230001
जिला कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव के वोटों की गिनती दूसरे दिन भी रही जारी
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:जिला कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव के वोटों की गिनती शुक्रवार को दूसरा दिन भी जारी रही है। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई काउंटिंग दोपहर 2.30 बजे तक 10 राउंड की गिनती हो चुकी है। रुझानों में अध्यक्ष पद पर भानू सिंह जबकि महामंत्री पद पर विवेक त्रिपाठी लगातार आगे है। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किसानों के करोड़ों की कमाई का नुकसान,, मुआवजा बनेगा नाममात्र का पर नुकसान हुआ ज्यादा,,
Upani, Chhattisgarh:महानदी में आए बाढ़ के बाद पानी उतरने के साथ किसान अपने नुकसान हुए फसल को देखकर दुखी हैं,, 48 घंटे से ज्यादा पानी में डूबे रहने के कारण सभी फसल पूरी तरह से खराब हो गए हैं,,किसानों का कहना है कि अब नया फसल भी नहीं लगाया जा सकता वहीं मुआवजा तो नाम मात्र का मिलेगा लेकिन नुकसान लाखों करोड़ों का हुआ है,, डभरा क्षेत्र के नवापारा, उपनी,बसंतपुर और सकराली कछार में हजारों एकड़ में सब्जी फसल लगाया गया था जो की पानी में डूबने के कारण पूरी तरह से नुकसान हो गया है,,किसान नेतराम पटेल एवं सुशील पटेल के अनुसार खेत में लगाए गए ड्रिप सिस्टम सोलर पैनल और ट्रैक्टर भी डूबने से नुकसान हो गया है पाइन न्यूज की खास खास ग्राउंड रिपोर्ट,,0
0
Report
बाराबंकी के मकनपुर तिराहे पर चलते ट्रक में blazing आग: चालक ने अपनी जान बचाई
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी ब्रेकिंग बाराबंकी में चलती ट्रक में अचानक लगी भीषण आग। ट्रक में मुर्गियों का दाना लदा था, हिमाचल प्रदेश से कलकत्ता जा रहा था ट्रक। मकनपुर तिराहे के पास अचानक ट्रक से उठने लगी आग की लपटें। आग लगते ही चालक और क्लीनर में मची अफरा-तफरी। दोनों ने ट्रक से कूदकर किसी तरह बचाई अपनी जान। हादसे में चालक और क्लीनर के सुरक्षित होने की सूचना। ट्रक में आग लगने के कारणों का अभी नहीं हो सका खुलासा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के मकनपुर तिराहे के पास का मामला।0
0
Report
देवरिया में ब्रेकर विवाद से RSS कार्यकर्ता की मौत, गांव में तनाव फैल गया
Deoria, Uttar Pradesh:रिपोर्ट त्रिपुरेश पति त्रिपाठी देवरिया एंकर देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव में रास्ते पर ब्रेकर बनाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने RSS कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही लार थाना पुलिस और SOG टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस बावत पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अपने घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे रास्ते पर ब्रेकर बनाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में 35 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया एवं डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी वेस्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसटी प्रभारी महादेव प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने फिटकासनी गांव में दबिश देकर 35 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कथित तस्कर सुनील को गिरफ्तार किया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ कर डोडा पोस्त की सप्लाई और खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.0
0
Report
जम्मू में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए युवाओं का जोरदार मार्च
