Back
ककरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भेष बदलकर भीख मांगने वाला युवक गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भेष बदलकर भीख मांगने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक अपनी असली पहचान छिपाकर भगवा वस्त्र धारण कर हिंदू साधु का वेश बनाए हुए था और हिंदू मोहल्लों में भीख मांग रहा था। वह हाथ में डपली लेकर भजन-कीर्तन करता था और लोगों से दान मांगने के साथ-साथ महिलाओं को भविष्य बताने का प्रलोभन भी दे रहा था।
घटना ग्राम जड़वड़ की बताई जा रही है, जहां युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर उससे पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे। आधार कार्ड देखने पर उसका नाम एहसान, पिता का नाम शकील, निवासी ग्राम जोला, थाना बुढ़ाना सामने आया, जिससे उसकी असली पहचान उजागर हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
सोशल मीडिया पर युवक को पकड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी का एक नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जो मीरापुर और ककरौली थाना क्षेत्र में गांव-गांव जाकर इसी तरह भेष बदलकर भीख मांगने का काम कर रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के दो सहयोगी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि ककरौली थाना पुलिस ने आरोपी एहसान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कालनेमी अभियान के तहत ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो लोगों की आस्था का दुरुपयोग कर ठगी या संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 04, 2026 10:08:470
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 04, 2026 10:08:320
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 04, 2026 10:08:150
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 04, 2026 10:07:560
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 04, 2026 10:07:370
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 04, 2026 10:07:240
Report
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 04, 2026 10:05:510
Report
MPManish Purohit
FollowFeb 04, 2026 10:05:230
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 04, 2026 10:05:030
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 04, 2026 10:04:510
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 04, 2026 10:04:340
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowFeb 04, 2026 10:04:190
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 04, 2026 10:02:500
Report