231307
मिर्जापुर में युवक ने पेट्रोलपंप पर हंगामा खड़ा किया, जानें क्यों!
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर में एक युवक ने पेट्रोलपंप पर कम तेल देने के मामले में हंगामा खड़ा कर दिया। युवक ने अपनी बाइक में तेल भरवाने के बाद बोतल में निकालकर चेक किया, जिसमें एक लीटर का तेल केवल आधा लीटर निकला। इस घटना के बाद सैकड़ों लोग पेट्रोलपंप पर इकट्ठा हो गए। पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। यह घटना शहर कोतवाली के रामबाग स्थित राहुल ऑटोमोबाइल का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम एक्सप्रेसवे पर यूरिया लूट की कोशिश, 7 गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सफर करना अब चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। रावटी के पास आधी रात बदमाशों ने यूरिया से भरे एक ट्रक पर पथराव कर उसे रुकवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक चालक और कंडक्टर को बाहर निकालकर मारपीट की। घटना के दौरान एक्सप्रेस-वे का निगरानी वाहन मौके से गुजरा, जिसे देखकर आरोपी भागने लगे। कर्मचारियों ने दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल चालक और कंडक्टर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया。 पुलिस ने पूछताछ के आधार पर पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह मामले में कुल सात आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अमित कुमार ने बताया कि लूट की कोशिश को समय रहते विफल कर दिया गया। एक्सप्रेस-वे पर लगातार पुलिस गश्त, ड्रोन निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके。0
0
Report
सरगुजा के किरकीमा में पीएम जनमन सड़क निर्माण पर ग्रामीण ठेकेदार पर आरोप
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा जिले में पीएम जनमन योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में सड़कों का कार्य तेजी से किया जा रहा है लेकिन कई ग्रामीण इलाकों में सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण लगातार सवाल उठा रहे हैं। दरअसल सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड के किरकीमा पीएम जनमन योजना के तहत करोड़ों रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग के द्वारा लापरवाही पूर्वक सड़क का निर्माण ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है। जहां सड़क की मोटाई के अलावा सड़क में डामर बचाने के साथ ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। जिसका एक वीडियो ग्रामीण ने सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया है। इधर जिले के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारी ने कहा कि जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वह सड़क का कार्य पूरा नहीं हो सका है। फर्स्ट लेयर का ही काम किया जा रहा है। जिसे ग्रामीण उखाड़ कर दिखा रहे हैं, अभी और एक लेयर इस फर्स्ट लेयर के ऊपर ठेकेदार द्वारा डामर बिछाने का कार्य किया जाना सुनिश्चित किया गया है। आने वाले दिनों में यह सड़क बेहतर तरीके से विभाग के द्वारा बनवाने का कार्य किया जाएगा। ग्रामीणों को यह ध्यान देने की जरूरत है कि सड़क बनने के साथ उसे सेट होने के लिए छोड़ना चाहिए, ना की तत्काल उसे उखाड़ कर देखने की जरूरत है। अगर कुछ महीने में ही सड़क खराब हो जाती है, तो ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई करना आवश्यक हो जाता है।0
0
Report
उज्जैन साइबर ठग गिरफ्तार: चार गोल्ड शोरूम से ठगी का खुलासा
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पुलिस ने अन्तराज्यीय सायबर ठगों को किया गिरफ्तार, उज्जैन के चार अलग अलग गोल्ड शोरूम के साथ कर चुके है ठगी, गोल्ड शोरूम के खाते होल्ड होने पर ठगी का हुआ खुलासा, सायबर ठग आम लोगो के बैंक एकाउंट हैक कर सीधे गोल्ड शोरूम के खाते में डालते थे राशि, राजधानी दिल्ली से जुड़े है सायबर ठगों के तार, उज्जैन पुलिस ने साइबर ठगी के अनोखे मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन अंतर राज्य साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों द्वारा आम लोगो के बैंक एकाउंट से राशि ठगी कर सीधे गोल्ड शोरूम के खातों में ट्रांसफर करते थे और गोल्ड क्वाइन खरीदते थे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब आम लोगो ने अपने जिले के संबंधित थानों में शिकायत की । शिकायत के आधार पर तत्काल गोल्ड शोरूम