Jammu, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों को लेकर जम्मू में ‘Women’s March’ महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जम्मू में युवाओं ने ‘Women’s March’ निकाला। मार्च में शामिल युवाओं ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा और दुष्कर्म जैसी घटनाओं के विरोध में आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के अधिकार केवल कानूनों, किताबों और सरकारी दस्तावेजों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उन्हें समाज में वास्तविक सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर मिलना जरूरी है। मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने लाल रंग के परिधान पहनकर और विभिन्न संदेशों के जरिए महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में अपनी बात रखी। युवाओं ने समाज से महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने और हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। आयोजकों के मुताबिक, इस मार्च का उद्देश्य युवाओं के साथ-साथ आम लोगों को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक करना है।0
0
Report
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC में संजयन त्रिपाठी निर्दलीय मैदान में उतरे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर MLC / चुनाव बीजेपी में बगावत। रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date: 01-10-2026 लोकेशन: गोरखपुर। स्लग: बीजेपी नेता रहे संजयन त्रिपाठी बीजेपी से हुए बागी, चुनाव लड़ने का ऐलान। ANCHOR: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में बीजेपी के सामने अब बगावत की चुनौती है। बीजेपी से टिकट के दावेदार रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। आज संजयन त्रिपाठी ने समर्थकों के साथ नामांकन भी दाखिल किया। टिकट कटने से नाराज संजयन त्रिपाठी ने पार्टी नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि वह इस सीट से मजबूत दावेदार थे और लंबे समय से पार्टी के अभियानों में सक्रिय रहे हैं। VO: गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC सीट पर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पार्टी ने मौजूदा MLC ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद टिकट के दावेदार रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी ने बगावती तेवर अपना लिए। संजयन त्रिपाठी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया और आज समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठाए थे। संजयन त्रिपाठी का कहना है कि वह लंबे समय से बीजेपी के साथ पूरी निष्ठा से काम कर रहे थे और इस सीट से खुद को प्रमुख दावेदार मानते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी जमीनी स्तर पर काम करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अपेक्षा के अनुरूप फैसले नहीं ले रही है। वहीं, ध्रुव कुमार त्रिपाठी इस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन बार निर्वाचित हो चुके हैं और इस बार बीजेपी ने उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने कमलेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अब बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के सामने निर्दलीय संजयन त्रिपाठी समेत अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना प्रस्तावित है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है。 BYTE— डॉ. संजयन त्रिपाठी, निर्दलीय प्रत्याशी। मीडिया से बात चीत के दौरान संजयन त्रिपाठी बेहद भावुक हो गए थे संजयन त्रिपाठी उनकी आंखें नम हो गई थी। जो उनके अंदर छिपे हुए दर्द को बयां कर रही थीं。 टिकट को लेकर शुरू हुई नाराजगी अब सीधे चुनावी मुकाबले में बदल गई है। संजयन त्रिपाठी के निर्दलीय मैदान में उतरने के बाद इस शिक्षक MLC सीट पर मुकाबला और बहुकोणीय हो गया है। अब देखना होगा कि चुनावी मैदान में इसका असर किस तरह दिखाई देता है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में दंपती से लूट: तमंचे पर हथियारबंद बदमाश फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पहाड़गांव पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर दंपती से तमंचे के बल पर लूट, तीन बदमाशों ने बाइक सवार होकर दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया। त्रयोदशी कार्यक्रम से लौट रहे दंपति को तमंचा दिखाकर लूट की वारदात को दिया गया। तमंचे की नोंك पर मंगलसूत्र, आभूषण और पर्स में रखे करीब 13 हजार लूटकर बदमाश फरार हो गए। नरी गांव के आगे पहाड़गांव पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई लूटपाट की वारदात से पुलिस गस्त पर उठे सवाल। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी। जालौन के कैलिया थाना के पहाड़गांव चौकी क्षेत्र के नरी गांव के पास की घटना।0
