icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262122
JJournalistFollow16 Apr 2025, 07:12 am

खमरिया पट्टी तिराहे के पास में पुलिस व गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ में एक तस्कर घायल

Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी तिराहे के पास में मंगलवार मध्यरात्रि लगभग दो बजे तस्कर एक गौवंशीय पशु को लेकर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तस्करों की घेराबंदी कर आत्मसमर्पण हेतु कहा। इस पर तस्करों ने एक राय होकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मोहम्मद कमर पुत्र तुफैल निवासी शेरपुर कला घायल हो गया। अकरम निवासी शेरपुर कला, इसरार निवासी लाइनपार साहूकारा, शाहिद निवासी मोहल्ला खानकाह, आरिफ निवासी खानकाह, छोटू उर्फ राहत निवासी शेरपुर कला, फहीम निवासी शेरपुर कला, जावेद कुरैशी निवासी शेरपुर कला को गिरफ्तार कर मामले में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अयोध्या के बीकापुर में कार लूट: 28,500 रुपये लूटकर बदमाश फरार

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के बीकापुर में कार सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। नगर पंचायत क्षेत्र में बदमाशों ने एक प्रतिष्ठित व्यवसायी को कार मे बिठा कर निशाना बनाया और उनसे 28 हजार 500 रुपये लूटकर कार से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कहा गया कि कार सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से तेजी से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अब बदमाशों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कार और उसमें सवार बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
0
0
Report
Advertisement

निवाड़ी की पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या की साजिश रचने वाले बहू-प्रेमी गिरफ्तार

Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या का किया खुलासा, पुलिस ने बहू और उसके प्रेमी गिरफ्तार. प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उसकी ही बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. बहू और उसके प्रेमी ने घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या कर वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश भी की थी, लेकिन अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस से नहीं बच सकता. दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के देवराखेरा गांव का है, जहां 14 नवंबर 2026 को 70 वर्षीय सुमंत्रा कुशवाहा का शव उनके घर में खटिया के पास जमीन पर मिला था. सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर बुजुर्ग महिला की सिर पर भारी वस्तु से हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया. पुलिस टीम द्वारा गांव के लोगों से अलग-अलग पूछताछ के बाद जो घटना सामने आई उसमें पुलिस के बताए अनुसार कप्तान सिंह बुंदेला की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, घटना के बाद उसका फरार होना और मोबाइल फोन को बार-बार बंद व चालू कर लोकेशन बदलना पुलिस के शक का आधार बना. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी कप्तान सिंह बुंदेला को बरुआसागर के पास से गिरफ्तार कर हत्या के संबंध में जब पूछताछ की तो उसने बताया कि करीब तीन साल पहले उसने कैलाश कुशवाहा की जमीन बटाई पर ली थी, इसी दौरान कैलाश की पत्नी अंगूरी कुशवाहा और कप्तान सिंह के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे, अंगूरी की सास सुमंत्रा कुशवाहा इस रिश्ते का विरोध करती थीं और परिवार और गांव में इसकी जानकारी की धमकी देते थीं, इसी बात से परेशान होकर दोनों ने बुजुर्ग महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची. आरोपियों ने पहले बिजली का करंट लगाकर हत्या करने की योजना बनाई, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. इसके बाद 13 नवंबर की रात कप्तान सिंह मोटरसाइकिल से देवराखेरा पहुंचा और घर में घुसकर सो रही सुमंत्रा कुशवाहा पर लकड़ी के खूंटे से हमला कर उनकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी के खूंटे को पास के कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी कप्तान सिंह की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का खूंटा, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं, वहीं कोतवाली पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
0
0
Report

सिरसा में भाजपा अध्यक्ष का दौरा: महिलाओं आत्मनिर्भर बनने की कहानी सुनकर संगठन मजबूत

Sirsa, Haryana:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज दो दिवसीय सिरसा दौरे पर पहुंचीं। अपने प्रवास के दौरान वह जिले की तीनों विधानसभा सीटों—सिरसा, ऐलनाबाद और रानियां—में संगठनात्मक बैठकों और संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। दौरे के पहले दिन स्थानीय पंचायत भवन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ अपने अनुभव साझा किए और बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। महिलाओं ने कहा कि समूहों के माध्यम से उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का मौका मिला है। महिलाओं ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
0
0
Report
Advertisement

