262001
पीलीभीतः उमाशंकर कॉलोनी में दीवार तोड़कर का रास्ता रोकना का आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा कस्बे की उमाशंकर कॉलोनी में रात को दीवार तोड़कर रास्ता बंद कर दिया। दीवार तुड़वाने का जिस शख्स पर आरोप लगा है, उसका कहना है कि सरकारी रोड को बंद किया गया है। वह अपने मकान का निर्माण कराकर वहां पर गेट लगाएगा। मेरे ऊपर गाली गलौज, दबंगई दिखाने का आरोप गलत लगाया गया। थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार बिश्नोई ने कहा डॉयल 112 पुलिस गई थी, लेकिन अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया, इलाके में हड़कंप
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम कलेक्टरेट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान ने परिसर में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद शासकीय कर्मचारियों ने तुरंत किसान को रोका और स्थिति को संभाला। बाद में किसान की एडीएम शालिनी श्रीवास्तव से मुलाकात करवाई गई। दरअसल नगरा निवासी किसान प्यारेसिंह मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। जनसुनवाई खत्म होने के बाद किसान ने हॉल के बाहर अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल पदार्थ छीना और किसान को समझाइश दी। किसान का आरोप है कि तीन साल पहले गलत बीज के कारण उसकी फसल खराब हो गई थी। मामले में तत्कालीन कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन जांच में लिए गए सैंपल की लैब जांच नहीं करवाई गई। किसान ने कंपनी और अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उस समय राहत देने का कोई प्रावधान नहीं था और अब मामला उपभोक्ता फोरम में लंबित है, जहां आगे सुनवाई होगी। बाइट - प्यारसिंह (पीड़ित बाइट - शालीनी श्रीवास्तव ( एडीएम रतलाम0
0
Report
बीकानेर: अमित शाह ने खेजड़ी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया; शहीदों को श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर से खबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे बीएसएफ की साचू पोस्ट, खेजड़ी वृक्ष लगाकर किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, bिश्नोई समाज की प्रकृति रक्षा परंपरा को किया नमन, मां अमृता देवी बिश्नोई और 363 शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रहे मौजूद खेजड़ी संरक्षण को लेकर की चर्चा, पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण को लेकर दिया विशेष संदेश, अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवराज बिश्नोई ने जानकारी देते हुए इस बात का किया स्वागत।0
0
Report
टाटा संस बोर्ड बैठक समाप्त, एन. चंद्रशेखरन और वेनू श्रीनिवासन बॉम्बे हाउस छोड़ते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: TATA SONS BOARD MEETING CONCLUDES, CHAIRMAN EMERITUS OF TVS MOTOR COMPANY & NON-EXECUTIVE DIRECTORS OF TATA SONS VENU SRINIVASAN AND EXECUTIVE CHAIRMAN OF TATA SONS N. CHANDRASEKARAN LEAVES FROM BOMBAY HOUSE ٹाटा سِنَس کے چیئر مین این. چَنڈرشیکھرن ٹاٹا سِنَس گروپ کی بیٹِک کے بعد बॉम्बे हाउस سے रवाना ہوئے۔0
0
Report
Advertisement
अमित शाह के बीकानेर दौरे पर सीमा सुरक्षा और हाईटेक तकनीक पर चर्चा
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबरकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा, सांचू पोस्ट के दौरे के बाद पहुंचे बीएसएफ मुख्यालय, बीएसएफ हेडक्वार्टर में ले रहे हाई लेवल सुरक्षा बैठक, इंटरनेशनल सीमा को और हाईटेक व अभेद्य बनाने पर मंथन, सीमा सुरक्षा, निगरानी तंत्र और आधुनिक तकनीक सहित कई बातो पर चर्चा, बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास,जोधपुर और बीकानेर संभाग के संभागीय आयुक्त,रेंज आईजी,पांच जिलों के कलेक्टर, एसपी मौजूद, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हो रहा अहम मंथ0
0
Report
छिंदवाड़ा में बकरी चोर रंगेहाथ पकड़ड़ा, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पीटा
