेकिन पुलिस ने महज कुछ घण्टो में किया खुलासा...0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में नाव पलटने की मॉक ड्रिल: प्रशासन की राहत-यात्रा तैयारी दिखी
Banswara, Rajasthan:एंकर- बांसवाड़ा शहर के कागदी पिकअप वेयर बांध क्षेत्र में नाव पलटने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम सहित विभिन्न बचाव दल मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर पर्वत सिंह चुण্ডावत, SDM सोनू कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार और दो थाने का पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। कोतवाली थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी mock drill में भाग लिया। दरअसल आपदा की स्थिति में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस और SDRF की टीमें कितनी तत्परता और समन्वय के साथ राहत-बचाव कार्य करती हैं, इसकी जांच के लिए कागदी में नाव पलटने की mock drill आयोजित की गई। mock drill के दौरान बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा। अधिकारियों ने टीमों की कार्यप्रणाली और आपसी समन्वय का निरीक्षण किया。0
0
Report
पंचायत चुनाव से पहले रोत ने कांग्रेस-भाजपा पर हमला, पांच साल विकास हिसाब मांगा
Dungarpur, Rajasthan:आगामी पंचायती राज एवं निकाय चुनावों को लेकर भारत आदिवासी पार्टी के बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने पिछले पंचायती राज चुनाव में दोनों दलों के बीच हुए गठबंधन को जनता के साथ धोखा बताते हुए वर्तमान जिला प्रमुख से पांच साल के विकास कार्यों की प्रोग्रेस रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। डूंगरपुर प्रवास के दौरान सांसद रोत ने कहा कि पिछले जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के गठबंधन से कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। जो 40-50 साल से इन दलों के प्रति निष्ठावान रहे , जिन कार्यकर्ताओं ने सालों तक दोनों पार्टियों के लिए एक-दूसरे से संघर्ष किया। उनके सामने चुनाव के समय दोनों दलों का साथ आ जाना बड़ा सवाल बन गया। सांसद ने कहा कि आचार संहिता लागू होने से पहले जिला प्रमुख और कांग्रेस-भाजपा के पदाधिकारियों को जनता के सामने बताना चाहिए कि पिछले पांच साल में उन्होंने मिलकर क्षेत्र के लिए क्या विकास कार्य किए। उन्होंने जिला प्रमुख से पांच साल की प्रोग्रेस रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। रोत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा ने लंबे समय तक क्षेत्र की जनता को गुमराह किया है। आने वाले पंचायतीराज चुनाव में उन्होंने डूंगरपुर जिले में बीएपी की जीत का दावा भी किया। आदिवासी समाज के अपमान पर भी घेरा रोत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए बयान पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज विश्व आदिवासी दिवस को उत्सव के रूप मनाता है, ऐसे में इसे लेकर की गई टिप्पणी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से आदिवासी समाज से माफी मांगने की मांग की।0
0
Report
ट Todaraisingh में रोडवेज बस स्टैंड और कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास, तिरंगा यात्रा के साथ
Tonk, Rajasthan:लोकेशन :-टोडारायसिंह, टोंक विधानसभा क्षेत्र:- मालपुरा- टोडारायसिंह जिलाि संवाददाता :- भूपेंद्र सिंह इनफॉर्मर:- सुरेश दाधीच नगर पालिका क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड एवं कन्वेंशन सेंटर समेत दर्जनों विकास कार्यों का समारोह पूर्वक शिलान्यास कर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने नगर पालिका क्षेत्र में 4:30 करोड रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त रोडवेज बस स्टैंड निर्माण एवं साढे छह करोड़ से अधिक की लागत से जिला स्तरीय कन्वेंशन सेंटर समेत करोड़ों रुपए के अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया । उन्होंने टोडारासिंह में छात्राओं के लिए इंडोर स्टेडियम निर्माण कराने की भी जानकारी दी कार्यक्रम में मंत्री चौधरी ने नगर पालिका क्षेत्र में 60 आवासीय पट्टों एवं दर्जनों पीएम आवास लाभार्थियों को किस्त राशि के चेक वितरित किए तथा प्रत्येक लाभार्थी को एक-एक रजनीगंधा का पौधा भेंट किया। इसके बाद रोडवेज बस स्टैंड से मुख्य मार्ग होते हुए अंबेडकर भवन तक तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा का शहर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बाइट 01 कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी0
0
Report
Advertisement
पुरानी रंजिश में हत्या: बिशनपुर जट्टा कांड, दो गिरफ्तاری; हथियार बरामद
