icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow10 Jan 2025, 01:58 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

177 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक बॉडी में छुपा रखा था

Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस और ANTF की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने एक ट्रक से करीब 177 किलो अवैध गांजा बरामद किया है,इस गांजे की कीमत करीब डेढ करोड रुपए बताई जा रही है, यह लोग बड़े ही शातिर तरीके से ट्रक के नीचे एक अलग से बॉडी बनाकर उसमें गांजा छुपाकर तस्करी कर रहे थे। टीटी डीसीपी प्रवीन रंजन सिंह डीसीपी सेंटर नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद बादलपुर पुलिस और ANTF की टीम ने थाना क्षेत्र के अंबेडकर पास के सामने से एक ट्रक को पकड़ा,ट्रक में अलग से एक बॉडी बनी हुई थी और जिसमें भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ था,इस दौरान पुलिस ने 177 किलो गांजा बरामद किया,इस गांजे की कीमत करीब डेढ करोड रुपए बताई जा रही है,यह गांजा उड़ीसा से लाया गया था और गुरुग्राम जा रहा था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान इरफान और आसिफ के रूप में हुई है, यह दोनों ही हरियाणा के रहने वाले हैं,इरफान गाड़ी मालिक है और वह गाड़ी चलाने का भी काम करता है और वही आसिफ ट्रक का हेल्पर है,इन लोगों ने ही पूछताछ में बताया कि गांजा लाकर उड़ीसा से लाए थे और गुड़गांव में देने जा रहे थे और इस गांजे को ट्रक के नीचे टूल बॉक्स के पास एक कैविटी बनाकर जो बिल्कुल डीजल टैंक जैसी लगती थी उसमें छुपा कर रखा था, इनके द्वारा इस गांजे को ईस्टर्न पेरिफेरल पर डिलीवर करना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे गिरोह के खुलासे में जुटी हुई है,पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा, जिन लोगों के द्वारा इस गांजे को मंगाया गया था।
0
0
Report

बेगूसराय में कांग्रेस नेता पर दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोग बाल-बाल बचे

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। इस बार अपराधियों ने कांग्रेस के बेगूसराय जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार उर्फ राजू सिंह को निशाना बनाया है। अपराधियों ने चलती फोर व्हीलर गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हालांकि, इस गोलीबारी में कांग्रेस नेता गौरव कुमार उर्फ राजू सिंह समेत गाड़ी में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। लेकिन अपराधियों की गोलीबारी से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। पूरी वारदात सिंघौल थाना क्षेत्र के पपरौर कब्रिस्तान के पास की है। घटना के संबंध में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार उर्फ राजू सिंह ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ ट्रैफिक चौक से फोर व्हीलर गाड़ी पर सवार होकर किसी काम से पपरौर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की ओर से अचानक की गई गोलीबारी के बाद गाड़ी में सवार सभी लोग दहशत में आ गए। अपनी जान बचाने के लिए सभी लोग गाड़ी की सीट के नीचे छिप गए। इसी वजह से उनकी जान बच सकी। गौरव कुमार के मुताबिक, अपराधियों ने आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह गाड़ी के अलग-अलग हिस्सों में गोलियों के निशान बने हुए हैं। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, कांग्रेस नेता पर गोलीबारी करने के पीछे अपराधियों का क्या मकसद था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गौरव कुमार उर्फ राजू सिंह ने आपसी रंजिश के कारण साजिश के तहत हमला किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है। दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की गाड़ी पर हुई इस ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना ने एक बार फिर बेगूसराय में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

पटवारियों की हड़ताल पर सियासत तेज, किसान परेशान

Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि सरकार जानबूझकर पटवारियों की हड़ताल समाप्त नहीं करवा रही है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उनके आरोपों पर भाजपा सांसद महेश कश्यप ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है और किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी। ऐसे में पटवारियों की हड़ताल के बीच कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। बाइट दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाइट महेश कश्यप सांसद बस्तर
0
0
Report