Chhindwara, Madhya Pradesh:बकरी चोर रंगेहाठ पकड़ाया , ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पीटा छिंदवाड़ा जिले के तामिया ब्लॉक अंतर्गत बिजोरी पठार-छिंदी रोड पर मंगलवार को ग्रामीणों ने एक युवक को बकरी चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी उसके बाद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया. वारदात में शामिल उसके अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मारुति वैन से गांव पहुंचे थे, जिसे मौके पर ही रोक लिया गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनपुर निवासी अभय जायसवाल के रूप में हुई है. जबकि उसका साथी राहुल साहू व अन्य फरार हैं.पुलिस ने चोरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार साथियों की तलाश जारी है.0
0
Report
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्हें बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, रूपनारायण सिन्हा बिलासपुर में BJP के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे और वे प्रशिक्षण महाअभियान के प्रभारी थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें सिम्स ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम توड़ दिया। पार्थिव देह को रायपुर ले जाया गया....0
0
Report
Advertisement
सीएम ने मुस्लिम समाज के गाय की कुर्बानी नहीं देने के फैसले की तारीफ की
Guwahati, Assam:असम विधानसभा में असम के मुख्यमंत्री ने आज Muslim समाज को शुक्रिया अदा किया है और कहा कि मुस्लिम समाज ने इस बार गाय की कुर्बानी नहीं देने का जो ऐलान किया है वह बहुत अच्छी बात है इसलिए मैं उन्हें शुक्रिया अदा करता हूं0
0
Report
ग्रेटर नोएडा ओमैक्स पाम ग्रीन्स के GBM मीटिंग में महिला से मारपीट, वीडियो वायरल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ओमैक्स पाम ग्रीन्स सोसाइटी में GBM मीटिंग के दौरान महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप, वीडियो हुआ वायरल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू स्थित ओमैक्स पाम ग्रीन्स सोसाइटी में जेबीएम मीटिंग के दौरान महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता अमृता अरोड़ा का आरोप है कि सोसाइटी के कुछ सदस्यों के समूह ने उनके पति के साथ विवाद के दौरान उस पर हमला कर दिया। महिला का कहना है कि जब वह अपने पति को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे उसे खरोंचें आईं और उसके कपड़े भी फट गए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाली हरकतें की गईं। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।घटना के बाद पीड़िता ने दादरी पुलिस से शिकायत की है। वही दादरी पुलिस ने बताया कि अमृता अरोड़ा निवासी ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी में आयोजित जीबीएम (GBM) बैठक के दौरान उनके पति के साथ मारपीट करने तथा धमकी देने के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है。0
0
Report
सीलमपुर विधानसभा में पानी की भारी समस्या, लोग पानी खरीदने को मजबूर
New Delhi, Delhi:लोकेशन सीलमपुर विधानसभा अगर इलाके में मजबूरन समर सीवर करना हो तो दिल्ली पुलिस मांगती है पैसे。 यमुनापार उत्तर पूर्वी दिल्ली सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपुर रेड लाइट के नजदीक स्थित जे-ब्लॉक इलाके में पिछले कई वर्षों से पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं कि इलाके की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा, लेकिन चुनाव जीतने के बाद ये वादे सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित रह जाते हैं। यही वजह है कि अब स्थानीय लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और सरकार व जनप्रतिनिधियों के प्रति अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर रहे हैं。 स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नियमित रूप से साफ पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। अगर कभी पानी आता भी है तो वह गंदा, बदबूदार और काले रंग का होता है, जिसे पीना तो दूर इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया。 