icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Prayagraj
APAkhilesh Pratap SinghFollow11 Jan 2025, 05:02 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुलकित जन्मदिन: मंदिरों में आराधना, Honest प्रतिनिधियों की अपील

Udaipur, Rajasthan:पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया का आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे है। सुबह से ही कटारिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने समर्थक पहुँच रहे है। आज के दिन की शुरुआत उन्होंने माछला मंगरा स्थित त्रयम्बकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक के साथ की। राज्यपाल कटारिया ने अपनी पत्नी के साथ महादेव का अभिषेक किया। इस मौके पर सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रगुप्त सिंह चौहान, रवींद्र श्रीमाली सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। कटारिया शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुंच पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लेंगे। शाम को शोभागपुरा स्थित वाटिका में कटारिया के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर कटारिया ने कहा कि वे आज के दिन मंदिर जा कर वर्षभर में अगर कोई गलती हुई हो इसके लिए क्षमा मांगता हूं। साथ ही जनता की सेवा कर पाऊ इसके लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि उदयपुर की जनता ने उन्हें जो प्यार दिया इसी कारण वे आज इस मुकाम पर है और हमेशा प्रयास करेंगे कि जनता के काम आ सके। वही कटारिया ने पंचायतराज चुनाव में जनता से अच्छे और ईमानदार जनप्रतिनिधियों को चुनने की अपील की। जिससे उनके गांव का विकास हो पाए。
0
0
Report

छबड़ा में 800 मीटर फोरलेन हिस्सा अधूरा, धूल-गिट्टी से दुकानदार बेहाल

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:छबड़ा में 800 मीटर सड़क बनी मुसीबत, गिट्टी-धूल से लोग बेहाल बारां के छबड़ा कस्बे के धरनावदा चौराहे पर बदहाल सड़क राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई है। एसडीएम कार्यालय से धरनावदा चौराहे तक सिटी फोरलेन के करीब 800 मीटर हिस्से में सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। जगह-जगह गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं और वाहनों के गुजरते ही धूल के गुबार उड़ने लगते हैं। यह मार्ग रेलवे स्टेशन, 100 फीट रोड और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला सबसे व्यस्त मार्ग है। दिनभर हजारों वाहनों की आवाजाही से उड़ती गिट्टियां सीधे दुकानों तक उछल रही हैं। इससे दुकानदार, ग्राहक और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो फिसल कर गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है。 स्थानीय लोगों के अनुसार फोरलेन की एक तरफ की सड़क का निर्माण तीन महीने पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन दूसरी तरफ का करीब 800 मीटर हिस्सा आज भी अधूरा पड़ा है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुनील सोनी का कहना है कि शेष हिस्से के निर्माण के प्रस्ताव भेजे गए हैं, जल्द ही स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू करवाया जाएगा। फिलहाल लोगों को धूल और गिट्टी से निजात के लिए सड़क निर्माण शुरू होने का इंतजार है。
0
0
Report

पूर्व पार्षद विजय मीणा ने मां के लिए टिकट नहीं मिलने पर किया भावुक पोस्ट

Jaipur, Rajasthan:ब्रेकिंग-जमवारामगढ़ (जयपुर) पूर्व जिला पार्षद का छलका दर्द! सोशल मीडिया पर भावुक हुए पूर्व जिला पार्षद विजय मीणा, मां को जिला परिषद सदस्य का टिकट नहीं मिला तो सोशल मीडिया पर छलका दर्द, विजय मीणा जिला परिषद वार्ड 47 से थे जिला परिषद सदस्य, इस बार जिला परिषद वार्ड 47 एसटी महिला के लिए किया गया आरक्षित, विजय मीणा अपनी मां पूर्व प्रधान मंजू मीणा के लिए मांग रहे थे टिकट, लेकिन पार्टी ने उनकी चाची डॉ. मंजू मीणा को बनाया उम्मीदवार, विजय मीणा ने जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा पर लगाया मां का टिकट काटने का आरोप, मीणा ने कहा, आमजन की समस्याओं के लिए हक की लड़ाई लड़ने का मिला है सिला
0
0
Report
Advertisement

