icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
231211
Gaurav Kumar SrivastavaGaurav Kumar SrivastavaFollow16 Apr 2025, 11:51 am

Mirzapur - खंड विकास अधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को मुहैया कराया शुद्ध पेयजल

Mirzapur, Uttar Pradesh:

उच्च प्राथमिक विद्यालय हलिया में लगे हैंडपंप से पानी नही देने पर बच्चों के लिए पेयजल की समस्या खड़ी हो गई थी पेय जल की समस्या से विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत यादव ने खंड विकास अधिकारी हलिया विजय शंकर त्रिपाठी को अवगत कराया जीपर जानकारी मिलते ही खंड विकास अधिकारी एडियो पंचायत के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर पेय जल संकट की समस्या जानने के उपरांत एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव ग्राम सचिव कौशलेंद्र राय से तत्काल टैंकर के माध्यम से विद्यालय में पानी मुहैया कराने का निर्देश दिया, खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर एडियो पंचायत व ग्राम सचिव द्वारा तत्काल टैंकर के माध्यम से विद्यालय पर पानी मुहैया कराया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गैरसैंण में भारी बारिश से भूस्खलन, मकानों पर मलबा गिरा

Karnaprayag, Uttarakhand:पहाड़ों में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते आज सुबह गैरसैंण मुख्य बाजार से कुछ दूरी पर स्थित एक आवासीय भवन के समीप भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मलबा आसपास के मकानों के ऊपर आ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। गैरसैंण में आवासीय भवन के पास भूस्खलन की घटना की सूचना मिलते ही संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शासन-प्रशासन से तत्काल राहत एवं सुरक्षा कार्य तेजी से शुरू कराने का आग्रह प्रशासन से किया गया। सूचना मिलने पर तहसीलीदार, पटवारी, थाना प्रभारी, पुलिस प्रशासन तथा नगर पंचायत की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि लगातार हो रही बारिश के दौरान सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
0
0
Report
Advertisement

गोरई थाने में किशोरी से धर्मांतरण-धमकी मामला; 5 गिरफ्तार

Aligarh, Uttar Pradesh:थाना गोरई क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, संगीन मामले में 5 अभियुक्त गिरफ्तार。 किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने, दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण का मामला आया सामने。 पुलिस ने मुख्य आरोपी सफीक समेत साजिश में शामिल सभी 5 आरोपियों को दबोचा。 धर्मांतरण कराने वाले मौलवी मोहम्मद तैयफ और आरोपी के परिजनों की हुई गिरफ्तारी。 पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी लगा है गंभीर आरोप。 आरोपियों के पास से पहचान छिपाने के उद्देश्य से बनाया गया फर्जी आधार कार्ड बरामद。 पुलिस ने बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम के तहत की कार्रवाई。 थाना गोरई पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी।
0
0
Report

कानपुर में नकली आटे की मिलावट का पर्दाफाश, 1.5 लाख का स्टॉक सीज

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामादेवी स्थित एक फ्लोर मिल पर दबिश दी. जांच से खुलासा हुआ कि दूसरे ब्रांड के आटे को खोलकर उसी आटे को अपने ब्रांड के पैकेट में भरकर बाजार में बेचा जा रहा था. टीम ने लगभग 1.50 लाख रुपये के स्टॉक को सीज कर पांच नमूनों को जांच के लिए भेज दिया. निरीक्षण में परिसर की साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में गंभीर खामियां मिलीं. कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड, खाद्य लाइसेंस और खरीद-बिक्री के दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं थे. मौके पर अन्य ब्रांड के आटे के पैकेट खोलकर दर्शन ब्रांड के नाम से पैक किया जा रहा था; कई पैकेटों पर बैच नंबर, पैकेजिंग तिथि और एक्सपायरी डेट दर्ज नहीं थे, जो खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है. लगभग 3000 किलो श्री भोग ब्रांड आटा, विभिन्न ब्रांड के आटे के पैकेट, 100 किलो दर्शन ब्रांड आटा और 200 किलोग्राम चावल का आटा बरामद हुआ. अधिकारियों को आशंका है कि गेहूं के आटे में चावल के आटे की मिलावट की जा रही थी. एफएसडीए टीम ने चार अपमिश्रक सहित नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है. नियमों के उल्लंघन के चलते 1.5 लाख रुपये मूल्य का स्टॉक सीज किया गया.
0
0
Report
Advertisement