इलाके के लोगों ने बताया कि मजबूरी में उन्हें पीने का पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर इलाके में पहुंचते जरूर हैं, लेकिन बढ़ती आबादी और जरूरत के मुकाबले पानी पर्याप्त नहीं होता, जिसके चलते کئی परिवारों को पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है。 एक तरफ राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है और सूरज आग उगल रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोगों को पीने तक का साफ पानी नसीब नहीं हो रहा। ऐसे में स्थानीय जनता का गुस्सा लगातार बढ़ता है। लोगों का कहना है कि आखिर कब तक उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा और कब उनके घरों तक साफ पीने का पानी पहुंचेगा。0
0
Report
Advertisement
एटा पुलिस ने 77.4 किग्रा गांजा और 740 ग्राम डायजापाम दहन कर विनष्ट किया
Etah, Uttar Pradesh:एटा में ऑपरेशन दहन अभियान के तहत एटा पुलिस ने ड्रग्स दहन कर बड़ी कार्रवाई की। इसकी कीमत करीब 38 लाख 73 हजार रुपए बताई जा रही है। एटा एसएसपी डॉ. इलामारन जी के निर्देशन में जिले में अभियान चलाया गया। भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों का विनष्ट किया गया। 77 किलोग्राम 400 ग्राम गांजा और 740 ग्राम डायजापाम नष्ट किए गए। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में विनष्ट की गई कार्रवाइयां की गई। जिला अस्पताल के इंसीनरेटर में जलाए गए जब्त ड्रग्स नशीले पदार्थ।0
0
Report
भोपाल में दिनदहाड़े 78 वर्षीय महिला के साथ लूट, CCTV में कैद लुटेरा
Bhopal, Madhya Pradesh:भाेपाल दिनदहाड़े 78 वर्षीय महिला के साथ हुई लूट मंदिर से लौटते समय स्कूटी सवार बदमाश ने दिया वारदात को अंजाम बुजुर्ग महिला के हाथ में था पूजन का सामान सोने चांदी के भगवान के बर्तन थे मौजूद पोश कॉलोनी में दिया वारदात को अंजाम करीब ₹60 हज़ार की कीमत का सामान लूटा CCTV कैमरे में कैद हुआ लूटेरा कोहेफिजा थाना क्षेत्र के जैन नगर का मामला0
0
Report
एटा की सैय्य्यद गली में पत्नी ने प्रेमिका समेत उसकी साथी को पीटा; थाना जांच
Etah, Uttar Pradesh:एटा के सैय्यद वाली गली में एक पत्नी ने पति की प्रेमिका और उसकी साथी महिला को पकड़कर जमकर पीटा, आक्रोशित पत्नी ने प्रेमिका का मोबाइल भी तोडा, पत्नी ने आरोपित महिला पर लोगो को अपने जाल में फसाकर रुपए ऐंठने के लगाए गंभीर आरोप, सूचना पर पहुंची थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में ले जाकर की पूछताछ, पीड़िता महिला का आरोप है कि ये महिला कई वर्षों से उसके पति से बात करके रुपये हड़प रही थी, कुछ दिन पूर्व भी इस महिला ने पति विल्लू को अपने घर बुलाकर 50,000 हजार रुपए हड़प लिए थे, तब पीड़ित पत्नी ने थाना कोतवाली नगर में कराई थी गुमशुदगी दर्ज, पत्नी का आरोप कि पति का फोन बंद कराने पर प्रेमिका पहुंची थी पति के घर ढूंढ़ते ढूंढ़ते, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सैय्यद वाली गली का मामला, बाइट- पीड़िता पत्नी, बाइट - राधिका, आरोपित प्रेमिका, बाइट- सुनीता, आरोपित महिला की माँ。0
0
Report
Advertisement
भीषण गर्मी में ट्रांसफॉर्मर ठंडा रखने के लिए हल्द्वानी से बागपत तक इंतजाम
Haldwani, Uttarakhand:भीषण गर्मी के चलते बिजली के ट्रांसफॉर्मरों पर भारी लोड पड़ गया है। ऐसे में हल्द्वानी से लेकर बागपत तक ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कूलर और पानी की मदद से ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा किया जा रहा है ताकि बिजली आपूर्ति बाधित ना हो0
0
Report
उत्तराखंड दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष के आने से गुटबाजी की चर्चा तेज
