Pilibhit - जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का विरोध
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों की हत्या किए जाने के विरोध में पीलीभीत के बिलसंडा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमा की नमाज़ के बाद राष्ट्रपति के संबोधन में ज्ञापन थाना अध्यक्ष बिलसंडा सिद्धांत शर्मा को सौंपा. भारी संख्या में जामा मस्जिद के ग्राउंड में लोगों ने इकट्ठा होकर गुस्से का इजहार किया और दहशतगर्दों पर काली कार्रवाई करने की मांग की. इस मौके पर जामा मस्जिद व नूरी मस्जिद के इमाम आरिफ रजा हशमती,असगर अली मिस्बाही,रेहान खां,नवी उल्ला खान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|