icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262122
FKFirasat KhanFollow30 Dec 2024, 07:04 am

Pilibhit - दिव्यांग महिला ने सर्राफा व्यापारी पर सोने के झाले छीनने का लगाया आरोप

Puranpur, Uttar Pradesh:

पूरनपुर नगर के मोहल्ला चौक की रहने वाली दिव्यांग महिला सरिता गुप्ता ने वुधवार को बताया , की उसने अग्रवाल ज्वेलर्स से 12 ग्राम के सोने के झाले लिए थे। आरोप है कि अंगूठी टूटने पर जब वह अंगूठी सही कराने ले गया तो, वह सोने की अंगूठी नहीं थी और डुप्लीकेट सोने की अंगूठी उसको सोने की बताकर सर्राफा व्यापारी ने बिक्री कर दी थी। जब युवक ने इसका विरोध किया तो सर्राफा व्यापारी ने अंगूठी छीन ली.  उसी दौरान प्रोपराइटर सरिता अग्रवाल पत्नी अनिल अग्रवाल व नितिश अग्रवाल और अभय अग्रवाल दिव्यांग महिला के कानों से सोने के झाले छीन ले गए। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बहादुरगढ़ STF ने संगठित गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार, 3 हथियार-39 कारतूस बरामद

Jhajjar, Haryana:एसटीएफ बहादुरगढ़ को मिली बड़ी कामयाबी。 इंस्पेक्टर सेठी मलिक की टीम ने संगठित गिरोह के 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार。 3 अवैध हथियार और 39 कारतूस किये बरामद。 मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात की फिराक में थे आरोपी。 पुलिस से घिरा देखकर एक आरोपी फ्लाईओवर से कूदकर हुआ घायल。 पी जी आई रोहतक में हो रहा घायल आरोपी का उपचार。 नाहरा नाहरी रोड फ्लाईओवर के पास आरोपियों को किया गिरफ्तार。 तीनो आरोपियों का नाम अंकित, एक ही गांव कुलासी के रहने वाले हैं सभी。 अंकित उर्फ पुनीत पर पहले से दर्ज हैं 3 आपराधिक मामले。 अंकित उर्फ डेका पर हैं 9 मामले दर्ज。 अंकित उर्फ सूंडा पर भी दर्ज हैं 3 आपराधिक मामले。 आरोपियों से बरामद हथियारों में हैं दो विदेशी पिस्तौल。 डीएसपी नरेश कुमार ने कहा- आरोपियों से की जा रही पूछताछ。 अपराध से जुड़े दूसरे आरोपियों की जानकारी भी हासिल कर सकती है पुलिस
0
0
Report
Advertisement

महंगाई से दुर्गा प्रतिमाओं के कारोबार में लागत बढ़ी, बिक्री संतुलन चुनौती

Vidisha, Madhya Pradesh:दुर्गा प्रतिमाओं पर महंगाई की मार नवरात्रि का पर्व नजदीक है और बाजारों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की मांग बढ़ने लगी है. लेकिन इस बार मूर्ति कारोबारियों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. मूर्तियों की बिक्री पुराने दामों पर हो रही है, जबकि सजावट में इस्तेमाल होने वाला सामान महंगा हो गया है. ऐसे में मूर्तिकारों की लागत बढ़ गई है और मुनाफा कम होने की चिंता सता रही है. विदिशा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के कारोबार से जुड़े भंवरलाल बताते हैं कि ग्राहकों को मूर्तियां पुराने रेट पर ही देनी पड़ रही हैं, लेकिन बाजार से सजावट का सामान खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है. इससे मूर्तियाँ तैयार करने की लागत बढ़ गई है. वहीं, मूर्तियाँ खरीदने आने वाले किसानों का कहना है कि फसलों के दाम में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई, जबकि मूर्तियों और उनसे जुड़ी सामग्री की लागत बढ़ रही है. ऐसे में एक ओर जहां किसान बढ़ते खर्च से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर मूर्ति कारोबारियों के सामने भी लागत और बिक्री के भाव के बीच संतुलन बनाना चुनौती बन गया है.
0
0
Report

