244001
मुरादाबाद में जश्ने आजादी पर भारतीय संपादक प्रेस क्लब ने आयोजित किया सम्मान समारोह
Moradabad, Uttar Pradesh:भारतीय संपादक प्रेस क्लब द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के जांबाजों के परिवारों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गणमान्य लोगों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, विधि, पत्रकारिता और समाजसेवा में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। राजमहल होटल में आयोजित इस स्वतंत्रता दिवस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि, एयरपोर्ट अथॉरिटी सिक्किम के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने सम्मान पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजकुमार दास ट्रस्ट ने संत समिति के नए सदस्य टिकटैक को जिम्मेदारी सौंपी
Noida, Uttar Pradesh:राजकुमार दास ट्रस्ट की संत समिति के नए सदस्य टिकटैक जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वाहन करूंगा।कोशिश रहेगी कि मंदिर में रामानंदी परंपरा की पूजा पद्धति का पालन हो।0
0
Report
गरियाबंद के चिंगरा पगार में 100 फुट चोटी से सेल्फी, प्रशासन की मुश्किलें बढ़ीं
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग: गरियाबंद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चिंगरा पगार से सामने आई लापरवाही और स्टंट की तस्वीरें। 100 फुट ऊंची चोटी से सेल्फी लेते और पानी में छलांग लगाने का वीडियो हो रहा वायरल। चिंगरा पगार वाटर फॉल में आ रहे सैलानियों ने बढ़ाई प्रशासन की मुश्किलें। स्टंट और लापरवाही करते हुए दुर्घटना को दे रहे निमंत्रण।0
0
Report
धमतरी के लाखों के सोने-चांदी चोरी का खुलासा, आरोपी पवन सोनकर गिरफ्तार
Kanker, Chhattisgarh:चारामा थानाक्षेत्र के अंतर्गत सुने मकान में लाखों के चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसके चलते आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। दरअसल 15 जुलाई को पंकज मेश्राम अपने परिवार के साथ धमतरी गया हुआ था। इस बात की जानकारी उसके पड़ोसी को थी। पड़ोसी ने सुने मकान का फायदा उठा कर पीछे के दरवाजे से घर में घुसा और उसने लगभग साढ़े आठ लाख के कीमती सोने और चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। प्राथी के रिपोर्ट पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इस चोरी का खुलासा हुआ। आरोपी पवन सोनकर को पुलिस ने बी एन एस की धारा 305ए और 331-4 के तहत गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
पीलीबंगा में पहली बारिश ने नगरपालिका जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में मानसून की पहली बारिश ने नगरपालिका की जल निकासी व्यवस्था और साफ-सफाई के दावों की पोल खोल दी। मानसून से पहले नालों की सफाई और बरसाती पानी की निकासी को लेकर कई बैठकें हुईं तथा लाखों-करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन पहली ही बारिश में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल नजर आया। शहर की मुख्य सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया, जबकि निचले इलाकों में स्थित मकानों और दुकानों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष प्रशासन मानसून से पहले बेहतर व्यवस्थाओं के दावे करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात नहीं बदलते। लोगों ने तत्काल पंप लगाकर पानी की निकासी कराने, नालों की प्रभावी सफाई करवाने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
बेगूं की हीया टेलर का 7-दिवसीय मुफ्त ताइक्वांडो आत्मरक्षा कैंप: बेटियाँ सशक्त
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं की बेटी हीया टेलर ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए लगातार दूसरे वर्ष अपने गृह क्षेत्र की छात्राओं के लिए 7 दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। वर्तमान में अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य के सैन फ्रांसिस्को में अध्ययनरत हीया ने एशियन इंटरनेशनल स्कूल और शिवाजी सेकेंडरी स्कूल, बेगूं की करीब 100 छात्राओं को आत्मरक्षा, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और आत्मविश्वास का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया। हीया की इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है और इसे बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।0