टोंक में पंचायती राज मतगणना कल सुबह 8 बजे शुरू, परिणाम स्पष्ट

Tonk, Rajasthan:टोंक कल होगा पंचायतीराज चुनाव का परिणाम, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना टोंक। जिले में पंचायतीराज चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कल 20 नवंबर को जिले की 8 पंचायत समितियों और जिला परिषद के 30 वार्डों की मतगणना होगी। इसके साथ ही गांवों की नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी और प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम विनोद कुमार मीणा सहित चारों उपखंड अधिकारी और अन्य अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू होगी। मतगणना के लिए पीजी कॉलेज के 11 कमरों में व्यवस्था की गई है। करीब 222 अधिकारी-कर्मचारी मतगणना की जिम्मेदारी संभালेंगे। टेबलवार और राउंडवार तरीके से मतों की गिनती होगी। देवली, उनियारा, पीपलू, पचेवर, मालपुरा, टोडारायसिंह, टोंक और निवाई के चुनाव परिणाम सामने आएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिना अधिकृत प्रवेश पास के किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कल मतगणना के साथ ही गांवों की सत्ता की नई तस्वीर सामने आएगी और प्रत्याशी’ के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। बाइट 01 टीना डाबी जिला निर्वाचन अधिकारी
0
0
Report

PM राहत योजना से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस उपचार

Noida, Uttar Pradesh:पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त उपचार. सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की पीएम-राहत योजना शुरू की गई है. इसके तहत दुर्घटना पीड़ितों को सात दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपए का कैशलेस उपचार मिलेगा. गुरुवार को स्वास्थ्य भवन में सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर ने प्रेस वार्ता कर योजना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा यानी गोल्डन आवर जीवन बचाने में अहम होता है. योजना का क्रियान्वयन पुलिस और चिकित्सा विभाग के समन्वय से होगा. उन्होंने आमजन से दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने की अपील की.
0
0
Report

छठ के बाद बिहार से पलायन: रोजगार को लेकर राजनीतिक बहस गरम

Naya Chak, Bihar:एंकर - छठ महापर्व के समापन के बाद ही बिहार से एक बार फिर बड़ी संख्या में पलायन की तस्वीर अनेकों रेलवे स्टेशन से देखने को मिल रही है बिहार छोड़कर अन्य प्रदेशों में मजदूरी करने व काम करने के लिए जा रहे लोगों ने कैमरे पर अपना दर्द बयां किया है कि अगर बिहार में रोजगार और फैक्ट्रियां होती तो हमें घर परिवार को छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ता। भागलपुर रेलवे स्टेशन से भारी संख्या में मजदूर वापस अपने काम पर लौट रहे हैं। मामले को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा है कि यह पहले और अब के पलायन में बहुत अंतर है। बड़ी संख्या में लोग बिहार के बाहर नौकरी करने जाते हैं बहुत लोग अच्छी नौकरी करते हैं जिसे पलायन नहीं कहा जाएगा हालांकि जो मजदूरी करने जाते हैं, वैसे लोगों की संख्या पहले के मुकाबले घटी है। फिर भी लोग आज भी बड़ी संख्या में मजदूरी करने बाहर जाते हैं। छठ पर्व पर 90 प्रतिशत लोग वापस आते हैं। हालांकि बिहार में भी बहुत दिनों से प्रयास चल रहा है उद्योग के जाल बिछाए जा रहे हैं, हम चाहेंगे और उम्मीद है कि पलायन का यह मुद्दा आने वाले दिनों में जरूर रुकेगा। वहीं पलायन को लेकर। वहीं इस मसले पर कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक ने टिप्पणी की है उन्होंने कहा कि बिहार में रोजगार मिल नहीं रहा है तो पलायन तो होगा ही इसलिए ट्रेन में भी जगह नहीं मिलता है। अगर युवाओं युवतियों को रोजगार नहीं मिलेगा तो सरकार को जनता माफ नही करेगी। कॉंग्रेस ने ही पूरा विकास किया था मोदी जी ने 12 वर्षों में क्या किया。
0
0
Report
Advertisement

