244001
कलेक्ट्रेट पर सपा नेताओं के द्वारा कुंदरकी में होने वाले उपचुनाव को लेकर दी शिकायत
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद जनपद के सिविल लाइंस थाना इलाके के कलेक्ट्रेट पर भारी संख्या में सपा नेताओं के द्वारा एक साथ इकट्ठा होकर कुंदरकी में होने वाले उपचुनाव को लेकर वोट काटने का आरोप लगाते हुए शिकायत देने काम को अंजाम दिया गया है, शिकायत देने के समय भारी संख्या में सपा नेता उपस्थित रहे हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हजारीबाग पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करों का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ईचाक थाना क्षेत्र के लोटवा जंगल से ब्राउन शुगर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। SIT टीम ने छापेमारी कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार, विशाल कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार और मुकेश कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी ईचाक थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से NDPS समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।0
0
Report
17 वर्षीय लक्ष्मण कुमार ने नेशनल दंगल के लिए तैयार, क्षेत्र का गर्व
Munger, Bihar:17 वर्षीय लक्ष्मण कुमार ने कुश्ती में बढ़ाया क्षेत्र का मान, अब नेशनल दंगल में दिखाएंगे दम मुंगेर ; असरगंज प्रखंड के चौरगांव निवासी परीक्षण यादव के 17 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर कम उम्र में ही कुश्ती की दुनिया में खास पहचान बना ली है। चार वर्षों की कठिन साधना के बाद लक्ष्मण ने राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब वे आसाम के गोहाटी में 29 मई से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं। लक्ष्मण कुमार ने बताया कि वे रोज सुबह उठकर एक घंटे तक दौड़ लगाते हैं। इसके बाद नियमित रूप से वर्कआउट और कुश्ती का अभ्यास करते हैं। इतना ही नहीं, वे गांव के छोटे बच्चों को भी कुश्ती की ट्रेनिंग देते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के लगभग 15 से 20 जिलों में दंगल लड़ चुके हैं और अधिकांश मुकाबलों में जीत हासिल की है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में वे दो रजत और एक स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।लक्ष्मण ने बताया कि गांव में आधुनिक सुविधाओं और अखाड़े की कमी के कारण वे खेत की मिट्टी में ही अभ्यास करते हैं। उन्होंने करीब चार वर्ष पहले कुश्ती की शुरुआत की थी। उनके पिता भी पहले पहलवान रह चुके हैं। जिन्हें देखकर ही उनके मन में इस खेल के प्रति रुचि जगी है। शुरुआती दिनों में पिता ने ही उन्हें प्रशिक्षण दिया। जबकि अब वे बाहर जाकर कोच से ट्रेनिंग ले रहे हैं।महज 17 वर्ष की उम्र और 57 किलोग्राम वजन होने के बावजूद लक्ष्मण अपने से कहीं अधिक वजन वाले 80 से 90 किलोग्राम के अनुभवी पहलवानों को भी अखाड़े में मात दे चुके हैं। किसान परिवार से आने वाले लक्ष्मण का कहना है कि मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर वे एक दिन बड़ी सफलता हासिल करेंगे और अपने क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन करेंगे। बाइट :लक्ष्मण कुमार लक्ष्मण के पिता परीक्षण यादव ने बताया कि वे स्वयं भी पहले दंगल लड़ते थे, लेकिन करीब 15-16 वर्ष पहले उन्होंने कुश्ती छोड़ दी थी। अब उनका बेटा इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटे ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। वे अपनी ओर से बेटे के खानपान और अन्य जरूरतों का पूरा ध्यान रखते हैं तथा समय-समय पर उसे कुश्ती के गुर भी सिखाते हैं। बाइट :परीक्षण यादव पिता गांव की समाजसेवी भाजपा नेत्री रम्भा कुमारी और पूर्व उप मुखिया सदानंद सिंह ने लक्ष्मण कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। रम्भा कुमारी ने कहा कि आज के समय में बहुत कम बच्चे कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों की ओर आ रहे हैं। इतनी कम उम्र में लक्ष्मण का इस मुकाम तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने लक्ष्मण के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की। बाइट : रम्भा कुमारी समाजसेवी महिला0
0
Report
बिहार में इनकाउंटर और जाति पर राजनीति तेज़, विपक्ष ने कसा निशाना