Dehradun, Uttarakhand:एंकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 28 में से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले भाजपा विधायक अरविंद पांडे के घर इन दिनों भाजपा के बड़े नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। क्या राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पहले भाजपा में गुटबाजी अब सतह पर आने लगी है। देखिए इस रिपोर्ट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 28 में से 30 मई तक तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रहे हैं। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से ठीक पहले भाजपा के विधायक अरविंद पांडे एकाएक फिर से सुर्खियों में आने लगे हैं। सरकार और मुख्यमंत्री को लेकर अपनी बयान बाजी से अरविंद पांडे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं । लेकिन आप अरविंद पांडे पिछले दो दिनों से एक बार फिर चर्चा में नजर आ रहे हैं। 2 दिन पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी अरविंद पांडे के उधम सिंह नगर स्थित आवास में पहुंचे थे। मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत भी भाजपा विधायक अरविंद पांडे के घर पहुंचे। सोशल मीडिया में अरविंद पांडे के घर दोनों सांसदों की तस्वीर वायरल हो रही है। इस मुद्दे पर चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि अरविंद पांडे अनिल बलूनी और त्रिवेंद्र रावत कैंप के ख़ासम खास माने जाते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले अरविंद पांडे के घर दोनों बड़े नेताओं का जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकa भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और इस पार्टी में लोकतंत्र पूरी तरीके से नजर आता है। दोनों वरिष्ठ नेता अपने विधायक के घर मिलने जा रहे हैं तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है सभी नेता एक दूसरे से शिष्टाचार भेंट करते हैं। अगर किसी के कोई गिले शिकवे रहे भी होंगे तो वह खत्म हो गएहैं। बाइट महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड भाजपा की गुटबाजी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं की 27 में को बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार बैठक में मौजूद रहेंगे। बाइट महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड0
0
Report
कैंची धाम यात्रा बनी मौत का सफर
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में तेज रफ्तार इनोवा ट्रेलर में घुसी, सरकारी स्वास्थ्यकर्मी समेत चार दोस्तों की मौत, तीन गंभीर बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुआ भीषण सड़क हादसा चार परिवारों के लिए जिंदगीभर का दर्द बन गया। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भिखरा गांव के पास तेज रफ्तार इनोवा आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी दोस्त उत्तराखंड स्थित कैंची धाम दर्शन के लिए निकले थे। पुलिस की शुरुआती जांच में चालक को झपकी आने की आशंका जताई गई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। घायलों को लखनऊ के KGMU रेफर किया गया है। मृतकों में बलिया निवासी सत्यम सिंह (38) शामिल हैं, जो वाराणसी के पांडेयपुर में अन्नपूर्णा हॉस्टल चलाते थे। पत्नी अलंकृता और दो बच्चों के पिता सत्यम तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पिता तेजप्रताप सिंह का पहले ही निधन हो चुका था और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। वह एक सप्ताह पहले ही बलिया आए थे। दूसरे मृतक राहुल कुमार (36) चंदौली के इर्स्टन बाजार निवासी थे। वह पिछले 10 वर्षों से जिला अस्पताल के एसएमसी वार्ड में स्वास्थ्यकर्मी के रूप में कार्यरत थे। पिता संजय कुमार का पहले ही निधन हो चुका था। राहुल अपने पीछे पत्नी पूजा, चार साल की बेटी और दो साल के बेटे को छोड़ गए हैं। गाजीपुर निवासी राहुल सिंह (35) कारोबारी थे। परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे राहुल दोस्तों संग धार्मिक यात्रा पर निकले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, अम्बेडकर नगर के ग्राम निकसपुर निवासी सूरज मिश्रा (31) वाराणसी स्थित सिविक्स (CS) संस्था में कार्यरत थे। अविवाहित सूरज के पिता ओमप्रकाश मिश्रा बिहार पुलिस से रिटायर्ड दरोगा हैं। घायलों में मिर्जापुर के पंकज और चंदन समेत बलिया निवासी प्रशांत शामिल हैं। तीनों जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों की चीखें सुन हर आंख नम हो गई।0
0
Report
Advertisement