बाराबंकी: अदालत सुनवाई जारी, मकान सील के विरोध में भारी हंगामा

Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी कोर्ट में सुनवाई जारी रहने के बीच तहसील प्रशासन ने मकान सील करने की कार्रवाई की。 कार्रवाई के दौरान किरायेदारों के घर के अंदर बंद होने का आरोप, छत पर चढ़कर किया विरोध。 पीड़ित परिवार का दावा- 1963 से मकान पर कब्जा है और नियमित किराया भी जमा किया जा रहा है。 पीड़ित का आरोप- हाईकोर्ट से राहत मिलने के बावजूद प्रशासन ने बेदखली की कार्रवाई जारी रखी。 अपील की सुनवाई कल होनी है, उससे पहले मकान सील करने की कोशिश का आरोप。 कार्रवाई के विरोध में मौके पर पहुंचे वकीलों ने जमकर हंगामा किया, तहसीलदार से झड़प。 वकीलों के विरोध के बाद तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों के मौके से जाने का दावा。 प्रशासन ने कार्रवाई को बताया सही, बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र में तहसील गेट के बगल का मामला。
0
0
Report

उधम सिंह नगर में ट्रक ओवरटेक के दौरान युवक की मौत

Bahara Boj, Uttarakhand:रुद्रपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा तब घटा जब युवक ने दो ट्रकों के बीच से ओवर टेक करने की कोशिश की। अब दुर्घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रुद्रपुर की सुभाष कालोनी निवासी प्रताप कोली पल्लेदारी का काम करता था। वह अपने मामा के साथ रेलवे स्टेशन से काम करके लौट रहा था। इस दौरान दो ट्रकों के बीच से ओवरटेक करने के प्रयास में प्रताप की बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई जिससे प्रताप बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में रामबाबू घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
0
0
Report
Advertisement

झज्जर टाउन हॉल के सामने नाले ओवरफ्लो से दुकानदारों में आक्रोश

Jhajjar, Haryana:झज्जर टाउन हॉल के सामने नाले ओवरफ्लो, सड़क बनी दरिया, दुकानदारों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं, सड़क पर जमा गंदे पानी से कारोबार प्रभावित दुकानदारों ने नगर परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप, बोले – आखिर अपनी समस्या किसके सामने रखें? समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को होंगे मजबूर झज्जर। शहर के टाउन हॉल के सामने नालों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा होने से दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी के कारण ऐसा नजारा दिखाई दे रहा है, मानो सड़क नहीं बल्कि कोई दरिया बह रहा हो। हालात यह हैं कि यहां से गुजरने वाले लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है, वहीं आसपास की दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है। यहां तक कि जिला उपायुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को भी पूरे मामले से अवगत करवाया गया है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। दुकानदारों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर सुध लेने नहीं पहुंचता और नगर परिषद के कर्मचारी भी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं सुनते। दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा रहने के कारण उनकी दुकानदारी पर सीधा असर पड़ रहा है। ग्राहक गंदे पानी के बीच से निकलकर दुकानों तक पहुंचने से बचते हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। मौके से गुजरने वाले लोगों ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब शहर के बीचोंबीच इस तरह के हालात हैं तो आम लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। लोगों का आरोप है कि अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं और उन्हें जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। दुकानदारों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आखिर वे अपनी समस्या का दुखड़ा किसके सामने रोएँ। जब जिला उपायुक्त और नगर परिषद के अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा तो आम दुकानदारों की सुनवाई कौन करेगा? उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालों की सफाई करवाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए और इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे एकजुट होकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि दुकानदारों की इस परेशानी पर नगर परिषद के अधिकारी कब तक संज्ञान लेते हैं और टाउन हॉल के सामने सड़क पर जमा गंदे पानी से लोगों को कब राहत मिलती है। ग्राउंड रिपोर्ट झज्जर सुमित कुमार
0
0
Report

