icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
231312
SKSushil Kumar UpadhyayFollow3 Jan 2025, 06:37 am

Mirzapur: वाराणसी- मिर्जापुर हाइवे पर अज्ञात व्यक्ति की गई जान

Prajapatipur, Uttar Pradesh:

वाराणसी-मिर्जापुर हाइवे मार्ग पर ग्राम कमालपुर के सामने शुक्रवार की भोर में किसी भारी वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की जान चली गई। मौके पर मिले हाथ के पंजे से ही पता चला कि शव किसी व्यक्ति का है। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज नरायनपुर, जयदीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह नौ बजे मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह घटना भोर में किसी भारी वाहन से हुई जिसके बाद कोहरे के कारण पीछे आ रहे सभी वाहन लगातार शव को कुचलते रहे। शव को बेलचे से इकट्ठा किया गया और शव के साथ एक काला कपड़ा भी मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बस्सी-तुंगा में चौथा चरण: कल मतदान, 1.28 लाख बस्सी व 63 हजार तुंगा मतदाता

Dudu, Rajasthan:बस्सी(जयपुर ग्रामीण) बस्सी-तुंगा में पंचायत राज चुनाव चौथा चरण, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन। बस्सी में 1 लाख 28 हजार 504 और तुंगा में 63 हजार 842 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला। कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रशासन अलर्ट। बस्सी की 42 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 412 वार्ड पंच पदों, तुंगा की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 210 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान। बस्सी SDM एवं रिटर्निंग अधिकारी दीपक सिंह और तुंगा ACM एवं रिटर्निंग अधिकारी शिप्रा जैन चुनावी व्यवस्थाओं की कमान संभालेंगे। रिटर्निंग अधिकारी मतदान केंद्रों पर निरीक्षण करेंगे, सुरक्षा एवं व्यवस्ठाओं पर प्रशासन की नजर रहेगी।
0
0
Report

भाजपा ने गोठड़ा-नवलगढ़ के प्रधान पद के लिए देव-दर्शन यात्रा शुरू की

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं प्रधान पद को लेकर भाजपा की बाड़ेबंदी! गोठड़ा और नवलगढ़ पंचायत समिति में भाजपा ने शुरू की बाड़ेबंदी विधायक विक्रम सिंह जाखल ने संभाली प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कमान भाजपा प्रत्याशियों को देव-दर्शन यात्रा पर लेकर निकले विधायक विधायक खुद बस की स्टेयरिंग संभालकर ले जा रहे प्रत्याशियों को बस में पीछे बैठे प्रत्याशी भजन गाते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल मंदिरों और देवस्थलों पर धोक लगाकर कर रहे जीत की कामना प्रधान पद पर कब्जे को लेकर भाजपा ने तेज की सियासी जोड़-तोड़ झुंझुनूं जिले की गोठड़ा और नवलगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रधान पद पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा ने अपने पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों और समर्थित सदस्यों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। इसके तहत भाजपा नेता प्रत्याशियों को देव-दर्शन यात्रा पर लेकर निकले हैं। इस पूरी कवायद की कमान क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह जाखल ने संभाल रखी है। इस बीच विधायक विक्रम सिंह जाखल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे खुद बस की स्टेयरिंग संभालकर प्रत्याशियों को देव-दर्शन यात्रा पर लेकर जाते नजर आ रहे हैं। बस में पीछे बैठे प्रत्याशी भजन गाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में पंचायत समिति प्रधान चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।विधायक जाखल के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी देव-दर्शन यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान प्रत्याशी क्षेत्र के अलग-अलग मंदिरों और देवस्थलों पर पहुंचकर धोक लगा रहे हैं। विधायक भी प्रत्याशियों के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं। धार्मिक यात्रा के बहाने प्रत्याशियों को एकजुट रखने और उन्हें साथ लेकर चलने की रणनीति भी इस पूरे घटनाक्रम में नजर आ रही है।गौरतलब है कि नवलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुआ था। अब पंचायत समिति में प्रधान बनाने को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। गोठड़ा और नवलगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए बहुमत जुटाना दोनों ही दलों के सामने चुनौती है। ऐसे में भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी और देव-दर्शन यात्रा को चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।अब सबकी नजर प्रधान पद के चुनाव पर टिकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा अपनी रणनीति के जरिए दोनों पंचायत समितियों में प्रधान पद पर कितनी सफलता हासिल कर पाती है.
0
0
Report

