icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
231001
RRajanFollow19 Nov 2024, 03:03 am

मिर्जापुर में EVM स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाने का आश्वासन

Mirzapur, Uttar Pradesh:

मिर्जापुर के मजमा विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को मतदान होना है, और प्रचार अब थम चुका है। बीती रात, नगर के पॉलिटेक्निक इंटर कॉलेज में रखे गए EVM के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, एसडीएम सदर लालचंद भारती और अन्य अधिकारी मौजूद थे। सभी पार्टी प्रतिनिधियों को आज स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई जाएगी। जिला प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुई घटना पर कानून का राज; जायसवाल बोले दोषी को सजा, आरजेडी पर सवाल

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:बिहार के राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने जमुई की घटना को लेकर आरजेडी के मुख्यमंत्री के पुतला दहन और इस्तीफे की मांग पर पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना जवाब दे दिया है और बिहार में कानून का राज है जो भी दोषी होगा उसे कानून के अनुसार सजा मिलेगी साथ ही दिलीप जायसवाल ने आरजेडी से ही सवाल करते हुए कहा कि जमुई की घटना को लेकर वह जवाब दे और यह भी बताए कि कहीं इस मामले में उसकी कोई भूमिका तो नहीं है। जातिगत एंगल को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने विपक्ष से उसके रोल को स्पष्ट करने की बात कही। TRE-4 शिक्षक भर्ती के विज्ञापन पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार लगातार बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली कर रही है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए काम किया जा रहा है, डोमिसाइल नीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार नीतियां सोच-समझकर तय करती है और इस मामले में शिक्षा मंत्री बेहतर जवाब दे सकते हैं। वहीं मुख्य दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द होने को लेकर उन्होंने कहा कि अगर सरकार को थोड़ा भी संशय है तो परीक्षा रद्द होनी चाहिए, क्योंकि सरकार कानून, न्याय और संविधान से समझौता नहीं कर सकती। बाढ़ के मुद्दे पर विपक्ष के सवालों पर भी दिलीप जायसवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटना में बैठकर राजनीति करने के बजाय नेताओं को बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर लोगों के बीच रहना चाहिए और उनकी स्थिति देखनी चाहिए, उन्होंने कहा कि जो नेता बाढ़ के दौरान गांव में जाकर लोगों के साथ रहेगा, वही लोगों की समस्याओं का जवाब दे सकता है।
0
0
Report

आसींद में विवाद के बाद युवक पर सरियों से हमला, हालत गंभीर

Jaipur, Rajasthan:आसींद में युवक पर सरियों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर आसींद:-पानी की वॉटर कैन को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक पर दबंगों ने लाठी-सरियों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है。 कस्बे में वाटर सप्लाई करने वाले हरजीराम गुर्जर ने वाटर केन को लेकर कहासुनी हमले में बदल गई देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पक्ष ने पिकअप गाड़ी से सरिया निकाल कर युवक कावलाश निवासी दिलखुश तेली पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के सिर और शरीर पर लोहे की रॉड से कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए。 मौके पर उपस्थित लोगों ने लहू लुहान हालत में दिलखुश तेली को आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां इलाज जारी है वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाइट घायल दिलखुश
0
0
Report
Advertisement

किसान गिरजा शंकर की संदिग्ध मौत, सांप काटने की आशंका पर गांव मातम

Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- खेत पर घास काटने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सांप के काटने की आशंका गोहन थाना क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत पर घास काटने गए एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला. मृतक की पहचान 55 वर्षीय गिरजा शंकर के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, किसान की मौत सांप के काटने से हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि गिरजा शंकर रोज की तरह खेत की ओर घास काटने के लिए गए थे. काफी देर तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. उनकी तलाश शुरू की गई तो खेत में वह संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले. आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बताया था कि सर्प के काटने से मौत हुई हैं. परिजनों ने बताया कि खेत में घास काटने के दौरान गिरजा शंकर को जहरीले सांप ने काट लिया होगा. घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई. पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. किसान की अचानक हुई मौत से गांव में शोक का माहौल है. वहीं, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
0
0
Report