बाढ़ पीड़ितों को सात-सात हजार रुपये मुआवजे की घोषणा, मरम्मत पर जोर

Chapra, Bihar:बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिलेंगे सात-सात हजार रुपये, फसल और मवेशियों के नुकसान का भी मिलेगा मुआवजा : रूडी स सांसद ने विधायकों और अधिकारियों के साथ की बाढ़ से हुए नुकसान व राहत कार्यों की समीक्षा, पुनर्वास और क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों व बांधों की मरम्मत पर दिया जोर सारण में बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता और नुकसान की भरपाई कराने की तैयारी तेज हो गई है। छपरा के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने शुक्रवार को अमनौर और छपरा के विधायकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ से हुए नुकसान और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पात्र बाढ़ पीड़ित परिवारों को सात-सात हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा फसल और मवेशियों को हुए नुकसान के लिए भी नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। सांसद ने कहा कि बाढ़ ने किसानों, मजदूरों और आम लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया। इस कठिन समय में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने आपसी समन्वय के साथ प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने बाढ़ की त्रासदी के दौरान सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। राहत कार्यों में आईं कमियां, सरकार कर रही कार्रवाई राजीव प्रताप रूडी ने स्वीकार किया कि बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में कुछ कमियां भी सामने आईं। उन्होंने कहा कि इन कमियों को लेकर बिहार सरकार कार्रवाई कर रही है। इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा के बीच दो से तीन दिनों के भीतर हवाई मार्ग से राहत सामग्री पहुंचाने, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात करने, सामुदायिक रसोई शुरू करने और प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करने जैसे कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा में प्रशासनिक तंत्र के साथ स्थानीय लोगों का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। सारण में राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने समन्वय बनाकर काम किया। पानी उतरने के बाद नुकसान की भरपाई पर जोर सांसद ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करना प्राथमिकता है। बाढ़ से सड़कों, पुल-पुलियों और बांधों को काफी नुकसान पहुंचा है। इनकी मरम्मत और पुनर्निर्माण की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में लोगों को आवागमन और अन्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को भी मुआवजा दिया गया है। मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री ने भी बाढ़ के दौरान राहत पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। रूडी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें दोबारा सामान्य जीवन की शुरुआत करने में मदद मिलेगी।
0
0
Report

बानसूर के शिवनगर में आग से 10+ कड़बियाँ जलकर राख, किसान भारी नुकसान

Jaipur, Rajasthan:खबर:-TV+HYPER_KHABAR... जिला:-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा:-बानसूर जिला रिपोर्टर:-Amit_Yadav इन्फॉर्मर:-Amit_yadav लोकेशन:-बानसूर Mob:-9694131304 Twitter:-@amitktp888,@AmitYad28215022 इंट्रो:--बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....बानसूर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बामनवास के शिवनगर गांव में कड़बियों में आग लगने से किसान को भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से 10 से अधिक कड़बियों के ढेर जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे ओर हरसौरा पुलिस को सूचना दी गयी। घटना आज दोपहर करीब एक बजे की है। जहाँ शिवनगर निवासी दिनेश सैनी की करीब 8 से 10 कड़बी के ढेर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग के कारण किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि शिवनगर गांव में रास्तों की समस्या के चलते आग बुझाने के लिए उचित व्यवस्था करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पर हरसोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से आग पर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
0
0
Report
Advertisement