सरमथुरा के बाड़ी बस स्टैंड और अस्पताल रोड पर रोज जाम, प्रशासन बेपरवाह

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा कस्बे के बाड़ी बस स्टैंड एवं हॉस्पिटल रोड पर रोजाना बन रही जाम की स्थिति, जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठा रहे कोई ठोस कदम सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के बाड़ी बस स्टैंड एवं हॉस्पिटल रोड पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन खासा परेशान है। जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे कस्बावासियों में रोष है। हॉस्पिटल रोड पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे सामान रखने और ठेल-धकेल लगवाने से सड़क संकरी हो गई है। हालात ये हैं कि रेफर मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है। एबुलेंसकर्मियों ने बताया कि हॉस्पिटल से रेफर मरीजों को ले जाते समय कई बार एंबुलेंस जाम में फंस जाती है। कहने पर दुकानदार एवं ठेल-धकेल वाले झगड़े तक पर उतारू हो जाते हैं, जिससे मरीजों की जान पर आफत बन जाती है। बाड़ी बस स्टैंड पर भी ठेल-धकेल सहित वाहन चालकों द्वारा अपने वाहनों को सड़क किनारे या दुकानों के आगे खड़ा कर चले जाने से मुख्य मार्ग से निकलने वाले वाहनों से जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। वही कस्बावासियों ने प्रशासन से मांग की है कि हॉस्पिटल रोड और बाड़ी बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण को हटाकर जाम की समस्या से जल्द निजात दिलाई जाए, ताकि एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों का आवागमन सुचारू हो सके।
0
0
Report

नागौर में मूंडवा चौराहे पर बस हादसा: युवक की मौत, चालक फरार

Nagaur, Rajasthan:नागौर शहर के मूंडवा चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जानकारी के अनुसार युवक मूंडवा चौराहे पर खड़ी रोडवेज बस में चढ़ा था। बताया जा रहा है कि बस चालक ने युवक को कहा कि वह गलत बस में चढ़ गया है ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और युवक इसके बाद युवक चलती बस से नीचे उतरने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। दुर्भाग्यवश युवक बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को नागौर के जेएलएन अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। कोतवाली पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है
0
0
Report
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री के बयान से माहौल गरम, 50 साल लगेंगे गड्ढा पाटने का दावा

Kusu, Chhattisgarh:प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के एक बयान से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मंत्री ने कहा कि सरगुजा में कांग्रेस को गड्ढा पाटने के लिए 50 साल लगेंगे। जिसको लेकर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि वो ऐसे ही निश्चिंतता में रहे हम लोग के लिए सहायक रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री के बयान को बड़बोलापन बता और कहा कि कुछ लोग ऐसे बयान दे देते हैं 400 पार वाले। लेकिन परिणाम मतदाताओं के हाथ मे हैं। वोट चोरी के माध्यम से नहीं, लेकिन सही मैदान में। कभी-कभी लोगों को घमंड हो जाता है। आत्मविश्वास इतना बढ़ जाता है कि इस तरह की बातें कर देता है।
0
0
Report

सुपौल में पुल स्लैब टूटने से NH 327E पर यातायात प्रभावित; मरम्मती शुरू

Bihar:सुपौल के त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के बघला नदी पर बने पुल का स्लैब करीब चार से पाँच फिट टूट गया है। स्लैब के छड़ निकलने लगे हैं और कंक्रीट नीचे गिरने लगा है, जिससे पुल पर बड़े गड्ढे हो गए हैं। एहतियात के तौर पर पुल के एक लेन को बेरीकेटिंग कर दिया गया है ताकि कोई वाहन गड्ढे में न फंसे। गड्ढा धीरे-धीरे बढ़ रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने हाल में इसे लेकर प्रशासन को सूचना दी थी और विभाग सक्रिय हो गया है। कहा जा रहा है कि करीब एक पखवाड़ा से यह स्थिति है। लोगों को आशंका है कि समय पर समुचित पहल नहीं की गई तो पुल का स्लैब टूटने के कारण एक तरफ बड़ी दुर्घटना और आवाजाही का खतरा बना रहेगा। विभागीय अभियंता प्रदीप तिवारी ने बताया कि छठ के कारण थोड़ा विलम्ब हुआ है, अब स्लैब damage को मरम्मत किया जाएगा।
0
0
Report