के खाते होल्ड कर दिए जाते थे। उज्जैन के 4 अलग अलग गोल्ड शोरूम संचालकों द्वारा जब पुलिस को सूचना दी गई कि उनके खाते होल्ड कर दिए गए है। तब तत्काल पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया। उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने गुरुवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस वारदात में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नर्मदापुरम के रहने वाले है जिनके नाम कशिश बढ़ानी, राहुल गुप्ता व अनिमेष वर्मा है। इनहोने उज्जैन के महावीर ज्वेलर्स, डीपीके ज्वेलर्स, डीपी ज्वेलर और माहेश्वरी ज्वेलर्स से गोल्ड कॉइन खरीदे और साइबर ठगी की राशि उनके अकाउंट में भिजवाई। उज्जैन से खरीदे गए गोल्ड क्वाइन के लिए 4 लाख 31 हजार रुपए दिए गए है। वहीं फरियादियों के आवेदनों की माने तो उनके साथ कुल 6 लाख 35 हजार की ठगी हुई है। वहीं जिन लोगो के खातों से ठगी हुई है उनके नाम राजस्थान का मोहम्मद नासिर, पंजाब का सुरेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश का मनोज कुमार है। मामले में पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया है । पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना बताई जा रही है। यह बात भी सामने आई है कि यह लोग बाइनेंस एप के जरिए ठगी की गई रकम को खपाने का कार्य भी करते थे。0
0
Report
Advertisement
मंदसौर पुलिस ने प्याज के नीचे 90 किलो डोडा चुरा पकड़ा, 2 यूपी आरोपी गिरफ्तार
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर पुलिस ने प्याज के नीचे छुपाकर ले जाया जा रहा 90 किलो डोडा चोरी पकड़ा, ज़ब्त किए गए माल की कीमत 180000, उत्तर प्रदेश निवासी दो आरोपियों को पिकअप के साथ गिरफ्तार किया गया0
0
Report
बदमाशों ने पेट्रोल बम से दहशत फैलायी, सीसीटीवी में कैद घटना; पुलिस कर रही जांच
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बकस्वाहा थाना क्षेत्र के बम्होरी गांव में अज्ञात बदमाशों द्वारा पेट्रोल बम फेककर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। देर रात कुछ अज्ञात बदमाश बम्होरी निवासी केशव बिल्थरे और मनोज बिल्थरे के घर के सामने पहुंचे और पेट्रोल बम फोड़कर फरार हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की शिकायत बम्होरी पुलिस चौकी में किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। एडिशनल एसपी का कहना है इस मामले मे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ,पुलिस सीसीटीवी कैमरे खगाल रही है इस घटना मे चार से पांच लोग हो सकते है पुलिस जल्द खुलासा करेगी0
0
Report
जयपुर के अवैध हुक्का बार पर छापा, मैनेजर गिरफ्तार, सामान जब्त
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- बजाज नगर थाना क्षेत्र में मर्करी कैफे हुक्का बार पर कार्रवाई अवैध तरीके से चला रहे हुक्का बार कैफे मैनेजर को किया गिरफ्तार अवैध हुक्का बार से 3 हुक्का, 3 फ्लेवर से भरी चिलमे, 6 पाईप, 01 चिमटा, 01 कोयला जाली जब्त हुक्का बार में बैठकर हुक्का पीने वाले लडके लडकियो के चालान काटे मर्करी हुक्का बार कैफे का मैनेजर विनय गिरफ़्तार कार्रवाई में कांस्टेबल रामवतार और महेन्द्र की रही विशेष भूमिका जयपुर-जवाहर सर्किल थाना पुलिस की हुक्के बार के खिलाफ कार्रवाई 3 डी रेस्टोरेन्ट एण्ड बार में चल रहे अवैध हुक्का बार पर मारा छापा। हुक्का बार मैनेजर को किया गिरफ़्तार अवैध हुक्का बार से 7 हुक्के, 7 चिलम व 7 पाईप और विभिन्न प्रकार के नशेयुक्त फ्लेयर जब्त हुक्का पार्टी कर रहे 6 लोगो के खिलाफ किया कोटपा एक्ट में चालान। पिछले दो दिनों में क्वीन्स हब क्लब, उडी रेस्टोरेन्ट एण्ड बार में अवैध हुक्का बार के खिलाफ की कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
धौलपुर महाराणा प्रताप जयंती: शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का स्वागत, रैली स्थगित