चालती ट्रेन में शराबी यात्री का बवाल: चार घंटे अफरा-तफरी, आरपीएफ ने नियंत्रण किया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।आरामदायक सफर की उम्मीद लेकर एसी कोच में बैठे यात्रियों के लिए वेनगंगा एक्सप्रेस का सफर किसी मुसीबत से कम नहीं रहा। शराब के नशे में धुत एक यात्री ने ऐसा उत्पात मचाया कि महिला, बच्चे और बुजुर्ग तक सहम गए। कभी ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर पैर बाहर निकालना, तो कभी साथी यात्रियों से गाली-गलौज और बदसलूकी। आरोप है कि युवक ने यात्राओं बैग छीनकर उसे बाहर फेंकने की कोशिश भी की। करीब चार घंटे तक चले इस हंगामे से कोच में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टीटीई, हाउसकीपिंग स्टाफ और यात्रियों ने मिलकर किसी तरह स्थिति संभाली। आखिरकार गोंदिया स्टेशन पर युवक को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ के हवाले किया गया। अब सवाल यही है कि चलती ट्रेन में यात्रियों को घंटों इस परेशानी का सामना क्यों करना पड़ा? ट्रेन नंबर 12251 यशवंतपुर-कोरबा वेनगंगा एक्सप्रेस के एसी कोच बी-3 में चांदाफोर्ट से मूलमरोड़ा के बीच शाम करीब 5 बजकर 51 मिनट पर एक युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। नशे में धुत युवक कभी कोच के दरवाजे की सीढ़ियों पर बैठकर पैर बाहर निकालता, तो कभी यात्रियों को गालियां देकर परेशान करता रहा। बर्थ नंबर 17 और 18 पर सफर कर रहे सिद्धार्थ और प्रशांत ने टीटीई से शिकायत की कि युवक उनका बैग ले गया था और उसे ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश कर रहा था। हाउसकीपिंग स्टाफ की मदद से बैग तो वापस मिल गया, लेकिन युवक की हरकतों पर लगाम नहीं लगी। वडसा स्टेशन पर उसे उतारने की कोशिश भी नाकाम रही और वह दोबारा ट्रेन में चढ़ गया। इसके बाद डिप्टी सीटीआई एएस खलको और मुख्य टिकट निरीक्षक एएस मिंज ने आरपीएफ से लगातार संपर्क किया। हाउसकीपिंग और पेंट्रीकार स्टाफ के साथ करीब 15 यात्रियों ने मिलकर युवक को काबू में करने की कोशिश की। यहां तक कि उसके सिर पर पानी डालकर नशा उतारने का प्रयास भी किया गया, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बीच एसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती रही। महिलाएं बाथरूम जाने से बचती रहीं, बच्चे सहमे रहे और बुजुर्ग यात्री असहज माहौल में सफर करने को मजबूर रहे। आखिरकार रात करीब पौने दस बजे गोंदिया स्टेशन पर युवक को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ के हवाले किया गया, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि चलती ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा और ऐसी घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण के लिए रेलवे की व्यवस्था कितनी मुस्तैद है?
0
0
Report

राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अक्टूबर: लंबित मामलों का राजीनामा से समाधान संभव

Pali, Rajasthan:राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अक्टूबर को जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये निर्देश राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 10 अक्टूबर 2026 को वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें न्यायालयों में लंबित प्रकरणों एवं प्रि-लिटिगेशन के सन्दर्भ में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, अंतर्गत धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली मामले, एम.ए.सी.टी. मामले, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान से संबंधित प्रकरण (अशमनीय के अलावा), वैवाहिक विवाद (तलाक को छोडकर), भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रकरण, सिविल मामला और अन्य राजीनामा योग्य मामले के संबंध में आयोजित की जावेगी। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में राजेन्द्र कुमार, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), पाली ने पाली न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
0
0
Report

हनुमानगढ़ के विजेता को राजस्थान का राज्य प्रतिनिधित्व मिलेगा

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के जिला स्तरीय TLM प्रतियोगिता में विजेता को राजस्थान का राज्य प्रतिनिधित्व मिलेगा। डिप्लोमा कर रहे भावी शिक्षकों ने प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए रचनात्मक शिक्षण सामग्री बनाई। राजस्थान राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर और स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन ने डाइट परिसर में इसका आयोजन किया। प्रतिभागियों ने हिंदी और गणित विषयों पर संख्या ज्ञान, आकृतियों की पहचान जैसे टॉपिक पर सामग्री तैयार की। डाइट प्रिंसिपल मधुबला पूनिया ने बताया कि इसका मकसद भावी शिक्षकों को खेल-खेल में सिखाने और गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए प्रेरित करना है। नई शिक्षा नीति भी रटने के बजाय करके सीखने पर जोर देती है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ सामग्री का चुनाव होगा। जिला स्तर पर पहला स्थान पाने वाला प्रतिभागी 27 अक्टूबर को उदयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजन में मातम

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसा नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास हुआ। मृतक की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र निवासी सुखदेव प्रसाद के रूप में की गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुखदेव प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सुखदेव प्रसाद किसी काम से अपने घर से निकले थे। इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास एक चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल सुखदेव प्रसाद को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार में मातम छा गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report

सीकर हत्याकांड: तीसरे दिन धरने पर परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम पर अड़ंगा

