244001
जयंतीपुर में जश्ने मोहम्मदी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद जनपद के मझोला इलाके के जयंतीपुर में जश्ने मोहम्मदी के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होकर महफिल में शामिल हुए। महफिल में लोगों को मुस्लिम धर्म के बारे में जानकारी दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
DUSU चुनाव: ABVP का आरोप—नॉर्थ कैंपस में फर्ज़ी आईडी से छात्र पकड़ा, NSUI डर
New Delhi, Delhi:आर्यन मान, प्रेसिडेंट TT(लाइव हुआ है) DUSU चुनाव में एबीवीपी ने आरोप लगाये है की नार्थ कैंपस के फैकल्टी ऑफ़ लो में फ़र्ज़ी आईडी के साथ छात्र को पकड़ा है, मौजूदा DUSU प्रेसिडेंट आर्यन मान ने कहा है की NSUI में हार का डर है इसी वजह से फ़र्ज़ी वोट डलवाने की कोशिश हो रही है, इस बार सभी सीट पर एबीवीपी की जीत होगी。0
0
Report
ABVP उम्मीदवार सचिव TT Riya Chabri: जीत सुनिश्चित, हॉस्टल सुविधाएं और सुरक्षा पर जोर
New Delhi, Delhi:रिया छाबड़ी, ABVP उम्मीदवार सचिव TT चुनाव में हमारी जीत निश्चित है, जो वादे हमने किए वो सभी पूरे होंगे, गर्ल सिक्योरिटी पर ध्यान दिया जाएगा। छात्रो को हॉस्टल की व्यवस्था की जायेगी।0
0
Report
6 घंटे में डकैती का पर्दाफाश: कंचन ज्वेलर्स से अंतर्राज्यीय गिरोह पकड़ा गया
Singrauli, Madhya Pradesh:जयंत के कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती का 6 घंटे में पर्दाफाश। विंध्यनगर पुलिस और यूपी पुलिस के संयुक्त एक्शन में अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार। अनपरा के पास बाइक फिसलने से 2 बदमाश दबोचे गए, यूपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में 1 आरोपी गोली लगने से घायल। लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, 2 अपाचे बाइक और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद। जयंत के कंचन ज्वेलर्स में शाम करीब पौने छह बजे उस वक्त दहशत फैल गई, जब दो बाइकों पर सवार 6 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने दुकान संचालक अखिलेश कुमार वर्मा और उनके स्टाफ के सिर पर कट्टे की बट से जानलेवा वार किया और हवाई फायरिंग की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा की हथेली में गोली लग गई। बदमाश काउंटर से करीब 300 ग्राम सोने के जेवर, 200 ग्राम चांदी और ढाई लाख रुपये नकद समेटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एफएसएल और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। CSPS विंध्यनगर, SDOP Morva और Chitrangi की अगुवाई में विशेष टीमें गठित कर सोनभद्र, बलरामपुर और पलामू पुलिस को अलर्ट किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनपरा की ओर भाग रहे संदिग्धों की घेराबंदी की। अनपरा बस्ती के पास पुलिस को देखकर तेज रफ्तार भाग रही एक अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे अनुराग चंद्रवंशी और लकी पासवान घायल हो गए और पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। वहीं तीसरे बदमाश रोशन कुमार को यूपी पुलिस ने जवाबी फायरिंग में घायल होने के बाद धर दबोचा। जयंत के कंचन ज्वेलर्स में उसी दुस्साहस के साथ इस सनसनीखेज डकैती को अंजाम दिया गया था, लेकिन सिंगरौली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ सटीक तालमेल बिठाते हुए महज 6 घंटे के भीतर अंतर्राज्यीय गिरोह की कमर तोड़ दी। पुलिस ने लूटे गए जेवरात, नकदी और वारदात में इस्तेमाल गाड़ियां बरामद कर ली हैं, जबकि गिरोह के बाकी फरार साथी की तलाश में सीमावर्ती इलाकों में दबिश जारी है। बाइट – गौरव राजपूत, आईजी रीवा रेंज, रीवा0
0
Report
Advertisement
ताज़ा खबर: अभी कोई समाचार उपलब्ध नहीं है (फिलर कंटेंट मिला)
Bhopal, Madhya Pradesh:0
0
Report