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पहुंचे शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी\n\nधौलपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में धौलपुर शहर में आयोजित कार्यक्रम में शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने शिरकत की। उनके धौलपुर आगमन को लेकर युवाओं और समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर पहुंचने पर विधायक भाटी का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।\nकार्यक्रम का आयोजन सिंचाई वाले हनुमान मंदिर के समीप किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोगों और युवाओं ने भाग लिया। मंच पर विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के साथ बाड़ी के पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।\n\nइस दौरान विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को याद करते हुए युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। भाटी ने कहा कि यह चंबल की धरती है यह हमेशा बागी रही है।\nवहीं पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने भी महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।\n\nआयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के बाद सिंचाई वाले हनुमान मंदिर के पास से शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होते हुए ओडेला रोड स्थित राजपूत छात्रावास तक विशाल केसरिया महारैली निकाली जानी थी। हालांकि विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के धौलपुर देरी से पहुंचने के कारण रैली का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।\nमहाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजपूत समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों की भी भागीदारी रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा तथा लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।0
0
Report
बजाज नगर में मर्करी कैफे हुक्का बार पर कार्रवाई, मैनेजर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur बजाज नगर थाना क्षेत्र में मर्करी कैफे हुक्का बार पर कार्रवाई अवैध तरीके से चला रहे हुक्का बार कैफे मैनेजर को किया गिरफ्तार अवैध हुक्का बार से 3 हुक्का, 3 फ्लेवर से भरी चिलमे, 6 पाईप, 01 चिमटा, 01 कोयला जाली जब्त हुक्का बार में बैठकर हुक्का पीने वाले लडके लडकियो के चालान काटे मर्करी हुक्का बार कैफे का मैनेजर विनय गिरफ़्तार कार्रवाई में कांस्टेबल रामवतार और महेन्द्र की रही विशेष भूमिका0
0
Report
चतरा प्रतापपुर दौरे में DC रवि आनंद ने स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा डीसी का प्रतापपुर दौरा: स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था का लिया जायजा, जनता दरबार में सुनीं समस्याएं "Anchor:" चतरा जिले के उपायुक्त (DC) रवि आनंद ने प्रतापपुर प्रखंड का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों, आवासीय विद्यालयों और प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत परखी और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। डीसी रवि आनंद ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नवनिर्मित मल्टी-स्पेशलिस्ट भवन का निरीक्षण किया। भवन में बिजली न होने के कारण सेवाएं शुरू न होने की बात सामने आने पर, उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अभियंता को बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 'जनता दरबार' लगाकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निष्पादन का आदेश दिया। साथ ही डीएमएफटी (DMFT) मद से बन रहे स्किल डेवलपमेंट सेंटर के निर्माण की गुणवत्ता भी परखी। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने अनुसूचित जाति आवासीय बालिका प्राथमिक विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी दौरा किया। उन्होंने आईसीटी क्लासरूम का जायजा लिया और छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। अधिकारियों को छात्राओं के लिए बेड, कूलर और पंखे जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा पुराने जर्जर भवन को हटाकर खेल मैदान विकसित करने का कड़ा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ जहूर आलम, जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा और डीपीआरओ शकील अहमद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
रेणु देवी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियाँ गिनाईं, महाराजगंज में जनसंवाद