Sikar, Rajasthan:सीकर: संदीप पिलानिया हत्याकांड में दूसरे दिन भी धरना, शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन और ग्रामीण, एसपी ऑफिस के घेराव की चेतावनी, पुलिस ने कुछ युवकों को डिटेन किया सीकर के सदर थाना इलाके में आपसी रंजिश के चलते युवक संदीप पिलानिया की हत्या के मामले में परिजनों और ग्रामीण का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण दूसरे दिन भी मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। वहीं, सदर थाना पुलिस ने मामले में कुछ युवकों को डिटेन किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों का कहना है कि उनकी मांग केवल हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी है। उन्हें न मुआवजा चाहिए और न ही नौकरी, बल्कि घटना को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। धरने पर बैठे Ashok ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जिला कलेक्टर के आवास का भी घेराव करेंगे。 तीन गाड़ियों में आए बदमाशों ने किया था हमला पूर्व उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल के अनुसार घटना रसीदपुरा और बढ़ाढर गांव के बीच एक नायरा पेट्रोल पंप के पास हुई थी। अजीतपुरा निवासी संदीप पिलानिया किसी काम से निकला हुआ था। इसी दौरान तीन गाड़ियों में सवार होकर आए कई लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथी आनंद शर्मा को भी गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की। हमले में संदीप पिलानिया की मौत हो गई, जबकि आनंद शर्मा का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद संदीप के शव को सीकर की मोर्चरी में रखवाया गया। इसके बाद से ही परिजन और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। पूर्व उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने बताया कि परिजनों की मांग आरोपियों की गिरफ्तारी की है। उनके अनुसार, पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए परिजन और ग्रामीण पहुंचे हैं। वार्ता में पुलिस की कार्रवाई को लेकर संतोषजनक आश्वासन मिलने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा。 धरने पर बैठे अशोक का कहना है कि पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है, लेकिन जिन लोगों के नाम दिए गए हैं, उनकी गिरफ्तारी को लेकर अभी तक वे संतुष्ट नहीं हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。 मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ी रंजिश की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में शामिल बताए जा रहे दोनों गुटों के लोगों का संबंध मादक पदार्थों की तस्करी से होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है। फिलहाल पुलिस मामले में डिटेन किए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, मोर्चरी के बाहर धरना जारी है। परिजनों की मांग है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा 1.बाइट - ताराचंद धायल (चेक की शर्ट) पूर्व उप जिला प्रमुख, सीकर। 2.बाइट - अशोक कुमार स्थानीय ग्रामीण。
0
0
Report

276 ट्रैक्टरों के साथ दिनारा से केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की ट्रैक्टर रैली

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के दिनारा से है। जहां आज दिनारा के भलूनी भवानी देवी स्थान से केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस लेकर चल रहे कार्यक्रम के तहत ट्रैक्टर रैली निकाली। उन्होंने खुद ट्रैक्टर का स्टेरिंग संभाला तथा बगल में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को भी बैठाया। दिनारा के भलूनी धाम से ट्रैक्टर लेकर नित्यानंद राय 76 किलोमीटर की इस रैली को लेकर आगे चले। ये रैली कैमूर जिला के मुंडेश्वरी धाम तक जा रही है। दिनारा के भलूनी धाम में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। उसके बाद 276 ट्रैक्टर के साथ नित्यानंद राय खुद ट्रैक्टर चलाते हुए निकले। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान गर्व से खेती कर रहा है। उनकी समस्याएं को लेकर प्रधानमंत्री भी गंभीर रहते हैं। ऐसे में आज किसानों ने 276 ट्रैक्टर लेकर उनके जन्म दिवस को पर चल रहे है। संजोग है कि 76 किलोमीटर की ट्रैक्टर रैली एक अद्भुत संयोग बना रहा है। उन्होंने देश के किसानों की प्रशंसा की तथा कहा कि किसान ही ऐसा वर्ग है, जो जन्म के बाद मेहनत करता है और जीवन के अंतिम क्षण तक मेहनत ही करता रहता है। उन किसान अन्नदाताओं को सम्मान देने के उद्देश्य से भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बाईट -- नित्यानंद राय (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री) भारत सरकार。
0
0
Report
Advertisement

बच्चों ने मियावाकी जंगल भ्रमण से पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना दी

