244001
मुरादाबाद में भारी मात्रा में कांवड़ियों ने भोलेनाथ के लिए किया जलाभिषेक
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद से लगभग 2 लाख श्रद्धालु सावन माह में बृजघाट के लिए कांवड़ लेने गए। भक्तों ने भव्य भंडारों का आयोजन किया और सोमवार को भोले बाबा के मंदिरों में जलाभिषेक किया। सभी ने एक-दूसरे के प्रति शांति की भावना बनाए रखी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा की 14 साल की बच्ची के खिलाफ बाल विवाह, यौन शोषण के आरोप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में एक 14 साल की नाबालिग बच्ची ने अपने ही परिवार और कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्ची का आरोप है कि मां की मौत के बाद उसके पिता और सौतेली मां ने उसे कथित तौर पर पैसों के बदले शादी के लिए मजबूर कर दिया। शिकायत में जबरन बाल विवाह, यौन शोषण और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बच्ची अब आरोपियों के पास वापस नहीं जाना चाहती और अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए सुरक्षित जिंदगी जीना चाहती है। शिकायत के मुताबिक, बच्ची की माँ की मौत के बाद उसके पिता भूरा और सौतेली मां खुशबू ने कथित तौर पर कुछ पैसों के बदले उसका सौदा कर दिया।आरोप है कि इसके बाद शाकिर पुत्र चंदा के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करा दी गई, जबकि बच्ची की उम्र महज 14 साल है।बच्ची ने शाकिर पर अश्लील हरकतें करने और यौन शोषण का आरोप लगाया है, वहीं सोहेल पर भी परेशान करने और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।शिकायत में यह भी बताया गया है कि करीब 15 दिन पहले साहिबा नाम की महिला ने बच्ची को कथित तौर पर अपने भाई के कमरे में बंद कर दिया था।किसी तरह वहां से निकलकर बच्ची अपने घर पहुंची, जहां उसकी दादी ने उसे शिकायतकर्ता दंपति के पास छोड़ दिया।शिकायतकर्ता और उनकी पत्नी नगिना ने बच्ची को अपने पास आश्रय दिया और उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे लेने नहीं पहुंचा। शिकायतकर्ता थाना ताजगंज पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई।बच्ची ने साफ कहा है कि वह कथित आरोपियों के पास वापस नहीं जाना चाहती और सुरक्षित माहौल में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है।शिकायत में बाल विवाह, यौन शोषण और अन्य आरोपों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर सुरक्षित आश्रय दिलाने की मांग की गई है।अब देखना होगा कि 14 साल की इस बच्ची को न्याय और सुरक्षा दिलाने के लिए पुलिस क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
जहानाबाद में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर से कई दुकानों को ध्वस्त किया
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार के नेतृत्व में बुलडोजर चलाकर दर्जनों दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़चल मच गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के बत्तीस भवरिया के समीप का है। वहीं बुलडोजर चलते देख कई दुकानदार अपनी दुकानें और सामान बचाने में जुट गए, तो कुछ लोग आनन-फानन में सामान समेटकर दूसरी जगह भागते नजर आए। इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने की बात कही, जबकि प्रभावित दुकानदारों ने अपनी रोजी-रोटी छिनने का आरोप लगाया। दुकानदारों का कहना है कि वे कई वर्षों से सड़क किनारे दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे, लेकिन दीपावली जैसे त्योहार से ठीक पहले बुलडोजर के कारण रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान उनकी दुकानों में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे हजारों रुपये की क्षति हुई है। उनका यह भी कहना है कि जिस जमीन पर उनकी दुकानें थीं, वह रेलवे की जमीन है; ऐसे में रेलवे की बजाय नगर परिषद द्वारा कार्रवाई किए जाने पर उन्होंने सवाल उठाए। दुकानदारों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों की छोटी-छोटी दुकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जबकि आसपास मौजूद बड़े बिल्डिंग पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इधर, नगर परिषद के सहायक नगर योजना पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। संबंधित लोगों को पहले नोटिस दिया गया था और माइकिंग के जरिए भी अतिक्रमण हटाने की सूचना दी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर जेसीबी की मदद से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शहर के अंबेडकर चौक से हॉस्पिटल मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है और इस दौरान कई अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया है। शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