हजारीबाग-चतरा में गैंग फायरिंग: पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग की ओर से हजारीबाग और चतरा जिले में लगातार फायरिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। उत्तरी छोटानागपुर रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और कई अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है। केरेडारी थाना क्षेत्र में बीती रात ऋत्विक कंपनी के गेट पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर डीआईजी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
0
0
Report

अजमेर में कल पंचायत चुनाव की मतगणना, 10 समितियाँ व 33 सीटों के परिणाम

Ajmer, Rajasthan:पंच - अजमेर में कल खुलेगा पंचायत चुनाव का जनादेश 10 पंचायत समितियों और जिला परिषद की 33 सीटों का आएगा परिणाम मतगणना को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी पंचायत चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। अजमेर जिले की सभी 10 पंचायत समितियों और जिला परिषद की 33 सीटों के लिए कल मतगणना होगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला सामने आ जाएगा ...मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि जिले की सभी 10 पंचायत समितियों एवं जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना के लिए 10 काउंटिंग रूम बनाए जा चुके हैं..उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए काउंटिंग असिस्टेंट और सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग भी पूरी करवाई जा चुकी है। प्रशासन की ओर से मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
0
0
Report

पॉक्सो आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागा, पहाड़ियों में दबोचा गया

Alwar, Rajasthan:अलवर कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पॉक्सो-1 के एक मामले में पेशी भुगतकर लौट रहा आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी ने चालानी गार्ड के एक सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाई और पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पेशी के बाद पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में लौट रहा था। इसी दौरान उसने सिपाही पर हमला कर दिया और सागर की तरफ भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसका पीछा शुरू किया। आरोपी पहाड़ियों पर चढ़ गया, जिसके चलते उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार मनसा माता मंदिर के आगे पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। बाद में आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना को लेकर डीएसपी राजेश कसाना ने बताया कि पॉक्सो-1 के एक मामले में आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान वह चालानी गार्ड को छुड़ाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। साथ ही गार्ड और संबंधित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पॉक्सो-1 के वाहन चालक संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी ने सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाई और सागर की तरफ भाग गया। पीछा करने पर वह पहाड़ियों पर चढ़ गया, जहां काफी मशक्कत के बाद उसे मनसा माता मंदिर के आगे की तरफ से पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा दौरे: 105 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

Darbhanga, Bihar:दरभंगा- 22 नवंबर को दरभंगा हवाईमार्ग से आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,54 वा मिथला बिभूति पर्व समारोह का करेंगे उद्धघाटन,मुख्यमंत्री के हाथों कुल 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास होगा, जिसकी समेकित प्राक्कलित राशि करीब 346.26 करोड़ रुपये होगी,,दरभंगा जिला अधिकारी कौशल कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, दरभंगा - बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 22 नवंबर को दरभंगा दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नागेन्द्र झा स्टेडियम में जिले की कुल 330 कडोड की लागत से 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे दरभंगा में आयोजित होने वाले विद्यापति पर्व समारोह का भी उद्घाटन करेंगे। उक्त बातें की जानकारी दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दी। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कुल 103 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इन परियोजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि 33,008.75 लाख रुपये है। वहीं, 2 विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिनकी कुल प्राक्कलित राशि 1,617.21 लाख रुपये निर्धारित है। इस प्रकार मुख्यमंत्री के हाथों कुल 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास होगा, जिसकी समेकित प्राक्कलित राशि 34,625.96 लाख रुपये यानी करीब 346.26 करोड़ रुपये है।
0
0
Report

