Back
मुजफ्फरनगर में 70 वर्षीय मौलाना गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
AMAnkit Mittal
Mar 23, 2026 10:20:19
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
कुकर्मी मौलाना गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित मदरसे के एक 70 वर्षीय मौলाना की काली करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह मदरसे में पढ़ने वाले एक नाबालिक छात्र के साथ कुकर्म करता नजर आ रहा है।
इस वीडियो के वायरल होते ही जब पीड़ित छात्र के परिजनों ने इस बाबत छात्र से बात की तो उसने आप बीती अपने परिजनों को बताई। उसने बताया कि जबरदस्ती मौलाना ने मदरसे में उसके साथ गलत काम किया था और उसे धमकी दी थी कि इसके बारे में किसी को मत बताना。
जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत मौलाना के विरुद्ध देते हुए कार्रवाई की मांग करी। जिस पर पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में तुरंत मुकदमा दर्ज कर बुजुर्ग मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है。
दरसअल शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित जामिया इस्लामिया गुलजार ए मोहम्मदी मदरसे के एक 70 वर्षीय मौलाना इकबाल ने 7 सितंबर 2024 को मदरसे में पढ़ने वाले एक नाबालिक छात्र के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था ये घटना उस दौरान किसी व्यक्ति ने चोरी छिपे अपने मोबाइल में कैद कर ली थी लेकिन अब तकरीबन डेड वर्ष बाद इस वीडियो के वायरल होने पर इस घटना की जानकारी पीड़ित छात्र के परिजनों को हुई जिस पर जब परिजनों ने पीड़ित छात्र से बातचीत की तो उसने आप बीती अपने परिजनों को बताई उसने बताया कि मौलाना ने उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था और साथ ही उसने किसी को ना बताने की बात कहते हुए धमकी भी दी थी।
जिस पर पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत पुलिस को करते हुए कार्रवाई की मांग करी जिस पर पुलिस ने तुरंत आरोपी मौलाने इकबाल के विरुद्ध पोक्सो और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मौलाना को गिरफ्तार करते हुए आज जेल भेज दिया है。
जिसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक बहुत ही आपत्तिजनक वीडियो सामने आई थी। जिसमें एक बुजुर्ग मौलाना जो मदरसा में पढ़ने वाला मौलना है। वह एक नाबालिक लड़के के साथ दुष्कर्म की वीडियो आई थी। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा उस पीड़ित की और मौलाना की पहचान की गई। पीड़ित के पिता से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में पॉक्सो और बीएमएस की धारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। और उसके बाद जो मौलाना है। उनका नाम इकबाल है। वह रहने वाले तावली के हैं। मदरसा कस्बे में है। उनको गिरफ्तार किया गया है। और कल उनको माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उनकी रिमांड कराई गई है। और इसमें कड़ी सख्त कार्रवाई की जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAjay Kashyap
FollowMar 23, 2026 11:34:200
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 23, 2026 11:34:120
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 23, 2026 11:33:200
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 23, 2026 11:33:040
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 23, 2026 11:32:550
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 23, 2026 11:32:390
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 11:32:150
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 23, 2026 11:31:540
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 23, 2026 11:31:340
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 23, 2026 11:31:130
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 11:30:530
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 23, 2026 11:30:280
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 23, 2026 11:30:150
Report
ASAkash Sharma
FollowMar 23, 2026 11:23:17670
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 11:22:59561
Report