बदनोर में छोटे नाले पर पानी, सड़क टूटने से आवागमन संकट; बस फंसी

Jaipur, Rajasthan:छोटे नाले पर बह रहा पानी, टूटी सड़क बनी मुसीबत; स्कूल बस फंसी, ग्रामीणों ने निकाला बाहर बदनोर, 6 अगस्त। बदनोर क्षेत्र में अखेंगढ़ से motoras तथा पाटन से अखेंगढ़ मार्ग के बीच स्थित छोटे नाले पर सड़क के ऊपर पानी बहने और सड़क टूट जाने से आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे बनने से आए दिन बाइक और चारपहिया वाहन फंस रहे हैं। गुरुवार को एक निजी विद्यालय की बस भी नाले में फंस गई। बस में सवार छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बस को बाहर निकाला। घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीण के.पी. सिंह ने बताया कि इस मार्ग से पाटन, आसींद और आसपास के गांवों के कई छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। मजबूरी में उन्हें बहते पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कई विद्यार्थियों को पैदल ही पानी पार करना पड़ता है, जिससे उनके कपड़े भी खराब हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि पाटन बांध भरने में अब केवल दो फीट पानी की कमी रह गई है। बांध पर चादर चलने के बाद इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद होने की आशंका है, क्योंकि लोगों को इसी छोटे नाले को पार कर खेतों और गांवों तक पहुंचना पड़ता है। किसान और ग्रामीण महिलाएं भी इसी रास्ते का उपयोग करती हैं। मोटरास पंचायत के प्रशासक शंभू सिंह ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) को कई बार सड़क और नाले की स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नाले के दोनों ओर सड़क क्षतिग्रस्त है और ऊपर से पानी बह रहा है। विभाग से नाले की मरम्मत और सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की गई है। वहीं, PWD विभाग के अधिकारी नंदलाल मीणा ने बताया कि टूटी हुई सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कर पूरा कराया जाएगा।
0
0
Report

बलरामपुर जरवा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीमा क्षेत्र में हुई बैठक।

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow4m ago
Gainsari, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 'हर घर तिरंगा' अभियान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशप्रेम की भावना जगाने और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए विधानसभा गैसड़ी के बालापुर मंडल मे मंडल की बैठक मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी दयाराम प्रजापति के नेतृत्व मे की गई उन्होने कहा की वर्ष 2026 में यह अभियान 10 से 15 अगस्त के बीच आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत वार्ड स्तर तक तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं और करोड़ों घरों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य है। मंडल प्रवासी मदनलाल ने कहा की 10 से 14 अगस्त के बीच प्रदेशभर के मंडलों और वार्डों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर विशेष और व्यापक यात्राएं आयोजित होंगी।ध्वजारोहण: 13 से 15 अगस्त तक सभी नागरिकों से अपने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की गई है।। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत साहू, हरीश मिश्रा,रामदीन वर्मा, राधेश्याम वर्मा, नीरज मिश्रा, वासुदेव कश्यप, अनूप यादव,अमेरिका यादव,धर्मराज साहू, राकेश कुमार भारती,राजेंद्र प्रसाद राजभर, स्वामीनाथ पाल,बिन्दू लाल यादव, राजकुमार यादव ,विनोद कुमार वर्मा, समेत मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे
0
0
Report