दिल्ली-West: तीन अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटरों पर छापेमारी, 23 आरोपियों की गिरफ्तारी
Delhi, Delhi:अमेरिका, कनाडा एवं यूरोपीय देशों के नागरिकों को कथित रूप से निशाना बनाने वाले तीन अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटरों पर सायबर और स्पेशल स्टाफ की रेड कॉल सेंटर के मालिकों, प्रबंधकों, बैंकरों एवं टेली-कॉलर्स सहित 23 आरोपियों को किया गिरफ्तार 2 हाई-एंड कारें, 27 लैपटॉप, 28 मोबाइल फोन, ₹79,200 नकद, 11 राउटर, 36 हेडफोन एवं 25 एडॉप्टर किए बरामद संगठित साइबर धोखाधड़ी एवं अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। पश्चिमी दिल्ली में तीन स्थानों पर एक साथ छापेमारी पश्चिमी जिला सायबर सेल और स्पेशल स्टाफ की सयुंक्त टीम ने दिल्ली के हरिनगर स्थित मीनााक्षी गार्डन अजय एन्क्लेव कीर्ति नगर में एक साथ तीन कॉल सेंटर में रेड कर कॉल सेंटर के मालिकों, प्रबंधकों, बैंकरों एवं टेली-कॉलर्स सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मौके से 2 हाई-एंड कारें, 27 लैपटॉप, 28 मोबाइल फोन, ₹79,200 नकद, 11 राउटर, 36 हेडफोन तथा 25 एडॉप्टर भी बरामद किए है। यह गिरोह पश्चिमी दिल्ली में संचालित अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटरों के द्वारा अमेरिका एवं कनाडा के नागरिकों को कथित रूप से निशाना बनाता था।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पश्चिमी जिला ऑपरेशन सेल के एसीपी राजेश और सायबर सेल इंस्पेक्टर विकास पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर राजेश मौर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर टीमों ने दिल्ली के मीनााक्षी गार्डन, अजय एन्क्लेव एवं कीर्ति नगर स्थित तीन स्थानों पर समन्वित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान इन परिसरों में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉलセン्टर संचालित पाए गए। आरोपी कथित रूप से Apple/iOS तथा Microsoft के तकनीकी सहायता/कस्टमर केयर कर्मचारियों के रूप में अपनी पहचान बताकर इंटरनेट आधारित कॉलिंग एप्लिकेशन के माध्यम से विदेशी नागरिकों से बातचीत कर रहे थे।इस कार्रवाई के दौरान कॉल सेंटर के कथित मालिकों/संचालकों, प्रबंधकों, बैंकरों एवं टेली-कॉलर्स सहित कुल 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। परिसरों में कॉल सेंटर संचालित करने के लिए कई लैपटॉप, मोबाइल फोन, राउटर, हेडफोन तथा अन्य तकनीकी उपकरण पाए गए।बरामद डिजिटल उपकरणों की जांच में Google Voice, X-Lite, EyeBeam, MicroSIP एवं UltraViewer सहित इंटरनेट आधारित कॉलिंग एवं रिमोट-एक्सेस एप्लिकेशन पाए गए। इन उपकरणों में विदेशी कॉल हिस्ट्री, विदेशी टेलीफोन नंबरों की सूचियां, पीड़ितों से संबंधित जानकारी, भुगतान के स्क्रीनशॉट, WhatsApp बातचीत तथा अन्य आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री भी पाई गई। आगे की जांच में WhatsApp Business अकाउंट तथा कई ग्रुप भी पाए गए, जिनका कथित रूप से संचालन संबंधी समन्वय, TFN से संबंधित जानकारी तथा धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को संभालने के लिए उपयोग किया जा रहा था। जांच से पता चला है कि आरोपी कथित रूप से आवासीय परिसरों को वर्कस्टेशन में परिवर्तित करके संगठित अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे। अनधिकृत खरीदारी, सब्सक्रिप्शन या सुरक्षा संबंधी समस्याओं के बारे में फर्जी पॉप-अप/मैसेज भेजे जाते थे, जिसके माध्यम से पीड़ितों को भारत से इंटरनेट आधारित कॉलिंग एप्लिकेशन द्वारा संचालित Toll-Free Numbers पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जाता था। पीड़ितों का विश्वास हासिल करने के बाद कॉल कथित रूप से ऐसे व्यक्तियों को ट्रांसफर की जाती थी जो स्वयं को वरिष्ठ अधिकारी या “Banker” बताते थे। ये व्यक्ति कथित समस्या को हल करने के लिए लगभग USD 149, USD 249 या USD 499 के भुगतान की मांग करते थे। पीड़ितों को कथित रूप से Apple Gift Cards या Zelle के माध्यम से भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जाता था। इसके बाद भुगतान से संबंधित जानकारी नेटवर्क के सदस्यों के बीच कथित रूप से धोखाधड़ी की रकम एकत्र करने एवं उसे परिवर्तित करने के लिए साझा की जाती थी。 