Back
मीरजापुर में शराब चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में चार गिरफ्तार
RMRAJESH MISHRA
Mar 26, 2026 13:32:19
Danti, Uttar Pradesh
अहरौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो को पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया। पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान अभियुक्तों ने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और चारों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 40 पेटी देशी शराब, 35,300 नगद तथा एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह मीरजापुर के साथ-साथ सोनभद्र जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में देशी शराब की दुकानों को टारगेट कर चोरी करता था। अब तक दोनों जनपदों में 7 स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए माल को छिपाने के लिए अभियुक्तों ने एक गुप्त वेयरहाउस बना रखा था, जहां शराब और अन्य सामान रखा जाता था और बाद में उसे बेच दिया जाता था। मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करन बिंद और गंगाराम बिंद के रूप में हुई है। करन बिंद पर करीब 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गंगाराम बिंद पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूरे मामले का खुलासा मनीष मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पूरी तरह भंडाफोड़ किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:21:130
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 26, 2026 14:20:460
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:20:34Noida, Uttar Pradesh:The Martial Eagle tries to snatch the electric stingray
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 14:20:15Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- बताया जा रहा है कि परीक्षा खत्म होने के बाद छात्राएं स्कूल से बाहर निकल रहीं थी...तभी विवाद हुआ और गाली गलौज मारपीट होने लगी
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 26, 2026 14:20:050
Report
KNKumar Nitesh
FollowMar 26, 2026 14:19:430
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 26, 2026 14:19:180
Report
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:18:43Noida, Uttar Pradesh:Industrial egg cracking machine
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 14:18:330
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:18:19Noida, Uttar Pradesh:बाहुबली पेट्रोल लेने पहुँचे हैं! संकल्प लिया है जब तक युद्ध खत्म नहीं.
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 26, 2026 14:18:050
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:17:51Noida, Uttar Pradesh:Friendly bear says hi and catches a piece of bread like a pro.
0
Report