icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
212402
SMSyed Mohd.RazaFollow24 Jan 2025, 10:35 am

Prayagraj- टोल प्लाजा की सराहनीय पहल,ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण

Phoolpur, Uttar Pradesh:

कोकराज हंडिया एक्सप्रेसवे परियोजना के अंतर्गत हंडिया टोल प्लाजा प्रबंधन ने एक सामाजिक पहल की शुरुआत की है। गुरुवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में स्थानीय जरूरतमंद परिवारों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में टोल प्लाजा के वरिष्ठ प्रबंधक शशिभूषण द्विवेदी, आई.टी. मैनेजर विवेकरंजन, प्लाजा मैनेजर महेंद्र कुमार यादव, एक्सप्रेसवे के प्रमुख लेखाकार मुजाहिद खान के साथ-साथ सुपरवाइजर ऋषिकांत और देवेंद्र प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति रही। टोल प्लाजा प्रबंधक महेंद्र यादव ने इस अवसर पर कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना उनका नैतिक दायित्व है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एमजेके कॉलेज परीक्षा वीडियो वायरल मामले में सात वीक्षक को नोटिस

Bettiah, Bihar:बेतिया से जी मीडिया की बड़ी खबर है. जी मीडिया ने कल प्रमुखता से दिखाई थी एमजेके कॉलेज में परीक्षा देते एक छात्रा ने वीडियो वायरल किया था. वायरल वीडियो में छात्रा ने उत्तर पुस्तिका के साथ दिख रही है. खबर से कॉलेज प्रशासन ने संज्ञान लिया. सात वीक्षक पर नोटिस जारी किया गया है. परीक्षार्थी ने अपना और अन्य परीक्षार्थियों को परीक्षा देते वीडियो वायरल किया है जिससे कॉलेज प्रशासन की छवि धूमिल हो गई है. कॉलेज प्रशासन ने सात वीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. Anil Shukla Vijay Kumar Indra Kumari सहित सात वीक्षक पर नोटिस जारी हुआ है. जारी नोटिस में लिखा गया है कि एक सितम्बर को स्नातक के द्वितीय सेमेस्टर के दौरान परीक्षा देते एक परीक्षार्थी का वीडियो वायरल हुआ है. हाल संख्या एक में छात्रा ने वीडियो वायरल किया है. कॉलेज प्रशासन ने नोटिस में लिखा है कि इतने वीक्षक के रहते छात्रा मोबाइल लेकर कैसे परीक्षा हॉल में घुसी परीक्षा देते उत्तर पुस्तिका का वीडियो वायरल कर दी जिससे कॉलेज की छवि धूमिल हो गई है. परीक्षा की मर्यादा को भंग किया गया है.
0
0
Report

हसन खान मेवाती की 51 फुट धातु प्रतिमा अगले साल का अनावरण होगा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। देश के लिए शहादत देने वाले वीर शाहिद हसन खान मेवाती की धातु से बनी 51 फुट की प्रतिमा का अगले साल किया जाएगा अनावरण 15 मार्च को देश व प्रदेश में सरकार के द्वारा मनाया जाएगा हसन खान मेवाती का 500वा शहादत दिवस - विपुल गोयल। दरसल फरीदाबाद के जेसी बोस यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित राष्ट्रपति प्रथम संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सरकार की इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शहिद हसन खान मेवाती की शहादत से जुड़े विषयो पर रोशनी डालते हुए सभा को सम्बोधित किया इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देश के लिए जान देने वाले हसन खान मेवाती का 500वा शहीदी दिवस है, 15 मार्च को देश और प्रदेश में सरकार इस शहीदी दिवस के रूप में मनाने का काम करेगी, वही कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि अगले साल हसन खान मेवाती की याद में धातु की बनी 51 फुट की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। बाइट - विपुल गोयल कैबनेट मंत्री हरियाणा वही कैबिनेट मंत्री विपुल गोयل ने सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जानकारी देते हुए कहा कि अब कुछ लोगों की जिद आगे बढ़ रही है बाकी सरकार ने 13 मांगों में से 12 मांगों को मान लिया गया है उनकी जो भी मांगे होगी उन्हें सरकार मानने के लिए पीछे नहीं है परंतु उसके बावजूद भी कुछ लोग अपनी जिद के चलते हड़ताल खत्म नहीं कर रहे सरकार से बात करने के लिए हमेशा दरवाजे खुले हुए हैं परंतु जिस तरीके से यह लोग पुतले फूंक रहे हैं गाली गलौज कर रहे हैं यह बिल्कुल गलत है। गुरुग्राम फरीदाबाद में बारिश के चलते हुए जलभराव को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पहले के मुकाबले स्थिति में काफी सुधार है अन्य शहरों में हालात इससे भी ज्यादा बत्तर हो गए हैं रही बात गुरुग्राम की तो 200mm से ज्यादा पानी गुरुग्राम में वर्षा है जिसे निकालने के लिए कुछ समय जरूर लगेगा। बाइट - विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा
0
0
Report
Advertisement