Google Voice, X-Lite, EyeBeam एवं MicroSIP जैसे एप्लिकेशन का उपयोग अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट आधारित कॉलिंग के लिए किया जाता था, जबकि UltraViewer का उपयोग रिमोट डेस्कटॉप एक्सेस के लिए किया जाता था。 नेटवर्क द्वारा कथित रूप से VoIP आधारित कॉलिंग एवं अन्य तकनीकी तरीकों का उपयोग वास्तविक स्थान एवं पहचान छिपाने तथा वैध अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग गेटवे को बायपास करने के लिए किया जाता था। बाइट हरेश्वर वी स्वामी डीसीपी वेस्ट0
0
Report
आचार्य विजयपाल ने आर्य समाज पर टिप्पणी में भाषा मर्यादा की मांग की
Jhajjar, Haryana:आर्य समाज पर कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर गुरुकुल झज्जर के आचार्य विजयपाल का बयान सामने आया। कथित तौर पर ‘लठ मारने’ जैसी भाषा के प्रयोग पर गुरुकुल झज्जर ने जताई कड़ी आपत्ति। आचार्य विजयपाल बोले, आर्य समाज हमेशा सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ खड़ा रहा है। आर्य समाज को लेकर कथित रूप से दिए गए आपत्तिजनक बयान के मामले में गुरुकुल झज्जर के आचार्य विजयपाल का बयान सामने आया है। उन्होंने बयान में प्रयुक्त कथित तौर पर ‘लठ मारने’ जैसी भाषा पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान की भावना के विपरीत बताया। आचार्य विजयपाल ने कहा कि आर्य समाज का मूल उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों, पाखंड और अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक करना रहा है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज हमेशा से सामाजिक सुधार और वैचारिक जागरूकता की दिशा में कार्य करता आया है तथा समाज में कुरीतियां फैलाने वालों के विरोध में खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज को लेकर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करते समय भाषा की मर्यादा और सामाजिक सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। उनका कहना था कि वैचारिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन किसी भी संस्था या विचारधारा के प्रति असम्मानजनक भाषा का प्रयोग सामाजिक वातावरण के लिए उचित नहीं है। आचार्य विजयपाल ने अपने बयान में धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इंसान कभी भगवान नहीं हो सकता। इसी संदर्भ में उन्होंने रामपाल के समर्थकों को भी भाषा में शालीनता बरतने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी विचार या मत का विरोध तर्क और शालीन संवाद के माध्यम से किया जा सकता है। समाज में आपसी सम्मान बनाए रखने के लिए सार्वजनिक संवाद में संयमित और मर्यादित भाषा का इस्तेमाल आवश्यक है। गुरुकुल झज्जर की ओर से कहा गया कि आर्य समाज सामाजिक सुधार, शिक्षा, पाखंड और अंधविश्वास के विरोध तथा समाज में जागरूकता फैलाने के अपने मूल सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध है। ऐसे में आर्य समाज के संबंध में की गई किसी भी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते समय तथ्यों और मर्यादित भाषा का ध्यान रखा जाना चाहिए। आचार्य विजयपाल के इस बयान के बाद आर्य समाज से जुड़े लोगों के बीच भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक और वैचारिक मतभेदों के बावजूद संवाद का आधार आपसी सम्मान