icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
212301
Simran PatrakarSimran PatrakarFollow8 Jan 2025, 06:37 am

Allahabad - महाकुंभ की शासन-प्रशासन के टारगेट पर बना मातृ शक्ति अखाड़ा

Purawa Khas, Uttar Pradesh:

महाकुंभ की शासन प्रशासन के टारगेट पर बना मातृ शक्ति अखाड़ा मातृशक्ति महिला अखाड़े को पुरुष अखाड़े के संतों के साथ शासन प्रशासन क्यों स्नान करने को मजबूर कर रहे है। हाई कोर्ट द्वारा पारित विश्व का प्रथम महिलाओं का अखाड़ा परी इस बार प्रयागराज महाकुंभ 2025 में हिस्सा ले रहा है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी प्रयागराज के मेला प्रशासन हाइ कोर्ट की अहेलना करते दिख रहे है। आपको बता दें कि प्रयागराज में 14 जनवरी को महाकुंभ का स्नान पर्व मकर संक्रांति का है,इस स्नान पर्व पर सभी अखाड़े स्नान के लिए जायेंगे और इन अखाड़ों में से एक अखाड़ा मातृशक्ति परी अखाड़ा भी है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

धनतेरस पर पटना के बाजारों में रौनक, खरीदारी और यातायात का दबाव

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:धनतेरस के मौके पर राजधानी पटना के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बोरिंग रोड से लेकर इनकम टैक्स इलाके तक दुकानें सजी हुई हैं और लोग परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। धनतेरस पर सोने-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, फ्रिज और दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। वहीं, घर और पूजा घर को सजाने के लिए हैंडमेड मूर्तियां, तोरण और सजावट के नए-नए सामान भी बाजारों में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खरीददारों का कहना है कि इस बार बाजार पिछले साल के मुकाबले बेहतर है, जबकि दुकानदारों के मुताबिक दुकानों की संख्या बढ़ने से कारोबार पर असर पड़ा है और दिन में बिक्री अपेक्षाकृत कम है। हालांकि, दुकानदारों को उम्मीद है कि शाम और रात में बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ेगी और कारोबार में तेजी आएगी। वहीं, बाजारों में बढ़ती भीड़ का असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। बोरिंग रोड और इनकम टैक्स इलाके में जाम की स्थिति बन रही है। हालांकि, यातायात पुलिस की तैनाती की गई है और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने की कोशिश की जा रही है
0
0
Report

धनतेरस पर नूंह के बाजारों में खरीदारों की भीड़, दीपावली की रौनक चढ़ी

Nuh, Haryana:धनतेरस पर नूंह के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, दीपावली की रौनक से गुलजार हुए बाजार रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजे बाजार, लोगों ने जमकर की खरीदारी दीपावली पर्व को लेकर नूंह शहर के बाजारों में रौनक छाने लगी है। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा उठे हैं। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचने लगे और देर तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। दीपावली के त्योहार को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया हुआ है। बाजारों में रंग-बिरंगी लाइटें, सजावटी सामान और त्योहार से जुड़ी वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। धनतेरस के शुभ अवसर पर लोगों ने अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार खरीदारी की। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। दीपावली को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। कुल मिलाकर धनतेरस के साथ ही नूंह में दीपावली का उत्साह और बाजारों की रौनक अपने चरम पर पहुंचने लगी है。
0
0
Report
Advertisement

धनतेरस पर निःशुल्क स्वामित्व पंजीकरण से नीमगांव के हितग्राहियों को मालिकाना हक मिला