मौसम बदलाव से अस्पतालों में मरीज बढ़े, AQI पार, सांस रोग बढ़े

Kota, Rajasthan:मौसम में बदलाव के साथ संभाग के सबसे बड़े MBBS मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। एक तरफ डेंगू और स्क्रबटाइफस के मरीजों की संख्या घट रही है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि आतिशबाजी से बिगड़ी आबोहवा के बाद अब श्वास रोग से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालाँकि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों तक आसमान साफ हो गया है और AQI सामान्य स्तर तक पहुंच रहा है। लेकिन मौसम के बदलाव और आतिशबाजी से बिगड़ी आबोहवा के कारण अस्थमा, श्वास रोग, TB और फेफड़ों से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है।
0
0
Report
Advertisement

भाभी के इश्क़ में भाई ने चचेरे भाई पर हमला, हालत गंभीर

Jaspur, Uttarakhand:स्लग - भाभी के इश्क़ में तहेरे भाई ने किया भाई पर पर खूनी नरसंहार। हालत गम्भीर किया हायर सेंटर को रैफर। स्थान - जसपुर एंकर - एक बड़ी खबर जनपद उधमसिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरपुरी से सामने आ रही है जहां तहेरे भाई ने चचेरे भाई की बहू से इश्क मुश्क की बारदात का का पुनः खुलासा हो जाने पर प्रेमिका महिला का जेठ गौरव समझाने गया तो प्रेमी तहेरे भाई पवन ने चचेरे भाई गौरव के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया अन्य परिजनों को बुरी तरह धक्का मुक्की मारपीट कर घर से भाग गया। घटना में घायल 24 वर्षीय युवक को परिजन जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां ईएमओ अभिनव चौहान ने प्रथम दृष्टया उपचार कर गंभीर हालत देख हायर सेंटर को रैफर कर दिया। घटना की सूचना जसपुर कोतवाली पुलिस की दे दी गई पुलिस ने चिकित्सालय पहुंच कर घटना की जानकारी ली परिजनों को तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मीडिया को जानकारी देते हुए घायल युवक के पिता धर्मेंद्र सिंह कश्यप ने बताया आज गौरव स्कूल में अपने साथियों के साथ स्कूल के पास बैठा था कि इतने में गोरब की मां ने गौरव को बुला कर मामले की जानकारी दी जिसपर गौरव अपने तहेरे भाई पवन को समझाने गया था कि पवन ने कुछ कहा सुने बैगर तलबार से सिर पर हमला कर दिया पिता धर्मेंद्र सिंह कश्यप ने बताया कि पहले भी पवन का बेटे की बहू संबंध होने वो मोबाइल फ़ोन पकड़ा गया था जिसपर गांव के ग्राम प्रधान तथा गणमान्य लोगों के फैसले पर समझा बुझा दिया गया था लेकिन आज फिर घटना सामने आने पर समझाने गये पुत्र गौरव पर प्राण घातक हमला कर दिया । घटना के बाद पवन अपनी माँ को लेकर घर से भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
0
0
Report

हापुड़ में रोडरेज के विवाद में युवक की गोली, आरोपियों की तलाश जारी

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में मामूली रोडरेज के विवाद में दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी. देर रात कार और बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्साए आरोपियों ने युवक के सीने में गोली दाग दी. घायल युवक को गंभीर हालत में गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में देर रात एक फाटक के पास कार और बाइक की भिड़ंत हो गई. इस टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए एक युवक ने रसूलपुर गांव के रहने वाले परमजीत उर्फ पम्मी पुत्र स्वर्गीय गुड्डू पर फायरिंग कर दी. गोली सीधे परमजीत के सीने में जा लगी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल परमजीत गाड़ी की सीट पर लेटा हुआ है और दर्द से बुरी तरह कराह रहा है. वीडियो में आसपास मौजूद लोग उससे हमलावरों के बारे में पूछ रहे हैं, जिस पर घायल युवक बता रहा है कि हमलावरों के साथ कई लोग मौजूद थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया. फिलहाल घायल परमजीत का गाजियाबाद के एक अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

