Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Moradabad244001

मुरादाबाद में मां और बहन पर चाकू से हमला: बेटा हार्दिक गिरफ्तार

ASAkash Sharma
Mar 07, 2026 12:23:59
Moradabad, Uttar Pradesh
विजुअल मे थाना, गिरफ्तार आरोपी फोटो एवं वीडियो, परिवार का फ़ाइल फोटो(माँ, मृतक बहन और आरोपी), पुलिस प्रेस नोट, अस्पताल मे भर्ती माँ के फ़ाइल विजुअल और मोर्चेरी मे शव देखती पुलिस। मुरादाबाद की मझोला थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा माँ और बहन पर चाकूओ से वार करने वाला आरोपी बेटा, पुलिस पूछताछ मे आरोपी बोला गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद से में डिप्रेशन मे था जिसको लेकर बार बार माँ बहन समझाती थी जो मुझे बुरा लगता था, आरोपी के मुताबिक जब उसकी बहन ने उसको समझाया बार बार तो उसको बुरा लगा और डिप्रेशन के चलते उसने किचन से चाकू उठाकर लाकर बहन के कई वार कर मौत के घाट उतारा, आरोपी ने पुलिस कों ये भी बताया की बहन की चीखपुकार सुन जब माँ उसको बचाने आ गयी थी जिसके चलते उसपर भी चाकूओ से हमला कर दिया, बता दें आरोपी के बहन के ऊपर कई वार करने से बहन की हो गयी थी मौके पर ही मौत जबकि माँ गंभीर हालत मे अस्पताल मे है भर्ती, घटना के बाद घर से कार लेकर फरार हो गया था आरोपी हार्दिक, हार्दिक ने कल यानी शुक्रवार मे घर मे अपनी बहन पर चाकू से कई वार कर उसको उतार दिया था मौत के घाट, आरोपी हार्दिक ने अपनी माँ कों भी चाकूओ से कई वार करके कर दिया था गंभीर घायल, मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABDUL SATTAR
Mar 07, 2026 13:34:29
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठीपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है क्योंकि खेलते-खेलते कल 8 साल का एक बच्चा लापता हो गया था। मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से बच्चे को सकुशल बरामद कर पुलिस झांसी लेकर पहुंची। बच्चे ने बताया कि रोहित नाम का युवक उसे बाइक से जंगल में ले गया था और वहां उसका गला दबाने का प्रयास किया; बच्चे के चिल्लाने से और किसी की आने की आहट सुनाई देने पर वह बच्चे को वहीं छोड़कर आरोपी भाग गया। इसके बाद निहाल नाम का बच्चा किसी तरह वहां से निकल कर पृथ्वीपुर पेट्रोल पंप पर पहुंचा; फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताय जा रहा है कि ग्राम कोठीपुरा निवासी जितेंद्र रायकरवार का बेटा 8 साल का निहाल 6 मार्च की शाम घर से खेलने के लिए निकला था; वह शाम 4 बजे तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी जगह तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, फिर परिजनों ने थाना जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इस दौरान सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास बच्चे के मिलने की सूचना पुलिस को मिली; सूचना मिलते ही बरुआसागर थाना पुलिस पृथ्वीपुर पहुंची और बच्चे को अपने साथ वापस बरुआसागर लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे ने बताया कि उसे रोहित नाम का युवक बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया था और वहां उसका गला दबाने की कोशिश कर रहा था; फिर वह उसे जंगल में छोड़कर भाग गया। किसी तरह वह वहां से निकलकर सड़क पर पहुंचा तो उसे एक पेट्रोल पंप दिखाई दिया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी युवक कौन है, वह कहां का रहने वाला है।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 07, 2026 13:34:09
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत से हड़कंप मच गया। प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को परिजन महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। जहाँ महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन डिलीवरी के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि नवजात बच्ची को स्वस्थ बताया जा रहा है। बताई जा रहा है कि पूजा पत्नी अरविन्द को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों की देखरेख में प्रसव कराया गया और महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन डिलीवरी के कुछ ही देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। वहीं नवजात बच्ची को स्वस्थ बताया जा रहा है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रसूता की मौत के बाद मेडिकल College की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Mar 07, 2026 13:33:36