झारखंड ने 58 मिस्ट टेक्नोलॉजी मिनी वॉटर टेंडर से फायर सेफ्टी मजबूत की

Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार अग्निशमन एवं फायर सेफ्टी व्यवस्था को अधिक अत्याधुनिक, सक्षम और सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। झारखंड अग्निशमन सेवा में मिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस 58 आधुनिक Mini Water Tender with Mist Technology वाहनों को शामिल किया गया। मिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस ये नए मिनी वाटर टेंडर वाहन संकरे रास्तों और तंग इलाकों में भी आसानी से पहुंचकर आग पर तेजी से काबू पाने में सक्षम होंगे. अत्याधुनिक तकनीक से लैस होने के कारण यह आपातकालीन स्थितियों में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अत्यंत मददगार साबित होंगे. सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा, फ़ायर सेफ़्टी कितना जरूरी है इसका व्यापक प्रभाव भी है इसका डेमो भी देखा कई तरीके के घटना में आग की घटना ऐसी होती है इसको कैसे काबू करे और अस्थानीय स्तर पर लोग उपाय निकालते हैं लेकिन उसको निकलते करते नुकसान भी होते है ग्रामीण इलाक़ों में बहुत दूर दराज़ इलाके में लोग रहते है आग बुझने के कई तरीके से आग पर काबू पाया जाता है कई स्टॉल भी लगाया गया है नई तकिनीक के साथ फायर ब्रिगेड विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है शहर की बनावट आप देख रहे है बड़ी गाड़ी नहीं जा पाती है लेकिन आज यह गाड़ी की महत्व भी उतना ही है जो जाएगी जहाँ कई मोहल्ले भी जहाँ गाड़ी नहीं जाने के काफी दिक़्क़त होता है कई तरह की घटना छोटी बड़ी आग लगने की होती है घर से लेकर बड़े व्यवसायी दुकान तक किस तरीके के आग को किस तरीके से काबू पाया जाए इस विभाग और इसमें तैनात जवान आग में फसे लोगो का जान बचाने का काम इनके जिम्मे होता है लोगो को जान बचाने का काम नई तकनीक से किया जा सकेगा
0
0
Report
Advertisement

IGIMS, पटना में डायलिसिस यूनिट व कमांड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन

Patna, Bihar:PATNA Sunny बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत आईजीआईएमएस पहुंचे, जहां उन्होंने कमांड कंट्रोल सेंटर, न्यू डायलिसिस यूनिट, क्रिटिकल केयर मेडिसिन इकाई (ICU), हर्बल गार्डन, मॉड्यूलर OT परिसर का उद्घाटन किया। अस्पताल में उपस्थित मरीजों से मंत्री ने बातचीत कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया और सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समय पर इलाज मुहैया कराने पर जोर दिया और कुछ मरीजों ने अस्पताल management को लेकर शिकायत भी की। मंत्री ने कहा कि कमांड कंट्रोल सेंटर से सभी गतिविधियाँ मॉनिटर की जाएंगी; डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया गया है। मल्टी ऑर्गन फैलियर वाले मरीजों के लिए भी कई व्यवस्थाएं की गईं। जिला अस्पताल में भी ऐसी व्यवस्था लागू करने की योजना है ताकि अस्पताल का लोड कम हो सके। Hepatitis B, Hepatitis C और AIDS के मरीजों के लिए डायलिसिस की व्यवस्था अब उपलब्ध है; यह राज्य के भीतर की पहली ऐसी संस्थागत व्यवस्था है। इसके लिए IGIMS के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया गया।
0
0
Report

स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर में तीन मासूम समेत चालक घायल, स्थिति अभी स्थिर