जनकपुर गांव: नशामुक्ति के साथ शिक्षा-सरकारी पदों में सफलता की मिसाल

Neemuch, Madhya Pradesh:ANCHOR : ​नीमच जिले के जावद विधानसभा क्षेत्र का जनकपुर गांव आज पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बन चुका है। करीब 1200 की आबादी वाले इस गांव की पहचान यहां के पढ़े-लिखे और शिक्षित लोगों से है, जहां हर घर में कोई न कोई शासकीय शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर या फिर सिविल सर्विसेज में अपनी सेवाएं दे रहा है। इसी गांव के युवराज पाटीदार वर्तमान में भोपाल में जीएसटी विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदस्थ हैं, जो इस गांव की प्रतिभा का जीता-जागता उदाहरण हैं। दावा किया जाता है कि इस गांव की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि यहां का कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करता है, और हैरानी की बात यह है कि पूरे गांव में एक भी ऐसी किराने की दुकान नहीं है जहां तंबाकू या उससे बनी कोई सामग्री मिलती हो। जहां एक तरफ केंद्र और राज्य सरकारें नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए बड़े-बड़े प्रयास कर रही हैं, वहीं जनकपुर गांव के लोगों ने बिना किसी बाहरी दबाव के पहले से ही नशे को अपने जीवन से कोसों दूर रखा है। बाहर से आने वाले लोग भी जब इस गांव की खासियत और यहां के लोगों का अनुशासन देखते हैं, तो वे दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। शिक्षा, उच्च पदों पर नौकरी और पूरी तरह से नशामुक्ति की यह अनूठी कहानी अब ज़ी मीडिया के माध्यम से हर किसी तक पहुंच रही है, जो यह साबित करती है कि अगर समाज ठान ले तो बदलाव की शुरुआत अपने घर और गांव से ही हो सकती है。 PTC - युवराज पाटीदार, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी विभाग भोपाल से zee media की खास बातचीत। BITE 01: संजय कुमार पाटीदार, नागरिक, ग्राम जनकपुर BITE 02: दीपक पाटीदार, नागरिक, ग्राम जनकपुर
0
0
Report
Advertisement

ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, चंदवा में खुशी की लहर

Latehar, Jharkhand:एंकर :- लातेहार उड़ीसा के राज्यपाल बनाये जाने के बाद लातेहार जिला में उत्साह देखा जा रहा है । चंदवा से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता की नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल, परिजनों और शुभचिंतकों ने जताई खुशी जताई है । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने की खबर से लातेहार जिले के चंदवा क्षेत्र में खुशी की लहर है। केंद्र सरकार द्वारा सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, ब्रजमोहन राम को ओडिशा के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। चंदवा गाँव से ताल्लुक रखने वाले ब्रजमोहन राम की इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद उनके परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ब्रजमोहन राम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे हैं। वे पलामू लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। साथ ही, वे भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी राज्यपाल पद पर नियुक्ति से चंदवा सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्ष व्याप्त है। स्थानीय लोगों और उनके शुभचिंतकों को उम्मीद है कि यह नियुक्ति क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव का अवसर साबित होगी。 बाइट :- अमित राम ( पुत्र ) उड़ीसा के राज्यपाल बाइट :- मंटू केशरी चंदवा संजीव कुमार गिरी लातेहार
0
0
Report
Advertisement

NH-19 पर भीषण ट्रक टक्कर, चालक केबिन में दबकर मौत

Khajuria Khurd, Bihar:कुदरा थाना के पास रुके ट्रक में पीछे से आ रही ट्रक ने मारी टक्कर; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा। वियो - कुदरा थाना के समीप सासाराम से मोहनिया की ओर जा रही दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। कूदरा थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी के अनुसार, खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाली ट्रक का अगला केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। हादसे के तुरंत बाद चालक क्षतिग्रस्त केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत और कड़ी जद्दोजहद के बाद लोहे के कल-पुर्जों को काटकर चालक को बाहर निकाला जा सका। हालांकि, तब तक अत्यधिक चोट लगने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक चालक की पहचान हजारीबाग (झारखंड) निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को जब्त कर लिया है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