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड के लाल ने चंबल का नाम किया रोशन, रिटायर्ड सूबेदार के बेटे दीपक बघेल ने यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर ली है। भिंड जिले के फुले पूरा गांव, साढे तीन सौ की आबादी वाला क्षेत्र है। बीते शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी सिविल परीक्षा में भिंड जिले के उमरी इलाके के फुले पूरा गांव के दीपक बघेल ने 602 सी रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। दीपक का सपना अक्सर देश सेवा रहा, उन्होंने तीसरे अटेम्प्ट में यह मुकाम पाया है। उन्होंने ग्वालियर में ही रहकर सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन पेपर्स सोल्व किए; कुछ मदद उनके साथियों की भी मिली और मेहनत की दम पर यूपीएससी क्रैक किया। दीपक ने नेवल ऑफिसर बनने की परीक्षा भी दी थी पर पिता के सपनों के सम्मान में यूपीएससी को चुना। दीपक के चयन से उनका परिवार खुश है—पिता जगपाल सिंह आर्मी में नायब सूबेदार रहे हैं और माँ हाउस वाइफ। दीपक के कारण परिवार में खुशी है कि उनका बेटा अफ़सर बनेगा। इससे पहले भिंड जिले ने कई IAS और IPS अधिकारी दिए हैं, जैसे राजीव दैपुरिया, विकास सैंथिया, दीपेन्द्र सिंह, धनंजय सिंह, सिमाला प्रसाद, प्रियंका शुक्ला और मिनी शुक्ला आदि, जिनसे भिंड जिले का नाम पूरे देश में रौशन हुआ है।
0
comment0
Report
SGSatpal Garg
Mar 07, 2026 13:33:06
Patran, Punjab:श्री गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोलवीवाला के विद्यार्थियों ने शनिवार को पातड़ां स्थित खाटू श्याम मंदिर में धार्मिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बाबा खाटू श्याम जी के दरबार में नतमस्तक होकर देश, समाज और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय की प्रिंसिपल शरणदीप कौर फनू की देखरेख में विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धा और अनुशासन के साथ दर्शन किए। मंदिर में चल रहे भजन-कीर्तन के बीच बच्चों ने आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया और धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी हासिल की। इस अवसर पर खाटू श्याम मंदिर कमेटी पातड़ां की ओर से विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। कमेटी सदस्यों ने बच्चों को धार्मिक स्थलों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें नैतिक मूल्यों पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल शरणदीप कौर फनू ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से जोड़ना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक भ्रमणों से विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 13:32:48
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जनपद के कुर्सी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब लखनऊ-बाराबंकी सीमा पर स्थित श्रीराम पुरवा गांव के पास एक 22 वर्षीय युवक का गला रेता हुआ शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। युवक शुक्रवार रात घर से निकला था और उसके बाद से लापता चल रहा था। शनिवार सुबह उसका शव गांव से करीब 300 मीटर दूर खेत में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीराम पुरवा गांव निवासी छविनाथ रावत का 22 वर्षीय पुत्र मिथुन रावत शुक्रवार 6 मार्च 2026 की रात करीब साढ़े नौ बजे घर से बाहर निकला था। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। रात भर खोजबीन के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह जब परिजन और ग्रामीण फिर से उसकी तलाश में निकले तो गांव से करीब 300 मीटर दूर एक गेहूं के खेत में युवक का शव पड़ा मिला, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई है। मृतक के सीने पर भी धारदार हथियार के गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने बेहद निर्ममता से वारदात को अंजाम दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। युवक के शव की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनका करुण विलाप सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर युवक के शव के पास एक शराब की बोतल, एक पानी की बोतल, सिगरेट की डिब्बी और एक टोपी पड़ी मिली है। इन चीजों के मिलने से आशंका जताई जा रही है कि हत्यारा कोई पूर्व परिचित हो सकता है, जिसने पहले युवक को शराब पिलाई और उसके नशे में आने के बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी और कुर्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 07, 2026 13:32:00