लालितपुर तालबेहट में विशाल अजगर ने नील गाय के बछड़े को शिकार बनाया

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तालबेहट वन रेंज अंतर्गत हर्षपुर गांव में एक विशालकाय अजगर पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई , वहीं विशालकाय अजगर सांप ने एक नील गाय के बछड़े को अपना शिकार बनाते हुये निवाला बना लिया । जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया , भारी भरकम विशालकाय अजगर द्वारा शिकार किये जाने के बाद गाँव में सड़क की तरफ जा रहा था । जिसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई,जिस सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शिकार के बाद लस्त पड़े अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया ।
0
0
Report
Advertisement

हरपुर गढ़वा में पीसीसी सड़क का विधायक अभिषेक रंजन ने फीता काटकर किया उद्घाटन.

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow7m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड अंतर्गत हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर-2 में ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग अब धरातल पर उतर गई है। बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के तहत मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से साबिर मियां के घर से साहब मियां के घर की ओर जाने वाली सड़क में पीसीसी निर्माण कार्य कराया गया है। बुधवार को चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने फीता काटकर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की विशेष मांग को देखते हुए इस सड़क के निर्माण की अनुशंसा की गई थी। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास प्राथमिकता में शामिल है और आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत इस योजना की प्राक्कलित राशि करीब 5 लाख 10 हजार रुपये है। पीसीसी सड़क निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को बरसात के मौसम में कीचड़ और जलजमाव के बीच आवागमन की परेशानी से राहत मिलने की बात कही गई।उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र की जरूरत से जुड़ा बताते हुए अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित विकास कार्यों को लेकर आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। मौके पर विधायक पी.ए गोलू शुक्ला ,संदीप कुमार सहित अनवारुल हक उर्फ पिंटू , शेख मेहबुल हक , अंजारुल हक , लक्ष्मी पासवान, शेख इजहार, एमडी इन्जार, एमडी सहाबुद्दीन, जापाल महतो , लगन महतो, बुनेला महतो , एमडी यूसुफ, आफताब आलम, एमडी मासूम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे ।
0
0
Report

सीकर की नयी सभापति खतीजा बानो ने पदभार संभाला; हर सप्ताह वार्ड दौरे का आश्वासन

Sikar, Rajasthan:सीकर नगर परिषद की नई सभापति खतीजा बानो ने संभाला पदभार, हर सप्ताह एक वार्ड का करेंगी दौरा, बोली आमजन की समस्या का निवारण करने का करेंगे हर संभव प्रयास सीकर जिले की नगर निकायों में सभापति और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न होने के बाद आज नवनिर्वाचित सभापति और उपाध्यक्षों ने अपना पदभार ग्रहण किया। सीकर नगर परिषद में नवनिर्वाचित सभापति खतीजा बानो ने भी विधिवत रूप से पदभार संभाल लिया। इस दौरान सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, नवनिर्वाचित उपसभापति अशोक चौधरी, पूर्व सभापति एवं पार्षद जीवण खां, नगर परिषद आयुक्त, अधिकारी-कर्मचारी और कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान नगर परिषद अधिकारियों-कर्मचारियों, पार्षदों और शुभचिंतकों ने नवनिर्वाचित सभापति खतीजा बानो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सभापति खतीजा बानो ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और कर्तव्य के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि हर सप्ताह एक वार्ड का दौरा कर आमजन की समस्याओं को सीधे सुना जाए और वार्ड की प्रमुख समस्याओं का जिम्मेदारीपूर्वक समाधान कराया जाए। खतीजा बानो ने कहा कि सीकर की जनता, कांग्रेस नेताओं और पार्षदों के सहयोग की बदौलत उन्हें सभापति की जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में उनकी प्राथमिकता शहर की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को आगे बढ़ाना रहेगा। उन्होंने सीकर विधायक राजेंद्र पारीक सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सभी पार्षदों का आभार जताया。 बाइट— खतीजा बानो, नवनिर्वाचित सभापति नगर परिषद सीकर。
0
0
Report
Advertisement

