Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085
NCW ने 'Tattiri' गीत अश्लीलता के आरोप पर suo motu cognizance लिया; समन जारी
BPBramh Prakash Dubey
Mar 19, 2026 05:45:12
New Delhi, Delhi
The National Commission for Women, in exercise of its powers under the NCW Act, 1990, has taken suo motu cognizance of media reports alleging obscenity and vulgarity in the song “Tattiri / Tatihari.” The Commission has observed that the content prima facie appears to be objectionable and violative of provisions under the Bharatiya Nyaya Sanhita, Information Technology Act, and the Indecent Representation of Women (Prohibition) Act, 1986. Summons have been issued to Aditya Pareek Singh Sisodia aka Badshah (Singer & Lyricist), Mahi Sandhu (Director), Joban Sandhu (Director), and Hiten (Producer), directing them to appear before the Commission. They have been asked to appear on 25.03.2026 at 12:30 PM along with relevant documents. Failure to appear may invite appropriate action as per law.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPrashant Shukla
Mar 19, 2026 06:35:11
Seoni, Madhya Pradesh:टीईटी का शिक्षकों ने किया विरोध प्रदेश भर में आंदोलन की खुली चेतावनी टीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा का शिक्षकों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। सिवनी के कचहरी चौक में शिक्षकों ने इस परीक्षा को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ आंदोलन की खुली चुनौति दी है। टीईटी को लेकर विरोध कर रहे शिक्षकों का साफ कहना है कि वे शासन के मापदंड और परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही शिक्षक बनकर आए है और कई सालों से अध्यापन कार्य कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि 2011 से पहले पदस्थ शिक्षकों पर यह नियम लागू न किया जाए उनका साफ कहना है कि जो भी कानून बनता है वह तत्काल से लागू होता है पूर्व में नहीं। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक निर्णय नहीं लिया तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Mar 19, 2026 06:34:59
Hisar, Haryana:हिसार में नवरात्रों को लेकर उत्सव का माहौल है। नवरात्रों के अवसर पर शहर के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट्स व फूलों से सजाया गया है। हिसार का देवी भवन मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर करीब 400 साल पुराना है। मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश ने बताया कि मंदिर की स्थापना लगभग 1770 में पटियाला के महाराजा अमर सिंह ने की थी। मंदिर में, खासकर नवरात्र में यहां पर हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान और पंजाब से भी श्रद्धालु आकर पूजा पाठ करते हैं। मंदिर में आए श्रद्धालुओं का कहना है कि आज पहला नवरात्रा है और आज का दिन बेहद शुभ है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार के नवरात्रों में चार शुभ संयोग बन रहे हैं। मां दुर्गा की आराधना से तमाम मनोकामनाएं पूरी होगी。
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 19, 2026 06:34:48
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, समोदीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मी Shankar यादव पर दुधोरा चौराहे के पास दो लोगों ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बंदूक से गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल 108 एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी की बात सामने आ रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है。
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 19, 2026 06:34:33
Chittorgarh, Rajasthan:रामकृष्ण केयर अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की मौत से जुड़े मामले को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल पीड़ित परिवारों से मिलने सिमरन सिटी स्थित बीएसयूपी कालोनी पहुंचे... परिजनों से मुलाकात करने बाद घटना स्थल पहुंचकर जायजा भी लिया.. इस दौरान उन्होंने कहा- परिवार के साथ मैंने आज मुलाकात की है. बहुत दुख की घड़ी है.. मैंने उनकी पूरी बातें सुनी की आखिर घटना कैसे घटित हुई थी.. उस घटना में क्या हुआ? यह जांच का विषय है.. घटना स्तर पर हमने जांच की, वहां पर कुछ खामियां हैं.. रात में अस्पताल ने सफाई की अनुमति क्यों दी.. यदि इनका काम करवाना था तो कॉरपोरेशन को सूचित करते.. जो भी इसमें दोषी ठहराया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी.. सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार तत्काल 30 लाख रुपए इन लोगों को दिया गया है.. नौकरी व पुनर्वास के लिए जो भी सरकार की जिम्मेदारी होगी वह निर्वहन की जाएगी.. अगर इसमें भी कोई शिकायत अभी आता है सफाई कर्मचारी आयोग निष्पक्ष कार्यवाही करेगी..
