icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

बगहा में गंडक के कटाव से गन्ना खेती तहस-नहस, किसान मुआवजे की मांग तेज

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:बगहा के निचले इलाकों में गंडक नदी का कटाव जारी है, जिससे दियारा और खेतों में गन्ना तबाह हो रहा है। गन्ना एक_cash फसल होने के कारण किसानों की पूरी साल की खेती और खर्च पर असर पड़ रहा है क्योंकि उनकी फसल नवंबर-तैयार होती है और कटाई के समय ही गन्ना को यूपी के क्रशरों में बेचा जाना मजबूर हो रहा है। इससे सैकड़ों किसान परिवारों के जख्मोंपर बढ़ती आर्थिक परेशानियां दिखाई देती हैं और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं ताकि जीवन की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। नदी का जलस्तर घटने के बावजूद कटाव जारी है और इससे पहले से ऋण लेकर खेती कर चुके दियारा के हजारों किसान मुश्किल में हैं। वे कहते हैं कि गन्ना का नुकसान उनकी शादी, बच्चों की पढ़ाई और दवा-सहायता जैसी दैनिक आवश्यकताओं पर असर डाल रहा है। जिलाधिकारी और SDM ने विस्थापन व पुनर्वास का भरोसा दिया है, जबकि क्षतिपूर्ति के साथ मुआवजे की दरकार है ताकि जिंदगी पटरी पर लौट सके।
0
0
Report

विजेंद्र यादव के बयान से नीतीश-झा नाम पर राजनीतिक बहस तेज

Patna, Bihar:उप मुख्यमंत्री विजयेद्र यादव का बयान विजेंद्र यादव से पूछा गया कि आपके पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी का नाम जदयू नीतीश करने पर की बात कही है उन्होंने कहा कि उनकी अपनी इच्छा है ठीक है इच्छा अच्छी है लेकिन जब पार्टी के सामने प्रस्ताव आएगा तो पार्टी फैसला करेगी। रामविलास पासवान लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के नाम पर जगह का नाम रखने और प्रतिमा लगाए जाने की लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के मांग पर उन्होंने कहा मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगा इस पूरे मामले पर वह बचते नजर आए। तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव रावड़ी देवी के आईआरसीटीसी घोटाले में आरोप तय किए जाने पर कहा कि उन्हें से जाकर पूछिए बोलो कहते हैं कि खजाना खाली है लेकिन अब क्या है खजाना कहां गया इन लोगों ने ही करप्शन किया है आज उन लोगों पर आरोप तय हो गया है। कल वैशाली में बुल गिरने के मामले पर उन्होंने कहा कि मामला है मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बर्डोद नगरपालिका के द्वितीय चरण में मतदान तेज, कुए ढहने से हादसा टला

Jaipur, Rajasthan:नगर पालिका बर्डोद में द्वित्तीय चरण में 31-66 प्रतिशत मतदान जारी है। कीरतसिंह पूरा के विद्यालय प्रांगण में कुए का ढकाव धंसने के कारण ऐईआरओ की गाड़ी धंस गई, जिससे बुलेरो गाड़ी का पहिया गड्ढे में डँस गया। बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेक्टर की सहायता से गाड़ी बाहर निकाली गई। संवेदनशील बुध कांकरा बर्डोद में बेटी ने उत्साह के साथ प्रथम मतदान किया। चुनाव में प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुँचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पालिका के बूथों में महात्मा ज्योतिबा फुले चौक स्कूल चौराहे पर मतदाताओं की भीड़ है।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद: निपुन पटेल पर चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग निपुन पटेल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने वाले आरोपियों की वारदात स्थल पर कराई परेड फरीदाबाद में निपुन पटेल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी मनीष और धर्मेंद्र को वारदात स्थल पर लेकर पहुंची。 7 सितंबर को सेक्टर-3 स्थित छत्तीसगढ़ वाल्मीकि मंदिर के पास हुई थी वारदात。 दोनों आरोपियों पर निपुन पटेल पर चाकू से हमला करने का आरोप है। क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है。 वारदात की कड़ियां जोड़ने और घटना के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस दोनों को मौके पर लेकर पहुंची。 वहीं, हमले में घायल निपुन पटेल का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

