icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow12 Jan 2025, 11:54 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बगहा में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, नेपाल बारिश से कई गाँव प्रभावित

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहाँ नेपाल से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई गांव प्रभावित हुए हैं। नदी का पानी दियारा के निचले हिस्से वाले गांवों में प्रवेश करने के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल नेपाल के तराई क्षेत्र में हों रही भारी वर्षा के कारण गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर का असर लक्ष्मीपुर-रामपुरवा पंचायत के कई गांवों में देखने को मिल रहा है। बीन टोली, कान्हा टोला औऱ रोंहुआ टोला, संतपुर सोहरी, भेड़ियारी बंगाली टोला और चकदहवा समेत आसपास के इलाकों में गंडक नदी का पानी प्रवेश कर गया है । पानी बढ़ने से ग्रामीणों के बीच चिंता का माहौल है। आवागमन प्रभावित होने के साथ लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर चिंतित हैं लिहाजा प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं विस्थापन की कवायद के साथ हीं राहत कैंप चलाने औऱ सामुदायिक किचन की व्यवस्था में ज़िला प्रशासन जुटा हुआ है। बाइट- बाढ़ पीड़ित ग्रामीण और महिला
0
0
Report

जांजगीर-चांपा में लाखों के बकाए पर कनेक्शन काटकर बिजली चुराने का मामला

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा लाखों के बकाए पर कटा बिजली कनेक्शन, सर्विस वायर से छेड़छाड़ कर फिर जोड़ी बिजली बिजली चोरी करते पकड़े गए दो ग्रामीण, नैला चौकी पुलिस ने दर्ज की FIR हाथीटिकरा में बिजली विभाग की टीम ने की औचक जांच जाँच में सामने आया बिजली चोरी का मामला, मीटर और सर्विस वायर से की गई छेड़छाड़ लक्ष्मीनारायण पटेल पर 2 लाख 28 हजार 720 रुपए का था बिजली बिल बकाया कनेक्शन काटे जाने के बाद इनकमिंग लाइन में हुकिंग कर बिजली चलाने का मामला जांच के दौरान 2568 वॉट का बिजली भार चोरी से उपयोग करते मिला दूसरे मामले में रामजी पटेल पर 33 हजार 760 रुपए की बकाया राशि इनकमिंग लाइन में हुकिंग और सर्विस वायर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करते मिला जाँच में 530 वॉट का बिजली भार चोरी से उपयोग करते पाया गया बिजली विभाग की शिकायत पर नैला चौकी पुलिस ने दर्ज की FIR विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 और 138 के तहत हुई कार्रवाई बिजली चोरी के मामले में पहली बार FIR, पुलिस ने शुरू की जांच बिजली चोरी और मीटर से छेड़छाड़ पर कानून में जुर्माने के साथ होगी बड़ी कार्यवाही,,
0
0
Report
Advertisement

पटना के पंडारक में ग्रामीणों के नाम पर म्यूअल अकाउंट से करोड़ों की साइबर ठगी

Patna, Bihar:पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के पंडारक गाव में ग्रामीणों के नाम पर म्यूअल अकाउंट खुलवाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में साइबर थाना पुलिस ने करीब 50 वर्षीय सीता देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गांव में करीब 400 से 500 लोगों के नाम पर म्यूअल अकाउंट खोले जाने की जानकारी मिली है। ग्रामीण महिलाओं ने साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर ठगी की जानकारी दी थी। इसके बाद साइबर डीएसपी संगीता कुमारी के नेतृत्व में टीम ने पंडारक गांव पहुंचकर जांच की। पूछताछ में ग्रामीणों ने सीता देवी द्वारा बैंक खाते और सिम कार्ड खुलवाने की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी महिला ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, अनाज की खरीद-बिक्री, शौचालय निर्माण समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर शिविर लगाकर बैंक खाते और सिम कार्ड एक्टिवेट कराए गए। इन्हीं खातों के जरिए साइबर अपराधियों ने ठगी की रकम का लेन-देन किया। पुलिस को यह भी पता चला है कि कुछ ग्रामीणों के नाम पर लाखों रुपये का लोन भी लिया गया है। गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर एक मुखिया के घर से कई मोबाइल फोन, वॉकी-टॉकी, दर्जनों सिम कार्ड, चेकबुक, पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, ठगी का आंकड़ा 5 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। पूरे नेटवर्क की जांच के साथ बैंक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report

