Back
सीकर बस टक्कर हादसे में ऑटो चालक के सिर के पीछे टायर के नीचे आ जाने से युवक की मौत
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 08, 2026 17:31:50
Sikar, Rajasthan
सीकर बस के पिछले टायर के नीचे आने से मौत. सीकर के कोतवाली थाना इलाके में होम्योपैथिक हॉस्पिटल के पास एक प्राइवेट बस में ऑटो को टक्कर मार दी. ऑटो में ड्राइवर के पास बैठा युवक उछलकर नीचे गिरा. इससे युवक का सिर बस के पिछले टायर के नीचे आ गया. युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. युवक केशव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. मृतक का नाम दीनदयाल दीनदयाल(19) पुत्र केशरदेव निवासी रामपुर रोड है. जो बीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था. इसके परिवार में ताऊजी की मौत हो गई थी. ऐसे में रात को जागरण कार्यक्रम था. आज दीनदयाल और उसके चचेरे भाई ऑटो लेकर सीकर में घंटाघर के पास स्पीकर देने के लिए आए थे. स्पीकर देने के बाद वह लोग वापस लौट रहे थे. दीनदयाल ऑटो के ड्राइवर के पास साइड में बैठा हुआ था. इसी दौरान होम्योपैथिक अस्पताल के गेट के सामने ही दूसरी साइड से आ रही बस ने ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद दीनदयाल उछलकर नीचे गिर गया. ऐसे में उसका सिर बस के पिछले टायर के नीचे आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद बस के स्टाफ ने ऑटो ड्राइवर की कॉलर पकड़कर उसे धमकाया भी. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे छुड़वाया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस का ड्राइवर तेज गति से बस को चला रहा था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है. कोतवाली पुलिस थाने के अनुसार प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि बस ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ. फिलहाल दोनों वाहनों को थाने पर खड़ा करवाया गया है. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले में इन्वेस्टिगेशन किया जाएगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 08, 2026 19:00:210
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 08, 2026 18:47:250
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 08, 2026 18:45:150
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 08, 2026 18:30:490
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 08, 2026 18:30:380
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 08, 2026 18:30:240
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 08, 2026 18:30:130
Report
मेरठ में 'गुंडागर्दी' का लाइव वीडियो: लालकुर्ती में ब्लैक स्कॉर्पियो सवारों का तांडव, युवक को सड़क प
61
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 08, 2026 18:00:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 08, 2026 17:47:140
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 08, 2026 17:47:070
Report