भलुअनी में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

ASAmit SinghFollow7m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के भलुअनी कस्बे में देर रात चाकुओं से गोदकर युवक की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनीष सिंह उर्फ मोनू सिंह के रूप में हुई है। हमले के बाद गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद कस्बे में तनाव का माहौल है। इस सनसनीखेज वारदात में सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर खड़ा हो गया है। परिजनों का दावा है कि मोनू ने करीब दस दिन पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताते हुए भलुअनी थाने में नामजद तहरीर दी थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। करीब एक सप्ताह पहले भी एक युवक द्वारा चाकू लेकर दौड़ाने की शिकायत पुलिस से किए जाने की बात कही जा रही है। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय रहते शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई की होती तो शायद मोनू आज जिंदा होता। जिस खतरे की आशंका मृतक ने पहले ही पुलिस के सामने जताई थी, आखिर वही खतरा उसकी मौत का कारण बन गया, यह सवाल अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठ रहा है। परिजन और ग्रामीण चाइना अंसारी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका दावा है कि इसी विवाद के चलते मोनू पर चाकू से हमला किया गया। हालांकि आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। परिजनों का यह भी कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

भाजपा सांसद संबित पात्रा: BRICS समिट 2026 में भारत की मजबूती का संदेश

TTest8m ago
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: BRICS समिट 2026 पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "आज कुछ लोग, विपक्ष के कुछ सदस्य और कांग्रेस पार्टी—इसलिए परेशान हैं क्योंकि भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है... मैं BRICS के सबसे मज़बूत साझेदारों में से एक हूं और मुझे इस पर गर्व है। आज मुझे भारत का नागरिक और BRICS का एक बहुत मज़बूत सदस्य होने पर गर्व है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि कांग्रेस और विपक्ष की कुछ पार्टियों को आईना दिखाना ज़रूरी है, क्योंकि वे आज BRICS समिट के बारे में नकारात्मकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं... एक लेख बताता है कि 2012 में भारत में सार्थक सुधारों की कमी थी और वह पिछड़ रहा था, महंगाई बहुत ज़्यादा थी और बाज़ार की हालत ऐसी थी कि भारत अन्य सभी BRICS देशों से पीछे था। 21 सितंबर, 2011 के एक दूसरे लेख की हेडलाइन थी: 'ज़्यादा महंगाई और कमज़ोर मुद्रा के कारण, भारत अन्य BRICS देशों जैसा नहीं है... आज भारत BRICS का जश्न ऐसे मना रहा है जैसा पहले कभी नहीं मनाया। आज, भारत ने वैश्विक मंच पर ऐसी जगह बना ली है जैसी पहले कभी नहीं थी। ऐसे राजनेता और विपक्ष के सदस्य हैं जो इसे पचा नहीं पा रहे हैं।"
0
0
Report

मुरैना के बैंकों में हड़ताल: पांच दिवसीय कार्य-दिन और पेंशन बहाली जैसी मांगें

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल मुरैना में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, पांच दिवसीय कार्य दिवस समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन मुरैना में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज सभी बैंकों में हड़ताल रही। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि सप्ताह में पांच दिवसीय कार्य दिवस लागू किया जाए। इसके साथ ही पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंकर्स ने कामकाज बंद रखा। मुरैना की एसबीआई मुख्य शाखा पर जिलेभर के बैंक कर्मचारी एकत्रित हुए और अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। सरकार से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की
0
0
Report
Advertisement

