icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221502
SMSyed Mohd.RazaFollow25 Jan 2025, 08:03 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सागवाड़ा नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर आशा पाटीदार की जीत, भाजपा का लाभ

Dungarpur, Rajasthan:सागवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव, भाजपा की आशा पाटीदार बनीं अध्यक्ष डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की आशा पाटीदार ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद हासिल किया। मतदान में आशा पाटीदार को 23 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भूमिका पंचाल के पक्ष में 8 वोट पड़े। वहीं बीएपी के 4 पार्षदों ने मतदान नहीं किया। निर्वाचन अधिकारी की ओर से परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आशा पाटीदार का स्वागत किया और जीत की बधाई दी। इसके बाद आशा पाटीदार खुली गाड़ी में सवार होकर शहर में निकलीं और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान समर्थकों में उत्साह नजर आया। आशा पाटीदार ने जीत को लेकर जनता का आभार जताया। आशा ने कहा कि हमारा लक्ष्य नगर के सभी 35 वार्डो में जीत का था। लेकिन कुछ कम रहे। फिर भी शहर के हर छोटे काम बिजली, पानी जैसी समस्याओं से शुरुआत करेंगे। नगर के विकास के काम को लेकर सभी पूरे किए जाएंगे। विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वही इस मौके पर सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा ने चुनाव में भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र में किए वायदों को पूरा करने का भरोसा सागवाडा की जनता को दिया है। बयान- 1 आशा पाटीदार नव निर्वाचित अध्यक्ष नगरपालिका सागवाडा बयान-2 शंकरलाल डेचा विधायक सागवाडा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