Ghaziabad, Uttar Pradesh:स्वॉट टीम नगर जोन और थाना वेव सिटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट, छिनैती और वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई टाटा नेक्सॉन कार, चोरी की मोटरसाइकिल, एक जोड़ी कुंडल और 315 बोर का देशी तमंचा मय दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार थाना वेव सिटी में हाल के दिनों में तीन अलग-अलग घटनाओं के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए थे। 18 फरवरी 2026 को गुर्जरगढ़ी निवासी पवन बंसल की भाभी के कानों से बाइक सवार बदमाश कुंडल छीनकर फरार हो गए थे। वहीं 26 फरवरी 2026 को राजकम्पाउंड निवासी शिवम कुमार झा की TVS स्पोर्ट मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इसके अलावा 4 मार्च 2026 को फरीदाबाद निवासी किसलय कुमार से बदमाशों ने तमंचा दिखाकर टाटा नेक्सॉन कार और मोबाइल फोन लूट लिया था। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। स्वाट टीम और वेव सिटी पुलिस ने बम्हेटा से गिरधरपुर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राज राजपूत, दर्शन और अजय को गिरफ्तार किया।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 07, 2026 13:31:49
Jaipur, Rajasthan:Anchor राजस्थान में नागरिक उड्डयन सुविधाओं के विस्तार के लिए डबल इंजन सरकार और तेजी लाएगी। नई हवाई पट्टियों के उन्नयन एवं नवीन हवाईअड्डों की स्थापना की संभावनाओं पर केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर काम करेंगे। जयपुर स्टेट हैंगर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने प्रदेश के नागरिक उड्डयन क्षेत्र को लेकर अहम बैठक की। डबल इंजन सरकार हवाई सेवाओं को और मजबूत बनाने में जुट गई है; जयपुर एयरपोर्ट पर हुई अहम बैठक में हवाई सेवाओं को और बेहतर बनाने पर लंबी चर्चा हुई। बैठक में राजस्थान में हवाई सेवाओं के विस्तार, हवाई पट्टियों में बढ़ोतरी और उन्नयन, हवाई अड्डों पर विकास कार्य, फ्लाइट कनेक्टिविटी बढ़ाने, नवीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की संभावनाएं तलाशने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अधिकारियों को घरेलू एयरपोर्ट की संभावनाओं पर काम करने के निर्देश दिए। केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने हवाई सेवाओं के बेहतर संचालन और नियंत्रण के लिए स्वतंत्र निदेशालय के गठन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र तेजी से प्रगति कर सकेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हवाई सेवाओं में बढ़ोतरी एवं नवीन उड़ानों से प्रदेश का एविएशन क्षेत्र मजबूत बनेगा; राज्य सरकार बेहतर एयर कनेक्टिविटी और अत्याधुनिक हवाई सुविधाओं के लिए कार्ययोजना के अनुसार काम कर रही है। उन्होंने आरसीएस उड़ान योजना के माध्यम से विभिन्न जिलों के मध्य हवाई सेवाओं के विस्तार और बढ़ोतरी एवं प्रमुख हवाईअड्डों से भी नवीन उड़ानों की कार्ययोजना पर काम किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरतगढ़ में सिविल एन्कलेव की स्थापना की रूपरेखा पर कार्य किया जाना चाहिए; लालगढ़ हवाई पट्टी पर विकास कार्यों के निर्देश भी दिए। साथ ही, उन्होंने डीग-कुम्हेर, सिरोही, सीकर और भिवाड़ी में नवीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्रीय विकास होगा एवं आपात स्थिति में वैकल्पिक एयरपोर्ट की सुविधा मिल सकेगी। वहीं, पर्यटन विकास, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी तथा प्रवासी राजस्थानियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने उत्तरलाई एयरपोर्ट पर नवीन सिविल एन्कलेव एवं एप्रोच रोड के कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 07, 2026 13:31:22
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पंचायत चुनाव आंकड़ों में उलझ गया है. अब राज्य में तय समय पर चुनाव होना बहुत मुश्किल लग रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि ओबीसी आयोग ने राज्य सरकार को रिपोर्ट नहीं सौंपी है. वहीं पंचायतीराज विभाग ने जनसंख्या के आकंडे पूरे नहीं भेजे. इस कारण पंचायत चुनाव चुनाव होना मुश्किल है. जनसंख्या की सूचना नहीं मिली, कैसे होंगे चुनाव? राजस्थान में तय समय पंचायत चुनाव टल सकते है. ओबीसी आयोग की रिपोर्ट की देरी के कारण चुनाव होना आसान नहीं होगा. सूत्रों की मानें तो ओबीसी आयोग को पंचायतवार सूचना नहीं मिली. 