हरदा के टिंचिंग ग्राउंड पर मृत गोवंश खुले में फेंके जाने पर विरोध

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:टिंचिंग ग्राउंड पर गोवंश को JCB से फेंकने का विरोध हरदा के टिंचिंग ग्राउंड पर मृत गोवंशों को कचरे के साथ खुले में फेंके जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृत गोवंशों को JCB की मदद से कचरे के बीच डाला जा रहा है, जिसके बाद वहां मौजूद कुत्ते और सूअर उन्हें नोच रहे हैं। यह देखकर किसान और गौरक्षक मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और नगर पालिका के कचरा वाहनों को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है。 मामले को लेकर किसानों और गौरक्षकों ने टिंचिंग ग्राउंड पहुंचकर नगर पालिका के कचरा वाहनों को रोक दिया और कचरा डंप नहीं करने दिया। सूचना मिलने पर नगर पालिका CMO ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस बल और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि प्रदर्शनकारी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि मृत गोवंशों को खुले में फेंकने के बजाय नियमानुसार अलग स्थान पर दफनाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। रोशन सिंह बाथम, CMO का कहना है कि टिंचिंग ग्राउंड पर वर्षों से कचरा डंप किया जा रहा है। बारिश के कारण ग्राउंड की बाउंड्री का काम नहीं हो पा रहा है। बारिश समाप्त होने के बाद बाउंड्री का काम शुरू किया जाएगा और मृत मवेशियों को अलग से दफनाने की व्यवस्था की जा सकेगी।
0
0
Report

साइकिल यात्रियों का देशभर का सफर देवघर तक पहुँचेंगे

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। मध्य प्रदेश के गुना से निकले दो साइकिल सवार तीर्थ यात्री सासाराम पहुंचे। यह वाराणसी से निकलकर देवघर की ओर जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के गुना से निकले रामनिवास रघुवंशी तथा विशाल खत्री ने चार धाम, 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन करेंगे। यह लोग उत्तराखंड के चार धामों का यात्रा कर अब तक तीन ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर चुके हैं और अब देवघर की ओर जा रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि यह दोनों 20 जुलाई से साइकिल से निकले हैं तथा पूरे देश का भ्रमण करेंगे। देवघर के ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने के बाद यह उड़ीसा होते हुए महाराष्ट्र और रामेश्वरम की तरफ निकल जाएंगे। उनकी यह पूरी यात्रा साइकिल से ही तय होगी।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में हाथियों के हमले से बुजुर्ग दंपति की मौत, पत्नी घायल

Dhanbad, Jharkhand:झारखंड में हाथियों का उत्पात लगातार लोगों के लिए परेशानी और दहशत का कारण बना हुआ है। ताजा मामला गिरिडीह जिले के पीरटांड़ का है, जहां मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। घटना में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घायल महिला के नाती के अनुसार, उनके नाना-नानी घर जा रहे थे, तभी रास्ते में हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उनके नाना को सूड से पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं हमले में नानी के पैर और कमर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में हाथियों के झुंड को लेकर भय बना हुआ है और लोग वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report

फलसूंड में 70वीं जिला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - फलसूंड, फलसूंड में 70 वीं जिला स्तरीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ। फलसूंड, जैसलमेर जैसलमेर के फलसूंड गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी (17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग) खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर की 18-18 प्रमुख टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में स्वामी जी की ढाणी के महंत रावलपुरी महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भणियाणा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) मदन लाल गर्ग, विशिष्ट अतिथि जगदीश टावरी, सत्यनारायण गौतम, गणपत राम दैया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य खेमा राम सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से साफा पहनाकर कर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के सचिव हरिराम सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र खिलाड़ियों की कुल 18-18 टीमें भाग ले रही हैं।26 सितम्बर तक चलने वाले इन मुकाबलों में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। खेल न केवल शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना जैसे मानवीय मूल्यों का भी विकास करते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top