ई-गेमिंग को ओलंपिक तक पहुंचाने की तैयारी: दिल्ली में कार्यक्रम
New Delhi, Delhi:ऑनलाइन ई गेमिंग ईथिकल गेमिंग, ज़िम्मेदार खेल और मज़बूत गेमिंग कम्यनिटी को बढ़ावा देने के लिए आज दिल्ली के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया साइबर पीस ने किया इस साइबर पीस के संस्थापक मेजर विनीत कुमार ने ई गेमिंग कार्यक्रम को लेकर बताया कि अब डिजिटल माध्यम से आप स्पोर्ट्स कर सकते है आने वाले समय में ई गेमिंग स्पोर्ट्स में काफी स्कोप है आज देश भर से कई टीम इस ई गेमिंग में भाग लें रही है आने वाले समय में इसे ओलंपिक में भी शामिल किया जाएगा इसके संस्थापक मेजर विनीत ने इस के बारे में पूरी जानकारी दी ई गेमिंग खलने आये बच्चों ने भी कहा कि आने वाले समय में ये भी स्पोर्ट्स की तरह ही हो जाएगा जिसमें बच्चों का भविष्य में इस माध्यम से काफी लाभकारी होगा0
0
Report
Advertisement
बांदा के गांव में विद्युत लाइनमैन पर रिश्वतखोरी के आरोप, कार्रवाई की मांग
Banda, Uttar Pradesh:Info - नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरहरी के मजरा चौहानन पुरवा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है。 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में लाइट बनाने आने वाले विद्युत विभाग के लाइनमैन अशरफ और कृपाली ने कनेक्शन व मीटर लगवाने के नाम पर ग्रामीणों से एक-एक हजार से लेकर दस-दस हजार रुपये तक वसूल लिए। पैसा लेने के बाद पोल से केबल जोड़कर बिजली सप्लाई दे दी और कहा कि मीटर आते ही लगा दिया जाएगा, विभाग में पैसा जमा हो रहा है। पीड़ितों के अनुसार दोनों कर्मचारी हर महीने 300-400 रुपये बिल के नाम पर भी वसूलते रहे, लेकिन कभी रसीद नहीं दी। लगभग एक माह पूर्व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर गांव के लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर जुर्माने की रसीद भेज दी है। जुर्माने की रसीद मिलने पर ग्रामीणों को पूरे मामले का पता चला। ग्रामीणों ने बताया कि सभी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले अत्यंत गरीब और अनपढ़ लोग हैं, जुर्माना भरने में असमर्थ हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से दोनों लाइनमैनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों को वापस कर कम शुल्क पर वैध कनेक्शन दिलाने की मांग की है। प बाइट-1 सरोज देवी( समाजसेविका) बाइट- गामा पीड़ित व्यक्ति बाइट- पीड़िता0
0
Report
अर्णब चक्रवात से महराजगंज में धान फसल भारी नुकसान, प्रशासन आकलन के निर्देश दिए
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- अर्णब चक्रवात की बारिश से महराजगंज में धान की फसल को भारी नुकसान, तीन दिनों से लगातार बारिश, फसल क्षति के आकलन में जुटा प्रशासन एंकर- अर्णब चक्रवात के प्रभाव से महराजगंज में लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है। इस बारिश ने सबसे ज्यादा किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर फसल खेतों में गिर गई है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। वहीं स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों को फसल क्षति का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जा सके। राहत की बात यह है कि अब तक जनपद में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं मिली है। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज की हैं जहां चक्रवात के असर से पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल बारिश और तेज हवाओं के चलते जमीन पर गिर गई है। इससे पैदावार प्रभावित होने के साथ किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं किसानों को हुए नुकसान को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। सभी तहसीलों को तत्काल प्रभाव से फसल क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर नुकसान की रिपोर्ट राहत आयुक्त कार्यालय भेजने को कहा गया है, जिससे प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके। बाइट- गौरव सिंह सोगरवाल,जिलाधिकारी, महराजगंज0
0
Report
जबलपुर गोसलपुर इलाके में करोड़ों का गांजा पकड़ा, 871 किलोग्राम जप्त
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ गोसलपुर इलाके में करोड़ों का गांजा पकड़ा कंटेनर में परिवहन किया जा रहा था गंज गोसलपुर पुलिस ओर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई मामूली में दो आरोपी हुए गिरफ्तार आरोपी जबलपुर और पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे 871 किलोग्राम गांजा हुआ जप्त 412 नग पेंट के भी हुए जप्त आरोपी धर्मवीर और विक्रम हुएगिरफ्तार भारी मात्रा में किया गया गांजा जप्त आरोपियों को रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ उड़ीसा से लेकर आ रहे थे गांजा 4 करोड़ 35 लाख 55000 का गांजा हुआ जप्त बाइट संपत उपाध्याय एस पी जबलपुर0