और शालीनता होना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में लंपी डिज़ीज के संभावित मामले, लैब से पुष्टि का इंतजार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज जैसे लक्षणों को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट है। विभाग के मुताबिक जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त तक कुछ पशुओं में लंपी स्किन डिजीज जैकिसे लक्षण सामने आए थे। हालांकि अभी तक बीमारी की विभागीय स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पिछले 10 से 15 दिनों में कोई नया फ्रेश केस सामने नहीं आने की बात भी विभाग ने कही है。 वीओ-1 लंपी स्किन डिजीज एक वायरल और संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से गायों में देखने को मिलती है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह बीमारी संक्रमित पशु से सीधे तौर पर नहीं, बल्कि संक्रमित पशु को काटने वाली मक्खियों, मच्छरों और चिचड़ जैसे परजीवियों के माध्यम से दूसरे पशुओं तक पहुंच सकती है। बीमारी की शुरुआत में पशु की भूख कम हो जाती है, चारा कम खाने लगता है, जुगाली में कमी आती है और दूध उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसके साथ पशु सुस्त दिखाई देता है और नाक से रिसाव भी हो सकता है। करीब तीन से चार दिन बाद शरीर पर छोटे-छोटे स्पॉट दिखाई देने लगते हैं, जो आगे चलकर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गांठों का रूप ले सकते हैं。 उप निदेशक, पशुपालन विभाग विभाग के मुताबिक कुरुक्षेत्र में जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त तक कुछ संभावित मामले सामने आए थे। इन पशुओं के सैंपल लिए गए और जांच के लिए लुवास तथा हाई सिक्योरिटी लैब, भोपाल भेजे गए हैं। हालांकि अभी तक लंपी स्किन डिजीज की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है。 वीओ-2 उप निदेशक पशुपालन विभाग विकास शर्मा मुताबिक लंपी स्किन डिजीज का इन्क्यूबेशन पीरियड लगभग 4 से 15 दिन तक हो सकता है। ऐसे में पिछले 10 से 15 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आने को विभाग राहत की स्थिति के तौर पर देख रहा है। जिला कुरुक्षेत्र में लभगभ 15 00 सो केश है अभी तक बीमारी के विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि यदि किसी पशु में बीमारी के संभावित लक्षण दिखाई दें, तो उसे तुरंत दूसरे पशुओं से अलग रखें। उसके खाने-पीने और चारे की व्यवस्था भी अलग की जाए और संक्रमित या संदिग्ध पशु का जूठा चारा दूसरे पशुओं को न दिया जाए。 वीओ-3 वहीं गोशालाओं को लेकर भी पशुपालन विभाग ने विशेष सतर्कता बरती है। सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत गोशालाओं में मौजूद पात्र पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक कुरुक्षेत्र जिले की सभी 36 गोशालाओं में मौजूद पशुओं का टीकाकरण पूरा किया जा चुका है。 उप निदेशक, पशुपालन विभाग विभाग का कहना है कि बीमारी की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और संभावित मामलों की जानकारी मिलने पर सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है。 एंकर आउट्रो फिलहाल कुरुक्षेत्र में पिछले करीब 10 से 15 दिनों से लंपी स्किन जैसे लक्षणों वाला कोई नया मामला सामने नहीं आया है। विभाग की ओर से पशुपालकों से सतर्क रहने, संदिग्ध पशुओं को अलग रखने और किसी भी लक्षण की स्थिति में तुरंत पशु चिकित्सकों को सूचना देने की अपील की गई है。 बाईट,,,डॉक्टर विकास शर्मा, उप निदेशक, पशुपालन विभाग कुरुक्षेत्र0
0
Report
शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद मोहम्मद इकराम का रोलसाहबसर में स्मारक
