icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Bulandshahr Encounter: Birthday Boy Jeetu Saini Muerte, Triple Murder Suspected

Noida, Uttar Pradesh:बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर बुलंदशहर में बर्थ डे बॉय इनकाउंटर में ढेर। बुलंदशहर: बर्थ-डे पार्टी में टीम युवक़ों की हत्या करने वाला बर्थ डे ब्वॉय जीतू सैनी का एनकाउंटर। एनकाउंटर में ढेर हुआ 50,000 का इनामी बर्थडे ब्यॉय जीतू सैनी। बर्थ-डे पार्टी में .32 के पिस्टल से युवक़ों पर गोलियां बरसाकर जीतू ने की थी भाजपा नेता के परिवार के तीन सदस्यों की हत्या। ढाकर रोड पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ 50 हज़ार का इनामी जीतू सैनी। बर्थ डे पार्टी में बर्थ डे केक लगाने को लेकर हुए विवाद में जीतू सैनी ने गोली मारकर की थी आकाश, मनीष और अमनदीप की हत्या। एनकाउंटर में एसओजी प्रभारी असलम और एक अन्य सिपाही भी घायल बुलंदशहर में 25 अप्रैल को खुर्जा के सुभाष रोड स्थित जिम में हुआ था ट्रिपल मर्डर.
0
0
Report

यादगार बनी मटकोडवा की रस्म JCB पर सवार होकर दुल्हन मटकोडवा कराने पहुँची

SSANDEEPFollow4m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले में एक शादी ने परंपराओं को नया अंदाज़ दे दिया… जहां दुल्हन घोड़ी या कार नहीं, बल्कि जेसीबी पर सवार होकर मटकोड़वा की रस्म निभाने पहुंची… और देखते ही देखते यह नज़ारा पूरे इलाके में चर्चा बन गया। सलेमपुर के खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव का ये अनोखा नज़ारा है… जहां दुल्हन रागिनी राजभर को जेसीबी पर बैठाकर मटकोड़ के लिए निकाला गया। फूल-मालाओं से सजी जेसीबी को दुल्हन का खास रथ बनाया गया था… ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर परिवार और गांव के लोग झूम उठे… आगे-आगे हाथी-घोड़े और पीछे जेसीबी पर सवार दुल्हन… पूरा माहौल किसी जश्न से कम नहीं था। इस अनोखी रस्म को देखने के लिए गांव में भारी भीड़ उमड़ पड़ी… लोगों ने इस पल को मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। “चार भाइयों ने अपनी इकलौती बहन की शादी को खास और यादगार बनाने के लिए ये अनोखा अंदाज़ अपनाया है…” परंपरा में आधुनिकता का ये तड़का अब पूरे देवरिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय के कोली नहर पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। हलसी थाना क्षेत्र के कोली नहर के समीप भीषण सड़क दूर्घटना में मौके पर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घायल का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में करवाकर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी कौशल कुमार और बरबीघा स्वराज महतो के रूप में की गई है। वहीं घायल हलसी थाना क्षेत्र के राजा गांव निवासी सोफेंद्र महतो के पुत्र के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों मृतक और ज़ख्मी बाइक से रामगढ़ चौक से अपने गांव हलसी थाना क्षेत्र के राता गांव लौट रहा था। कोली नहर के समीप ऑटो और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार कौशल कुमार,स्वराज महतो की मौके पर मौत हो गई, वहीं विक्की कुमार गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया।घटना की सूचना मिलते ही हलसी पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जूटी ہوئی है।घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
0
0
Report
Advertisement

पश्चिमी विक्षोभ अगले हफ्ते हिमालय-उत्तर भारत में मौसम बदलेगा

Noida, Uttar Pradesh:• पश्चिमी विक्षोभ, जो उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे कश्मीर के ऊपर 3.1 और 5.8 किमी समुद्र तल से ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई देता है, ऊंचाई के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर झुकता है। इसके ऊपर मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक गर्त है, जिसका अक्ष समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर है और अब यह लगभग 75° पूर्व देशांतर के अनुदिश अक्षांश 30° उत्तर के उत्तर में स्थित है। • पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर प्रेरित ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण कम स्पष्ट हो गया है। • दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • उत्तरी पंजाब से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर उत्तर-दक्षिण गर्त बना हुआ है। • दक्षिणपूर्वी उत्तर प्रदेश से नागालैंड तक फैली पूर्व-पश्चिम चक्रवाती परिसंचरण से उत्पन्न निम्न दबाव क्षेत्र, जो बिहार, झारखंड, उत्तरी गंगा-क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और दक्षिणी असम से होकर गुजरता है, समुद्र तल से 0.9 मीटर ऊपर बना हुआ है। • 2 मई 2026 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। Weather Report • 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, अगले 3 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। पिछला मौसम • हल्की से मध्यम बारिश हुई, साथ ही गरज/बिजली और 47 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 5-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। • दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम) रहा। • दिल्ली में अधिकतम तापमान कुछ स्थानों पर सामान्य से काफी कम (-3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस), कई स्थानों पर सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) और शेष स्थानों पर सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहा। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिशा से 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिनकी गति 47 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।
0
0
Report

दमोह में डेंजर कप का आगाज: आईपीएल जैसी प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में उत्साह