कटनी में प्रधान आरक्षक के परिवार पर धोखाधड़ी मामला, 11 लाख से अधिक राशि बकाया

Katni, Madhya Pradesh:पुलिसकर्मी के परिवार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज एंकर कटनी में पुलिस विभाग से जुड़े एक प्रधान आरक्षक के परिवार पर धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर माधवनगर पुलिस ने प्रधान आरक्षक केके शुक्ला की पत्नी अनुराधा शुक्ला और पुत्र अनुभव शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वी ओ 1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि कृष्णा वी एन मिनरल्स की प्रोपराइटर ने इस मामले की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत की थी।आरोप है कि खनिज कारोबार से जुड़ी एक फर्म को करीब 11 लाख 25 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया गया। शिकायत में पैसों के लेनदेन के विवाद के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, कटनी जिले में रेलवे और एलएंडटी के माध्यम से चल रहे निर्माण कार्यों के लिए एक फर्म को पेटी कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। इस दौरान खनिज सामग्री की आपूर्ति से संबंधित कारोबार में भुगतान को लेकर विवाद सामने आया。 आरोप है कि करीब 15 हजार घनमीटर मुरम की आपूर्ति के बाद लगभग 17 लाख रुपये बकाया हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि भुगतान के लिए लगातार संपर्क करने के बावजूद पूरी राशि नहीं दी गई और भुगतान मांगने प्रधान आरक्षक केके शुक्ला के घर पहुंची, तो उनके साथ अभद्रता की गई।इतना ही नहीं, प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्र सहित अन्य परिजनों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जांच के निर्देश दिए गए। इसके बाद माधवनगर पुलिस ने शिकायत और जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।एफआईआर में 11 लाख 24 हजार 998 रुपये का भुगतान नहीं किए जाने का उल्लेख किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

सागर में नकली शराब से मौतों के बाद आदतन शराबियों की सूची बनायी जाएगी

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में नकली शराब से मौतों के बाद आदतन शराबियों की सूची बनायी जाएगी। शराब दुकान निरीक्षण के दौरान आबकारी अधिकारी का एक बयान चर्चा में है। शराब पीने से हो रही मौतों को रोकने के लिए आबकारी अधिकारी अब आदतन शराबियों की सूची बनाने की बात कर रहे हैं। सागर में सभी शराब दुकानों का स्टॉक और ब्रांड चेक करने के लिए ताबड़-तोड़ पड़ताल की जा रही है; नकली शराब लायसेंसी शराब दुकानों तक पहुंचने के संदेह के बाद सागर कलेक्टर और एसपी भी शराब दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी निरीक्षण के दौरान सहायक आबकारी अधिकारी पूजा वर्मा का बयान सामने आया है जिसके अनुसार शराब दुकान में अब आदतन शराबियों को सूची बनाई जाएगी और इस सूची को बनाने में उस इलाके के पुलिस कर्मी सहयोग करेंगे, आबकारी अधिकारी पूजा वर्मा का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, गौरतलब है कि गत दिनों सागर में शराब पीने से हुई युवक की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक को आदतन शराबी और बीमार बताया गया है जिसके बाद नकली और अवैध शराब के तथ्यों से परे आबकारी विभाग और जिला प्रशासन द्वारा अब मौतों की वजह अत्यधिक शराब का सेवन किया जाना साबित करने की दिशा में यह बयान देखा जा रहा है जबकि बंडा में लायसेंसी ब्रांड की शराब की नकल कर बनाई जा रही नकली शराब बनाने کا प्लांट भी पुलिस ने पकड़ा था और यही नकली शराब लायसेंसी शराब दुकानों से जप्त भी की गई थी।
0
0
Report

किशनगढ़ के विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने प्रोन्नति-पे फिक्सेशन समेत मांगों पर धरना दिया

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़। बांदरसिंदरी स्थित राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नियमित कर्मचारियों की समस्याओं और जायज मांगों पर लंबे समय से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार मांग उठाने के बावजूद मामलों का समाधान नहीं होने से उनमें आक्रोश बढ़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि सीएएस के तहत प्रोन्नति लंबे समय से लंबित है। बार-बार मांग किए जाने के बावजूद प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। वहीं फैकल्टी सदस्यों का कहना है कि उन्हें चार साल से कन्फर्म नहीं किया गया है, जिससे उनके भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है और मानसिक तनाव बढ़ रहा है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने प्रमोशन के बाद पे फिक्सेशन नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि कुछ फैकल्टी सदस्यों को प्रमोशन हुए करीब एक वर्ष हो चुका है, लेकिन अब तक उनका पे फिक्सेशन नहीं किया गया है। इसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों ने गेस्ट हाउस मैस में दुर्व्यवहार का मामला भी लगाया। उनका आरोप है कि गेस्ट हाउस मैस के ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा फैकल्टी के साथ दुर्व्यवहार किया गया। कर्मचारियों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से प्रशासन के समक्ष रखी जा रही हैं, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और कर्मचारियों की समस्याओं पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top