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Mar 19, 2026 06:34:22
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- मप्र महाराष्ट्र की बॉर्डर पर स्थित बड़ी बिजासन माता मंदिर सहित देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सुबह से उमड़ी भक्तो की भीड़, माता के दर्शन पूजन कर ले रहे माता का आशीर्वाद, माँ बिजासन का किया स्वर्ण आभूषणों से आकर्षक श्रृंगार, सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मप्र महाराष्ट्र की बॉर्डर पर स्थित प्रसिद्ध बड़ी बिजासन माता मंदिर में आज सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है नवरात्रि के पहले दिन हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही बड़ी बिजासन माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शनों का लाभ लिया मंदिर के पुजारी के अनुसार आज से विक्रम संवत 2083 की शुरुआत हुई है हर साल की तरह इस साल भी मंदिर में शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रुकने एवं भोजन की भी व्यवस्था रहती है मंदिर के पट सुबह 5 बजे खुले है इसके बाद सभी श्रद्धालु सुबह से ही माता के दर्शन लाभ ले रहे है आज नवरात्रि के पहले दिन मुम्बई से आये विशेष फूलों व स्वर्ण आभूषणों से माता का आकर्षक श्रृंगार किया गया हैं प्रतिदिन माता के दर्शन के लिए 20 से 25 हजार श्रद्धालु आते हैं लेकिन जैसे-जैसे माता के दिन बढ़ते जाएंगे वैसे वैसे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जाएगी विशेष कर सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करते है मन्दिर समिति, पुलिस व प्रशासन द्वारा भक्तो के दर्शन, पूजन, सुरक्षा को लेकर व्यापक इतंजाम किये गए हैं
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Mar 19, 2026 06:33:33
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- जिले के वरला थाना क्षेत्र के बलवाड़ी गांव में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई… जहाँ होटल के संचालक निलेश भावसार की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है Vo-जानकारी अनुसार होटल के संचालक निलेश भावसार सुबह वरला रोड की ओर जा रहे थे इसी दौरान पीछे से आए आरोपी मनोज बिरारे ने पहले उन्हें बाइक से टक्कर मारी टक्कर लगने के बाद निलेश सड़क पर गिर पडा इसके बाद आरोपी ने उनके सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया… सिर में गंभीर चोट लगने से निलेश मौके पर ही अचेत हो गया आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही वरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है आरोपी मनोज बिरारे मृतक का पड़ोसी बताया जा रहा है, जो सहकारिता समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है फिलहाल पुलिस टीम आरोपी की तलाश में गई है हत्या का कारण स्पष्ठ नही हो पाया है
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 19, 2026 06:32:47
Sagar, Madhya Pradesh:सागर सीएमएचओ डॉ ममता तिमोरी पर कार्रवाई, तत्काल हटाने और सेवानिवृत्त करने के आदेश... एंकर/ स्वास्थ्य विभाग ने सागर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. ममता तिमोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने और सेवानिवृत्त करने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में वरिष्ठ संयुक्त संचालक राजू निदारिया द्वारा क्षेत्रीय संचालक को पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि डॉ. तिमोरी को तत्काल शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त किया जाएl स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. ममता तिमोरी द्वारा निर्धारित 20 वर्ष की क्लीनिकल सेवा पूरी नहीं की गई है। उनकी कुल क्लीनिकल सेवा 17 वर्ष 5 माह ही पाई गई है। उनकी प्रथम नियुक्ति 9 फरवरी 2001 को हुई थी। 