0
Report
Advertisement
महिला अधिकारियों के नेतृत्व में जालसू पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न
Jaipur, Rajasthan:चौमूं -जयपुर पञ्चायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न जयपुर जिले की जालसू पंचायत समिति में पंच-सरपंच चुनाव सम्पन्न जालसू पंचायत समिति में महिला अधिकारियों ने संभाली चुनावी व्यवस्था की कमान लोकतंत्र के महापर्व में महिला अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका RO डॉ. आस्था शर्मा,ERO नेहा चौधरी ,BDO सुप्यार कपूरिया ने कुशलता से संभाली चुनाव की जिम्मेदारी Kaladera SHO पूजा पूनियां ने कानून व्यवस्था की कमान संभालते हुए रखी पैनी नजर सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ मतदान महिला अधिकारियों के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई चुनावी प्रक्रिया0
0
Report
पौड़ी में विरोध: अंकिता भंडारी के न्याय और VIP को जेल भेजने की मांग
Olakamanda, Uttarakhand:पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी के श्रीनगर(गढ़वाल) के दौरे पर एचएनबी गढ़वाल केंद्र विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया विरोध, अंकिता भंडारी के न्याय और वीआईपी को जेल भेजे जाने की मांग करते हुए आइसा के छात्र संघ में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि युवराज सिंह, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, पूर्व छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका खत्री, आइसा की नगर अध्यक्ष प्रीति वर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।0
0
Report
गोदना सड़क हादसे में दंपति और बेटे की मौत, देवदर्शन के सपने चकनाचूर
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- दो साल के मासूम बेटे के जन्मदिन पर उसे देवदर्शन कराने temples जाने परिवार के लिए शनिवार का दिन जिंदगी का आखिरी दिन साबित हुआ। शाजापुर जिले के सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर गोदना गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दो साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से आष्टा की इंद्र कॉलोनी में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आष्टा की इंद्र कॉलोनी निवासी अजीत पिता रामसिंह पंवार अपनी पत्नी पूजा और दो साल के बेटे शिवांशु के साथ बाइक से देवदर्शन के लिए निकले थे। जब वे सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर गोदना गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अजीत, उनकी पत्नी पूजा और मासूम शिवांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने कपड़ों से ढके शव हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर तीनों के शव देखकर वहां से गुजर रहे लोगों और आसपास के ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए तीनों शवों को कपड़ों से ढका और पुलिस को सूचना दी। खेतों में काम कर रहे मजदूरों सहित बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को पकड़ लिया। सोशल मीडिया से हुई मृतकों की पहचान सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और सलसलाई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआत में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा की गईं, जिसके माध्यम से उनकी पहचान अजीत पंवार, उनकी पत्नी पूजा और बेटे शिवांशु के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी और मामले में जांच शुरू की。0
0
Report
Advertisement
आयुष्मान योजना घोटाला: डिंडौरी में 4 दलाल गिरफ्तार, अस्पताल जांच की संभावना
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में आयुष्मान योजना के कथित फर्जीवाड़े का खुलासा! शहपुरा में एसडीएम इरफान फरहान जमादार ने ग्रामीणों से भरी बस सहित 4 दलालो को पकड़ा। बस में सवार ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज कराने के लिए जबलपुर के सुखसागर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। क्या अब सुखसागर हॉस्पिटल के आयुष्मान क्लेम और कथित दलालों के नेटवर्क की होगी जांच? फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी, जांच में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना।0
0
Report
भीलवाड़ा: मंडलगढ़ के जैन मंदिर में छठी बार चोरी, पुलिस ने किया जांच