Sikar, Rajasthan:शौर्य चक से सम्मानित शहीद मोहम्मद इकराम सीकर जिले के फतेहपुर के रोलसाहबसर गावं के निवासी थे जिनका जन्म 16.3.1978 में रोलसाहबसर गावं में कैप्टन इकबाल खां व मा बलकेश बानो के घर में हुआ था। शहीद मोहम्मद इकराम खान ने 5.1.1995 में सेना में भर्ती हुए थे शहीद मोहम्मद इकराम 12 अप्रैल 2000 में ऑपरेशन रक्षक, 6 ग्रनेडियर्स के तहत शहीद हो गए थे। परिवार में इनके पिता इकबाल खां भी सेना में रहे हुए है । तथा भाई सुबेदार मेजर मोहम्मद इकरार वर्तमान में सेना में कार्यरत है। रोलसाहबसर में शहीद स्मारक बना हुआ है। गावं की सी.सै स्कूल का नाम भी मोहम्मद इकराम के नाम रखा गया है। शहीद मोहम्मद इकराम की पत्नी बलकेश बानो है।0
0
Report
हिरणा के शहीद विष्णु सिंह शेखावत को मिला सौर्य चक्र
Sikar, Rajasthan:सौर्य चक्र से सम्मानित शहीद विष्णु सिंह शेखावत हिरणा फतेहपुर सीकर शहीद विष्णु सिंह शेखावत का जन्म हिरणा गाव में हुआ शहीद विष्णु सिंह के पिता मोहन सिंह भी सेना में रहे है。 शहीद की माता श्रीमती भंवर कंवर वीरांगना श्रीमती विनोद कंवर। पुत्र राम सिंह, भगवान सिंह है。 शहीद विष्णु सिंह का जन्म 17.06.1978 में हिरणा गाव में हुआ शहीद विष्णु सिंह ने बी.ए तक शिक्षा ग्रहण की थी。 जानकारी के अनुसार 05 मई 2003 को सीमा सुरक्षा बल की टुकडी ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के टीसउ गावं में आतंकवादियो की मौजूदगी के बारे में मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी की कार्यवाही शुरू की, थी विष्णु सिंह 5.5.2003 को वीरगति को प्राप्त हो गए थे。 शहीद विष्णु सिंह को सौर्य चक्र से सम्मानि किया गया । शहीद विष्णु सिंह के स्मारक का निर्माण शहीद परिवार की ओर से करवाया गया। हिरणा गावं में राजकीय उ. मा. विद्यालय का नाम भी शहीद विष्णु सिंह के नाम रखा गया।0
0
Report
Advertisement
कश्मीर में कश्मीरी पंडितों ने गणेश विसर्जन से भाईचारे का संदेश दिया
Chaka, आतंकवाद की कई धमकियों के बावजूद, कश्मीरी पंडितों ने गणेश चतुर्थी पर झेलम नदी (जिसे पारंपरिक रूप से 'व्येथ' कहा जाता है) में गणेश विसर्जन किया। यह महाराष्ट्र नहीं बल्कि कश्मीर है, जहाँ परंपरा को फिर से जीवित करते हुए कश्मीरी पंडितों ने श्रीनगर में झेलम नदी के किनारे बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर गणेश विसर्जन मनाया। आतंकवाद की कई धमकियों के बावजूद, भक्त भजन और भक्ति गीत गाते हुए सड़कों पर उमड़ पड़े। उन्होंने आध्यात्मिक उत्साह के साथ यह त्योहार मनाया और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से फिर से जुड़े। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति की 5 दिनों तक पूजा करने के बाद यह आयोजन किया गया। आयोजक मोहित भान ने कहा, "आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। पांच दिन पहले, हमने गणपतयार, इ indrानगर और दक्षिण कश्मीर के वेसू में तीन जगहों पर भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की थीं। आज उनमें से दो जगहों - वेसू कुलगाम और इंद्रानगर - के लिए विसर्जन हो रहा है, जबकि गणपतयार का विसर्जन रविवार को होगा। तीनों मैनेजमेंट कमेटियां ऐतिहासिक भाऊ साहेब रंगा रेड्डी ट्रस्ट और श्री पुनीत बालन जी के सहयोग से यहां यह त्योहार मनाती हैं। मेरा मानना है कि पिछले तीन वर्षों में यहां का माहौल बहुत खुशनुमा हो गया है। हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई - सभी समुदायों के लोग यहां आते हैं और अपने-अपने तरीके से योगदान देते हैं, एक-दूसरे से मिलते हैं। खासकर हिंदू और कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों को यहां सभी का भरपूर समर्थन मिलता है।" भान ने आगे कहा, "आज पांच दिनों के बाद यहां पूजा और हवन हुआ, और पिछले पांच दिनों में हजारों लोग यहां आए। उन्होंने प्रार्थना की कि जम्मू-कश्मीर में किसी भी वर्ग के लोगों - चाहे वे हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई हों - के सामने जो भी परेशानियां या मुश्किलें हैं, भगवान गणेश उन्हें दूर करें। और आज, उसी प्रार्थना के साथ हमने यहां विसर्जन किया। Hemos हमने प्रार्थना की कि जम्मू-कश्मीर में जो भाईचारा है, वह बना रहे। दरार पैदा करने की जो कोशिशें कहीं-कहीं हो रही हैं, उनके बावजूद जिस तरह हिंदू, मुस्लिम और सभी लोग आगे आए हैं और एक-दूसरे के साथ खड़े हुए हैं उससे पता चलता है कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से एक ऐसा राज्य रहा है जो धर्मनिरपेक्ष माहौल में जीता है और उसका पालन करता है, और यहां के लोगों का इसमें अटूट विश्वास है।" तो मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी लोगों की ज़िंदगी की सभी परेशानियां और मुश्किलें दूर हो जाएंगी, और एक बार फिर, हमारी तरफ़ से आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज मंदिर से झेलम नदी तक एक जुलूस निकाला गया, जिसमें कश्मीर में भाईचारे का एक खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला। देश भर से आए कश्मीरी पंडित गणेश विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे, और सैकड़ों कश्मीरी मुसलमान भी झेलम नदी के किनारे तक इस जुलूस का हिस्सा बने, जहां गणेश विसर्जन किया गया। गणेश विसर्जन समारोह में शामिल सभी लोगों को लगा कि कश्मीर में हालात पहले से कहीं बेहतर हैं। नाना जी, जो एक भक्त हैं, ने कहा, "आज गणपति बप्पा का विसर्जन है। इंदिरानगर के निवासियों ने इसका आयोजन किया है और PM पैकेज के तहत रहने वाले लोग भी यहाँ मौजूद हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा है, यह कार्यक्रम विनायक सोहराम के ठीक बाद होता है; हम मिठाइयाँ बाँटते हैं और गणपति को भोग भी लगाते हैं। यह हमारी सदियों पुरानी परंपरा है जिसे हमारे पूर्वजों ने हमें सिखाया और दिखाया है। आज हम इसे अपने बच्चों को सौंप रहे हैं ताकि यह परंपरा आगे भी चलती रहे। हम उन्हें बताते हैं, 'तुम्हें भी ठीक वैसे ही करना है जैसे मैं करता हूँ; मेरे बाद तुम्हें इसे आगे बढ़ाना है और जारी रखना है।' यह परंपरा जारी रहनी चाहिए, और आज इंदिरानगर के निवासियों ने विसर्जन किया है। परसों, यानी 20 तारीख को, हमारा गणपति विसर्जन गणपत्यार से होगा, जो एक बहुत पुराना और पवित्र मंदिर है। इसलिए आज हम पूजा-अर्चना कर रहे हैं, भगवान गणेश को विदाई दे रहे हैं और उनसे अगले साल जल्द लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। हम क Kashmir में चल रही परेशानियों या समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रार्थना करते हैं। आज यहाँ भाईचारे की वही भावना दिख रही है, लोग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा है, कश्मीरी पंडित कश्मीरी मुस्लिम के बिना अधूरे हैं और कश्मीरी मुस्लिम कश्मीरी पंडित के बिना अधूरे हैं; और इंशाअल्लाह, यह परंपरा ऐसे ही चलती रहेगी। “बहुत से लोग फूट डालने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे सफल नहीं हो सकते क्योंकि हम एक हैं, हम यहां एकजुट हैं—हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई; यही तो हमारा भाईचारा है, और क्या है? आज जब हम विसर्जन के लिए जा रहे हैं, तो कश्मीरी मुस्लिम भी हमारे साथ हैं। इससे पता चलता है कि यहाँ सब कुछ बिल्कुल सामान्य है और कोई खतरा नहीं है। आखिरी साँस तक डरने की कोई बात नहीं है। हमें आगे बढ़ना है, और मैं भगवान गणेश से बस यही प्रार्थना करता हूँ कि कश्मीरी पंडित जल्द से जल्द अपनी जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि लौट आएँ। मेरी बस यही प्रार्थना है। उत्साह और आस्था की यह तस्वीर 35 साल पुरानी यादें ताजा कर देती है, जब हिंदू परंपरा के अनुसार हजारों कश्मीरी पंडित और मुस्लिम गणेश विसर्जन के लिए झेलम नदी के किनारे एक साथ इकट्ठा होते थे। आज कश्मीर में वैसा ही माहौल देखने को मिला। श्रीनगर में सोनवार से झेलम तक की सड़कों पर भगवान गणेश के जयकारे गूंज रहे थे, जिससे हर तरफ़ एक उत्साहपूर्ण माहौल बन गया था। गणेश विसर्जन समारोह में ज़्यादातर वे कश्मीरी पंडित शामिल हुए जो तीन दशक पहले यहाँ से चले गए थे। उनके बच्चे, जिन्होंने क Kashmir की परंपराओं और हालात के बारे में सुना था, वहां का माहौल देखकर बहुत खुश हुए।0