Mumbai, Maharashtra:स्कूल वैन में सवार प्री-प्राइमरी के बच्चों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन मासूम समेत चालक घायल भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़िया रेलवे ओवरब्रिज के समीप गुरुवार को एक स्कूल वैन और बालू लदे ट्रक की टक्कर में तीन प्री-प्राइमरी के मासूम बच्चे एवं वाहन चालक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोईलवर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। संस्कार पब्लिक स्कूल की वैन प्रतिदिन की तरह सकड्डी से बच्चों को लेकर भदवर गांव की ओर अन्य विद्यार्थियों को लेने जा रही थी। इसी दौरान कुल्हड़िया रेलवे ओवरब्रिज के पास चांदी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने स्कूल वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। घायलों में सकड्डी निवासी मन्नू राय का पांच वर्षीय पुत्र गोलू कुमार (नर्सरी), राजू शर्मा का पांच वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार (नर्सरी), छह वर्षीय खुशी कुमारी (एलकेजी) तथा धनडीहां निवासी सुरेश पांडेय का 30 वर्षीय पुत्र एवं स्कूल वाहन चालक सुनील कुमार पांडेय शामिल हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी कोईलवर भेजा। बाद में कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

नालंदा डकैती क्या चौंकाने वाली गिरफ्तारी: जमताड़ा से चार बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के माल बरामद

Pariaunna, Bihar:नालंदा पुलिस ने हाल ही में हुई करोड़ों की डकैती कांड का बड़ा खुलासा करते हुए चार डकैतों को गिरफ्तार किया है। झारखंड के जमताड़ा से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लाखों की नकदी, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। दरअसल दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय में 3 अगस्त की रात 10 से 12 हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में दीपनगर थाना में दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने झारखंड के जमताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित जुम्मन मोड़ के पास चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में चारों ने डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई संपत्ति बरामद कर ली। बरामद सामान में करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के जेवर, डायमंड और प्लेटिनम के आभूषण, चांदी के हाथी, Lड्डू गोपाल की मूर्ति, 16 लाख 43 हजार रुपये नकद, दो देसी पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत सिंह, संजीव सिंह, बिट्टू कुमार और आदित्य कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी दीपनगर थाना क्षेत्र के श्यामनगर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
0
0
Report
Advertisement

ED का एक्शन: जमशेदपुर अपराधी अखिलेश सिंह के हवाला नेटवर्क पर रोहतक प्लांट पर छापेमारी

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह के कथित नेटवर्क पर ईडी की फिर कार्रवाई, 150 करोड़ के हवाला मामले में रोहतक के बियर प्लांट पर छापेमारी जमशेदपुर : शहर के कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह से जुड़े कथित आर्थिक नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी की टीम ने हरियाणा के रोहतक स्थित विक्रम उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के बियर फैक्ट्री बोतलिंग और पैकेजिंग प्लांट में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हवाला के जरिए करीब 150 करोड़ रुपये के कथित लेन-देन की जांच के सिलसिले में की गयी है। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने इस मामले में पहले ही ईसीआईआर (इन्फोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज की थी। अब इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए एजेंसी ने रोहतक स्थित प्लांट में दबिश दी है। जांच एजेंसी को आशंका है कि कुछ संदिग्ध आर्थिक लेन-देन और हवाला नेटवर्क के तार इस मामले से जुड़े हो सकते हैं। ईडी की कार्रवाई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विक्रम उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के बियर फैक्ट्री बोतलिंग और पैकेजिंग प्लांट का संचालन किया जाता है। जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि कंपनी और इससे जुड़े लोगों के बीच वित्तीय लेन-देन का स्वरूप क्या रहा है और क्या इसमें किसी अवैध धन के इस्तेमाल की संभावना है। ईसीआईआर/आरएनजेडओ/07/2026 के तहत जांच बताया जा रहा है कि ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर/आरएनजेडओ/07/2026 दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच का दायरा हरियाणा के अलावा पंजाब और छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ है। सूत्रों के अनुसार, हवाला नेटवर्क के तार पंजाब के लुधियाना और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित कोल ब्लॉक क्षेत्रों तक जुड़े होने की जानकारी सामने आयी है। जाँच एजेंसी कथित तौर पर उन वित्तीय चैनलों की जांच कर रही है, जिनके माध्यम से बड़ी रकम का स्थानांतरण किया गया। इसमें कुछ संदिग्ध नोट नंबरों और लेन-देन के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद पहली बड़ी कार्रवाई जानकारी के अनुसार, विक्रम शर्माहत्याकांड के बाद ईडी की यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एजेंसी अब हत्या मामले से जुड़े संभावित आर्थिक पहलुओं की भी जांच कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि अपराध जगत से जुड़े लोगों के बीच आर्थिक लेन-देन और संपत्ति के स्रोत क्या रहे हैं। अखिलेश सिंह का नाम जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में कई आपराधिक मामलों में सामने आता रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामले दर्ज रहे हैं। लंबे समय से जांच एजेंसियां उसके कथित आर्थिक साम्राज्य और संपत्तियों की जांच करती रही हैं। कोर्ट से राहत के बाद फिर बढ़ी जांच की गतिविधि सूत्रों के मुताबिक, कुछ महीने पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से जुड़े एक मामले में राहत मिलने के बाद अब ईडी की ओर से दोबारा बड़ी कार्रवाई की गयी है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर ईडी की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जाँच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित हवाला नेटवर्क के जरिए किस-किस व्यक्ति या संस्था को धन पहुंचाया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल रहे हैं। कई राज्यों तक फैला जांच का दायरा ईडी की जांच केवल एक स्थान तक सीमित नहीं है। मामले में हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों को जांच के दायरे में रखा गया है। एजेंसी आर्थिक दस्तावेजों, बैंक खातों, कंपनियों के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय गतिविधियों की जांच कर रही है। जाँच के दौरान यदि अवैध धन के लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े तथ्य सामने आते हैं तो आगे और कार्रवाई की संभावना जतायी जा रही है। फिलहाल ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड को खंगाल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जांच एजेंसी को क्या-क्या अहम सुराग मिले हैं और आगे की कार्रवाई किस दिशा में बढ़ेगी.
0
0
Report