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के सबसे बड़े नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, आईपीएल की तर्ज पर होंगे मुकाबले.. एंकर/ दमोह में आईपीएल की तर्ज पर इलाके के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट डेंजर कप का बीती रात आगाज़ हुआ। गणेश फैंस क्लब द्वारा आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट में कई नामी टीमें हिस्सा लेंगी। शहर के एक्सीलेंस ग्राउंड पर हुए शुभारंभ में भाजपा की सीनियर एमएलए उमा देवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल, पूर्व विधायक अजय टंडन , जिले के एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी भाजपा नेता सिद्धार्थ मलैया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने बल्ले और बाल पर हाथ आजमाए तो एसपी ने ग्राउंड पर चौकों छक्को की बारिश की। आयोजकों के मुताबिक ये पूरा टूर्नामेंट आई पी एल की तरह ही होगा और इसके जरिए कई प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

जेल की सजा के बाद दमोह महिला बाल विकास अधिकारी की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

Damoh, Madhya Pradesh:रिश्वतखोरी के मामले में जेल गई परियोजना अधिकारी की तबियत बिगड़ी ,अस्पताल में कराई गई भर्ती..एंकर/ दमोह से खबर है यहां बुधवार को रिश्वतखोरी के मामले में जिला न्यायालय से 4 साल की सजा के ऐलान के बाद जेल गई महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी की तबीयत बिगड़ गई है और انہیں जिला अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। दरअसल जिले के तेंदूखेड़ा में पदस्थ महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्वेता सिंह को साल 2019 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा था और करीब 7 साल बाद इस मामले में बुधवार को कोर्ट का फैसला आया और श्वेता सिंह को 4 साल की सजा सुनाई गई है। देर शाम उन्हें जेल में दाखिल किया गया लेकिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के साथ जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने चेकअप करके उनकी शुगर और बीपी बढ़ने की बात कही है , परिवार के लोगों ने उनके हार्ट पेशेंट होने की बात भी कहीं और इलाज के पर्चे दिए है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है。
0
0
Report

करनाल में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर

Karnal, Haryana:करनाल में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के जन्मदिन 1 मई को उनकी याद में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सेक्टर-7 स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर में आयोजित इस शिविर में शहर की सामाजिक संस्थाएं और नागरिक मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। निफा के सहयोग से आयोजित इस कैंप में हरियाणा रोडवेज और लक्ष्य चेरिटेबल ब्लड सेंटर करनाल का भी विशेष योगदान रहेगा। सुबह 10 से 2 बजे तक होगा आयोजन गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में करनाल निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई थी। वह भारतीय नौसेना के युवा अधिकारी थे और 16 अप्रैल को शादी के बाद पत्नी के साथ घूमने के लिए पहलगाम गए थे। हमले के दौरान आतंकियों ने पर्यटकों पर अचानक गोलीबान कर दी और पहचान पूछकर लोगों को निशाना बनाया। इस दौरान विनय नरवाल को गोली लगी, जिससे उनकी मौके प ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुरक्षित बच गई। इस हमले में 26 लोगों की जान गई और कई अन्य घायल हुए इस घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी विनय नरवाल की शहादत को हमेशा याद किया जाएगा
0
0
Report

फरीदाबाद जल विहार में 22 वर्षीय युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ग्रेटर के सेक्टर 77 स्थित जल विहार वेलफेयर सोसाइटी में 22 साल के युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल हालात में उसको निजी अस्पताल मे लेकर जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बीपीटीपी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 22 साल का युवक आदित्य भाटी YMCA यूनिवर्सिटी में बीएससी के थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे उसने घर के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों ने उसको बाथरूम से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। मां और बड़े भाई के साथ रहता था आदित्य सेक्टर 77 स्थित जल विहार वेलफेयर सोसाइटी में अपनी मां और बड़े भाई के साथ रहता था। उसके पिता घटना के समय घर पर मौजूद नही थे। पुलिस के मुताबिक मृतक ने अपने ताऊ की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

जळगाव गैस एजेंसी गोदाम से सिलेंडर चोरी केस में आरोपित गिरफ्तार

Jalgaon, Maharashtra:जळगावात गॅस एजन्सीचे गोडाऊनमधून सिलेंडर चोरणाऱ्या टोळीचा स्थानिक गुन्हे शाखेकडून पर्दाफाश. या कारवाईत पोलिसांनी भरलेले ६२ आणि ९५ रिकामे असे एकूण १५७ गॅस सिलेंडर हस्तगत केले आहेत. सिलेंडरसह दुचाकी असा एकूण ४ लाख २७ हजार ५०० रुपयांचा मुद्देमाल पोलिसांनी हस्तगत केला आहे. फैजपूर आणि वरणगाव परिसरातील गॅस एजन्सीची गोडावून फोडून चोरट्यांनी सिलेंडरची चोरी केली होती.. शेख बिलाल शेख नबी, वसीम खान शाबीर खान व चेतन सुरेश काळे अशी अटकेतील चोरट्यांची नावे आहेत. अटकेतील तिघा आरोपींना पुढील कायदेशीर कार्यवाहीसाठी फैजपूर पोलिसांच्या ताब्यात देण्यात आले आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top