सिरसा में सफाई-कर्मचारियों की हड़ताल एक महीने बाद शहर में गंदगी और बदबू फैलाती रही

Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा जिले में सफाई और फायर ब्र Brigेड कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना पूरा होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि आम लोगों को अपने रोजमर्रा के कामों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े से लगातार बदबू फैल रही है। कूड़े के आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा भी देखने को मिल रहा है। वहीं, गंदगी के कारण मच्छर और मक्खियां बढ़ने से लोगों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। सिरसा शहर के कई इलाकों में लोगों को मजबूरी में मुंह ढककर सड़कों से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण उनकी परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। कूड़े के ढेरों से उठने वाली दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब सीधे आम जनता पर दिखाई दे रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने के कारण जगह-जगह गंदगी का आलम बना हुआ है। लोगों ने हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन से इस मामले में जल्द हस्तक्षेप करने और कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रहे गतिरोध का जल्द समाधान होना चाहिए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था दोबारा पटरी पर लौट सके और लोगों को गंदगी तथा बदबू से राहत मिल सके। फिलहाल, सिरसा में हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित है और जनता सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद लगाए बैठी है।
0
0
Report

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस विरोध और CM आवास घेराव; शैलजा ने आरोप लगाए

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: AICC उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने हलद्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस के विरोध मार्च और CM आवास के घेराव पर कहा, यहां के हमारे जो भी कार्यकर्ता नेता हैं उनका नेतृत्व है। हम उसमें साथ जुड़े हैं। यहां के लोग जानते हैं कि किस प्रकार से इस सरकार ने भाजपा सरकार ने यहां के लोगों के साथ विश्वास घात किया है। लोगों की भावनाओं के साथ विश्वास घात किया है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी में रैली करके जाते हैं और उसके बाद इनके विचारधारा के लोगों से वहां पर शुद्धिकरण कराया जाता है। ये यहां के लोगों की भावनाओं के खिलाफ है। ये अपनी नाकामियां छिपा रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर दौरे की तैयारी तेज, भाजपा सक्रिय

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा की ओर से तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। जोधपुर के प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बुधवार रात से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। रविवार सुबह भी तैयारियों को लेकर बैठकें आयोजित की गई। बैठक में विधायक अतुल भंसाली सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत और प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी पदाधिकारी मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के जोधपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
0
0
Report

गोविन्द सिंह डोटासरा ने लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं कीं

Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं की। भाजपा पर ढाई साल में विकास कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। एंकर इन्ट्रो- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा आज दुसरे दिन भी लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के दौरे पर रहे ओर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं की। गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा की भजन लाल सरकार पर लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ढाई साल में एक रूपये का भी विकास कार्य नहीं करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राज में भरपूर विकास कार्य हुए हैं। पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लक्ष्मणगढ़ में नहर के पानी की योजना चालू की थी जिससे आज हर घर की नलों में शुद्ध पानी आ रहा है। लेकिन भजनलाल की सरकार ने ढाई साल में एक रूपये का भी विकास कार्य करवाया हो तो बतायें। गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस कै युवा नेता मनोज सैनी का स्वागत कर कहा कि आने वाले कांग्रेस के राज में आपको मनोनित पार्षद नियुक्त किया जाएगा। गोविन्द सिंह डोटासरा ने लक्ष्मणगढ़ शहर के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी को भारी बहुमत से जीताने का आह्वान किया।
0
0
Report

