Back
अंतरराज्यीय जालसाज गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, करोड़ों के फर्जी दस्तावेज बरामद
AMAnkit Mittal
Feb 02, 2026 16:49:53
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
02.02.2026
2 अंतरराज्यीय जालसाज गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने एक अंतरराज्यीय जालसाज़ गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने तकरीबन एक करोड़ 15 लाख रुपयों के चार ट्रक, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, 5 लाख कैश और बड़ी मात्रा में फर्जी डॉक्यूमेंट भी बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि ये एक संगठित गिरोह है जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वाहनों को फाइनेंस पर खरीदने के बाद उनके इंजन और चेसिस नंबर बदलकर उनके रजिस्ट्रेशन अरुणाचल प्रदेश से कराकर उन्हें बेचकर मोटा मुनाफा कमाकर फाइनेंस कंपनियों को चूना लगाने का काम करता था।
दरसअल बुढाना कोतवाली पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक अंतरराज्यीय गैंग क्षेत्र में सक्रिय है जो चोरी और फाइनेंस के नए पुराने वाहनों को खरीद कर उनके इंजन व चेसिस नंबर बदलकर दूसरे राज्यों से इन वाहनों के फर्जी कागज तैयार कर मार्केट में इन वाहनों को बेचने का काम किया करता है। जिस पर पुलिस जब रविवार रात खतौली तिराहे पर आने जाने वाहनों की चेकिंग कर रही थी तो उसी दौरान एक तेज गति से आते ट्रक को जब पुलिस ने टॉर्च देकर रुकने का इशारा किया तो ट्रक ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ाते हुए भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे रोक लिया ट्रक से पुलिस ने मेहरबान और अफजल नाम के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक करोड़ 15 लाख रुपए के चार ट्रक, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, 5 लाख कैश, 8 फर्जी आधार कार्ड, 6 आरसी और एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है।
पुलिस गिरफ्त ने आए इन अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उनका एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है जो फर्जी कागजों पर फाइनेंस के नए और पुराने वाहन को खरीद कर उनके इंजन और चेचिस नंबर बदलकर अरुणाचल प्रदेश से नए डॉक्यूमेंट तैयार कर उन्हें मार्केट में बेचने का काम किया करता था ।
जिसकी जानकारी देते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देखिए बुढाना पुलिस को एक टिप ऑफ मिलता है कि इसमें फाइनेंस की गाड़ियों को उनका इंजन नंबर चेसिस नंबर बदलकर नए कागज बनाकर के अरुणाचल जैसे प्रदेश में उनका रजिस्ट्रेशन कर करके फाइनेंस की जो गाड़ियां होती हैं चाहे चोरी की गाड़ियां होती हैं उनको ले जाकर के वह वहां पर आरसी बनवा लेते हैं कागज बनवा लेते हैं सब कुछ उसके बाद जो उसका दाम होता जिससे वह लेते हैं बहुत ज्यादा दाम बढ़ाकर उसको जब कागज दिखा करके बेचते हैं इनसे 5 लाख रुपए चार ट्रक और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है मोबाइल बरामद किया गया है इस प्रकार से यह गैंग के दो लोग पकड़े गए हैं मेहरबान और अफजाल इसमें मेहरबान एक ऐसा व्यक्ति है इनके साथियों से मिलकर अफजाल नाम के व्यक्ति का आधार कार्ड बनवा दिया है जो सुरेंद्र के नाम से बनवा दिया है तो इसे यह साबित होता होता है कि यह फ्रॉड भी करते हैं तथा फर्जी आधार कार्ड भी बनाते हैं इस प्रकार से इसमें जो उचित धाराएं होती हैं 467 की जो पहले ईपीसी हुआ करती थी वह आजकल फ्रॉड का मुकदमा जो बीएनएस के तहत है उसमें दर्ज किया गया है तथा उनके पास से इतनी चीज बरामद की गई हैं लगभग एक करोड़ की गाड़ियां बरामद की गई हैं तथा इनका विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई बुढाना पुलिस द्वारा की जा रही है इसमें एसपीआरए और सीओ बुढ़ाना द्वारा तथा इंस्पेक्टर बुढ़ाना द्वारा विशेष कार्य इनकी टीम द्वारा किया गया है इसके लिए मेरे द्वारा 20000 रुपये का इनाम भी इस टीम को दिया जा रहा है इसमें एक व्यक्ति मेहरबान नाम का जो है वह एक मदरसे में टीचिंग का काम भी करता है झिंझाना शामली में जैसा की जानकारी मिली है पूछताछ में काफी वर्षों से लगभग 5 6 वर्षों से यह काम कर रहे थे लेकिन अभी पकड़ में यह इस मामले में अब आए हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 02, 2026 18:04:130
Report
EGE GOPI
FollowFeb 02, 2026 18:03:230
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 02, 2026 18:02:410
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 02, 2026 18:01:470
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 02, 2026 18:01:330
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 02, 2026 18:01:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 18:00:540
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 02, 2026 18:00:450
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 02, 2026 18:00:200
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 02, 2026 17:45:550
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 02, 2026 17:45:26Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
कमला पार्क रेत घाट के पास छुरीबाज़ी की घटना
17 साल के युवक को बदमाशों ने मारी छुरी, घायल का इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी。
युवक के हाथ ओर पीट पर किया धारदार हथियार से हमला
एसीपी ओर थाना प्रभारी हॉस्पिटल में मौजूद
श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र का मामला
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 17:31:180
Report