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:धनतेरस पर हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक, पंकज, भरत और राजेश की हुई स्वामित्व रजिस्ट्री*\nजनप्रतिनिधि व कलेक्टर की मौजूदगी में कराया गया रजिस्ट्री का कार्य,शत-प्रतिशत रजिस्ट्री वाले गांवों के पटवारियों का किया सम्मान*\n\n*हरदा।* धनतेरस के पावन अवसर पर शुक्रवार को स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 के अंतर्गत तहसील हंडिया की ग्राम पंचायत नीमगांव में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम नीमगांव, डोमनमऊ, छिड़गांव एवं रेवापुर के हितग्राही शामिल हुए।\n\nशिविर में जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर की मौजूदगी में हितग्राहियों की रजिस्ट्री का कार्य संपन्न कराया गया। शिविर में श्री पंकज विश्नोई, श्री भरत विश्नोई एवं श्री राजेश विश्नोई की स्वामित्व रजिस्ट्री की गई।\n\nग्रामीण पंकज विश्नोई ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत उनकी रजिस्ट्री पूर्णतः निःशुल्क हुई है, जिससे उनके लगभग 36 हजार रुपए की बचत हुई है।\n\n स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और संपत्ति संबंधी अधिकार प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। संपत्ति का विधिवत अभिलेख होने से मालिकाना हक को लेकर सुरक्षा और विश्वास बढ़ा है। पुश्तैनी जमीन पर अभिलेख में कानूनी मालिकाना हक मिलने से ग्रामीणों को बहुत फायदा मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सभी अपनी पुश्तैनी जमीनों की रजिस्ट्री स्वामित्व योजना के तहत अवश्य कराएं।\n\nकार्यक्रम में शत् प्रतिशत स्वामित्व रजिस्ट्री पूर्ण करने वाले पटवारी राजीव जैन एवं धर्मेन्द्र yदुवंशी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया。
0
0
Report

पिछोर में राशन दुकानों पर खाद्य विभाग–पुलिस की कार्रवाई: सील, कालाबाजारी की जांच

Morena, Madhya Pradesh:पिछोर थाना क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य की दो राशन दुकानों पर खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। दरअसल, खाद्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि राशन दुकानों के संचालकों द्वारा गरीब हितग्राहियों को मिलने वाले सरकारी राशन की बाजार में कालाबाजारी की जा रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दोनों राशन दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकानों में कई अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद खाद्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने दोनों राशन दुकानों को सील कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, जांच के बाद राशन की कालाबाजारी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।
0
0
Report

देवास में आबकारी विभाग ने 3.34 लाख रुपए की शराब जब्त, 14 प्रकरण दर्ज

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास MP devas जिले के कन्नौद, खातेगांव और नेमावर में आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर 3 लाख 34 हजार 100 रुपए की शराब और महुआ लाहन जब्त किया। विभाग ने कुल 14 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक जगह टीम को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। खेत में बने मकान से मिली देशी-विदेशी शराब काला फाटा हतनौरा में एक खेत पर बने मकान की तलाशी में 100 पाव देशी मदिरा प्लेन, 50 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की और 30 लीटर हाथ भट्टी शराब मिली। टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर: धनतेरस-दीपावली पर मेघवाल ने स्थानीय बाजार को बढ़ावा दिया

Bikaner, Rajasthan:Story - बीकानेर से बड़ी खबर धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुंचे लोकल मार्केट बाजार में खरीदारी कर स्थानीय दुकानदारों और वेंडर्स का बढ़ाया उत्साह अर्जुन राम मेघवाल ने खरीदे दीपक, लोकल फॉर वोकल का दिया संदेश खरीदारी के बाद खुद अपने यूपीआई से किया भुगतान स्थानीय व्यापारियों से बातचीत कर दीपावली की शुभकामनाएं दी केंद्रिय मंत्री बोले-त्योहारों पर स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता लोकल बाजार से खरीदारी कर छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करने की अपील धनतेरस और दीपावली पर स्वदेशी और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने का संदेश
0
0
Report

छतरपुर में शराब के नशे में पेट्रोल पंप संचालक की गोलीबारी, समोसा विक्रेता घायल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर मे शराब के नशे में पेट्रोल पंप संचालक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली समोसा बेचने वाले युवक के पैर में लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में FIR दर्ज की है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यूनिवर्सिटी तिगैला की है, जानकारी के अनुसार खाने के ठेले पर कहासुनी का विवाद हुआ था। विवाद के बाद पेट्रोल पंप संचालक संजू अग्रवाल ने शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली समोसा बेचने वाले युवक के पैर में लगी। सीसीटीवी फुटेज में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में युवक भागता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में FIR दर्ज कर ली है。
0
0
Report
Advertisement