0
Report
पखांजूर के पास कारका नदी में डूबे 2 छात्र, तलाश जारी
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर से लगे महाराष्ट्र की कारका नदी में बड़ा हादसा हुआ है। पिकनिक मनाने गए 9 दोस्तों में से दो छात्र नदी में नहाने के दौरान डूब गए। दोनों कक्षा 10वीं के छात्र बताए जा रहे हैं और पखांजूर क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे के बाद से दोनों की तलाश जारी है। पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और रेस्क्यू टीम तलाश अभियान में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक पखांजूर क्षेत्र से 9 दोस्त यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सात दोस्त नदी किनारे खाना बनाने में व्यस्त थे, जबकि दो छात्र नहाने के लिए नदी में उतरे। बताया जा रहा है कि पानी में उतरने के बाद दोनों छात्र वापस बाहर नहीं आए। काफी देर तक दोनों के नहीं लौटने पर दोस्तों ने तलाश शुरू की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नदी में डूबे छात्रों की पहचान अभिजीत विश्वास और साहिल बर्मन के रूप में हुई है। साहिल बर्मन पीवी-105 और अभिजीत विश्वास पीवी-109 गोपालपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों कक्षा 10वीं के छात्र हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ पखांजूर के ASP राकेश कुमार कुर्रे भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी में दोनों छात्रों की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों छात्रों का पता नहीं चल पाया था। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती दोनों छात्रों को जल्द से जल्द तलाशना है। रेस्क्यू अभियान जारी है और प्रशासन की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
बस्तर: गड़े धन के लालच में 12 साल के मासूम की नरबलि की कोशिश, चंगुल से भागकर बचाई जान
Kudkanar, Chhattisgarh:बस्तर जिले के कोहकापाल में अंधविश्वास और लालच का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां गड़ा धन पाने की चाह में कुछ लोगों ने तंत्र-मंत्र के बहाने 12 वर्षीय बच्चे की कथित नरबलि देने का प्रयास किया। आरोपियों ने अनुष्ठान की तैयारी कर बच्चे को बंधक बना लिया था, लेकिन मासूम ने गजब का साहस और सूझबूझ दिखाई। वह मौका पाकर उनके चंगुल से भाग निकला और सुरक्षित घर पहुंच गया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।0
0
Report
Advertisement
खूंटी के सोडे गाँव के 6 वर्षीय आजलान मियाँ कोयल नदी में डूबने की आशंका
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र खूंटी। सोडे गाँव के 6 वर्षीय बच्चा कोयल नदी में बहा, कपड़ा बरामद। खूँटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र स्थित कोयल नदी में एक छह वर्ष का बच्चा बह गया। सोदे गाँव निवासी शमीम मियाँ का 6 वर्षीय पुत्र आजलान मियाँ दोपहर 3 बजे से लापता है। आजलान विद्यालय से घर आने के बाद घर से परिवार के सदस्यों को कुछ बताए बिना निकल गया था। इसके बाद आजलान के लापता होने की जानकारी परिजनों के द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार दलबल के साथ सोदे पहुंचे और स्थानीय गोताखोर एवं निवासियों की मदद से आजलान की खोजबीन अभियान शुरू कर दिया। खोजबीन के क्रम में आजलान का कपड़ा सोदे ईदगाह के नजदीक कोयल नदी के पास बरामद हुआ है। आशंका जताया जा रहा है कि आजलान मियाँ नहाने के लिए कोयल नदी गया था। और कपड़ा बरामद हुआ। लोगों के अनुसार, नदी में नहाने के क्रम में पानी का तेज बहाव में बह गया। मामले की जानकारी मिलते ही रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और आसपास के गाँव के लोगों के साथ खोजबीन में जुटे। लेकिन रात तक शव का पता नहीं चल पाया था। वहीं उन्होंने मामले की जानकारी देकर आजलान की जानकारी मिलने पर त्वरित प्रशासन को सूचित करने की बात कही है। आज फिर शव का पता लगाने के लिए लोग लगेंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को कल बुलाया जाएगा, इसकी जानकारी दे दी गयी है।0