एनआईए चार्जशीट से गणपति और रमन्ना के नाम क्यों हटे? छविंद्र कर्मा ने किया सवाल

Dantewada, Chhattisgarh:शहीद महेंद्र कर्मा के पुत्र छविंद्र कर्मा ने आरोप लगाया है कि शुरुआत में एनआईए की एफआईआर और जांच में दो प्रमुख माओवादी नेताओं के नाम सामने आए थे—गणपति उर्फ मुप्पला लक्ष्मण राव और रमन्ना। 21 मार्च 2014 को गणपति और रमन्ना समेत 26 फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उस समय एनआईए की केस डायरी और गवाहों के बयानों के आधार पर इनकी भूमिका को लेकर कार्रवाई की गई थी। लेकिन सवाल यह है कि बाद में जब एनआईए ने चार्जशीट दाखिल की, तो गणपति और रमन्ना के नाम आरोपी के तौर पर क्यों नहीं रहे? अगर जांच के शुरुआती चरण में इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए पर्याप्त आधार था, तो बाद की जांच में ऐसा क्या सामने आया कि इनके नाम चार्जशीट से हट गए?
0
0
Report
Advertisement

झीरम फैसले पर कांग्रेस ने नार्को टेस्ट और नई जांच की मांग तेज कर दी

Dantewada, Chhattisgarh:झीरम मामले में NIA कोर्ट के फैसले को लेकर आज दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता आयोजित की थी। प्रेस वार्ता में झीरम घाटी मामले में न्यायालय के फैसले के बाद कांग्रेस नेता और शहीद महेंद्र कर्मा के पुत्र छविंद्र कर्मा ने कहा कि घटना के बाद से ही उनकी मांग रही है कि घटना से बचे सभी लोगों के साथ-साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, डीजीपी और इंटेलिजेंस एडीजी का भी नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। उन्होंने न्यायालय के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन आरोपियों को सजा हुई है, उनमें से कुछ पूर्व सरपंच रहे हैं और एक महिला घटना के दौरान पानी भरने गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग बड़े नक्सली नेता नहीं, बल्कि महज प्यादे हैं और बड़े स्तर पर षड्यंत्र करने वालों को बचाने के लिए इन्हें आरोपी बनाया गया है। कवासी लखमा पर पूर्व में लगाए गए आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे किसी एक व्यक्ति की बात नहीं कर रहे हैं। झीरम यात्रा में शामिल सभी लोगों का नार्को टेस्ट होना चाहिए, चाहे उसमें पूर्व मुख्यमंत्री ही क्यों न शामिल रहे हों। उन्होंने कहा कि झीरम की घटना में कांग्रेस की प्रथम पंक्ति की पूरी नेतृत्वकारी टीम खत्म हो गई थी। उनके मुताबिक, उस समय 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही थी और पटेल, कर्मा और शुक्ला जैसे नेता भविष्य के बड़े प्रदेश नेतृत्व के रूप में उभर रहे थे। ऐसे में इतनी बड़ी घटना बिना षड्यंत्र के संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की ओर से इस मामले में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा और झीरम मामले की नए सिरे से जांच की मांग की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

मलबे की सफाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मिला प्राचीन कुआं, विकास त्यागी ने जताया मंदिर से जुड़ा हो

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow13m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मलबे की सफाई के दौरान सामने आए प्राचीन कुएं को लेकर एक और नई चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मस्जिद का अस्तित्व खत्म किए जाने के बाद मौके से मलबा हटाकर सफाई कराई गई, जिसके बाद कुएं के सामने आने से मामले को लेकर नए सवाल उठने लगे हैं, मामले के मुख्य शिकायतकर्ता और बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुएं के सामने आने के बाद उनका पुराना शक अब यकीन में बदलता नजर आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि हिंदू परंपरा में प्राचीन कुओं का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रहा है तथा पुराने मंदिर परिसरों में भी कुएं पाए जाते थे। त्यागी ने दावा किया कि संभव है कि यहां पहले कोई मंदिर या पूजित स्थल रहा हो, उन्होंने प्रशासन से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम बुलाकर कुएं की उम्र और ऐतिहासिकता की वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की हालांकि मंदिर से जुड़े दावों की अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top