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में बच्चों ने मियावाकी जंगल का भ्रमण किया, उन्हें पौधों की विशेषताओं, औषधीय जड़ी-बूटियों और दैनिक जीवन में उपयोग की जानकारी मिली हनुमानगढ़ में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय ने जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर लगाया। शुक्रवार को पुरानी कलेक्ट्रेट के पीछे मियावाकी जंगल का भ्रमण करवाया गया। इसमें 22 स्कूलों के 170 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने जंगल में कई तरह के पौधे और वनस्पतियां देखीं। उन्हें पौधों के दैनिक जीवन में उपयोग, उनकी खासियतें, औषधीय पौधे और जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया। बच्चों ने प्रकृति के महत्व और पर्यावरण संरक्षण को करीब से समझा। सीओ स्काउट भारतभूषण ने बताया कि 6 से 10 अक्टूबर तक दो शिविर चल रहे हैं। इनका मकसद बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्रकृति का महत्व समझाना है। पर्यावरण संरक्षण को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है。
0
0
Report

झज्जर मंडी में गेट पास कटौती पर तीखी बहस: भूख हड़ताल समर्थन के साथ विधायक हुए सामने

Jhajjar, Haryana:झज्जर ब्रेकिंग: भूख हड़ताल पर बैठे हरेंद्र सिलाना को समर्थन देने पहुंचे दो विधायक, मार्केट कमेटी सचिव से हुई तीखी बहस गेट पास में कटौती का मुद्दा उठाते हुए हरेंद्र सिलाना ने सचिव को घेरा, बेरी विधायक ने सचिव को मौके से जाने के लिए कहा झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बाजरे की खरीद शुरू नहीं होने और किसानों व आढ़तियों से जुड़े मुद्दों को लेकर जारी भूख हड़ताल के बीच शुक्रवार को माहौल उस समय गरमा गया, जब पूर्व मंडी प्रधान हरेंद्र सिलाना को समर्थन देने के लिए बादली विधायक कुलदीप वत्स और बेरी विधायक डॉ. रघुवीर कादYAN मंडी पहुंचे। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव कुलदीप जाखड़ भी मौके पर मौजूद रहे। विधायकों की मौजूदगी में गेट पास में कटौती को लेकर हरेंद्र सिलाना और मार्केट कमेटी सचिव के बीच तीखी बहस देखने को मिली। हरेंद्र सिलाना ने दोनों विधायकों के सामने मार्केट कमेटी की कार्यप्रणाली और गेट पास में कटौती की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सचिव से इस मामले में जवाब मांगा और अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान हरेंद्र सिलाना ने सचिव को खरी-खरी सुनाते हुए आरोप लगाया कि गेट पास में कटौती की समस्या से आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक कुलदीप वत्स ने भी जताई आपत्ति मौके पर मौजूद बादली विधायक कुलदीप वत्स ने भी गेट पास में कटौती किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मार्केट कमेटी सचिव के सामने अपनी बात रखी। दोनों विधायकों के सामने गेट पास में कटौती का मुद्दा उठने से मंडी में चल रहा विवाद चर्चा का विषय बन गया। वहीं, बेरी विधायक डॉ. रघुवीर कादYAN ने बातचीत के दौरान मार्केट कमेटी सचिव को मौके से जाने के लिए कहा। इसके बाद सचिव वहां से उठकर चले गए। घटनाक्रम के दौरान मंडी में मौजूद लोगों का ध्यान इस पूरे मामले पर रहा। हरेंद्र सिलाना ने लगाया धमकी देने का आरोप भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व मंडी प्रधान हरेंद्र सिलाना ने मार्केट कमेटी सचिव पर सार्वजनिक रूप से धमकी देने का आरोप भी लगाया। सिलाना ने विधायकों के सामने अपनी शिकायत रखते हुए कहा कि उनके साथ धमकी देने जैसा व्यवहार किया गया है। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव मौके पर मौजूद थे, लेकिन सिलाना के आरोपों पर उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया। गेट पास में कटौती और बाजरे की खरीद का मुद्दा गरमाया झज्जर अनाज मंडी में बाजरे की खरीद शुरू नहीं होने को लेकर आढ़तियों और किसानों की नाराजगी पहले से बनी हुई है। उसी के चलते पूर्व मंडी प्रधान हरेंद्र सिलाना भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अब गेट पास में कटौती और सचिव पर लगाए गए धमकी के आरोपों ने मामले को और तूल दे दिया है। दो विधायकों के मौके पर पहुंचने से भूख हड़ताल को समर्थन मिला, वहीं मार्केट कमेटी सचिव के साथ हुई तीखी बहस ने मंडी की व्यवस्था और खरीद प्रक्रिया से जुड़े सवालों को फिर से सामने ला दिया है। फिलहाल, गेट पास में कटौती और धमकी देने के आरोपों पर मार्केट कमेटी सचिव का पक्ष सामने आना बाकी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top