जालौन के देवपुरा माता मंदिर चोरी: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मंदिर में चोरी करने वाले बदমाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मंदिर में चोरी की घटना करने वाले 3 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में 1 बदमाश संदीप के पैर में लगी गोली, दो अन्य बदमाशों बलराम और लाला को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, मुठभेड़ में गिरफ्तार तीनों बदमाशों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 26 घंटे और 12 हजार कैश व वारदात में इस्तेमाल बाइक और चोरी करने के उपकरण बरामद, आरोपियों के कब्जे से 1 अवैध असलहा, 2 जिंदा और 2 खोखा कारतूस भी हुए बरामद, आरोपियों ने 16 और 17 सितंबर की रात उसरगांव के देवपुरा माता मंदिर में की थी चोरी, मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाश जनपद कानपुर देहात के है निवासी, कालपी कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाइवे स्थित हरखूपुर गांव के पास हुई मुठभेड़।
0
0
Report
Advertisement

चकाई में नाबालिग से छेड़खानी: डायल 112 की गाड़ी धक्का लगाकर चलना सवाल

Jamui, Bihar:जमुई में एक तरफ नाबालिग से छेड़खानी के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल पुलिस के द्वारा लगातार अलर्ट मोड में रहने और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दे रहे हैं। वहीं, जिले से सामने आया एक वीडियो पुलिस की व्यवस्था और इमरजेंसी सेवा की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल, मामला चकाई थाना क्षेत्र के चकाई चौक का है, जहां बिहार की इमरजेंसी सेवा कही जाने वाली डायल 112 की पुलिस वाहन को ही सड़क पर धक्का लगाते हुए देखा जा रहा है। जिस सेवा की जिम्मेदारी किसी भी आपात स्थिति में लोगों तक तत्काल पहुंचकर मदद उपलब्ध कराने की है, उसी वाहन को अगर मौके पर पहुंचने के लिए धक्का लगाने की जरूरत पड़ जाए तो इमरजेंसी में फंसे लोगों को समय पर पुलिस सहायता कैसे मिलेगी, यह बड़ा सवाल है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डायल 112 के वाहन को आगे बढ़ाने के लिए पुलिसकर्मी और अन्य लोग धक्का लगा रहे हैं। लिहाजा, ऐसी स्थिति में बिहार पुलिस के त्वरित कार्रवाई और घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के दावे पर सवाल उठना स्वाभाविक है। दरअसल, पुलिस की पुरानी व्यवस्था में अक्सर जीप को धक्का मारकर स्टार्ट करने की तस्वीरें सामने आती थीं। अब समय बदल गया है और पुलिस के पास अत्याधुनिक संसाधनों से लैस डायल 112 जैसी इमरजेंसी सेवा है। लेकिन अगर यही वाहन सड़क पर धक्का मारकर चलाया जाएगा तो व्यवस्था में बदलाव का दावा कितना जमीन पर उतर पाया है, इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। वही इस मामले में चकाई थाना प्रभारी सर्वजीत कुमार ने कहा कि डायल 112 की पुलिस वाहन का सेल्फ खराब हो गया था जिसे धक्का देकर साइड किया गया फिर मिस्त्री बुलाकर उसे बनवाया गया। (वायरल वीडियो)
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के बाघमारा भू-धंसाने पर मेयर ने नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बाघमारा में लगातार हो रहे भू-धंसान ने अब सियासी पारा भी चढ़ा दिया है। भू-धंसान के मुद्दे पर धनबाद मेयर संजीव सिंह ने बड़ा बयान देते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संजीव सिंह ने बाघमारा में लगातार हो रहे भू-धंसान के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया है। मेयर ने कहा कि भू-धंसान की घटनाओं में बाघमारा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध उत्खनन और कोयला चोरी की जांच से स्थानीय जनप्रतिनिधि इसलिए बच रहे हैं, क्योंकि जांच हुई तो कई चेहरों से पर्दा उठ सकता है। संजीव सिंह ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि नेताओं के नाम पर बाघमारा को धंसाने का खेल चल रहा है। वहीं, बीसीसीएल को भी उन्होंने इस पूरे मामले में जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जनता को तिल-तिल मरने के लिए छोड़ना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता。
0
0
Report