Kapurthala, Punjab:बिशनपुर जट्टा हत्याकांड: पुरानी रंजिश में 24 वर्षीय नौजवान की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते हुई वारदात कपूरथला के गांव बिशनपुर जट्टा में 24 वर्षीय नौजवान के कत्ल के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से पुरानी पारिवारिक रंजिश चली आ रही थी और इसी रंजिश के चलते यह वारदात हुई। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और इनके बीच पहले भी कई गंभीर विवाद हो चुके हैं。 मृतक की बहन से दुष्कर्म की घटना से शुरू हुई थी रंजिश पुलिस के अनुसार कुछ वर्ष पहले मृतक की बहन के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसमें हत्या के आरोपियों में शामिल एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार उक्त युवक इस मामले में सजा काटने के बाद जेल से बाहर आ चुका था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश और गहरी हो गई। दुष्कर्म मामले के बाद दूसरे पक्ष के व्यक्ति की भी हुई थी हत्या पुलिस के अनुसार दुष्कर्म घटना के बाद मृतक ने भी दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक को भी सजा हुई थी और वह सजा पूरी करने के बाद वापस आ चुका था। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच चली आ रही यही पुरानी रंजिश इस हत्याकांड की मुख्य वजह बनी। दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और तीन जिंदा राउंड बरामद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और तीन जिंदा राउंड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार वारदात के दौरान करीब चार फायर किए गए थे। अब पुलिस हथियारों के अलावा हत्या में इस्तेमाल किए गए वाहन और अन्य सामान की बरामदगी के लिए भी जांच कर रही है। चार दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन और अन्य वस्तुओं को बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे。 घायल भाई की हालत स्थिर, बाकी आरोपियों की तलाश जारी इस वारदात में मृतक का भाई भी घायल हुआ था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सहायता का इस्तेमाल करते हुए लगातार छापेमारी कर रही है।0
0
Report
फतेहगढ़ साहिब सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, जन्मदिन के बाद पलटी कार
Fatehgarh Sahib, Punjab:फतेहगढ़ साहिब हादसे में दो दोस्तों की मौत, भांजे की पार्टी करके लौट रहे थे, खंभे से टकराई कार जिस घर में बेटे के जन्म की खुशी में जश्न मनाया जा रहा था, उसी खुशी से लौटते समय दो परिवारों केघरों में मातम पसर गया। बीती रात फतेहगढ़ साहिब के ज्योति स्वरूप गुरुद्वारा साहिब से चंडीगढ़ रोड पर गांव अत्तेवाली के पास हुए सड़क हादसे में सरहिंद के हमायुपुर निवासी माधव कुमार और हरीश कुमार की मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही दोनों परिवारों तक पहुंची, खुशियों का माहौल चीख-पुकार और मातम में बदल गया। मिली जानकारी के अनुसार, चार दोस्त दो अलग-अलग कारों में सवार होकर अपने एक दोस्त की बहन के घर बेटे के जन्म की खुशी में आयोजित पार्टी में शामिल हुए थे। खुशी मनाने के बाद वे अपने दोस्त को वापस छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान गांव अत्तेवाली के नजदीक अचानक कार का टायर फट गया। टायर फटने से कार बेकाबू होकर पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई और इसके बाद पास ही बने पानी के छप्पड़ में जा गिरी。 हादसे इतना भयानक था कि कार में सवार माधव कुमार और हरीश कुमार की जान चली गई। कुछ समय पहले तक दोनों दोस्तों के साथ खुशियां बांट रहे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उनके परिवारों को उनकी मौत की खबर मिली। एक घर में बेटे के जन्म की खुशी थी, वहीं दूसरी ओर दो परिवारों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए। दोनों मृतक सरहिंद के हमायुपुर के रहने वाले थे। हादसे के बाद इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिचितों और रिश्तेदारों के लिए यह यकीन करना मुश्किल था कि जो दोनों युवक कुछ घंटे पहले हंसते-मुस्कुराते हुए घर से निकले थे, वे अब वापस नहीं लौटेंगे। थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतकों के परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
सुक्खू ने बिलासपुर में वन महोत्सव और 31 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया
Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिला के घुमारवीं दौरे के दौरान 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत निहारी में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन को भी दिखाई हरी झंडी दधोल स्कूल में 500 करोड़ की 31विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास।0
0
Report
Advertisement