0
Report
मालाड में चार साल से फ्रीजर में शव, क्रायॉनिक्स से जिंदगी की उम्मीद पर सवाल
Mumbai, Maharashtra:मालाड में 4 साल तक फ्रीजर में रखा बुजुर्ग का शव, क्रायोनिक्स के जरिए दोबारा जिंदा करने की थी उम्मीद? मुंबई के मालाड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद उनका शव कथित तौर पर करीब चार साल तक एक निजी परिसर के फ्रीजर में रखा गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग की मौत 9 जून 2022 को कैंसर की वजह से हुई थी। परिवार की ओर से यह बात सामने आई है कि उन्हें भविष्य में मेडिकल साइंस की तरक्की के जरिए बुजुर्ग को दोबारा जिंदा किए जाने की उम्मीद थी। इसी वजह से शव को सुरक्षित रखने की बात कही जा रही है। Zee Media की टीम उस जगह पहुंची, जहां बुजुर्ग की मौत के बाद कथित तौर पर उनका शव रखा गया था। मौके पर अब डे केयर सेंटर का पोस्टर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पोस्टर कुछ दिन पहले ही लगाया गया था। इससे पहले इसी परिसर में अलग-अलग नामों से अस्पताल संचालित होने की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में यहां Careful Hospital के नाम से अस्पताल चलाया गया और बाद में इसका नाम बदलकर Millat Hospital किया गया। इसके बाद परिसर में डे केयर सेंटर का बोर्ड लगाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले संबंधित परिसर को बंद कर दिया गया था। इसके बाद जब अंदर से दुर्गंध आने लगी तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिसर का ताला तोड़कर अंदर जांच की, जहां फ्रीजर में बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि बुजुर्ग की मौत वर्ष 2022 में हुई थी और शव को लंबे समय से वहां रखा गया था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शव को इतने लंबे समय तक किस परिस्थिति में रखा गया और इसे रखने की अनुमति या व्यवस्था किस आधार पर की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि परिसर बंद होने के बाद फ्रीजर भी काम करना बंद कर गया होगा, जिसके चलते शव डीकंपोज होने लगा और इलाके में दुर्गंध फैलने लगी। इस मामले का सबसे अहम पहलू क्रायोनिक्स से जुड़ा है। परिवार की ओर से कथित तौर पर यह बताया गया है कि उन्हें उम्मीद थी कि भविष्य में विज्ञान इतनी तरक्की कर सकता है कि मृत व्यक्ति को दोबारा जीवित करने की संभावना बन सके। क्रायोनिक्स में मृत व्यक्ति के शरीर या मस्तिष्क को बेहद कम तापमान पर संरक्षित रखने की अवधारणा शामिल है। हालांकि, अब तक किसी इंसान को क्रायोनिक्स के जरिए दोबारा जीवित करने की वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित सफलता सामने नहीं आई है। परिवार के मुताबिक, बुजुर्ग की बेटी अमेरिका में रहती है और वहीं से उसे क्रायोनिक्स के बारे में जानकारी मिली थी। इसी उम्मीद के चलते भाई-बहन ने पिता के शव को सुरक्षित रखने का फैसला किया। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि शव को रखने के लिए परिवार की ओर से कथित तौर पर संबंधित सेंटर को हर महीने करीब 1 लाख 60 हजार रुपये दिए जा रहे थे। पुलिस अब इस भुगतान और शव को वहां रखने से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी कैमरे पर सामने नहीं आए, लेकिन उन्होंने बताया कि बुजुर्ग की मौत से संबंधित दस्तावेज परिवार की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस अब डेथ सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस मामले में BMC की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। BMC की ओर से स्पष्ट किया गया है कि संबंधित परिसर को डे केयर सेंटर चलाने की कोई अनुमति निगम की ओर से नहीं दी गई थी। हालांकि, मौके पर लगा डे केयर सेंटर का बैनर कुछ दिन पहले ही लगाया गया बताया जा रहा है। इससे पहले इसी जगह पर अस्पताल संचालित होने की बात स्थानीय लोगों और