icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow18 Jan 2025, 04:58 pm

Pilibhit - अटल सभागार में पीएम मोदी की स्वामित्व योजना के कार्ड वितरण किए गए

Pilibhit, Uttar Pradesh:

बिलसंडा ब्लॉक के अटल सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वामित्व घरौनी कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महीप सिंह चंदेल,भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजीव मौर्य व बीडीओ अमित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में विभाग के अधिकारी और प्रमाण पत्र पाने वाले ग्रामीण मौजूद रहे ,बताया जा रहा है राजस्व विभाग द्वारा निर्मित आवासों का स्वामित्व योजना के अंतर्गत "मेरी संपत्ति मेरा अधिकार" के ग्रामीणों को प्रमाण पत्र दिए गए अब सरकार द्वारा ग्रामीणों को मालिकाना हक मिला है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय कांग्रेस ने निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग पर प्रेस वार्ता आयोजित की

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में जिला कांग्रेस कमिटी ने निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। बेगूसराय कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सचिव एवं पूर्व एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित चौधरी ने कहा कि संसद मार्च भारतीय लोकतंत्र का महत्वपूर्ण क्षण था, लेकिन शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और विपक्ष के नेताओं को हिरासत में लिया गया। उन्होंने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि सरकार संवाद के बजाय दमन की नीति अपना रही है।कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर उन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। वहीं शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस उनके संघर्ष में साथ खड़ी रहेगी। इस दौरान प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कांग्रेस ने निष्पक्ष और पारदर्शी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर देशव्यापी आंदोलन जारी रखने की बात कही。
0
0
Report

छपरा केंद्र में ब्लूटूथ डिवाइस मिलने पर ASI भर्ती परीक्षा के बाद हंगामा

Chapra, Bihar:छपरा शहर के राजेंद्र कॉलेजिएट परीक्षा केंद्र पर ASI भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी मोबाइल और ब्लूटूथ डिवाइस के साथ परीक्षा देता पकड़ा गया। एक परीक्षार्थी के पास से ब्लूटूथ डिवाइस मिलने की सूचना सामने आई, जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया और परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की। इसे लेकर परीक्षार्थियों ने परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग करते हुए SDM को लिखित आवेदन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी की कड़ी जांच की गई। यहां तक कि गले का लॉकेट और माला तक अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन इसके बावजूद एक परीक्षार्थी मोबाइल और ब्लूटूथ डिवाइस के साथ परीक्षा कक्ष तक कैसे पहुंच गया। अभ्यर्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान दो से तीन बार बिजली काटी गई और कुछ समय के लिए जैमर भी बंद रहा। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, सदर SDM ने बताया कि अभ्यर्थियों से मिली शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जिस परीक्षार्थी के पास ब्लूटूथ डिवाइस मिलने की सूचना है, उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह डिवाइस उसके पास कैसे पहुंचा और परीक्षा संचालन में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

बोकारो स्टील प्लांट: शव मर्चरी में छह दिन, परिजन गेट जाम करने की चेतावनी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो स्टील प्लांट के ADM बिल्डिंग के पास प्रदर्शन। प्लांट कर्मी की मौत को लेकर किया गया प्रदर्शन। 6 दिन पहले इलाज के दौरान हुई है मौत। 6 दिन से शव मर्चरी में बाहर प्रदर्शन। बताएं चले कि परिजनों का आरोप 30 जून को BSL प्लांट में कार्य करने के दौरान BSL कर्मी सुभाष चंद्र मोदी की सर में चोट लगने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था जहां पहले प्लांट मेडिकल ले जाया गया था उसके बाद उसका रेफर अन्य अस्पताल में कर दिया गया था जहां उसकी मौत हो गई और अब 6 दिनों से शव मर्चरी में रखा हुआ है और नियोजन की मांग को लेकर परिजन और स्थानीय लोग अब BSL के प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट को जाम कर दिया है। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बल की भी तैनाती की गई है। स्थानीय नेताओं का आरोप है कि प्लांट में हादसे के दौरान चोट लगी थी और इलाज के दौरान मौत हो गई ऐसे में अगर जल्द नियोजन परिवार के सदस्य को नहीं मिला तो आनेवाले समय में आंदोलन किया जाएगा और प्लांट के सभी गेट को जाम कर दिया जाएगा। क्योंकि एक आदिवासी जो प्लांट के कर्मी थे जहां प्लांट में घटना के बाद नियोजन मिलता है। लेकिन प्रबंधन की हठधर्मिता के चलते अब व्यापक आंदोलन होगा। बताते चले कि 30 अप्रैल को बोकारो स्टील प्लांट में कार्य के दौरान हादसा हुआ था जहां इलाज के दौरान 17 जुलाई को BSL कर्मी सुभाष चंद्र मोदी की मौत हो गई थी।
0
0
Report
Advertisement