बीकानेर में कांग्रेस ने मेयर चुनाव जीता; अनिल कल्ला 50 वोट से जीत

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर को मिला नया मेयर, कांग्रेस के अनिल कल्ला ने जीता मेयर चुनाव अनिल कल्ला को मिले 50 वोट, बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30 वोट 80 में से 50 वोट हासिल कर अनिल कल्ला ने दर्ज की जीत 42 पार्षदों वाली कांग्रेस को मिले 8 अतिरिक्त वोट, बीजेपी के 27 पार्षदों के साथ महज़ 30 वोट मिले,आंकड़े में आगे निकली कांग्रेस बीजेपी की ओर से निर्दलीयों के समर्थन को लेकर किए गए दावों के बीच 30 वोट पर सिमटे सुरेंद्र सिंह शेखावत जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न, निगम के बाहर जुटे समर्थक अब सवाल-बीजेपी के पक्ष में बताए जा रहे सियासी समीकरण आखिर मतदान में क्यों नहीं दिखे? बीकानेर नगर निगम की मेयर की कुर्सी पर अब कांग्रेस का कब्जा हो गया है कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक, दावों और रणनीति के बाद आज तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई कांग्रेस के अनिल कल्ला ने मेयर चुनाव में 50 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30 वोट मिले यानी 80 पार्षदों वाले सदन में कांग्रेस ने अपने मूल संख्याबल से 8 वोट ज्यादा हासिल किए यह नतीजा इसलिए भी अहम है क्योंकि चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर नवरतन डागा के नामांकन को लेकर खींचतान सामने आई थी डागा के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस ने एकजुटता का दावा किया था और अब मतदान के आंकड़ों ने उस दावे की तस्वीर भी सामने रख दी है। 50 वोट की जीत, कांग्रेस की एकजुटता- बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के पास 42 पार्षदों का बहुमत था ऐसे में सबसे बड़ा सवाल था कि क्या पार्टी अपने सभी पार्षदों को एकजुट रख पाएगी मतदान हुआ तो अनिल कल्ला को 50 वोट मिले यानी कांग्रेस के अपने 42 पार्षदों के अलावा 8 अतिरिक्त वोट भी उनके खाते में आए अनिल कल्ला की जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल देखने को मिला समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया अनिल कल्ला ने जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्षदों और बीकानेर की जनता के प्रति आभार जताते हुए दिया। डागा प्रकरण के बाद बदली तस्वीर - मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर नवरतन डागा के नामांकन ने सियासी हलचल बढ़ा दी थी। बाद में डागा ने नामांकन वापस लिया और कांग्रेस की ओर से एकजुटता का संदेश दिया गया अब 50 वोट मिलने के बाद पार्टी के भीतर चल रही खींचतान पर फिलहाल विराम की तस्वीर दिखाई दे रही है इस पूरे घटनाक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भूमिका भी चर्चा में रही कांग्रेस के लिए अब अगली चुनौती इस एकजुटता को निगम के कामकाज में बनाए रखने की होगी। बीजेपी के दावों पर उठे सवाल- दूसरी तरफ बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30 वोट मिले बीजेपी के पास 27 पार्षद थे चुनाव से पहले पार्टी की ओर से अतिरिक्त समर्थन जुटाने के दावे और निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की चर्चा थी लेकिन अंतिम मतदान में शेखावत 30 वोट पर ही रह गए यही वजह है कि अब बीजेपी के भीतर भी चुनावी समीकरणों को लेकर मंथन की चर्चा है क्या कुछ पार्षदों ने अपेक्षित तरीके से मतदान नहीं किया? क्या निर्दलीय पार्षदों का समीकरण बीजेपी के पक्ष में नहीं बन पाया? इन सवालों के जवाब अब पार्टी के भीतर की समीक्षा में तलाशे जाएंगे हालांकि मतदान की गोपनीयता के चलते व्यक्तिगत तौर पर किस पार्षद ने किसे वोट दिया, यह सार्वजनिक रूप से निर्धारित नहीं किया जा सकता। लेकिन क्या बीजेपी में क्रॉस वोटिंग हुई या जिन निर्दलीयों ने समर्थन दिया उन्होंने वोट नहीं दिया ये बड़ा सवाल है ! कल्ला ने उठाया प्रशासन पर सवाल जीत के बाद पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने भी बीजेपी और प्रशासन को लेकर गंभीर आरोप लगाए।ल कल्ला ने पिछले दिनों प्रशासनिक कार्रवाई और पार्षदों पर दबाव का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले पर निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेना चाहिए इन आरोपों पर प्रशासन या बीजेपी की ओर से क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है, यह भी महत्वपूर्ण होगा कल्ला ने कहा कि अब शहर के विकास के लिए काम किया जाएगा। यानी चुनावी मुकाबला खत्म होने के बाद कांग्रेस के सामने अब अपने बोर्ड के जरिए शहर से जुड़े मुद्दों पर काम करने की चुनौती है। जीत के बाद जश्न, अब विकास की बारी- अनिल कल्ला की जीत के बाद निगम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी जुलूस की अनुमति नहीं होने के चलते पुलिस अनिल कल्ला को वाहन से उनके घर तक लेकर गई समर्थकों में जीत का उत्साह नजर आया अब बीकानेर की राजनीति में मेयर चुनाव का अध्याय तो खत्म हो गया है कांग्रेस 50 वोट के आंकड़े को अपनी एकजुटता के तौर पर देख रही है जबकि बीजेपी को 30 वोट मिलने के बाद पार्टी के चुनावी समीकरणों की समीक्षा करनी होगी अब निगाहें इस बात पर हैं कि नई कांग्रेस बोर्ड की राजनीतिक एकजुटता शहर के विकास के एजेंडे में कितनी दिखाई देती है
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर के बक्सवाहा CHC में शराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले के बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं, उसी अस्पताल परिसर में अंग्रेजी शराब की बोतल पाई गई है। जिसके बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल बक्सवाहा सीएचसी परिसर में एक अंग्रेजी शराब की बोतल पड़ी हुई मिली। यह तस्वीर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर शराब की बोतल अस्पताल के अंदर पहुंची कैसे? इसे अस्पताल परिसर में कौन लेकर आया और क्या अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी थी? अस्पताल में मरीजों के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहते हैं। महिलाएं और बच्चे भी इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में परिसर के अंदर शराब की बोतल मिलना सुरक्षा व्यवस्था की लचरता को उजागर करता है। यदि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर बाहरी व्यक्ति शराब लेकर प्रवेश कर सकता है, तो मरीजों की सुरक्षा कितनी प्रभावी है, यह जांच का विषय है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे में अस्पताल परिसर में शराब की बोतल का मिलना महज एक बोतल मिलने का मामला नहीं, बल्कि अस्पताल की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर उठता बड़ा सवाल है। अब देखना होगा कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है। वही इस मामले मे सीएमएचओ जांच कराने की बात कही है。
0
0
Report

गोपालपुरा प्रकरण में FIR न हो सका, बहुजन समाज ने छह सूत्री मांग रखीं

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव से जुड़ा मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम को लेकर कथित जातिसूचक टिप्पणी किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता अजय सिंह एवं बहुजन समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष छह सूत्रीय मांगें रखी हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शिकायत की गई, लेकिन करीब 50 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बता दे कि, सोमवार को दर्जनों की संख्या में बहुजन समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अम्बेडकर चौराह से कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलुस निकाला इस दौरान उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को ज्ञापन सौपते हुए बताया कि, 3 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से गोपालपुरा निवासी राम मोहन पुत्र बाबूराम का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में डॉ. भीमरावे आंबेडकर और एक समुदाय को लेकर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी की गई। उनका कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद चौकी में प्रार्थना पत्र दिया गया। कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक जालौन को भी शिकायत दी गई। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा 3 अगस्त को ही माधौगढ़ थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई। वहीं, अधिवक्ता अजय सिंह का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बाद लगातार कार्रवाई की मांग की जाती रही, लेकिन लगभग 50 दिन बीतने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई। मामले को लेकर बहुजन समाज की ओर से प्रशासन को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया है। इसमें कथित घटना में शामिल लोगों के खिलाफ SC/ST Act समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई है। वहीं इस मांगपत्र के माध्यम से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि शासन-प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जाती है तो बहुजन समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बीती 14 सितंबर को भी धरना-प्रदर्शन के संबंध में प्रतिनिधिमंडल प्रशासन को अवगत करा चुका है। अब दोबारा छह सूत्रीय मांगपत्र के माध्यम से कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही कार्रवाई न होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरना किया जायेगा।
0
0
Report