बालेसर के खत्री स्वीट मार्ट ने 11,000 रुपये किलो मिठाई से दिवाली की धूम मचाई

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर में दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में भारी रौनक छाई हुई है। विशेषकर, सुप्रसिद्ध खत्री स्वीट मार्ट पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार दिवाली को खास बनाते हुए खत्री स्वीट्स ने 11,000 रुपये प्रति किलो की सबसे महंगी मिठाई लॉन्च कर पूरे क्षेत्र में सुर्खियां बटोर ली हैं। पहली बार लॉन्च हुईं 5 नई प्रीमियम वैरायटी संवाद (नेजा ड्राई फ्रूट चिक्की, पिस्ता लॉन्ज, लोटस काजू बिसपोक, बादाम लॉन्ज, काजू न्यूट्रेला और मोती पाक जैसी नई प्रीमियम मिठाइयां) पहली बार पेश की गई हैं। वहीं, शुद्ध देशी घी से निर्मित पारंपरिक गुलाब जामुन, घेवर और खुरमानी हमेशा की तरह ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। देश-विदेश में खत्री जी के अम्ब, केर और सांगरी के अचार विदेशों तक एक्सपोर्ट हो रहे हैं। दिवाली पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर कूपन भी निकाले गए हैं। खत्री ब्रदर्स, नरसिंग और लक्ष्मण खत्री अपनी इसी शुद्धता और मेहनत के बलबूते अपने पिता का सपना साकार कर रहे हैं, जिस पर ग्रामीणों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दी हैं।
0
0
Report

धनतेरस पर छिंदवाड़ा बाजारों में खरीदारी की रौनक: सोना-चांदी और बर्तनों की भीड़

Chhindwara, Madhya Pradesh:धनतेरस का दिन बाजार हुए गुलज़ार देर रात खरीदी के बाद सुबह से बाजारों में रौनक छिंदवाड़ा के बाज़ारों में धनतेरस की धूम सुबह से ही बाजारों में देखी जा रही है. खरीदी के लिए आज का दिन काफी शुभ माना जाता है और लोग सोने चांदी की खरीदी और गाड़ियों की खरीदी के साथ साथ बर्तनों की दुकानों में भी पहुंच रहे है. सराफा बाजारों में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही है. तांबे और पीतल के बर्तनों की खरीदी की हमारी पुरानी परंपरा है लेकिन वही सोने चांदी की दुकानों में लोग चांदी का सिक्का लेने भी पहुंच रहे है तो उसी के साथ अन्य सोने चांदी के सामान भी खरीद रहे है . जी मीडिया की टीम कामठी जेवेलर्स पहुंची और लोगों से जाना आज की खरीदी के बारे में. लोगों का कहना है आज का दिन खरीदी के लिए काफी शुभ माना जाता है इसलिए वे आज खरीदी के लिए दुकानों में पहुंच रहे है उनकी मान्यता है और परम्परा भी जिसको लेकर वो खरीदी कर रहे है. सोने चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है उसके बाद भी ग्राहकों की भीड़ दुकानों में कम नहीं हुई है .
0
0
Report

बिलासपुर: Developed Bharat-जी Ramji योजना एक माह के लिए स्थगित

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले में धान कटाई के सीजन को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकसित भारत-जी रामजी योजना के कार्यों पर एक महीने के लिए रोक लगा दी गई है। शासन के निर्देशानुसार 1 नवंबर से 30 नवंबर तक योजना के तहत होने वाले सभी कार्य स्थगित रहेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य धान कटाई के महत्वपूर्ण समय में किसानों को पर्याप्त संख्या में मजदूर उपलब्ध कराना है, ताकि फसल कटाई के दौरान श्रमिकों की कमी न हो और खेती-किसानी का काम प्रभावित न पड़े। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी है। खरीफ फसल की कटाई और कृषि कार्यों के व्यस्त सीजन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नवंबर का महीना किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान खेतों में धान कटाई, फसल की ढुलाई और अन्य कृषि कार्य तेजी से चलते हैं। ऐसे में ग्रामीण मजदूरों की उपलब्धता किसानों के लिए बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए जी रामजी योजना के तहत होने वाले कार्यों को एक महीने के लिए बंद रखा गया है, जिससे ग्रामीण श्रमिक खेती-किसानी के कामों में अपनी सेवाएं दे सकें और किसानों को फसल कटाई में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। शासन की ओर से कृषि सीजन को ध्यान में रखते हुए योजना के कार्यों के लिए विशेष समय-सारणी तय की गई है। इसके तहत खरीफ फसल की कटाई के लिए 1 से 15 नवंबर तक और रबी फसल की बुआई के लिए 16 से 30 नवंबर तक कार्य स्थगित रखने का प्रावधान किया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद 30 नवंबर से योजना के सभी कार्य दोबारा शुरू कर दिए जाएंगे। इस फैसले से जहां किसानों को धान कटाई के लिए मजदूर मिल सकेंगे, वहीं कृषि कार्यों के महत्वपूर्ण समय में ग्रामीण श्रमिकों की उपलब्धता भी बनी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top