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध की आहट सीवान तक, महागठबंधन का प्रदर्शन

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब सीवान तक पहुंच गई है। लकड़ी नवीगंज प्रखंड के मदारपुर में महागठबंधन के बैनर तले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर मार्च करते हुए छात्रों के समर्थन में नारे लगाए और घटना की कड़ी निंदा की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महागठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और छात्रों पर की गई कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report

करनाल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप

Karnal, Haryana:दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में करनाल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन… उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र और युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग उठाई। करनाल : दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ हुए कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में करनाल जिला कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले युवाओं की आवाज को बलपूर्वक दबाया जा रहा है। पार्टी ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। सरकार पर तीखा हमला, आंदोलन को बताया निर्णायक पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में ऐसा व्यवहार अंग्रेजों के शासनकाल में भी देखने को नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। गोगी ने कहा कि राहुल गांधी ने अब अन्याय के खिलाफ एक व्यापक जनआंदोलन का नेतृत्व संभाल लिया है और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक जनता को न्याय नहीं मिल जाता। पेपर लीक से लेकर शिक्षा व्यवस्था तक उठाए सवाल कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने मांग की कि इस पूरे घटनाक्रम की जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पद से इस्तीफा दें। लोकतंत्र और संविधान पर खतरे का आरोप ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश वैध ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में इस घटना का विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं पर की गई कार्रवाई लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। उन्होंने दावा किया कि करनाल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया और देर रात रिहा किया गया। वैध ने कहा कि देश में संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने 2012 के अन्ना हजारे आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय आंदोलनकारियों के साथ संवाद किया गया था, जबकि आज विरोध करने वालों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग प्रदर्शन के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, युवाओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय की जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने युवाओं की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। बाइट: शमशेर सिंह गोगी — पूर्व विधायक, असंध बाइट वरिंदर राठौर पराग गाबा — शहरी जिला अध्यक्ष, कांग्रेस राजेश वैध — ग्रामीण जिला अध्यक्ष, कांग्रेस बाइट
0
0
Report

मैनपुरी-करहल में समूह सखी और सफाई कर्मी महिलाओं का प्रदर्शन,SDM को शिकायत पत्र सौंपा।

Ajay KumarAjay KumarFollow2m ago
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल तहसील क्षेत्र से जुड़ी आधा दर्जन से अधिक महिलाएं करहल तहसील मुख्यालय पहुंचीं,उन्होंने बीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि कर्मचारी मानदेय नहीं दे रहे और रिश्वत मांग रहे हैं। महिलाएं"हम अपना अधिकार मांगते-नहीं किसी से भीख मांगते"और "योगी जी मेरी मदद करो" के नारे लगाती नजर आईं। शिल्पी मिश्रा,गोमती देवी,धन देवी सहित महिलाओं ने उपजिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह को शिकायत पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि मानदेय रोककर 5-5,10-10 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही है। एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

15 दिन बाद भी नाबालिग लापता: पुलिस पर सवाल, ग्रामीणों में बेचैनी बढ़ी

Singrauli, Madhya Pradesh:15 दिन से लापता 17 वर्षीय किशोरी, पुलिस के हाथ अब भी खाली.... बसौड़ा गांव से रहस्यमय ढंग से गायब हुई नाबालाल.... शासन चौकी में दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी की शिकायत... परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल... बेटी की तलाश में परेशान परिवार, घर में दहशत का माहौल... रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश रही बेनतीजा... गुमशुदगी दर्ज होने के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग.... सिंगरौली में नाबालिग की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। बसौड़ा गांव की रहने वाली अंगिरावती केवट 7 जुलाई को अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने शासन चौकी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस लड़की का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।परिजनों के मुताबिक अंगिरावती दोपहर में घर पर थी, लेकिन कुछ देर बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की ओर से अब तक कोई ऐसी कार्रवाई नहीं हुई जिससे बेटी का पता चल सके। बेटी की चिंता में पूरा परिवार परेशान है और घर में डर व बेचैनी का माहौल बना हुआ है। अब सवाल यह है कि आखिर 15 दिन बाद भी नाबालिग का सुराग क्यों नहीं मिला? और क्या पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है? फिलहाल परिवार को अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी का इंतजार है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस कोई भी बयान देने से बच रहीहै...
0
0
Report
Advertisement