0
Report
बांसवाड़ा शहर में तेज बारिश से जलभराव, प्रशासन से तात्कालिक कार्रवाई की मांग
Banswara, Rajasthan:बीते रात बांसवाड़ा शहर में जोरदार बारिश ने आवागमन बाधित कर दिया और मुख्य मार्गों सहित कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जिला प्रशासन ने मानसून से पहले नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को नालों-नालियों की सफाई और जलभराव रोकने के स्पष्ट निर्देश दिए थे, पर पहली तेज बारिश में भी तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि अगर अभी से कड़ाई से कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है। अब प्रशासन की कार्रवाई की तेज़ी पर सभी की नजर है।0
0
Report
Advertisement
देहरादूंन में धामी ने चयनित छात्रों को प्रवेश पत्र वितरित करके पोषण योजना शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में मुख्यमंत्री पोषण, शिक्षण सामग्री, पोषाहार, आयुर्वेद, योग एवं वेलनेस विकास योजना हेतु चयनित छात्रों को प्रवेश पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी0
0
Report
अनंतनाग में पुलिसवाले की हत्या एक दिन बाद LeT आतंकियों के घर गिराए गए
Srinagar, Uttarakhand:पुलिसवाले की हत्या के एक दिन बाद, अनंतनाग में दो LeT आतंकवादियों के घर गिराए गए अनंतनाग, 23 जुलाई अधिकारियों ने गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो कथित आतंकवादियों के घर गिरा दिए। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बुधवार को अनंतनाग के लाल चौक पर गोलीबारी की घटना में आतंकवादियों द्वारा एक पुलिसवाले की गोली मारकर हत्या करने के एक दिन बाद हुई। उन्होंने कहा कि गिराए गए घर बिजबेहरा के गुरी निवासी आदिल थोकर और हसनपोरा निवासी हारून गनई के थे। अधिकारियों ने कहा, "जिले में आतंकवादियों और उनके सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा यह घर गिराना था." और जानकारी का इंतज़ार है।0
0
Report
पटना गया रेलखंड पर 63245 सवारी गाड़ी में इंजन खराबी; तारेगना पर रुकी ट्रेन
Masaurhi, Bihar:पटना गया रेलखंड पर 63245 सवारी गाड़ी में इंजन खराबी; तारेगना पर रुकी ट्रेन पटना से अपने निर्धारित समय 8 बजे गया के लिए चली। तारेगना स्टेशन पहुंचने पर इंजन में खराबी आ गईं। काफी देर तक ट्रेन के चालक खराबी को दुरुस्त करने में लगे रहे। सूचना के बाद तकनीकी टीम पहुंची। उसके बाद खराबी को दुरुस्त किया गया और ट्रेन गया के लिए रवाना हुई।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर: विधायक ज्ञान तिवारी ने PWD अधिकारी को फटकारा, कावड़ यात्रा के रास्ते खराब
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने PWD के अधिशासी अभियंता को लगाई जमकर फटकार। कावड़ यात्रा को लेकर सड़क की जर्जर स्थिति पर नाराज हुए विधायक। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के चलते PWD के अधिकारी को बीजेपी विधायक ने जमकर फटकारा। भाजपा विधायक बोले सड़क सही नहीं हुई तो धरने पर बैठ जाऊंगा कावड़ यात्रा में महज कुछ दिन ही बाकी। सेवता से भाजपा विधायक है ज्ञान तिवारी。0
0
Report
बहराइच में बेटे ने माँ पर कुल्हाड़ी से वार कर मर्डर कर दिया
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर किया मां का मर्डर, थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के पुरैना गांव की घटना, मर्डर की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप, आरोपी हिरासत में पुलिस जांच में जुटी, मामला बहराइच के थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र का है, जहां के ग्राम पुरैना में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है,0
0
Report
चाचा के बाड़े से भैंस चोरी: भतीजे गिरफ्तार, टेंपो भी बरामद