बस्तर में भारी बारिश: NH-30 पर ट्रक फंसे, SDRF ने किया सफल बचाव

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के बीच, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में आधा दर्जन ट्रक चालक और परिचालक बाढ़ के बीच फंस गए, मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची SDRF के बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए चालकों और परिचालकों को सुरक्षित बचाया, दरअसल जगदलपुर-रायपुर मार्ग पर सोनारपाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में कई फीट पानी भर जाने के कारण आधा दर्जन ट्रक अचानक आई बाढ़ के बीच फंस गए थे, खुद को बचाने के लिए चालाक और परिचालक ट्रकों के छत पर चढ़ गए थे लेकिन लगातार हो रही बारिश के बीच ट्रकों के छत में रहना भी उनके लिए मुश्किल हो रहा था, जिसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस और बचाव दल तुरंत हरकत में आए। स्थानीय ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से रेस्क्यू टीम ने जलभराव स्थल पर पहुंचकर चुनौतीपूर्ण हालात में राहत अभियान शुरू किया और चालकों और परिचालकों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला。
0
0
Report

गणेश विसर्जन के दौरान कुंवारी नदी में तीन युवक लापता, रेस्क्यू जारी

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-गणेश विसर्जन के दौरान कुंवारी नदी में बड़ा हादसा, गहरे पानी में उतरे तीन युवक लापता, पुलिस और NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी. कनावर गांव घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए कुंवारी नदी पहुंचे तीन युवक गहरे पानी में उतरते ही अचानक लापता हो गए. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम बुलाई गई. NDRF की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन देर रात तक चलाया, लेकिन अंधेरा और बारिश के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा. परिजन और ग्रामीण नदी किनारे मौजूद हैं और लापता युवकों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं. बारिश बंद होते ही अभियान फिर शुरू किया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में लूटपाट की कोशिश, गोलीबारी से एक घायल, एक आरोपी पकड़

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में शुक्रवार देर रात लूटपाट की कोशिश के दौरान गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में अब्दुल जफर नामक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात तीन युवक मुस्लिम बस्ती निवासी कल्लू खान के घर में घुस गए और लूटपाट का प्रयास करने लगे। आरोप है कि बदमाशों ने घर की महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कल्लू खान के दोनों बेटे तथा मोहम्मद इमरान का भाई अब्दुल जफर मौके पर पहुंच गए और बदमाशों का विरोध किया。 खुद को घिरता देख एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि गोली अब्दुल जफर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए。 स्थानीय लोगों की भीड़ को देखकर तीनों आरोपी भागने लगे। इस दौरान लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे。 पुलिस ने सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ के कब्जे से आरोपी युवक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया और उसे थाना ले गई। वहीं घायल अब्दुल जफर को उपचार के लिए टीएमएच भेजा गया。 पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही पर फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report

24 घंटे में लुधियाणा पुलिस ने लापता तीन बच्चों को सुरक्षित बरामद कर सौंप दिया

Ludhiana, Punjab:24 ਘੰਟਿਆਂ ’ਚ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੱਭੇ ਲਾਪਤਾ 3 ਬੱਚੇ, ਸ੍ਰੀ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਦੀ ਲਾਲਸਾ ’ਚ ਟ੍ਰੇਨ ਰਾਹੀਂ ਪਹੁੰਚੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਮਾਪਿਆਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਥਾਣਾ ਟਿੱਬਾ ਇਲਾਕੇ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਤਿੰਨ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਏਸੀਪੀ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਿੰਨੋਂ ਬੱਚੇ ਘਰ ਤੋਂ ਖੇਡਣ ਲਈ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲੇ ਸਨ, ਪਰ ਵਾਪਸ ਘਰ ਨਹੀਂ ਪਰਤੇ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਤਿੰਨੋਂ ਬੱਚੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਥਿਤ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਹਨ। ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦੀ ਇੱਛਾ ਕਾਰਨ ਟ੍ਰੇਨ ਰਾਹੀਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਾ ਰੁਖ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ。 ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਕ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਅਗਵਾ ਹੋਣ ਦੀ ਕੋਈ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਈ। ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿੱਚ ਦੋ ਭੈਣ-ਭਰਾ ਹਨ, ਜਦਕਿ ਤੀਜਾ ਬੱਚਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਗੁਆਂਢੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਏਸੀਪੀ ਪੂਰਵੀ ਰਾਜਕੁਮਾਰ ਬਜਾੜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ CWC ਅੱਗੇ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਉਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਨੂੰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵਾਰਸਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top