icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सत्या शर्मा ने दिल्ली नगर निगम की प्राथमिकताएं घोषित कीं: स्वच्छ, स्वस्थ, शिक्षित दिल्ली

Noida, Uttar Pradesh:स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद सत्या शर्मा ने आज दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। सत्या शर्मा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को स्थायी समिति के आगामी कार्यकाल की प्राथमिकताओं एवं कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनका आगामी कार्यकाल पाँच प्रमुख संकल्पों—स्वच्छ दिल्ली, स्वस्थ दिल्ली, शिक्षित दिल्ली, सुशासन एवं सशक्त निगम—पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि इन प्राथमिकताओं के माध्यम से दिल्ली नगर निगम की नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा जनोन्मुखी बनाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

देग में CM भजन लाल शर्मा ने गोवर्धन पर्वत की हेलीकॉप्टर परिक्रमा कराई

Noida, Uttar Pradesh:Deeg : गिरिराज गोवर्धन मुडिया पूर्णिमा मेला 2026 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूंछरी पहुंचे , गिर्राज गोवर्धन पर्वत की हेलीकॉप्टर से दी परिक्रमा , गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह वेढम प्रधिकरणअध्यक्ष औकार लखावत विधायक डॉ. शैलेष सिह ने मुख्यमंत्री की अगुवाई , CM भजन लाल शर्मा ने सेफ हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा इंदिरा बेटी ग्राउंड पर बने हेलीपैड परभाजपा कार्यकर्ता स्वागत सम्मान , मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा प्याऊ भण्डारे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ । गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह डीग - कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह iG डॉ. प्रीति चंद्रा DM मंयक मनीष SP कांबले शरण गोपीनाथ अधिकारी हैं साथ
0
0
Report

ड्रोन से सिंहस्थ 2028 की सुरक्षा निगरानी शुरू, लाइव परीक्षण में तकनीक का कमाल

Ujjain, Madhya Pradesh:एसपी प्रदीप शर्मा बोले— भीड़, यातायात और सुरक्षा पर नजर रखने के लिए ड्रोन तकनीक का होगा इस्तेमाल, शिप्रा तट पर हुआ लाइव परीक्षण उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत आज शिप्रा नदी के किनारे अत्याधुनिक ड्रोन का लाइव परीक्षण किया गया। इस दौरान अलग-अलग कंपनियों ने अपने ड्रोन की क्षमता का प्रदर्शन किया। उद्देश्य यह था कि सिंहस्थ के दौरान भीड़, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए सबसे उपयुक्त ड्रोन तकनीक का चयन किया जा सके। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि सिंहस्थ जैसे विशाल आयोजन में ड्रोन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ड्रोन के माध्यम से ऊपर से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा सकेगी, जिससे भीड़ की स्थिति, यातायात और किसी भी आपात परिस्थिति में अधिकारियों को तुरंत निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी और आई ट्रिपल सी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) की टीम के साथ मिलकर उन स्थानों की पहचान की जा रही है, जहां ड्रोन तैनात किए जाएंगे। इनमें प्रमुख पार्किंग स्थल, मुख्य मार्ग, बड़े चौराहे, घाट और मंदिर क्षेत्र शामिल हैं। एसपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की तुलना में ड्रोन अधिक प्रभावी साबित होते हैं, क्योंकि वे ऊपर से पूरे इलाके का स्पष्ट दृश्य उपलब्ध कराते हैं। इसी वजह से सिंहस्थ में आधुनिक ड्रोन तकनीक का उपयोग करने की तैयारी की जा रही है। डेमो में गुरुग्राम, हैदराबाद और इंदौर सहित विभिन्न शहरों की कंपनियों ने भाग लिया। साथ ही कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि सिंहस्थ के दौरान इनका बेहतर ढंग से उपयोग किया जा सके। सिंहस्थ 2028 को सुरक्षित, व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में यह ड्रोन परीक्षण एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल के छात्रावास की बदहाल व्यवस्था पर शिकायत, जांच के आदेश

