पीलीभीतः खरीदी जमीन पर मृतक का पुत्र कर रहा आपत्ति, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव ढका जा के रहने वाले दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम को शिकायती पत्र दिए। शिकायती पत्र में बताया कि गाटा संख्या 121 में मूल स्वामी रहीस खातून पत्नी कल्लू की जमीन थी जिसको ग्रामीणों ने आवास बनाने हेतु रुपये देकर जमीन को खरीद लिया था और पूरा पैसा भी दे दिया था। अब मृतक का एक पुत्र माहिर उस जमीन की गलत तरीके से ब्रिक्री कर रहा है और विरोध करने पर गालीगलौज कर रहा है। उस गाटा संख्या में लगभग 30 से 35 पक्के घर बने हैं और कुछ लोगों ने रजिस्ट्री और बैनामा भी जमीन करवा लिया था। उसके बाद भी मृतक का पुत्र गालीगलौज कर पुलिस को झूठी सूचना देकर लोगों को परेशान कर रहा है। ग्रामीणों ने तहसील और कोतवाली पहुंचकर मामले में शिकायत की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनगर समाज ने एसटी आरक्षण के लिए धुले में भव्य मोर्चा निकाला
Dhule, Maharashtra:धनगर समाजाला अनुसूचित जमाती (एसटी) प्रवर्गातून आरक्षण मिळावे, या मागणीसाठी आज धुळे शहरात धनगर समाजाच्या वतीने भव्य मोर्चा काढण्यात आला. आरक्षणाच्या मागणीसाठी वारंवार आंदोलने आणि उपोषणे करूनही सरकारकडून ठोस निर्णय घेतला जात नसल्याने समाजबांधवांनी तीव्र नाराजी व्यक्त केली. धनगर समाजाचे नेते दिपक बोराडे यांच्या नेतृत्वाखाली धुळे शहरातील छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या पुतळ्यापासून क्युमाईन क्लबपर्यंत हा मोर्चा काढण्यात आला. मोर्चात हजारोंच्या संख्येने धनगर समाजबांधव सहभागी झाले होते. महिला आणि तरुणींची लक्षणीय उपस्थिती हे मोर्चाचे विशेष आकर्षण ठरले.हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