403 पंचायतों में कुल, OBC जनसंख्या जीरो दिखाई. 118 पंचायतों में कुल जनसंख्या 1 से 500 तक दर्शाई. 266 पंचायतों में कुल जनसंख्या 501 से 1000 दिखाई. जानकारी के मुताबिक ओबीसी आयोग ने इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. ऐसी परिस्थितियों के कारण पंचायतों में वार्ड पंच के पदों में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण निर्धारित किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है. पंचायतीराज विभाग को जानकारी देने के बाद भी 24 फरवरी 2026 तक आयोग को पंचायतवार जनसंख्या के स्पष्ट और पूर्ण आंकड़े, एससी, एसटी के आरक्षण के संबंध में वांछित सूचना प्राप्त नहीं हुई है. 31 मार्च तक कैसे सौंपी जाएगी रिपोर्ट? ऐसे में बड़ा सवाल है कि आयोग को अभी तक सही सूचना नहीं मिल पाई है तो वह 31 मार्च तक सरकार को रिपोर्ट कैसे सौंप पाएगा? क्या आयोग समय की कमी का हवाला देकर सरकार से एक बार फिर कार्यकाल बढ़ाने की मांग करेगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने 14 नवंबर को करीब 439 याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को पंचायत और निकाय चुनाव 15 अप्रैल 2026 तक कराने के निर्देश दिए थे. कोर्ट ने कहा था कि इससे पहले सरकार 31 दिसंबर तक परिसीमन की प्रक्रिया पूरी करें. पंचायतों का गठन 1200 से अधिक जनसंख्या पर- बताया जा रहा है सीएम को लिखे पत्र में पंचायती राज विभाग के निर्देशों के अनुसार पंचायतों का गठन 1200 से अधिक की जनसंख्या पर किया गया है. इससे स्पष्ट है कि जनसंख्या के संबंध में उपलब्ध कराए गए आंकड़े अपूर्ण और त्रुटिपूर्ण हैं.इन आंकड़ों के आधार पर पंचायतों के वार्ड पंच के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग की सीटों का आरक्षण निर्धारित किया जाना संभव नहीं है. त्रुटियों का जनाधार प्राधिकरण से निराकरण करवाया जाए.
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 07, 2026 13:31:08
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पंचायत चुनाव आंकड़ों में उलझ गया है. अब राज्य में तय समय पर चुनाव होना बहुत मुश्किल लग रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि ओबीसी आयोग ने राज्य सरकार को रिपोर्ट नहीं सौंपी है. वहीं पंचायतीराज विभाग ने जनसंख्या के आकंडे पूरे नहीं भेजे. इस कारण पंचायत चुनाव चुनाव होना मुश्किल लग रहा है. जनसंख्या की सूचना नहीं मिली, कैसे होंगे चुनाव? राजस्थान में तय समय पंचायत चुनाव टल सकते है. ओबीसी आयोग की रिपोर्ट की देरी के कारण चुनाव होना आसान नहीं होगा. सूत्रों की मानें तो ओबीसी आयोग को पंचायतवार सूचना नहीं मिली. 403 पंचायतों में कुल, OBC जनसंख्या जीरो दिखाई. 118 पंचायतों में कुल जनसंख्या 1 से 500 तक दर्शाई. 266 पंचायतों में कुल जनसंख्या 501 से 1000 दिखाई. जानकारी के मुताबिक ओबीसी आयोग ने इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. ऐसी परिस्थितियों के कारण पंचायतों में वार्ड पंच के पदों में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण निर्धारित किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है. पंचायतीराज विभाग को जानकारी देने के बाद भी 24 फरवरी 2026 तक आयोग को पंचायतवार जनसंख्या के स्पष्ट और पूर्ण आंकड़े, एससी, एसटी के आरक्षण के संबंध में वांछित सूचना प्राप्त नहीं हुई है. 31 मार्च तक कैसे सौंपी जाएगी रिपोर्ट? ऐसे में बड़ा सवाल है कि आयोग को अभी तक सही सूचना नहीं मिल पाई है तो वह 31 मार्च तक सरकार को रिपोर्ट कैसे सौंप पाएगा? क्या आयोग समय की कमी का हवाला देकर सरकार से एक बार फिर कार्यकाल बढ़ाने की मांग करेगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने 14 नवंबर को करीब 439 याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को पंचायत और निकाय चुनाव 15 अप्रैल 2026 तक कराने के निर्देश दिए थे. कोर्ट ने कहा था कि इससे पहले सरकार 31 दिसंबर तक परिसीमन की प्रक्रिया पूरी करें. पंचायतों का गठन 1200 से अधिक जनसंख्या पर- बताया जा रहा है सीएम को लिखे पत्र में पंचायती राज विभाग के निर्देशों के अनुसार पंचायतों का गठन 1200 से अधिक की जनसंख्या पर किया गया है. इससे स्पष्ट है कि जनसंख्या के संबंध में उपलब्ध कराए गए आंकड़े अपूर्ण और त्रुटिपूर्ण हैं. इन आंकड़ों के आधार पर पंचायतों के वार्ड पंच के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग की सीटों का आरक्षण निर्धारित किया जाना संभव नहीं है. त्रुटियों का जनाधार प्राधिकरण से निराकरण करवाया जाए.
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 07, 2026 13:30:56
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top