अनंतनाग में आतंकवादी हमले: IRP के आशिक हुसैन शहीद, सुरक्षा बलों की तैयारी तेज

Chaka, आतंकी हमले में SOG का एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। ULC नाम के एक कम जाने-माने आतंकी संगठन ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है। आतंकी को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सुरक्षा बलों ने अनंतनाग से काजीगुंड हाईवे तक जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया है। दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग-कोकरनाग रोड पर क्लॉक टावर के पास लाल चौक इलाके में बुधवार को आतंकियों की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए एक पुलिसकर्मी की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान IRP की तीसरी बटालियन के आशिक हुसैन के तौर पर हुई है, जो बडगाम के रहने वाले थे। चश्मदीदों का कहना है कि वे पिछले दो साल से उस जगह पर तैनात थे; यात्रा शुरू होने के बाद से आशिक और उनकी टीम को सुबह से रात तक अक्सर वहीं देखा जाता था। अधिकारीयों ने बताया कि आज पुलिसकर्मी एक संकरी गली से मुख्य सड़क पर आ रहे थे, तभी ड्यूटी के दौरान आतंकियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई। हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और आखिरी रिपोर्ट मिलने तक ऑपरेशन जारी था। आतंकियों को पकड़ने के लिए JKP, सेना, CRPF और BSF ने मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि हमला करने वाले आतंकी अकेले नहीं थे; उन्हें किसी का समर्थन मिला था, जिससे वे घटनास्थसल से भागने में सफल रहे। सोशल मीडिया पर ULC (यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल) नाम के एक कम जाने-माने आतंकी संगठन का एक वायरल पोस्ट देखा गया, जिसमें हमले की ज़िम्मेदारी ली गई है। पुलिस का कहना है कि असल में यह TRF ही है जिसने नया नाम रखा है; वे नाम बदलते रहते हैं और उनका असली संगठन LeT है। पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है, जबकि हमलावरों की पहचान के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।
0
0
Report

रोहतक में दिनभर चला राजनीतिक घमासान: कांग्रेस-भाजपा के बीच प्रदर्शन

Rohtak, Haryana:रोहतक:-शहर में दिनभर रहा प्रदर्शनों का दौर,पहले किसान,कांग्रेस व भाजपा भी उतरी सड़को पर,कांग्रेस मुख्यालय के सामने भाजपा का धरना,दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने दोनों में जमकर नारेबाजी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा छात्रों के बहाने जमकर हो रही राजनीति,जंतर-मंतर पर छात्र नहीं बल्कि आप व कांग्रेस कार्यकर्ता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा,कांग्रेस समय मे जमकर हुए पेपर लीक,भाजपा सरकार में पेपर लीक के बाद हुई कार्यवाही। अर्चना गुप्ता ने राहुल गांधी पर कंसा तन्च,कहा विदेशो में कर रहे दौरा,यहां पर आते ही राजनीति,प्रधानमंत्री की सुरक्षा का भी नही ख्याल,मोदी पार्टी नही बल्कि देश के प्रधानमंत्री,अराजगता का माहौल पैदा कर रही कांग्रेस। भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने धरना दे किया प्रदर्शन,डॉ अर्चना गुप्ता,ओपी धनखड़ समेत भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल। रोहतक में आज पूरे दिन राजनीतिक हलचल और विरोध-प्रदर्शनों का दौर देखने को मिला। शहर की सड़कों पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर किसान, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता उतर आए। सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हुए भाजपा के धरने की रही, जहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। भाजपा के प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने किया। उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर छात्रों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में वास्तविक छात्र कम और कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अधिक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है। पेपर लीक के मुद्दे पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कई पेपर लीक हुए, लेकिन उस समय दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। जबकि भाजपा सरकार में पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है और दोषियों को कानून के दायरे में लाया गया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश दौरों से लौटने के बाद केवल राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों का भी कांग्रेस ध्यान नहीं रखती। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री किसी एक दल के नहीं बल्कि पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सम्मान सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस लगातार अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। वहीं कांग्रेस भी अपने कार्यक्रमों के जरिए भाजपा सरकार को छात्रों और पेपर लीक के मुद्दे पर घेरती रही। दिनभर चले इन विरोध-प्रदर्शनों के बीच रोहतक का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माया रहा और शहर में प्रदर्शन, नारेबाजी तथा सुरक्षा व्यवस्था चर्चा का केंद्र बनी रही。
0
0
Report
Advertisement

जयपुर समेत राजस्थान के हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी में एनीमिया नियंत्रण के लिए मिशन मोड शुरू

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान में हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं में एनीमिया प्रबंधन के लिए होगा मिशन मोड में काम राज्यभर में गरूवार को आयोजित होगा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस राज्य स्तर से लेकर पीएचसी स्तर तक होगा फील्ड निरीक्षण, लाभार्थियों से लेंगे फीडबैक उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के चिन्हिकरण में कम प्रगति वाले 10 जिलों के सीएमएचओ को जारी होंगे नोटिस प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने जारी किए निर्देश करौली, फलौदी, कोटपूतली-बहरोड, जोधपुर-प्रथम, बालोतरा,खैरथल-तिजारा अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, डीग जिले के CMHO को नोटिस जारी करने के निर्देश
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top