251318
बागपत में सरेआम अपहरण का प्रयास, तंमचा दिखाकर युवक को कार में डाला
Harsauli, Uttar Pradesh:बागपत में एक युवक के अपहरण का प्रयास किया गया, जिसका वीडियो किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। सारेशाम की घटना में, बागपत के कोर्ट रोड पर रहने वाले शकील नाम के युवक को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया गया। आरोपी कार सवारों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर शकील को पिस्टल दिखाकर कार में डालने की कोशिश की। शकील ने शोर मचाया, जिससे भीड़ जमा हो गई। बढ़ती भीड़ को देखकर हमलावर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कंगना रनौत: बच्चों के लिए वही सिद्धांत सफलता की कुंजी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | बीजेपी सांसद कंगना रनौत कहती हैं, "हम जिस तरह से अपनी ज़िंदगी जीते हैं और अपने परिवार के बच्चों को जो सीख देते हैं—वही सिद्धांत जिनकी वजह से मुझे आज सफलता, समाज में सम्मान, रुतबा, दौलत और शोहरत मिली है—मैं दूसरे लोगों के बच्चों के लिए भी उन्हीं सिद्धांतों की वकालत करती हूँ। ऐसा नहीं है कि मेरे अपने परिवार के लिए नियम अलग हैं और बाकी लोगों के बच्चों के लिए अलग। मैं अपने घर के बेटे-बेटियों से भी वही बातें कहती हूँ जो कैमरे पर कहती हूँ। अगर आपको इस पर कोई आपत्ति है, तो आप जो चाहें करें और देखें कि ज़िंदगी में आप कहाँ पहुँचते हैं। मैंने बस वही बातें बताई हैं जो मेरे लिए काम आईं। हो सकता है कि किसी और के लिए कुछ और चीज़ें काम आई हों, लेकिन मैं उनके अनुभवों के बारे में बात नहीं कर सकती। इसलिए, अगर ये बातें आपको सही लगती हैं, तो इन्हें अपनाएँ; अगर नहीं, तो आपको जो सही लगे, वही करें।"0
0
Report
श्रावण महीने में VVIP मूवमेंट के लिए वाराणसी में सुरक्षा अभ्यास सफल
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Security Forces Conduct Simulation Exercise For VVIP Movement During Shravan Month. सुरक्षा अभ्यास के बारे में बताया गया है जिसमें NSG और स्थानीय पुलिस जैसी कई एजेंसियां शामिल थीं। इसका मकसद VIP की आवाजाही और भीड़-भाड़ वाले मौकों, खासकर त्योहारों के दौरान, आपसी तालमेल और भीड़ को संभालने के तरीकों को बेहतर बनाना था। इस अभ्यास में ब्रीफिंग, रिहर्सल और डीब्रीफिंग जैसे सेशन शामिल थे। इसमें शहर के तय रास्तों, जगहों और रुकने के पॉइंट्स पर सुरक्षा इंतज़ामों और किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए असल हालात जैसे हालात पर ध्यान दिया गया।0
0
Report
सायला अस्पताल की कड़ी जाँच: कलेक्टर और SDM ने व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:सायलाअतिरिक्त जिला कलेक्टर पहुंचे सायला राजकीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया बारीकी से जायजा ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र का किया निरीक्षण साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को दिए आदेश मरीजों से भी ली अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिखाई सख्ती सायला एसडीएम सूरजभान विश्नोई भी रहे साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन गंभीर निरीक्षण के बाद अधिकारियों को समयबद्ध सुधार के निर्देश0
0
Report
Advertisement
घनसाली में बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर ग्रामीणों का आक्रोश, धरना-प्रदर्शन
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले की सीमान्त घनसाली विधानसभा में शिक्षा व्यवस्था की लचर प्रणाली और बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है,घनसाली जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और तालाबंदी की कोशिश की इस बीच प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई,प्रदर्शनकारियों ने कहा सीमांत क्षेत्र होने के चलते घनसाली भिलंगना की हमेशा उपेक्षा हुई है और स्कूलों के हालात ऐसे है जहां टीचर है वहां छात्र नहीं है और जहा छात्र है वहा टीचर नहीं है और कई बार शिकायत आंदोलन के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और अब इस मुद्दे को लेकर टिहरी से लेकर देहरादून तक आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
पीलीभीत अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भाशय से कपड़ा मिलने पर लापरवाही के आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा के सरकारी अस्पताल में बड़ी चिकित्सा लापरवाही सामने आई है आरोप है कि स्टाफ नर्स ने प्रसव के दौरान महिला के गर्भाशय में कपड़ा छोड़ दिया! दरअसल ग्राम नगरा रता निवासी रवि कुमार की पत्नी सविता देवी को 10 जुलाई को प्रसव पीड़ा हुई। अस्पताल में स्टाफ नर्स साधना ने छोटा ऑपरेशन कर बेटी को जन्म करवाया, लेकिन गर्भाशय में बड़ी मात्रा में कपड़ा छोड़ दिया प्रसव के बाद महिला का दर्द नहीं रुक तो जब परिवार ने शिकायत की तो नर्स ने साफ इनकार कर दिया कि कुछ नहीं छोड़ा गया। बाद में गर्भाशय से बदबूदार पाने आने लगी। 30 जुलाई को दुबारा अस्पताल ले जाने पर दूसरे स्टाफ ने वही सड़ा हुआ कपड़ा निकाला। इतना ही नहीं, नर्स ने मिठाई के नाम पर एक हजार रुपये खुद लिए और सफाई कर्मचारी को पाँच सौ रुपये दिलवाए। अब रवि कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायत दी है और उच्चस्तरीय जाँच व सख्त कार्रवाई की माँग की है। सीएमओ बीसी पन्त ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।0