इमरान प्रताप गढ़ी की वायरल नज़्म पर जाफरी ने फतवा और माफी की मांग

Bareilly, Uttar Pradesh:तहरीक-ए-मदारियत काउंसिल के अध्यक्ष, सज्जादा नशीन, दरगाह जिन्दाशाह मदार के प्रबंधक सैयद इंतखाब आलम जाफरी ने इमरान प्रताप गढ़ी की वायरल नज़्म 'ऐ मेरे वालिदे मोहतरम' को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया कि नज़्म में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। इस मामले में जिंदाशाह मदार की ओर से उलेमा-ए-किराम से फतवा लिए जाने की बात भी कही। जाफरी ने कहा कि इस्लाम में तौहीद यानी अल्लाह की एकता और सर्वोच्चता ईमान की बुनियाद है। कुरान की सूरह इखलास सहित कई आयतों में स्पष्ट किया गया है कि अल्लाह का कोई साझीदार या बराबरी करने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान, उनकी सेवा और उनकी जायज़ बातों का पालन करना इस्लाम में बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी इंसान की तुलना अल्लाह से करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नज़्म के एक शेर से इस्लामी मान्यताओं के विपरीत संदेश जाता है। जाफरी ने इमरान प्रताप गढ़ी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, अल्लाह की बारगाह में सच्चे दिल से तौबा करने और कलमा पढ़कर तजदीदे ईमान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मांग किसी के अपमान के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक आस्थाओं और ईमान की हिफाजत के लिए है।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद: किशोरी मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेमी से शादी कराने की जिद पर अड़ी एक किशोरी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। उसके बाद किशोरी ने प्रेमी से शादी न होने पर टॉवर से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। उसकी इस धमकी से मौके पर मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से किशोरी को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद किशोरी टॉवर से नीचे उतरी। जानकारी के मुताबिक किशोरी का गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर शीशगढ़ निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से बातचीत होती थी और किशोरी युवक से शादी करना चाहती थी। हालांकि, युवक के गैर बिरादरी का होने के कारण परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। परिजनों की असहमति से नाराज किशोरी ने अपनी बात मनवाने के लिए सुबह करीब पांच बजे शौच के बहाने घर से निकल मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़ी किशोरी बार-बार प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदने की धमकी भी दे रही थी। यह देखकर परिजन घबरा गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक किशोरी को समझाया और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाया। पुलिस और परिजनों के लगातार प्रयास के बाद किशोरी टॉवर से नीचे उतर आई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस किशोरी को अपने साथ थाने ले गई जहां उसे पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। इस संबंध में निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि किशोरी को मोबाइल टॉवर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

कन्नौज: पंकज चौधरी ने 209 उम्मीदवारों के नाम पर अटकलें सिरे से खारिज

Noida, Uttar Pradesh:कन्नौज: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा द्वारा 209 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिए जाने की खबरों पर कहा, "यह बिलकुल असत्य है...अभी मेरे साथ किसी की कोई बैठक नहीं हुई है और भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है और टिकट फाइनल करने से पहले जिला और क्षेत्रीय स्तरों से भी सुझाव लिया जाता है, और फिर प्रदेश में हमारी कोर कमेटी बैठती है, चुनाव समिति बैठती है...भाजपा संगठनात्मक आधार पर ही निर्णय लेती है...भाजपा कोई पारिवारिक पार्टी नहीं है। हमारी पार्टी में सामूहिक रूप से निर्णय लिया जाता है...भाजपा संगठन के बल पर ही सरकार बनाती है और जो सरकार बनती है, उनकी अच्छाइयों को धरातल तक ले जाने का काम संगठन के लोग, हमारे कार्यकर्ता ही करते हैं...भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है..."
0
0
Report