Patna, Bihar:बिहार में अपराधियों पर कार्रवाई और इनकाउंटर को लेकर राजनैतिक बयानबाजी तेज हो गई है.. नेता प्रतिपक्ष ने जाति देखकर इनकाउंटर का आरोप लगाया था इसके जवाब में जेडीयू एमएलसी ने कार्रवाई किए गए अपराधियों की जाति सामने रखी ..इसको लेकर विपक्ष कह रहा है कि वे पहले से कह रहे हैं कि अपराधियों की जाति नहीं होती लेकिन सत्तापक्ष के लोग अपराधी को जाति विशेष से जोड़ने में लगे थे बिहार में इनकाउंटर और अपराधियों की जाति पर राजनीति तेज है.. नेता प्रतिपक्ष ने अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही लेकिन इसमें जाति विशेष को लेकर भी सवाल खड़ा किया.. इसके जवाब में जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि अपराधी की पहचान उसकी जाति नहीं उसका अपराध है.. नीरज कुमार ने 20 नवंबर 2025 के बाद से हुए कार्रवाई और इनकाउंटर का आंकड़ा पेश किया कुल इनकाउंटर 22 कुल अपराधी ढेर हुए 6 हाफ इनकाउंटर/घायल 17+ मारे गए अपराधियों में 2 यादव 1 कुशवाहा 1 ब्राह्मण 1 भुमिहार 1 माली बाइट 1 नीरज कुमार,जेडीयू प्रवक्ता बाइट 2 प्रेमरंजन पटेल,बीजेपी प्रवक्ता इनकाउंटर को लेकर राजनैतिक बयानबाजी चल रही है वही सत्तापक्ष का कहना है कि बिहार सरकार का स्पष्ट संदेश है कानून का राज है, पुलिस पर गोली चलने वालो को बख्शा नहीं जाएगा.. वही विपक्ष राज्य में बढ़ते अपराध की घटना को लेकर आंकड़ा डाटा सामने रखते हुए सुशासन की सरकार पर तंज कस रहे हैं और नेता प्रतिपक्ष खासकर महिलाओं पर हो रहे अपराधिक बारदात की सूची जारी कर रहे हैं वही सत्तापक्ष के लोग लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कह कर किए गए इनकाउंटर की सूची जारी कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
शाहाबाद कोतवाली के एक मोहल्ले से युवती को भगा ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज़
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के एक मोहल्ले से 23 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले पिता के अनुसार 14 मई को उसकी पुत्री मध्य रात्रि में शौच करने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर तक जब वापस नहीं आई तब उसकी तलाश की गई तो पता चला मोहल्ला अल्लाहपुर का रहने वाला मोनू राठौर पुत्र शिवसागर राठौर उसकी पुत्री को बहला पुतला कर भगा ले गया है। पीड़ित पिता की तस्वीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने गुरुवार को शाम पांच बजे बताया नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद की तलाश की जा रही है।0
0
Report
फिरोजाबाद व्यापार मंडल ने सड़क मरम्मत को लेकर दिया ज्ञापन
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद व्यापार मंडल ने द्वारा नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की जर्जर एवं गड्ढायुक्त सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की गई है।ज्ञापन में बताया गया कि सैलई की पुरानी पुलिया से नगर निगम सीमा तक मुख्य सड़क बेहद खराब स्थिति में है, जिससे व्यापारियों, ग्राहकों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है तथा व्यापारिक गतिविधियाँ भी प्रभावित हो रही हैं। व्यापार मंडल ने कहा कि बरसात के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क मरम्मत एवं गड्ढा मुक्त कराने का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो व्यापारी एवं क्षेत्रवासी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम एवं संबंधित विभाग की होगी।0
0
Report
साड़ी मार्ग पर प्रवेश द्वार के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के साड़ी मार्ग पर गुरुवार को शाम 7:30 बजे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोनार थाना क्षेत्र के मनकापुर निवासी राम प्रसाद 35 वर्ष बाइक से शाहबाद से वापस जा रहा था। वह जैसे ही सीमा द्वार के पास पहुंचा। सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसके टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर की राजश्री करणोत नेशनल टीम में चुनी गईं, देहरादून ओपन में सिल्वर
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर/बालोतरा राजस्थान की राजश्री करणोत का भारतीय शूटिंग टीम में चयन नेशनल चैम्पियनशिप में 400 में से 395 अंक लाकर मचाया तहलका बालोतरा जिले के बागावास धोरों से निकलकर देहरादून में चमकीं राजश्री करणोत इंडिया ओपन शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल राजश्री करणोत का नेशनल टीम में हुआ सिलेक्शन0
0
Report
वे हर जगह मौजूद हैं, क्या वे दुनिया पर कब्जा करने की योजना बना रहे हैं?