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की अरनोद थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई दोनों भैंसों को बरामद कर घटना में प्रयुक्त टेंपो भी जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने टेंपो की किस्तें चुकाने और कर्ज से उबरने के लिए अपने ही चाचा के बाड़े से दो भैंसें चोरी कर ली थीं। रात के समय अपने चाचा के बाड़े से भैंसें टेंपो में लादकर चोरी कर ली गईं। आरोपियों ने मवेशियों का करीब 50 हजार रुपये में सौदा करने की तैयारी कर रखी थी। सौदा तय होने तक उन्होंने भैंसों को एक सुनसान बाड़े में छिपाकर रखा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई दोनों भैंसें बरामद कर लीं तथा वारदात में प्रयुक्त टेंपो भी जब्त कर लिया।0
0
Report
Advertisement
शिक्षकों की कमी से ताला: दौसा के गनीपुर स्कूल ने सीबीईओ से आश्वासन पाया
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा गनीपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण छात्र और अभिभावकों ने स्कूल गेट पर प्रदर्शन करके ताला जड़ दिया. छात्रों का कहना है कि पिछले एक साल से शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई व्यवस्था चौपट हो रही है. पूर्व में कई बार मांग उठाई लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया. स्कूल में तीन व्याख्याता और तीन वरिष्ठ अध्यापकों के पद रिक्त हैं, जिससे पढ़ाई बाधित हो रही है. सीबीईओ मौके पर पहुंचे, छात्रों और अभिभावकों से समझाइश कर ताला खुलवाया. सीबीईओ ने भरोसा दिया कि जल्द ही अध्यापकों की व्यवस्था की जाएगी।0
0
Report
नीट पेपर लीक पर सीजेपी के आंदोलन से संसद तक बवाल, टकराव की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:Mayawati 1. काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का देश की राजधानी नई दिल्ली में संसद के नज़दीक जन्तर मन्तर में पिछले कई दिनों से, खासकर मेडिकल की नीट जैसी विशेष परीक्षा आदि में पेपरलीक व अन्य गड़बडियों के दुष्परिणामों से छात्र-छात्राओं व उनके परिवार के काफी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे जीवन को लेकर जारी अनिश्चितकालीन आन्दोलन के कारण सड़क से लेकर संसद तक में ज़बरदस्त हंगामा बरपा है और अब इसका राजनीतिकरण करने से यह मुद्दा सरकार के साथ सीधे टकराव का हो गया है, जिस विषम स्थिति से देश को निकालना ज़रूरी है, क्योंकि इससे दिल्ली में ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों में भी आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है。 2. वैसे चाहे पूरे देश में अयोध्या श्रीराम मन्दिर में चढ़ावा चोरी/ग़बन आदि का गर्म मामला हो या फिर आल-इण्डिया व राज्यों की परीक्षाओं आदि में पेपरलीक का मुद्दा हो, यह सभी मूलतः भ्रष्टाचार के हर स्तर पर पनपने का ही परिणाम है। 3. इसके साथ ही यह संवैधानिक नैतिकता (constitutional morality) से भी जुड़ा मामला है, जिसके अभाव में यह देश को दीमक की तरह खाता चला आ रहा है, जबकि संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने गुड गोवर्नेंस हेतु इस पर ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत पर विशेष बल दिया है। 4. संक्षेप में मेरा यही कहना है कि देश व जनहित से जुड़े वर्तमान विकट हालात के सौहार्दपूर्ण समाधान हेतु सरकार तथा माननीय कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं को अपनी भूमिका निभाने की पहल करनी चाहिये तो यह बेहतर होगा। 5. साथ ही, सीजेपी के व्यापक हो रहे आन्दोलन का अब विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने स्वार्थ में राजनीतिकरण करके सड़क से लेकर संसद तक में टकराव व हिंसा किया जाना घोर अनुचित। सरकार व आन्दोलनकारी दोनों मिलकर इसका शांतिपूर्ण समाधान जितना जल्द निकालें उतना ही उचित।0
0
Report
झारखंड बीजेपी कार्यालय घेराव पर अध्यक्षों ने कहा मुंह तोड़ जवाब देंगे
Ranchi, Jharkhand:रांची स-slug कांग्रेस के द्वारा बीजेपी प्रदेश कार्यालय के घेराव को देखते हुए बीजेपी कार्यालय में पार्टी की काम खुद प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने थाम लिया है। अध्यक्ष, संगठन मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा。 बाइट ...आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष बाइट ... कर्मवीर सिंह, संगठन मंत्री, झारखंड बीजेपी बाइट...दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी0
0
Report
Advertisement