0
Report
गीता शाक्य का SP-यादव विरोध पर राम मंदिर चंदा चोरी पर पलटवार
New Delhi, Delhi:बीजेपी की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने राम मंदिर, चंदा चोरी के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन पर पलटवार किया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के मुकुंदपुर पुलिया: सुरक्षा दीवार नहीं, रोज खतरे में लोग
New Delhi, Delhi:उत्तर दिल्ली के मुकुंदपुर जनता विहार में नाले के ऊपर बनी पुलिया पर न तो सेफ्टी वॉल है और न ही बैरिकेडिंग। नतीजा आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। ताज़ा मामला एक स्कूटी सवार के नाले में गिरने का है, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? राजधानी दिल्ली में ऐसी पुलिया है जहां हर गुजरने वाला अपनी जान हथेली पर लेकर चलता है। मुकुंदपुर स्थित जनता विहार में नाले के ऊपर बनी यह पुलिया अब लोगों के लिए मौत का रास्ता बनती जा रही है। पुलिया पर न तो सुरक्षा दीवार है और न ही बैरिकेडिंग। ऐसे में दो वाहन आमने-सामने आते ही संतुलन बिगड़ता है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है। कैमरे में कैद ये दृश्य खतरे की हकीकत बयां कर रहे हैं। एक स्कूटी सवार अचानक संतुलन खो बैठा और गहरे नाले में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और मशक्कत के बाद स्कूटी सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। अगर स्थानीय लोग समय पर मदद नहीं करते, तो हादसा बड़ी त्रासदी में बदल सकता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिया वर्षों पहले क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। वेस्ट कमल विहार और जनता विहार को जोड़ने वाली इस पुलिया से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, मगर सुरक्षा इंतजाम नदारद हैं। राजधानी दिल्ली में खुले नाले पहले भी कई लोगों की जान ले चुके हैं, फिर भी जिम्मेदार विभाग सबक नहीं ले रहा। आखिर कब बनेगी पुलिया पर सुरक्षा दीवार और बैरिकेडिंग, कब जागेंगे अधिकारी? मुकुंदपुर की यह पुलिया हर दिन लोगों की जान से खेल रही है। स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल सुरक्षा दीवार, बैरिकेडिंग और मरम्मत की मांग कर रहे हैं ताकि कोई और परिवार हादसे का शिकार न बने।0
0
Report
रामनगर में नशे में धुत कार चालक दुकान में घुसा, हड़कंप मच गया
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में तेज रफ्तार का कहर! दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसी कार, नशे में धुत दो युवक हिरासत में रामनगर के भवानीगंज क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी, हादसे के समय सड़क पर आवाजाही नहीं होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान और भवन को भारी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे लखनपुर की ओर से भवानीगंज आ रही यूपी-22 AJ-9999 नंबर की कार अचानक अनियंत्रित हो गई,प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, देखते ही देखते कार सड़क किनारे स्थित दुकान का शटर तोड़ते हुए सीधे दुकान के अंदर जा घुसी,टक्कर इतनी जोरदार थी कि शटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और भवन की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया,सुबह करीब 7 बजे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को दुकान के अंदर से बाहर निकाला गया, गनीमत रही कि हादसा तड़के हुआ, जब बाजार पूरी तरह सुनसान था, यदि यही दुर्घटना दिन के समय होती तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था. वहीं मामले में मकान मालिक विनीत कुमार जोशी ने बताया कि घटना सुबह करीब 3 से सवा 3 बजे के बीच की है. कार में कुछ युवक सवार थे, जो देखने से नशे की हालत में लग रहे थे, तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सीधे बिल्डिंग में घुस गई। हादसे में दुकान का शटर पूरी तरह टूट गया और दीवारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर दे दी गई है और उचित कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस के अनुसार कार में मौजूद दो युवकों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है. उनकी पहचान जश सिंह पुत्र नैनिहाल सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिन्दुखत्ता तथा अभय सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी उधम सिंह नगर के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में दोनों के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है. मामले में कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि कार में सवार दोनों युवकों को कोतवाली में बैठाया गया है. मकान मालिक की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है. बाइट – विनीत कुमार जोशी (मकान मालिक)0