2024 में ही हो जाना था रिटायरमेंट डॉ. तिमोरी की जन्म तिथि 11 अप्रैल 1962 है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार उनका मूल पद निश्चेतना विशेषज्ञ का है। नियमानुसार 20 वर्ष की सेवा पूरी न होने के कारण उन्हें 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 30 अप्रैल 2024 को ही सेवानिवृत्त किया जाना था। इस मामले में सागर की अधिवक्ता सुमिता विश्वे द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद विभाग ने जांच करते हुए यह कार्रवाई की है。 फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि डॉ. ममता तिमोरी को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर सेवानिवृत्ति प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए。 बाइट/ सुमिता विश्वे ( शिकायतकर्ता एडवोकेट सागर)
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 19, 2026 06:32:04
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के तिजारा कस्बे में बीती देर रात गो तस्करों ने तस्करी का असफल प्रयास किया है। मामला तिजारा थाने से महज कुछ मीटर की दूरी का बताया जा रहा है जहाँ दिल्ली नंबर शिफ्ट डिजायर गाड़ी से तस्कर कस्बे से गाय उठाने का प्रयास कर रहे थे, तस्कर कुछ हद तक कामयाब भी हो गए और उन्होंने कुछ गोवंश गाड़ी में पटक लिए, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के चलते गो तस्कर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए, ग्रामीणों ने जब तस्करों का पीछा किया तो तस्कर कस्बे से भागने लगे और करीब 2 से 3 बिजली के पोल को तोड़ते हुए बचते रहे, अपने आपको ग्रामीणों से घिरा देखा तस्कर गाड़ी को छोड़कर भाग निकले। इस पूरी घटना से बेखबर तिजारा पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची और तस्करों की गाड़ी को जप्त किया। हालांकि ग्रामीणों के आरोप लगाया कि जब ग्रामीण तस्करों का पीछा कर रहे थे तो तस्करों ने ग्रामीणों पर पत्थरबाजी की और फायरिंग भी की, हालांकि फायरिंग की सूचना को पुलिस ने नकारते हुए कहा कि अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है, पुलिस को गाड़ी से मोबाइल फोन मिला है जिससे पूरी घटना की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 19, 2026 06:31:45
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने नहीं दिया इस बार इफ्तार की दावत NDA ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना तथाकथित सेकुलर पार्टी जिन्हें लोगों ने वोट नहीं दिया वह लोग रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी करना ही भूल गए। राष्ट्रीय जनता दल और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के द्वारा इफ्तार की दावत कई वर्षों से दिया जा रहा है लालू यादव का इफ्तार बिहार क्या देश में भी चर्चित रहा है सत्ता पक्ष के नेता हो या विपक्ष के सभी सभी नेता समय-समय पर सब ने शिरकत किया है वही लालू यादव का यह इफ्तार MY समीकरण के साथ ही सेकुलरिज्म को लेकर बड़ा संदेश देने का काम करता था लेकिन इस बार इफ्तार की दावत आरजेडी या लालू यादव की तरफ से नही दिया गया है अब उसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है JDU प्रवक्ता अंजुम आर ने कहा तथाकथित सेक्युलरिज़्म की राजनीति करने का जो ढोंग करने वाले लोग थे, उन्हें बिहार की जनता ने तो आइना दिखा दिया है। वर्षों तक इफ़्तार पार्टी एवं अन्य दिगर जो धार्मिक आयोजनों का राजनीतिक मंच बनाकर इन लोगों ने वोट बैंक की राजनीति की गई। लेकिन जब बिहार की जनता ने इन्हें सत्ता से बाहर किया, तो इनका तथाकथित प्रेम और सक्रियता सब गायब। पटना से नेता प्रतिपक्ष भी गायब। राष्ट्रीय जनता दल एवं तेजस्वी यादव को यह समझना चाहिए कि धर्म एवं आस्था दिखावे की चीज़ नहीं है। जब सत्ता में थे, तो इफ़्तार के नाम पर बड़े-बड़े फोटो सेशन करवाते थे, बयानबाज़ियाँ होती थीं। यह कोई सेक्युलरिज़्म नहीं बल्कि वोट बैंक की इनकी राजनीति थी। सिर्फ़ तुष्टीकरण इन्होंने किया। उनकी