यातायात माह : वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर

Moradabad, Uttar Pradesh:यातायात माह के तहत पीलीकोठी चौराहे पर वाहनों में लगाए रिफ्लेक्टर मुरादाबाद में यातायात माह के तहत यातायात पुलिस और फिनेसको परिवार की ओर से पीलीकोठी चौराहे पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहनों, विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा और लोडिंग वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य कोहरे के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। रिफ्लेक्टर लगे होने से दूर से ही वाहन दिखाई दे जाते हैं और हादसों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर वाहन चालकों से सेफ ड्राइविंग की अपील की गई और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। चालकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ओवरस्पीडिंग से बचने की सलाह दी गई। यातायात पुलिस ने कहा कि यातायात माह के दौरान लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़े और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ -सिंभावली में कार टक्कर के बाद युवक पर तावमतोड़ फायरिंग

RKRavi KumarFollow15m ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में मामूली कार टक्कर ने खूनी रूप ले लिया। सड़क पर हुए विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर कलवा त्यागी ने युवक परमजीत को गोली मार दी जानकारी के अनुसार, पहले कार की टक्कर को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कलवा त्यागी ने तमंचे से परमजीत पर फायर कर दिया। गोली लगते ही परमजीत खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा आसपास के लोगों ने घायल परमजीत को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी कलवा त्यागी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
0
0
Report

सुलताना में चोरों ने ज्वेलरी की दुकान पर हमला, लाखों के आभूषण चोरी

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना़ थाना क्षेत्र में पुलिस पस्त, चोर मस्त! सुलताना थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें इस बार चोरों ने सोलाना गांव में ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना श्री एमपी ज्वेलर्स से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी 17-18 ग्राम सोना, ढाई किलो तक चांदी और 30 हजार नकदी पार शातिर चोर दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ ले गए बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल पीड़ित ने थाने में दी रिपोर्ट, पुलिस जुटी चोरों की तलाश में झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस पस्त और चोर मस्त नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने आमजन और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में पुलिस की नाकामी के बीच चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार चोरों ने सोलाना गांव में एक ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। शातिर चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।जानकारी के अनुसार सोलाना निवासी महेश कुमार जांगिड़ की गांव में श्री एमपी ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। रात अज्ञात चोर दुकान में घुसे और वहां रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़ ली। पीड़ित दुकानदार महेश कुमार जांगिड़ ने सुलताना थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार चोर दुकान से करीब 17 से 18 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। इनमें नथ, मादलिया, कान की बालियों की जोड़ी और नाक के कांटे सहित अन्य आभूषण शामिल हैं।इसके अलावा चोर करीब सवा दो से ढाई किलो वजन के चांदी के आभूषण भी ले गए। इनमें 26 जोड़ी पाजेब, गले का मंगलसूत्र, हाथों की अंगूठियां, पैरों की मच्छी की जोड़ियां, गले की चेन और अन्य आभूषण शामिल हैं। दुकान के गल्ले में रखी करीब 25 से 30 हजार रुपए की नकदी भी चोरों ने पार कर ली।सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा चोरी हुए आभूषण और नकदी बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

झुंझुनूं में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला; बारिश से ठंड बढ़ी, येलो अलर्ट जारी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं उदयपुरवाटी, चिड़ावा उपखंड में बदला मौसम का मिजाज बदले मौसम के मिजाज के बाद हुई बारिश बारिश के बाद चली हवाओं ने करवाया हल्की सर्दी का अहसास बारिश रबी की फसलों के लिए हैं फायदेमंद आगामी दिनों में जिले में बढ़ेगा सर्दी का असर झुंझुनूं जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। उदयपुरवाटी और चिड़ावा उपखंड क्षेत्र में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। बारिश के साथ हवाएं चलने से लोगों को हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने रविवार को जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। चिड़ावा शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी है। चिड़ावा के साथ डांगर, ओजटू, अडूका, स्वामी सेही, श्योपुरा, बास गोदारा, इस्माइलपुर, नरहड़ और देवरोड़ सहित कई गांवों में बारिश हुई है। बारिश के बाद चली हवाओं से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अभी रबी फसलों की बुआई का दौर जारी है, जबकि कई जगह फसल बोई जा चुकी है। ऐसे में बारिश की बूंदें रबी की फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी। आगामी दिनों में जिले में सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top