ED का गया होटल ग्रुप पर शिकंजा: 85 करोड़ लोन, 58 करोड़ गबन, छापेमारी

Gaya, Bihar:गया के होटल ग्रुप पर ईडी का शिकंजा, बैंक फ्रॉड मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी. 85 करोड़ के बैंक लोन में 58 करोड़ रुपये के गबन का आरोप, कंपनी मालिक और बेटों के ठिकानों पर पहुंची जांच_TEAM. बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गया के एक होटल ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने शुक्रवार को बिहार के गया में आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड (RHRL), इसके निदेशक अखौरी गोपाल और उनके बेटों निशांत और नितेश से जुड़े मामले में की गई है। जांच एजेंसी ने गयाजी और बोधगया समेत आधा दर्जन स्थान पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है।मामला सीबीआई की एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर दर्ज किया गया है। जांच में कथित अपराध से जुड़ी राशि करीब 131.79 करोड़ रुपये बताई गई है। ईडी अब इस मामले में पैसों के लेन-देन और संपत्तियों की जांच कर रही है।ईडी का आरोप है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह ने रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड को करीब 85 करोड़ रुपये का लोन दिया था। इसमें से लगभग 58 करोड़ रुपये की राशि गलत तरीके से दूसरी जगह इस्तेमाल की गई। मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने लोन हासिल करने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट की ओर से दी गई कथित फर्जी प्रोजेक्ट कंप्लीशन रिपोर्ट का इस्तेमाल किया। ईडी के मुताबिक कंपनी समूह से जुड़ी कुछ संपत्तियां एक वाहन कंपनी के पास गिरवी रखी गई थीं। इनमें से पांच संपत्तियों को बाद में बेच दिया गया, जबकि वे गिरवी थीं। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि इन संपत्तियों की बिक्री बहुत कम कीमत पर की गई। ईडी को शक है कि कुछ खरीदार केवल नाम के हैं और वे अखौरी गोपाल से जुड़े बेनामी या प्रॉक्सी हो सकते हैं।
0
0
Report

दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को ट्रायल में भाग लेने से इनकार किया

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली हाई कोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होने वाले सलेक्शन ट्रायल में शामिल होने की इजाज़त देने से इनकार कर दिया। जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि अभी कोर्ट विनेश को नियमों में विशेष छूट देकर 14 सितंबर के ट्रायल में भाग लेने की इजाज़त नहीं दे सकता। कुश्ती महासंघ ने 7 सितंबर को सलेक्शन ट्रायल के लिए कुछ पात्रता नियम बनाए थे। कोर्ट ने कहा कि ये नियम सभी खिलाड़ियों पर समान रूप से लागू होते हैं। अगर किसी खिलाड़ी ने नियमों में बताए गए जरूरी मुकाबलों में हिस्सा नहीं लिया है, तो वह मौजूदा नियमों के अनुसार ट्रायल के लिए योग्य नहीं माना जाएगा, विनेश फोगाट ने अर्जी दायर कर कहा था कि वह गर्भावस्था, बच्चे के जन्म और प्रसव के बाद स्वास्थ्य सुधार के कारण कुछ समय तक प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं सकीं। इसलिए उसे उस अवधि के लिए विशेष छूट देकर सलेक्शन ट्रायल में भाग लेने दिया जाना चाहिए।
0
0
Report

राजेंद्र गुर्जर ने देवली-उनियारा तीनों नगर निकायों में भाजपा की जीत का दावा किया

Tonk, Rajasthan:देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने नगर निकाय चुनाव में मतदान किया है। मतदान के बाद विधायक ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और जिले के सभी नगर निकायों में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। वहीं देवली-उनियारा के भाजपा प्रत्याशी की बाड़ाबंदी को लेकर भी विधायक राजेंद्र गुर्जर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम सब एक साथ हैं और प्रत्याशी धार्मिक यात्रा पर गए हुए हैं। राजेंद्र गुर्जर ने दावा किया कि देवली-उनियारा क्षेत्र की तीनों नगर निकायों में भाजपा जीत दर्ज करेगी। अब देखना होगा कि मतदान के बाद जनता का फैसला किसके पक्ष में आता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top