0
Report
लोहरदगा शहर में तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी की मौत, आक्रोश
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा शहरी क्षेत्र में एक बार फिर बाॅक्साइड ट्रक किलर बनकर फरार हो गया। मामला सदर थाना क्षेत्र के बीएस काॅलेज मार्ग का है। दोनों पति पत्नी लोहरदगा जिला के कुरसे गांव निवासी थे। जो किसी कार्य से कही जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जिसे लेकर लोगों का आक्रोश दिख रहा है। ट्रक शहरी क्षेत्र में लगातार दुर्घटना का कारण बन रहा है। दोनों पति पत्नी स्कूटी से जा रहे थे।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं: 80 वर्ष पुरानी भूमि त्रुटि दूर, 900 परिवारों को मिली राहत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं हांसलसर के 900 परिवारों को मिली बड़ी राहत! 80 साल पुरानी भूमि समस्या का समाधान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने मजबूती से उठाया मुद्दा कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने लिया ऐतिहासिक फैसला लिपिकीय त्रुटि दूर, मकान टूटने का खतरा टला कलेक्टर की रात्रि चौपाल बड़ी 'राहत' बनकर आई झुंझुनूं जिले के हांसलसर में आयोजित रात्रि चौपाल ग्रामीणों के लिए ऐतिहासिक साबित हुई। करीब 80 वर्षों से लंबित भूमि रूपांतरण की तकनीकी त्रुटि के कारण गांव के लगभग 900 परिवारों के मकानों पर संकट मंडरा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार कभी भी कानूनी विवाद की स्थिति में उनके मकान टूटने का खतरा बना हुआ था। रात्रि चौपाल में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने इस मुद्दे को मजबूती से जिला प्रशासन के सामने उठाया और इसे ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने राजस्व अधिकारियों के साथ चर्चा कर भूमि की किस्म दुरुस्ती की प्रक्रिया पूरी करवाई। जिससे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने जिला कलेक्टर और राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि केवल एक लिपिकीय त्रुटि के कारण 80 वर्षों से लोगों के सिर पर मकान टूटने का खतरा बना हुआ था। अब प्रशासन की पहल से न केवल इस समस्या का समाधान हुआ। बल्कि हांसलसर को सिटी लाइन से जोड़ते हुए गांव को सौगात दी है। उन्होंने कहा कि यह गांव के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की डबल ईंजन सरकार की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण है। वहीं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि रात्रि चौपाल और प्रशासनिक शिविरों का उद्देश्य केवल रोजमर्रा की शिकायतों का समाधान करना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित समस्याओं का स्थायी निराकरण करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से हांसलसर की इस बड़ी समस्या का समाधान संभव हो पाया। जिससे सैंकड़ों परिवारों को वास्तविक राहत मिली। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बंद कटानी रास्ता खुलवाने, सहकारी गोदाम के लिए भूमि उपलब्ध कराने, ओवरलोड डंपरों से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, बड़ागांव में आबादी क्षेत्र के पट्टे जारी करने, फव्वारा चोरी का खुलासा करने तथा गुढ़ा की आवासीय कॉलोनी में संचालित लोहे के वर्कशॉप से हो रही परेशानी सहित अन्य समस्याएं भी रखीं। जिला कलेक्टर ने अधिकांश मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर निवर्तमान जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया, सीईओ परशुराम धानका, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे。 बाइट 01 : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं (बिना चश्में के, गाड़ी में बैठे है) बाइट 02 : शुभकरण चौधरी, कलेक्टर, झुंझुनूं (चश्मा लगाया हुआ है, सिर पर पगड़ी)0
0
Report
जेपीएससी अनियमितता: तीसरे दिन पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से CID की पूछताछ जारी
Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में आज एक बार फिर पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से सीआईडी की टीम सवाल-जवाब कर रही है। सीआईडी के समन के बाद एल. ख्यांगते शुक्रवार सुबह सीआईडी मुख्यालय पहुंचे चुके है जहां तीसरे दिन उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर जवाब तलाश रही है। 14वीं जेपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते लगातार तीसरे दिन सीआईडी के सामने पेश हुए हैं। सीआईडी की टीम उनसे परीक्षा प्रक्रिया, गोपनीय व्यवस्थाओं, एजेंसी के चयन और प्रशासनिक फैसलों को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पहले दो दिनों की पूछताछ में मिले जवाबों के आधार पर सीआईडी ने कई नए सवाल तैयार किए हैं। जांच एजेंसी यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि परीक्षा संचालन के दौरान किस स्तर पर निर्णय लिए गए और कथित गड़बड़ियों की जिम्मेदारी किसकी थी। इस मामले में पहले ही जेपीएससी और परीक्षा एजेंसी से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ऐसे में एल. ख्यांगते से हो रही पूछताछ को जांच का अहम पड़ाव माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके जवाबों के आधार पर सीआईडी आगे की कार्रवाई की दिशा तय कर सकती है। जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी अब हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। लगातार तीसरे दिन एल. ख्यांगते से पूछताछ इस बात का संकेत है कि एजेंसी मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पूछताछ से कौन से नए तथ्य सामने आते हैं और जांच की दिशा आगे किस ओर बढ़ती है।0
0
Report
पप्पू यादव भगवा ड्रेस में प्रदर्शन, सियासी गतोतारभो
Noida, Uttar Pradesh:Mp pappu यादव.... का भगवा ड्रेस में प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर घमासान, PCC नोटिस और अनुशासनात्मक चेतावनी
Begun, Rajasthan:रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर फिर घमासान दिल्ली दौरे से वरिष्ठ नेताओं के लौटते ही मचा घमासान कांग्रेस नेता अरुण मालाकार को PCC का कारण बताओ नोटिस सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष है अरुण मालाकार PCC के लिए उमेश पटेल के नेतृत्व को लेकर किया था पोस्ट फेसबुक पोस्ट से पार्टी की छवि धूमिल करने का अरुण पर आरोप 3 दिन के भीतर लिखित जवाब देने के निर्देश संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन ने जारी किया नोटिस0
0
Report
गीता शाक्य ने राम मंदिर चंदा चोरी पर SP-पप्पू यादव को पलटवार किया
Noida, Uttar Pradesh:BJP MP Naresh Bansal on Pappu Yadav ane SP's Protest on राम मंदिर चंदा चोरी बीजेपी की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने राम मंदिर, चंदा चोरी के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन पर किया पलटवार0
0
Report
रायपुर में कांग्रेस गुटबाज़ी तेज, अरुण साव के बयान से राजनीति गरमाई
Begun, Rajasthan:रायपुर पीसीसी अध्यक्ष पद के लिए फिर सामने आई गुटबाज़ी.. पीसीसी से कारण बताओ नोटिस मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान- कांग्रेस में लड़ाई झगड़ा चलते ही रहने वाला है.. कभी कुर्सी के लिए लड़ेंगे कभी आपस में लड़ेंगे.. कांग्रेस ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो जनता के लिए लड़ने के बजाय आपस में ही लड़ते रहते है.. आपस में लड़कर कांग्रेस खत्म हो रही है.. छग और देश की जनता इनकी लड़ाई का मजा लेती है.. कांग्रेस को न जनहित से मतलब और न प्रदेश से.. इसलिए कांग्रेस समाप्ति की ओर बढ़ रही है.. पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे सीएम विष्णुदेव साय.. मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा - मुख्यमंत्री आज प्रधानमंत्री से मिलने वाले है.. छग की हित में महत्वपूर्ण बातें वो रखेंगे.. केंद्र सरकार छग को लगातार मदद कर रही है.. कल बस्तर के लोगों ने राष्ट्रपति से भेंट की.. यह बदलते बस्तर की तस्वीर है.. मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद छग का रेलवे की दृष्टि से स्वर्णिम काल रहा है.. अनेक नई परियोजनाएं छग में स्वीकृत हुआ है.. नए रेल लाइनों की भी स्वीकृति मिल रही है.. रेलवे में बहुत बड़ा मदद छग को मिल रहा है.. बारिश की वजह से प्रदेश में बने बाढ़ और जलभराव के हालात पर कहा- तेज बारिश की वजह से शहरों में जलभराव होता है.. जो नाले है वो उस स्तर के नहीं है.. धीरे - धीरे समस्याओं का समाधान हो रहा है.. रायपुर में जलभराव से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 220 करोड़ की बड़ी परियोजना की स्वीकृति दी है.. राज्य के सभी नगरीय निकाय के विकास के लिए लगातार राशि स्वीकृत हो रही है.. सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है.. काम नहीं करने वाले संगठन के नेताओं को कांग्रेस दिखाएगी बाहर का रास्ता मामले पर कहा- कांग्रेस कर क्या रही है.. केवल मीडिया में दिखने के लिए करते है जमीन पर इनका कोई काम नहीं है.. इसलिए कांग्रेस के सारे पदाधिकारी बाहर हो जाएंगे.. शायद दीपक बैज अकेले बचेंगे बाइट- अरुण साव, डिप्टी सीएम0
0
Report
Advertisement