सोनीपत वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की मौत, बेटियाँ अंतिम संस्कार से दूर

Noida, Uttar Pradesh:सोनीपत से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें बुजुर्ग श्याम चरण गुप्ता वृद्धाश्रम में रहते थे और उनकी मौत 4 तारीख को हो गई लेकिन उनके परिवार का कोई भी मेंबर अंतिम संस्कार में नहीं आया। बुजुर्ग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सोनीपत में एक वृद्धाश्रम में रहते थे। परिवार में तीन बेटियां हैं: एक नेपाल, एक महाराष्ट्र और एक आजमगढ़ रहती है। वृद्ध आश्रम के संस्थापक ने बेटियों को कॉल भी किया लेकिन बेटियों ने समय का हवाला देकर कहा क्या आप उनका अंतिम संस्कार कर लीजिए, और उन्हें वीडियो कॉल पर उनका अंतिम संस्कार दिखा दीजिए; हालांकि वीडियो कॉल पर केवल नेपाल वाली बेटी ही आई थी। बाइट संस्थापक इसके बाद हमने बात की उन लोगों से जो अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए थे; उन लोगों का कहना है कि अंतिम संस्कार इन्हीं लोगों ने किया क्योंकि इनके परिवार की तरफ से कोई सम्मिलित नहीं हुआ था। बाइट Ngo जो अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए वही बुजुर्ग श्याम चरण गुप्ता जी के साथ रहने वाले बुजुर्गों का कहना है कि वे बहुत कम बोलते थे, हमेशा अपने मोबाइल में लगे रहते थे और अपनी बेटियों से फोन पर बात करते थे। उनकी बेटियों का भी उनके पास कॉल आती थी। बाइट्स 3 बुजुर्ग की बाइट है इसके बाद हमने उनकी बेटी नीतू वर्मा से फोन पर बात की; नीतू वर्मा गुस्से में कहती हैं कि आपके बाप जिंदा है या मर गए हैं; जब मारेंगे तब बात कीजिएगा। रिकॉर्ड ऑन कैमरा Walk through also done पुजारी की भी बाइट है जिसने दाह संस्कार किया था
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top