0
Report
धनबाद के मेمको मोड़ के पास मारपीट के विरोध में 8-लेन सर्विस लेन जाम
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के मेमको मोड़ के पास शुक्रवार को मारपीट की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने 8 लेन के सर्विस लेन को जाम कर दिया। सड़क पर प्रदर्शन के कारण कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीण मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, बस्ती का एक युवक आदिवासियों के धार्मिक स्थल जाहेर थान के पास मौजूद था। इसी दौरान एक ट्रक में सवार चार-पांच लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि ट्रक सवार लोग जाहेर थान के पास शौच कर रहे थे और शराब पी रहे थे। बस्ती के युवक ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर ट्रक सवार लोगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बस्ती के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख ट्रक सवार सभी लोग वाहन को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने 8 लेन के सर्विस लेन को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
चांदपुर ज्वैलरी चोरी: दो महिलाओं समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:चांदपुर के सर्राफा की दुकान से चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की गई ज्वैलरी और वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्विफ्ट कार बरामद की गई हैं। पुलिस पूछताछ में चोरी की वारदात में अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की बात सामने आई है, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 12 सितम्बर को ग्राम रसूलपुर नंगला निवासी दिनेश वर्मा ने चांदपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी ज्वैलरी की दुकान से अज्ञात चोर सोने के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मामले में दो महिलाओं के शामिल होने की जानकारी मिली। आज चांदपुर पुलिस ने जाहिदा उर्फ छोटी और आशिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से 03 जोड़ी कुंडल पीली धातु और 04 जोड़ी बिछवे सफेद धातु बरामद हुए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्विफ्ट कार भी पुलिस ने बरामद की हैं। पूछताछ में दोनों आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 7 सितम्बर को ग्राम रसूलपुर नंगला स्थित सर्राफा की दुकान में चोरी की थी। चोरी किए गए जेवरात को सभी आरोपीों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस के अनुसार, बरामद कुंडल और बिछवे चोरी की उसी वारदात से संबंधित हैं और दोनों महिलाओं के हिस्से में आए थे। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। पुलिस के मुताबिक, मामले में खातून, आशमीन, रुखसाना, फरीद खां और भूरिया उर्फ जाकिर के नाम भी प्रकाश में आए हैं। इनमें फरीद खां और भूरिया उर्फ जाकिर पर कार चालक होने की बात सामने आई है। पुलिस सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावित कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बागपत के ढाबे पर युवक की बेरहमी से पिटाई; वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ दबंग एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। युवक को बचाने पहुंचे एक बुजुर्ग