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा- माण्डलगढ़ में पुलिस चौकी के पास दिगम्बर जैन मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात हुई है; मंदिर में अज्ञात चोर गिरोह ने छठी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाश 3 गेट के ताले तोड़ कर मंदिर के अंदर घुसे, मंदिर परिसर में खड़ी कार में भी तोड़फोड़ कर बैट्री लूट ली. निज मंदिर का गेट नहीं टूटने से चोर बड़ी वारदात करने में असफल रहे हैं. सूचना पर मंडलगढ़ CI राजकुमार नायक पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया. जैन मंदिर में लगातार हो रही वारदातों को लेकर जैन समाज के लोगों ने आक्रोश जताया है.0
0
Report
जगदलपुर नगर निगम ने सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकने पर इनाम योजना शुरू की
Jagdalpur, Chhattisgarh:शहर में अब सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकना भारी पड़ सकता है, क्योंकि ऐसा करने वालों की सूचना देने पर आपको 10 हजार रुपए तक का इनाम मिल सकता है। जगदलपुर नगर निगम ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों की जानकारी निगम तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को जुर्माने की राशि के बराबर इनाम दिया जाएगा। खास बात यह है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। एमआईसी की बैठक में लिए गए इस फैसले को लेकर महापौर संजय पांडे का कहना है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए केवल निगम के प्रयास ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। ऐसे में सवाल है कि क्या इस इनामी योजना से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा?0
0
Report
Advertisement
रामनगर में अतिक्रमण पर बुलडोजर, 80 मकान ध्वस्त
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में अतिक्रमण पर बुलडोजर आक्रमण हुआ है। सरकारी जमीन पर बने करीब 80 कच्चे और पक्के मकानों को ध्वस्त किया है। सरकारी जमीन को लोगों को बेचने वाला आरोपी ताहिर मुल्ला फरार है; फिलहाल पुलिस उसके तलाश में जुटी है。0
0
Report
11 किलोमीटर खस्ताहाल सड़क से आक्रोश, शाहजहांपुर के गांव चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर के बंडा ब्लॉक के एक गांव में करीब 11 किलोमीटर लंबी खस्ताहाल सड़क से आजिज आकर आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने का फैसला किया है। इलाके के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के करीब 20 हजार लोग सड़क न बनने से परेशान हैं। ग्रामीणों ने घरों के बाहर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के पोस्टर चस्पा करके जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से हर चुनाव में सिर्फ झूठे आश्वासन मिलते हैं। बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ के चलते स्कूली बच्चे चोटिल होते हैं और लोगों को खेतों से होकर गुजरना पड़ता है। बिहार रामनगर, भौरखेड़ा खुर्द, कुंडरा, चिकटिया और ढुकरी बुजुर्ग समेत कई गांवों आजादी के बाद से सड़क के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों की तरफ उम्मीद लगाए बैठे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके सब्र का बांध अब टूट गया है। अब तभी कोई नेता गांव में वोट मांगने आएगा जब उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क बनाकर तैयार हो जाएगी वरना किसी भी नेता को वोट मांगने के लिए गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। एक दर्जन से ज्यादा इलाके के गांव में 20000 से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं। और इसी क्षेत्र में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव कभी गांव रास्ते में पड़ता है। बाइट - निर्मला देवी, ग्रामीण बाइट - शिव पाल सिंह, ग्रामीण बाइट - राकेश, ग्रामीण0
0
Report
बागपत: बड़ौत में अंतरराज्यों vehicle चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 22 बाइक और स्कूटी बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी दिल्ली-एनसीआर समेत कई जिलों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बाइक चोरी की एक दर्जन से ज्यादा घटनाओं का खुलासा किया है। देखिए बागपत से ये खास रिपोर्ट। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शामली, बागपत और दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप, आसिफ, देव, नूर और फरमान के रूप में हुई है। जाँच में सामने आया है कि चोरी की बाइक बेचने में बागपत और पानीपत के मिस्त्री भी आरोपियों की मदद करते थे। आरोपी चोरी के वाहनों के चेसिस नंबर बदलकर उन्हें बेच दिया करते थे। पुलिस ने इस गिरोह के खुलासे के साथ दिल्ली-एनसीआर में हुई एक दर्जन से ज्यादा वाहन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया है। पूरे मामले का खुलासा एडिशनल एसपी बागपत ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के संबंध में भी जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