Noida, Uttar Pradesh:They are everywhere, are they planning to take over the world0
0
Report
मनावर के कवठी गांव में चोरी: चोरों ने घर में सेंध लगाकर आभूषण-नगदी ले गए
Dhar, Madhya Pradesh:मनावर के समीप ग्राम कवठी में बीती रात को अज्ञात चार चोरों ने एक किसान के घर में सेंध लगाकर तिजोरी में रखे लाखों रुपये मूल्य के पुराना सोना ,चांदी,नगदी और मकान के कागजात चुराकर ले भागे है। मामले को लेकर आज गुरुवार दोपहर 2 बजे धार से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट प्रमुख अमित मीणा एवं डॉग स्पॉट की टीम ने मौका पर जाकर छानबीन की गई। गांव में चोरी की वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो फूटेज में वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार के किसान दिपक पिता सोमजी पाटीदार ने बताया कि बुधवार की रात 1.30 बजे मैं अपने खेत से फसलो में पानी देकर घर आया था। इस दौरान मध्य रात 3.30 बजे घर के चोर साइट में बडे लोहे के गेट को खोलकर अंदर घुसे और घर की लोहे की खडकी को तोड़कर अंदर घुसे और दो लोहे की अलमारी का लांक तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पाटीदार ने बताया कि घर पर हम सभी परिजन एक ही कमरे में सोये हुऐ थे। साथ ही चोरी वारदात की भनक तक नही लगी।बताया कि चोरो ने घर के अंदर रखी तिजोरी को घर के बाहर लेकर आये है। लोहे की राड से तोडा गया। पाटीदार ने बताया कि चोर अपने साथ हथियार ओर पत्थर लेकर आये थे।दिपक पाटीदार ने बताया कि अभी अनुमानित 320 ग्राम सोना के आभूषण,2 किलो चांदी तथा 3 लाख 50 हजार नगदी ले भागे है। चोर जाते जाते घर के आगन में खडी बाइक के तार भी काट गये थे। मामले को लेकर सिंघाना चौकी प्रभारी सुशील यदुवंशी ने बताया कि वीडियो फूटेज और सूचना तंत्र के माध्यम से चोरी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि हमने टीम बनाकर आसपास सर्चिंग कर रहे है। फिलहाल आज मामला दर्ज कर विवेक्षा में लिया गया है।वही मनावर क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात में बढ़ोतरी से नागरिक भयभीत है。0
0
Report
Advertisement
शिकारी पक्षी ने कई निशाने पकड़ते ही मालिक ने छत पर उत्साह का अनुभव बयां किया
Noida, Uttar Pradesh:The owner who took the bird of prey he raises up to the roof shared the excitement the bird felt after spotting so many targets.0
0
Report
SI भर्ती पेपर लीक मामला:कटारा के चालक की गिरफ्तारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 मामला- एसओजी कर रही है मामले की जांच SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण केस में हुई गिरफ़्तारी RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा के तत्कालीन चालक नादान सिंह राठौड़ गिरफ्तार नादान सिंह राठौड़ ने अपने बेटे अजय प्रताप सिंह को SI परीक्षा-2021 में अवैध लाभ दिलवाया बाबूलाल कटारा से संपर्क कर लिखित परीक्षा में मदद करवाई बाबूलाल कटारा ने परीक्षा से पहले तीनों दिनों में आयोजित लिखित परीक्षा के प्रश्न-पत्र एवं और उत्तर अपने भांजे विजय कुमार डामोर को उपलब्ध करवाए नादान सिंह ने इन्हीं प्रश्न-उत्तर को अपने बेटे तक पहुंचाया और परीक्षा से पहले उसे विशेष रूप से तैयार करवाया परीक्षा से पहले मिले पेपर की मदद से एग्जाम पास किया था नादान सिंह के बेटे ने बेटा अजय प्रताप सिंह हो चुका है पहले ही गिरफ्तार इस पेपर लीक में अब तक 141 गिरफ़्तاری हुई0
0
Report
लखीमपुर खीरी में महेवागंज के कारखाने में जनरेटर गिरने से मौत
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली इलाके में महेवागंज गांव में स्थित एक बिल्डिंग के कारखाने में अचानक जनरेटर का पहिया दो हिस्सों में टूटकर हवा में उड़ गया एक हिस्सा एक मकान के टीन शेड पर गिरा जिससे इसके नीच मौजूद महिला की मौत हो गई । जबकि दूसरा हिस्सा बस की छत पर गिरा और बस की छत को तोड़ते हुए दो यात्रियों पर गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्म के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
कटिहार में रास्ता विवाद के बाद फायरिंग, दुनाली बंदूक बरामद—आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद
Katihar, Bihar:कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ला में बीते रात्रि 10:00 बजे के आसपास संजय यादव अपने आवास की ओर लौट रहे थे तो इसी बीच पूर्व से चल रहे रास्ते विवाद को लेकर बरमसिया निवासी चंदन यादव के द्वारा अज्ञात व्यक्ति के साथ गली में आकर दुनाली बंदूक से हमला कर दिया गया जिसमें पीड़ित व्यक्ति किसी तरह से जान बचाकर थाना पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराया, ऐसा पीड़ित व्यक्ति ने अपने आवेदन में बताया। एसपी, कटिहार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी विशाल आनंद को विशेष निर्देश दिय वहीं डीएसपी ने एक टीम का गठन कर आरोपित व्यक्ति के यहां मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त एक दुनाली बंदूक, एक जिंदा कारतूस एवं 11 खोखा बरामद किया गया। और कहा कि घटना में संलिप्त अभियुक्त की पहचान कर ली गई है तथा गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई जारी है।0
0
Report
जंगल में छोटे सेंटौर का रिकॉर्ड: क्या यह हकीकत है?
Noida, Uttar Pradesh:They recorded a small centaur in a forest. Do you think it's real?0
0
Report
सबसे भयावह सपना: ऊंचाई से गिरने का डर आपकी नींद तक पहुँच सकता है
Noida, Uttar Pradesh:One of the worst nightmares is dreaming that you fall from great heights.0
0
Report
Advertisement