परिसर से जुड़े लोगों ने बताई है। यही वजह है कि अब यह भी जांच का विषय है कि वहां किस नाम और किस अनुमति के तहत चिकित्सा गतिविधियां संचालित हो रही थीं। Zee Media की टीम ने स्थानीय लोगों से भी बात की। अनीता सोनी नाम की महिला की डिलीवरी इसी परिसर में होने की जानकारी सामने आई है। उनके पति अजय सोनी के मुताबिक, उनकी पत्नी को डिलीवरी के लिए यहां भर्ती कराया गया था और करीब चार दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। अजय सोनी का दावा है कि उस वक्त उन्होंने डिस्चार्ज कार्ड पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था, लेकिन बाद में जब इस परिसर को लेकर विवाद सामने आया तो उन्होंने दस्तावेज देखा। उनके मुताबिक, डिस्चार्ज कार्ड पर इस परिसर के बजाय किसी दूसरे अस्पताल का नाम दर्ज था। अब यह भी जांच का विषय है कि मरीजों को किस अस्पताल के नाम पर भर्ती किया जा रहा था और इलाज किस संस्थान के तहत किया जा रहा था। जिस परिसर में यह पूरा मामला सामने आया, उसके मालिक के भाई अकबर खान ने हमे बताना शुरू कर दिया कि इस जगह पर अलग-अलग नामों से अस्पताल चलाया जाता रहा है। उनके मुताबिक, शुरुआत में यहां Careful Hospital और बाद में Millat Hospital के नाम से अस्पताल संचालित हुआ। अकबर खान के मुताबिक, कुछ समय पहले अस्पताल बंद हो गया था। इसके बाद परिसर बंद पड़ा था। कुछ दिनों पहले अंदर से दुर्गंध आने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और जांच के दौरान फ्रीजर में शव मिलने की बात सामने आई। उनका यह भी कहना है कि शव को वहां रखे जाने की जानकारी परिवार से जुड़े लोगों को थी और इसके लिए भुगतान भी किया जा रहा था। अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल BMC की कार्रवाई को लेकर भी है।अगर संबंधित परिसर को कुछ महीने पहले BMC की टीम ने सील किया था, तो क्या उस दौरान परिसर के अंदर रखे फ्रीजर की भी जांच हुई थी?अगर फ्रीजर में शव मौजूद था, तो क्या अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई? क्या शव को देखने के बाद अधिकारियों ने परिवार या पुलिस को इसकी सूचना दी थी? या फिर परिसर को सील करने के बाद अंदर मौजूद फ्रीजर भी बंद हो गया और शव के डीकंपोज होने के बाद दुर्गंध से मामला सामने आया? इन सभी सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएंगे। मामला सामने आने के बाद स्थानीय BJP नेता ने भी पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इतने लंबे समय तक किसी शव को इस तरह रखना और बिना उचित अनुमति के चिकित्सा गतिविधियां संचालित करना गंभीर विषय है और स्थानीय लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है. फिलहाल कुरार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस परिवार के सदस्यों, परिसर से जुड़े लोगों, स्थानीय लोगों और संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज कर रही है। साथ ही शव से जुड़े दस्तावेज, डेथ सर्टिफिकेट, BMC के रिकॉर्ड और सेंटर से संबंधित कागजात भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बुजुर्ग का शव वास्तव में किस उद्देश्य से चार साल तक रखा गया था और क्रायोनिक्स को लेकर परिवार की ओर से बताई जा रही वजह दस्तावेजों और परिस्थितियों से कितनी मेल खाती है। शव की स्थिति और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर पुलिस विशेषज्ञ डॉक्टरों से भी सलाह ले रही है।फिलहाल इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है । पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि चार साल तक शव को फ्रीजर में रखने के पीछे वास्तव में क्या वजह थी और इस पूरे मामले में कानून का उल्लंघन हुआ है या नहीं। अश्विनी कुमार पांडेय , ज़ी मीडिया मुंबई .0
0
Report
श्रीनगर ड्रग सिंडिकेट का बड़ा भंडाफोड़: 8 गिरफ्तार, देश-विरोधी लिंक की संभावना