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में एक बार फिर छात्रावास की बदहाल व्यवस्था और लापरवाही सामने आई है। मामला जिला मुख्यालय पर स्थित सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास का है,जो कलेक्टर भवन के ठीक पास स्थित है। यहां रहने वाली छात्राओं ने अधीक्षिका बाली पहाड़े पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत की है। छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में उन्हें मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। कई बार उन्हें सड़ी-गली सब्जियां परोसी जाती हैं, जिससे उनकी सेहत पर भी खतरा बना हुआ है। इतना ही नहीं, छात्रावास में साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है। छात्राओं ने छात्रावास की अधीक्षिका बाली पहाड़े पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब वे भोजन और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाती हैं, तो अधीक्षिका उनके साथ दुर्व्यवहार करती हैं। इसी बात से नाराज़ होकर छात्राएं सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच गईं और कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई। हालांकि उस समय कलेक्टर मीटिंग में व्यस्त थे,जिसके चलते छात्राओं की शिकायत सहायक आयुक्त ने सुनी। छात्राओं को आश्वासन दिया गया है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए جانے पर संबंधित अधीक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि छात्राएं शिकायत लेकर आई थीं,जिनकी बात सहायक आयुक्त द्वारा सुनी गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अब देखना होगा कि जांच के बाद छात्राओं को न्याय मिलता है या नहीं, और छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार कब तक होता है।
0
0
Report

सुपौल में 11 वर्षीय प्रियंका की गहरे गड्ढे में डूबकर मौत, परिजन परेशान

Bihar:बकरी चराने घर से निकली 11 वर्षीय बच्ची की पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के पिपराही वार्ड 15 का है. जहां स्थानीय निवासी शिवशंकर ठाकुर की 11 वर्षीय बेटी प्रियंका कुमारी की गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है. बताया गया है कि सोमवार की दोपहर 11 वर्षीय प्रियंका कुमारी बकरी चराने घर से निकली थी. देर रात तक जब वो घर नहीं लौटी तो उसकी काफी खोजबीन की गई. बताया गया कि इस बीच आज पिपराही नहर के समीप जेसीबी से खोदा गया गहरे गड्ढे जिसमे लबालब पानी भरा हुआ था वहां गड्ढे में बच्ची का शव मिला है. इसकी जानकारी घास काटने खेत गई कुछ महिलाओं ने लोगों को दिया, कहा कि पानी भरे गड्ढे में महिलाओं ने शव देखा जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. मृतका की पहचान 11 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है. बच्ची का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया है, परिजनों ने घटना की सूचना पिपरा पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सुपौल भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस बाबत थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद,सचिवालय माँझ का ताला तोड़कर लाखों का सामान साफ ।

Ajay KumarAjay KumarFollow4m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:जनपद- मैनपुरी करहल थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला करहल थाना क्षेत्र के माँझ गांव का है,जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने ग्राम सचिवालय भवन का ताला तोड़कर अंदर रखा लाखों रुपए कीमत का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे में सचिवालय भवन पहुंचे और मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। अंदर रखे इन्वर्टर,बैटरी,कंप्यूटर सिस्टम,सरकारी रिकॉर्ड,अलमारी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीण और सचिवालय कर्मी मौके पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है,जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
0
0
Report

टीईटी पेपरफुटी: आत्मसमर्पण के आरोपी को 2 अगस्त तक पुलिस कोठड़ी

Thane, Maharashtra:टीईटी पेपरफुटी | आत्मसमर्पण केलेल्या आरोपीला 2 ऑगस्ट पर्यंत पोलिस कोठडी टीईटी पेपरफुटी प्रकरणात मोठी अपडेट! आत्मसमर्पण केलेल्या आरोपीला आज भिवंडी न्यायालयात हजर करण्यात आले. न्यायालयाने आरोपीला 2 ऑगस्ट पर्यंत पोलिस कोठडी सुनावली आहे. टीईटी पेपरफुटी प्रकरणात आत्मसमर्पण केलेला आरोपी सोनुकुमार किशनलाल दिवाकर याला आज भिवंडी जिल्हा व अतिरिक्त सत्र न्यायालयात हजर करण्यात आले होते. आरोपीला श्रीम. एस. एस. घोडके यांच्या न्यायालयासमोर हजर केले असता 2 ऑगस्ट पर्यंत पोलिस कोठडी सुनावण्यात आली आहे. कालच सोनुकुमार दिवाकर याने पोलिसांसमोर आत्मसमर्पण केले होते. त्यानंतर तपास अधिकाऱ्यांनी त्याची आय.ओ. कडे चौकशीची मागणी केली होती. आरोपीवर काय आरोप आहेत? टीईटी प्रकरणातील इतर आरोपींचा तो मित्र असल्याचा, सीसीटीव्हीत इतर आरोपींसोबत दिसल्याचा, आर्थिक व्यवहार केल्याचा आणि आग्रा येथील महीम पत्रण छपाई कारखान्यात काम करत असल्याचा आरोप आहे. तसेच आरोपी आणि सोनुकुमार यांच्यातील कॉल डिटेलच्या आधारे पोलिसांनी त्याच्यावर ठपका ठेवला आहे. आता पुढील 2 ऑगस्ट पर्यंत पोलिस कोठडीत आरोपीची अधिक चौकशी केली जाणार आहे. टीईटी पेपरफुटी प्रकरणाच्या तपासात यातून आणखी कोणती नावे समोर येतात याकडे सर्वांचे लक्ष आहे. आरोपीचे वकील शैलेश गायकवाड
0
0
Report
Advertisement