कोटपूतली-बहरोड़ में मतगणना केंद्र के लिए सुरक्षा चाक चौबंद, प्रवेश व्यवस्था जारी

Jaipur, Rajasthan:जिले में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। ADM सोहन सिंह नरुका, ASP नाजिम अली, SDM योगेश देवल चुनाव शाखा प्रशासनिक अधिकारी तेजपाल यादव सहित अन्य अधिकारी मतगणना केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारी ने कहा मतगणना कल लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में होगी, जिसके लिए प्रवेश व्यवस्था, समय-सारिणी और सुरक्षा के विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही देवउठनी एकादशी के मद्देनजर बाजारों में भीड़भाड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मतगणना स्थल लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज रहेगा जहां प्रवेश समय सुबह 7:00 बजे से RO, ARO स्टाफ, काउंटिंग कर्मचारियों और काउंटिंग एजेंट्स का प्रवेश शुरू होगा। गेट नंबर 1 से काउंटिंग स्टाफ और RO/ARO स्टाफ का प्रवेश रहेगा; गेट नंबर 2 से मीडियाकर्मी प्रवेश करेंगे; गेट नंबर 3 काउंटिंग एजेंट्स के लिए तीन स्तरीय प्रवेश समय रहेगा: पहला राउंड सुबह 7:00 बजे एंट्री; दूसरा राउंड सुबह 9:30-10:00 बजे; जिला परिषद सदस्य: दोपहर 12:30-1:00 बजे तक एंट्री कर पाएंगे। आमजन से ADM सोहन सिंह नरुका ने अपील की है कॉलेज परिसर के आसपास भीड़ न करे। परिषर के चारों ओर लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे ताकि हर पल की जानकारी और अपडेट साझा की जा सके। ADM ने कहा LBS कॉलेज के सामने का मार्ग बैरिकेडिंग कर बंद रखा गया है और वहां मौजूद सभी वेंडर्स की उपस्थिति भी रोक लगा दी गई है। कॉलेज के सामने जगह की कमी और हाईवे होने के कारण अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और घर पर रहकर टीवी व मीडिया के माध्यम से लाइव अपडेट देखें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार का जुलूस प्रतिबंधित रहेगा。
0
0
Report

दौसा में पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना 20 नवम्बर को, पोस्टल बैलेट से शुरू होगी

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 की मतगणना बीस नवंबर को पीजी कॉलेज परिसर में होगी मतगणना पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां की पूरी जिला परिषद के 37 ओर चौदह पंचायत समिति के 220 सदस्यों के मतों की होगी गणना जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सौम्या झा ने मतगणना स्थल का लिया जायजा कहा पहले पोस्टल बैलट की होगी गणना उसके बाद पंचायत समिति सदस्यों ओर जिला परिषद सदस्यों के मतों की होगी गणना मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा का बनाया गया घेरा पूरी जांच पड़ताल के बाद ही होगा प्रवेश दौसा जिला परिषद के 37 सदस्यों और जिले की 14 पंचायत समिति के 220 सदस्यों के मतों की गणना 20 नवंबर को सुबह 8:00 बजे पीजी कॉलेज परिसर में प्रारंभ होगी इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सौम्या झा ने मतगणना स्थल का जायजा लिया साथ ही मतगणना में तैनात सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए डॉक्टर सौम्या झा ने कहा पहले पोस्टल बैलट की गणना होगी और उसके बाद पंचायत समिति सदस्य और फिर जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना होगी मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा घेरा بنایا गया है जहां पूरी जांच पड़ताल के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा संभवतया 9:00 बजे से परिणाम आना शुरू होंगे वहीं परिणामों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेता अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी,दौसा से कांग्रेस विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा और पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना ने जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव लड़ा और तीनों ही जिला प्रमुख के प्रबल दावेदार भी मानी जा रही हैं तो वहीं पंजाब कैडर के IAS सुमेरसिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर और पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल के बेटे रोहित बंशीवाल ने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा और दोनों ही प्रधान के दावेदार माने जा रहे हैं ऐसे में इनकी प्रतिष्ठा भी दाव पर है जनता ने किसके जीत का सेहरा बांधा और किसको हार का स्वाद चखाया यह कल परिणाम आने पर साफ होगा हालांकि फिलहाल सभी अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top