Chaka, श्रीनगर से चल रहे संगठित ड्रग्स सिंडिकेट नेटवर्क का भंडाफोड़; 8 गिरफ्तार, पंजाब, हरियाणा और यूपी तक फैली जांच; देश-विरोधी तत्वों से संबंध होने की संभावना से इनकार नहीं। पुलिस। ड्रग्स की समस्या और देश-विरोधी नेटवर्क के साथ इसके संभावित गठजोड़ के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में, श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को डाउनटाउन श्रीनगर के बीचों-बीच चल रहे एक बड़े अंतर-राज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। अधिकारियों के अनुसार, यह शहर में मिले सबसे बड़े ड्रग्स नेटवर्क में से एक है, जो केंद्र शासित प्रदेश के बाहर से कश्मीर में प्रतिबंधित दवाइयों और नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, श्रीनगर के SSP संदीप चक्रवर्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कोई सामान्य मामला नहीं है, बल्कि एक संगठित नेटवर्क है। एम आर गंज पुलिस की कई टीमों ने श्रीनगर के साथ-साथ चंडीगढ़, अंबाला (हरियाणा) और पंजाब व उत्तर प्रदेश की अन्य जगहों पर एक साथ छापेमारी की। SSP ने सहयोग के लिए पंजाब पुलिस का विशेष रूप से धन्यवाद किया और पुष्टि की कि जम्मू-कश्मीर के बाहर दवा कंपनियों पर छापेमारी जारी है। इससे इस सिंडिकेट के अंतर-राज्यीय स्वरूप का पता चलता है, जो दूसरे राज्यों से ड्रग्स मंगाता था और एक जटिल चेन के ज़रिए घाटी में सप्लाई करता था। नदी/एसएसपी ने कहा, 'हमने अब तक इस मामले में आठ आरोपियों को पकड़ा है... इन आठ आरोपियों तक पहुँची' आदि विवरण आगे आते हैं। जांच के दौरान अहम चीज़ें बरामद ہوئی हैं, और उनके आगे के लिंक और कनेक्शन का भी पता चला है। इनमें से हर आरोपी की एक अलग भूमिका थी। इस ऑपरेशन में आठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया, जिनकी पहचान मोहम्मद वसीम ज़रगर, हारिस हमीद मल्ला, आकिब सलीम डार, इनाम अहमद ज़रगर, साहिब अहमद गनाई, अंसार हुसैन भट, पीर शकूर और हारून पंडित के तौर पर हुई है। दो आरोपी अभी फ़रार हैं। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामान और कीमती चीज़ें बरामद और ज़ब्त हुईं, जिनमें दवा की गोलियाँ/कैप्सूल, हेरोइन जैसा पदार्थ, नकद रकम, सोना और अन्य गहने/सामान शामिल हैं। बरामदगी से नेटवर्क की गहराई और संभावित देश-विरोधी लिंक की आशंका स्पष्ट होती है। FIR 135/2026 दर्ज है और आगे की गिरफ्तारी/बरामदगी की संभावना है। फ्लैगशीट के अनुसार आगे की जांच चल रही है ताकि पूरे नेटवर्क और देश-विरोधी तत्वों के लिंक का पता लग सके और किसी को बख्शा न जाए। संवाद से पता चलता है कि देश-विरोधी तत्वों के साथ उनके कनेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, पर जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
2027 क्रिकेट विश्व कप: भारत-ऑस्ट्रेलिया और भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीखें निश्चित
Lucknow, Uttar Pradesh:Cricket world cup 2027 2027 ICC Men's Cricket World Cup का पूरा शेड्यूल जारी। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। भारत के मुकाबले 7 अक्टूबर 2027: भारत vs ऑस्ट्रेलिया — केपटाउन 10 अक्टूबर 2027: भारत vs पाकिस्तान — जोहान्सबर्ग भारत ग्रुप-A में है। इस ग्रुप में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-A ग्रुप-B न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका इंग्लैंड बांग्लादेश क्वालिफायर-B कुल टीमें: 14 कुल मैच: 57 वेन्यू: 12 फाइनल: 21 नवंबर 2027, जोहान्सबर्ग मेजबान: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया0
0
Report
नामकुम में भीषण सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत, आरोपी फरार
Ranchi, Jharkhand:नामकुम में भीषण सड़क हादसा नामकुम के रामपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत, बाइक के उड़े परखच्चे घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी0
0
Report
CM के उपहार: वृद्धावस्था पेंशन से DBT के जरिए 684.21 करोड़ पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संवाद मुख्यमंत्री निवास पर वृद्धजनों से किया संवाद। बुजुर्गों को सीएम ने दी सौगात सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दिया तोहफा वृद्धावस्था पेंशन के 50 लाख 94 हजार 831 लाभार्थियों को कुल 684.21 करोड़ रुपये की राशि की डीबीटी0
0
Report
Advertisement