बिलासपुर में भाजपा- कांग्रेस टकराव तेज, राजीव भवन घेराव और आरोपों पर जाँच मांग

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। भाजपा महिला मोर्चा की शहर और ग्रामीण इकाइयों ने कांग्रेस के राजीव भवन कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोप बताए गए। भाजपा महिला मोर्चा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप साबित होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस कार्यालय के भीतर भाजपा महिला नेत्रियों और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा महिला नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति और पूर्व सूचना के पार्टी कार्यालय में प्रवेश कर नारेबाजी की तथा बैनर, पोस्टर और तख्तियां लगाईं।कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालय के भीतर इस तरह प्रवेश कर हंगामा और नारेबाजी करना अनुचित है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मामले में दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report

मदन नगर हिंसा बनाम विस्थापन: आदिवासियों के हक और प्रशासन के बीच जंग

Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- सूरजपुर का शांत मदन नगर गांव पिछले कुछ समय से हिंसा का पर्याय बन गया है, जमीन के सीने में दबे काले सोने को निकालने की तैयारी और उसी जमीन को अपनी मां मानकर सींचने वाले आदिवासी ग्रामीणों की आस्था के बीच बड़ा टकराव पैदा हो चुका है, एसईसीएल की प्रस्तावित महान-4 कोयला खदान को लेकर शुरू हुआ विरोध अब आर-पार की जंग में तब्दील हो चुका है, यह पूरा इलाका आदिवासी बहुल है, जहां के बाशिंदे अपनी सादगी, सीधेपन और बेहद शांतिप्रिय स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपनी सहजता और शांति के लिए पहचानी जाने वाली यह जनजाति आखिर क्यों बार-बार हिंसक होने पर मजबूर हो रही है? धारदार हथियार, लाठियों की गूंज, खाकी पर हमले और प्रशासनिक दावों के बीच यह मामला अब गंभीर कानूनी और सामाजिक पेच में उलझ चुका है, जी मीडिया पहला चैनल है जो गांव में हुए हिंसा के बाद मदननगर पहुंचा है, जहां सभी चैनल इस गांव में जाने से डरते हैं वहां हम पहुंचे और ग्रामीणों का पक्ष लिया, आखिर क्यों यहां के ग्रामीण बार बार हिंसा का रास्ता अपना रहे हैं ? क्या है SECL और जिला प्रशासन का पक्ष, देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट
0
0
Report
Advertisement

यवतमाळ को-ऑप बैंक चुनाव: महायुती ने 16 सीटें जीती कर दी बढ़त, महाविकास आघाड़ी नौ पर

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या संचालक पदासाठी झालेल्या निवडणुकीत महायुती समर्थित पॅनलने सर्वाधिक 16 जागा जिंकल्या आहेत. सत्ताधारी महाविकास आघाडीच्या पॅनल ला नऊ जागा मिळाल्या आहेत. यात बँकेचे माजी अध्यक्ष टीकाराम कोंगरे यांना पराभवाचा धक्का बसला. राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक यांनी त्यांच्या वाट्याला आलेल्या सर्व जागा जिंकून आपला करिष्मा दाखविला. पालकमंत्री संजय राठोड व खासदार संजय देशमुख यांनी शिवसेनेचे सात संचालक निवडून आणले. तर आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके यांच्या नेतृत्वात भाजपला अपेक्षित यश मिळाले नाही.
0
0
Report

ग्वालियर में 24 इंच पानी लाइन फूटने से सड़कों पर पानी का सैलाब

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में 24 इंची पेयजल पाइपलाइन फूटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी फैला हुआ नजर आया, तस्वीर को देख ऐसा लगा मानो सैलाब की आहट हो। दरअसल ग्वालियर शहर के आमखो पहाड़ी इलाके में देर रात टंकियों को भरने वाली 24 इंच की मेन लाइन फूट गई, इस कारण पहाड़ी के ऊपर से पानी झरने की तरह बहते हुए हजार बिस्तर अस्पताल के मुख्य गेट से होकर कंपू थाने के पास SAF रोड तक जमा हो गया। कुछ ही देर में हजारों लीटर साफ पानी यूं ही बहकर बर्बाद हो गया। जिस जगह पर पानी की लाइन फूटी वहां सभापति मनोज सिंह तोमर का भी घर है। पीएचई के अमले ने इस लाइन की आपूर्ति बंद कराई, अब Today सुबह इस लाइन को सुधारने का काम किया जाएगा, हालाँकि यह लाइन कैसे फूटी इसकी भी नगर निगम जांच करेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top