राजनीति कोई सिद्धांत आधारित राजनीति नहीं है बल्कि अवसरवादिता की राजनीति है। बाइट---- अंजुम आरा जेडयू प्रवक्ता वही RJD के प्रवक्ता जज अहमद ने कहा ये लोग जो भारतीय जनता पार्टी को खाद-पानी देते हैं, जो RSS के विचारों को मज़बूती प्रदान करते हैं, जो RSS के विचारों के साथ कहीं ना कहीं खड़े होकर के नफ़रतवादी शक्तियों को मज़बूती और आधार-आकार देने वाली पार्टियां आज दावत-ए-इफ़्तार के नाम पर राजनीति कर रही हैं। मैं बताना चाहता हूँ कि राष्ट्रीय जनता दल, लालू प्रसाद जी, तेजस्वी जी का संकल्प था कि इस बार राष्ट्रीय जनता दल की ओर से राज्य के सभी ज़िलों में दावत-ए-इफ़्तार का आयोजन किया जाएगा। पार्टी की ओर से जो कार्यक्रम आयोजित किए गए, उसका बेहतर सन्देश गया और ज़िले के स्तर पर भाईचारगी, सेकुलर ताक़तों की मज़बूती और साथ ही साथ गंगा-जमुनी संस्कृति को मज़बूती प्रदान करके हमने जो सन्देश दिया है, वो देश और देश की राजनीति के साथ-साथ बिहार की राजनीति में भी कहीं ना कहीं गंगा-जमुनी संस्कृति को मज़बूती मिली है। बाइट--- एजाज अहमद आरजेडी प्रवक्ता बीजेपी के प्रवक्ता दानिश इकबाल ने कहा तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और उनका RJD परिवार ने इस बार रमज़ान के दावत-ए-इफ़्तार से पूरी तरह से दूरी बना कर के रखी है। कोई आयोजन जो है दावत-ए-इफ़्तार का नहीं किया है और तेजस्वी यादव अब बिहार में हैं भी नहीं। तो यह उनके मुस्लिम नेताओं को यह सोचना चाहिए कि आख़िर तेजस्वी यादव ने दूरियाँ क्यों बनाईं और क्योंकि तेजस्वी यादव और लालू परिवार प्रत्येक वर्ष रमज़ान का दावत-ए-इफ़्तार का आयोजन करता रहा है और उसके पीछे का जो मक़सद है, वो पूरी तरह से मुस्लिम तुष्टीकरण, मुस्लिम अपीज़मेंट रहा है। लेकिन क्योंकि आने वाले चार-पाँच वर्षों में अभी बिहार में कोई ऐसा चुनाव नहीं होने वाला है, जिसके कारण मुझे लगता है कि तेजस्वी यादव और लालू परिवार ने इस वजह से जो है दावत-ए-इफ़्तार का आयोजन नहीं किया। अगर चुनाव होता नज़दीक आने वाले दिनों में तो ज़रूर ये लोग जो है दावत-ए-इफ़्तार का आयोजन करते क्योंकि इन्हें दावत-ए-इफ़्तार करके मुसलमानों का हितैषी बनकर अपने आप को दिखाना चाहते और वोट बैंक बटोरना चाहते। लेकिन क्योंकि आने वाले समय में कोई चुनाव नहीं है इस वजह से दावत-ए-इफ़्तार का इंतज़ाम और एहतेमाम इस बार पूरी तरह से RJD के दफ़्तर से नदारद है बाइट---- दानिश इकबाल भाजपा प्रवक्ता कांग्रेस के प्रवक्ता  स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति के जनक भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी तमाम एनडीए के दलों को कम से कम रमजान के पाक महीने में और ऐसे शुभ दावते इफ्तार को लेकर राजनीतिक बयानबाजियों से बचना चाहिए। उन्हें अगर राजनीति करनी है तो तमाम मुद्दे हैं, बिहार के विकास के तमाम मुद्दों पे वे बातचीत कर सकते हैं लेकिन वे नहीं करेंगे क्योंकि उनके पास करने के लिए कोई काम नहीं है केवल साप्रदायिकता भड़काने का एक माकूल वक्त वे ढूंढने की कोशिश में रहते हैं। हाँ नीतीश कुमार जी कम से कम ये बताएं कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों में सत्ता देकर आखिर उन्होंने अकलियत समाज के लिए क्या बेहतर किया है बाइट----डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, कांग्रेस
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 06:31:31
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही घरों से लेकर मंदिरों तक पूजा-अर्चना की तैयारियां की गईं और भक्त मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे।शहर के सभी प्रमुख मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक धार्मिक झांकियों से सजाया गया है। मंदिरों में भक्ति का माहौल बना हुआ है और जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रमुख मंदिरों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top