दतिया उपचुनाव: प्रचार समाप्त, कांग्रेस-भाजपा ने ताकत दिखाकर प्रचार का दिया पूरा जोर

Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी, दतिया दतिया उपचुनाव: प्रचार थमा, कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंक दी。 भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने शहर के मुख्य बाजारों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा। वहीं कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए विशाल रैली निकाली। कांग्रेस की रैली पीतांबरा पीठ मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से गुजरते हुए किला चौक मैदान पहुंची, जहां आमसभा आयोजित की गई। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, राहुल भैया, प्रियव्रत सिंह, फूल सिंह बरैया, नीटू सिकरवार, सिद्धार्थ कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे。 सभा को संबोधित करते हुए फूल सिंह बरैया ने कहा कि "यदि संविधान को बचाना है तो कांग्रेस को वोट दें।" करीब एक घंटे तक चली कांग्रेस की आमसभा बारिश शुरू होने के कारण बीच में ही समाप्त करनी पड़ी। बारिश के बीच भी मंच पर मौजूद शीर्ष नेता कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन करते हुए नजर आए। अब 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
0
0
Report

जंतर मंतर प्रदर्शन में आंसू गैस-लाठीचार्ज: घायल छात्रा इलाज के बीच कांग्रेस जांच मांग

Ranchi, Jharkhand:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई और बर्बरता के विरोध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान प्रदर्शन में घायल छात्रा नूतन टोप्पो और कांग्रेस नेता कुमार राजा ने मीडिया को संबोधित किया। जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रा नूतन टोप्पो ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और सभी छात्र-छात्राएँ अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई और रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी गई। नूतन टोप्पो के अनुसार, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने दावा किया कि लगातार आंसू गैस छोड़े जाने से प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे। उनका आरोप है कि उन्हें राजीव चौक तक ले जाया गया, जहां कई सुरक्षाकर्मी बिना नेम प्लेट और पहचान के मौजूद थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ सुरक्षाकर्मी हथियारों से लैस थे और पार्क के भीतर भी आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे थे。 छात्रा ने दावा किया कि इसी दौरान गोली चलने की घटना हुई, जिसमें एक गोली उनके कान के बेहद करीब से गुजर गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और उन्हें गंभीर हालत में hospital में भर्ती कराया गया, जहां उनके कान की सर्जरी की गई। नूतन टोप्पो ने बताया कि वह गुरुग्राम में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करती हैं। घटना के बाद से उन्हें सुनने में परेशानी हो रही है और उनका इलाज अभी भी जारी है। वहीं कांग्रेस नेता कुमार राजा ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कई छात्र-छात्राओं की तबीयत खराब हुई। उन्होंने दावा किया कि खराब पानी और अव्यवस्था के कारण कई लोग बीमार पड़े। उन्होंने बताया कि नूतन टोप्पो का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में कराया गया, जहां उनके कान की सर्जरी हुई। अभी भी उन्हें सुनने में दिक्कत है और डॉक्टरों ने एक सप्ताह बाद हियरिंग टेस्ट कराने की सलाह दी है。 कुमार राजा ने केंद्र सरकार से तीन प्रमुख सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 2006 के आदेश के अनुसार भीड़ नियंत्रण के दौरान बिना नेम प्लेट वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल ड्रेस में मौजूद कर्मियों को लाठी का प्रयोग करने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया है तो इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए, क्योंकि ऐसी कार्रवाई संबंधित नियमों और अनुमति के तहत ही हो सकती है。 उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता पर प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री से जवाब और स्पष्टीकरण की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने और प्रदर्शन के बाद छात्र-छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटनाओं की भी जांच कराने की मांग की。 बाइट: नूतन टोप्पो (जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल छात्रा) बाइट: कुमार राजा (कांग्रेस नेता)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top