गोगा जी महाराज की म्हाड़ी पर आस्था का सैलाब, श्रद्धालु पहुंच रहे

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में गोगा जी महाराज की म्हाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, बोले- बाबा के दरबार में मिलती है शांति, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सहारनपुर,में गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की म्हाड़ी पर आज छड़ी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से संगतें यहां पहुंचती रहीं। श्रद्धालु हाथों में नीले निशान और छड़ियां लेकर बाबा के दरबार में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निशान चढ़ाए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए। इस मेले में नेजा और 26 छड़ियां शोभायात्रा के साथ म्हाड़ी तक पहुंचीं। तीन दिवसीय मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे।श्रद्धालुओं का कहना है कि गोगा जी महाराज की म्हाड़ी से उनकी आस्था वर्षों से जुड़ी हुई है। कई परिवार ऐसे हैं, जो पीढ़ियों से इस मेले में शामिल होते आ रहे हैं। परिवार के बुजुर्गों के बाद अब नई पीढ़ी भी इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ा रही है। श्रद्धालु शिवा पालीवाल ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से गोगा जी महाराज के मेले में आ रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 20-25 वर्षों से वह लगातार यहां पहुंच रहे हैं। मेले में बड़ी संख्या में लोग अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में पहुंचकर उन्हें शांति की अनुभूति होती है और वह देश-दुनिया में सुख-शांति की कामना करते हैं।उन्होंने बताया कि मेले में कुछ श्रद्धालु रात से ही पहुंचने लगते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार बाबा को प्रसाद व भेंट चढ़ाते हैं। भीड़ के बावजूद व्यवस्था में सहयोग करते हुए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।वहीं श्रद्धालु नेहा पालीवाल ने बताया कि वह भी लंबे समय से गोगा जी महाराज की म्हाड़ी पर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में आकर उन्हें खुशी और शांति मिलती है और वह परिवार की सुख-शांति की कामना करती हैं।मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़ को देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। आस्था, परंपरा और श्रद्धा के इस संगम में बड़ी संख्या में लोग बाबा के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना की प्रार्थना कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीलीभीत में कलेक्ट्रेट परिसर के पेड़ पर चढ़ा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow7m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब विकास भवन के पास स्थित एक पेड़ पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। कलेक्ट्रेट जैसी अति-संवेदनशील और चहल-पहल वाली जगह पर अजगर को देखते ही वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।​बताया जा रहा है कि अजगर संभवतः पंछियों के शिकार की तलाश में कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुआ था और पेड़ पर जा चढ़ा। देखते ही देखते अजगर को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पेड़ पर बैठा अजगर काफी देर तक लोगों के कौतूहल का केंद्र बना रहा।​घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। टीम ने भारी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर पकड़ा, जिसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम अजगर को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई है।
0
0
Report

मंडला जिला अस्पताल में मरीज को जमीन पर लिटाकर ईसीजी, मौत पर सवाल

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - जिला अस्पताल से सामने आया अमानवीय ओर शर्मसार करने वाला वीडियो एंकर - मण्डला जिला अस्पताल से सामने आया एक वीडियो अस्पताल की व्यवस्थाओं और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचे 40 वर्षीय हार्ट पेशेंट को बेड के बजाय जमीन पर लिटाया गया। हालत गंभीर होने के बावजूद जमीन पर ही उसका ईसीजी किया गया। परिजनों की मिन्नतों ओर गुहार के बाद में मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। वीओ - तस्वीरें जिला अस्पताल की हैं... जहां बम्हनी निवासी 40 वर्षीय रवि राव सोनी को 18 सितंबर की सुबह गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि मरीज की हालत बेहद नाजुक थी, लेकिन उसे तत्काल वार्ड या आईसीयू में भर्ती करने के बजाय अस्पताल के बरामदे में जमीन पर लिटा दिया गया। हद तो तब हो गई, जब जमीन पर पड़े मरीज का ईसीजी भी जमीन पर ही किया गया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। काफी प्रयासों के बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बाईट - प्रतिमा राव सोनी - मृतक की पत्नी वीओ - अब इस घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जबकि अस्पताल प्रबंधन अपनी नाकामी छुपाने तमाम दलीलें दे रहा है । बाईट - डॉ विजय धुर्वे - अस्पताल अधीक्षक - जिला अस्पताल । एंकर क्लोजिंग - सवाल है की गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को तत्काल उपचार और बेड क्यों नहीं मिला? क्या जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए पर्याप्त बेड और आईसीयू व्यवस्था नहीं है? और अगर बेड उपलब्ध नहीं था, तो मरीज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? एक मरीज की मौत के बाद सामने आई ये तस्वीरें सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि अस्पताल की व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर भी बड़ा सवाल हैं। पीटीसी - विमलेश मिश्र - मण्डला ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top