के साथ भी मारपीट की गई। मामला खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव स्थित ढाबे का बताया जा रहा है। घटना 15 सितंबर की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बड़गांव स्थित ढाबे पर बसी गांव का रहने वाला रोहतास नाम का युवक और कुछ लोगों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और 4 आरोपी ने रोहतास के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में युवक के साथ कई लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उसे बचाने के लिए पहुंचे एक बुजुर्ग के साथ भी मारपीट की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने दो आरोपियों शिवम और विकास निवासी गांव ढिकोली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
जयपुर शिक्षक संघ ने भवन बनाम नामांकन बढ़ाने के लिए दिवसीय सम्मेलन शुरू किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला शाखा जयपुर की ओर से दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन आदर्शनगर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शुरू हुआ। संगठन के मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में जिलेभर से शिक्षकों ने भाग लिया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती के साथ वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य, शिक्षकों की समस्याओं और विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने सहित शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दे उठाए। वक्ताओं ने निजी विद्यालयों को आरटीई के तहत सरकार की ओर से दी जाने वाली पुनर्भरण राशि को सरकारी विद्यालयों में नामांकन में कमी का एक कारण बताया। वहीं, जर्जर भवनों को जमींदोज किए जाने के बाद संबंधित विद्यालयों के लिए अस्थायी भवनों की शीघ्र व्यवस्था करने की मांग की गई। शिक्षकों ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण और लंबित पदोन्नतियां जल्द करने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग रखी। इसके अलावा अवकाश के दिनों में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में वीक्षक ड्यूटी का मानदेय बढ़ाने और परीक्षा केंद्र से ही नकद भुगतान करने की मांग भी उठाई गई। शैक्षिक सम्मेलन को लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा विभाग ने प्रदेश की हजारों स्कूलों को जो जर्जर थी उन्हें जमीन दोज कर दिया गया लेकिन अब कई स्कूलों में भवन की समस्या है उसके लिए कोई बजट भी नहीं दिया जा रहा है,,,,, ऐसे में शिक्षक अपने स्तर पर बच्चों के लिए कैसे भवन की व्यवस्था करें,, इसलिए विभाग से मांग की जाएगी की कोई स्थाई बजट की व्यवस्था करें जिससे कि किराए पर भवन लेकर बच्चों की व्यवस्था की सके,,, थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों सहित संगठनात्मक विषयों के साथ शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की गई। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी और शिक्षक नेता मौजूद रहे।0
0
Report
दमोह के कलेक्टर ने निर्माणाधीन संदीपनी स्कूल की गुणवत्ता का कड़ा निरीक्षण किया
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने हटा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान संदीपनी स्कूल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने भवन की गुणवत्ता पर शिकायत की तो उन्होंने दीवारों के प्लास्टर और निर्माण मानकों की जांच कराई और आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को निजी स्कूल से बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए उच्च गुणवत्ता वाला भवन बनवाने की मंशा है और निर्माण की गुणवत्ता की जिम्मेदारी उसी एजेंसी के हवाले की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