Siwan, Bihar:मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल के तहत बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बेतिया विधायक रेणु देवी आज सीवान के महाराजगंज पहुंची। महाराजगंज में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में रेणु देवी ने शिरकत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। रेणु देवी ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की और केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। जनसंवाद को संबोधित करते हुए रेणु देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। पिछले 12 वर्षों में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध हुए हैं तथा देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को भी नई पहचान मिली है। राम मंदिर का भव्य निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास और महाकाल लोक का विस्तार देश की सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाले ऐतिहासिक कार्य हैं। इस अवसर पर महाराजगंज बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित NDA के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
कैमूर में अशरफ अंसारी का ऐतिहासिक स्वागत, चिराग पासवान के समर्थकों में उत्साह
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - कैमूर में MLC अशरफ अंसारी का जोरदार स्वागत, समर्थकों में उत्साह पैतृक गांव भभुआ आगमन पर आतिशबाजी और फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन, माता-पिता ने चिराग पासवान का जताया आभार। वियो - राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) से नवनिर्वाचित विधान पार्षद (MLC) अशरफ अंसारी के प्रथम बार अपने पैतृक जिले कैमूर के भभुआ आगमन पर समर्थकों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। क्षेत्र में पैर रखने ही कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उनसे मिलने और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मीडिया से बातचीत करते हुए MLC अशरफ अंसारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई एक व्यक्तिगत प्राथमिकता नहीं है। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का दृढ़ संकल्प 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' है। इस विजन को धरातल पर उतारना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है, जिससे पूरे बिहार और कैमूर का समग्र विकास हो सके। उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। इस विशेष अवसर पर अशरफ अंसारी के माता-पिता भावुक नजर आए। उनके बुजुर्ग पिता रमजान अंसारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, *"यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। शाहाबाद क्षेत्र में किसी भी अत्यंत पिछड़े मुस्लिम को यह गौरव हासिल नहीं हुआ, जो चिराग पासवान ने मेरे बेटे को दिया है।"* वहीं उनकी माता शमीम बेगम ने कहा, *"सभी जनता हमारे बच्चों की तरह है। सबने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए खुदा से दुआ है कि सभी दिन दोगुनी-रात चौगुनी तरक्की करें।"* क्षेत्र के लोगों का मानना है कि अशरफ अंसारी के MLC बनने से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और समाज के हर तबके की आवाज मजबूती से सदन में गूंजेगी。 बाइट - Mlc के पिता रामजान अंसारी(कंधे पर गमछा रखें) बाइट - महिला शमीम बेगम - mlc की मां(आसमानी साड़ी मे चश्मा पहनी) बाइट - असरफ अंसारी ,mlc लोजपा R(गले में दुपट्टा लपेटे हुए)0
0
Report
बाघमारा थाना निरीक्षण: साफ-सफाई और रिकॉर्ड अद्यतन पर संतोष, पुरस्कार की अनुशंसा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार बिमल ने आज बाघमारा थाना का वार्षिक रूटीन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था और रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत में एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल को थाने के जवानों द्वारा सम्मान गार्ड दिया गया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित जवानों के टर्न-आउट की जाँच की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को क्षेत्र में मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीपीओ ने बाघमारा थाना भवन और परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली और साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वार्षिक रूटीन निरीक्षण के क्रम में आज बाघमारा थाना का निरीक्षण किया गया। यहाँ का रख-रखाव काफी बेहतर और उत्कृष्ट पाया गया है। इस सराहनीय कार्य के लिए थाना प्रभारी और सभी कर्मियों का मनोबल बढ़ाने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय से पुरस्कार की अनुशंसा की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना सिस्ता के तहत आने वाले सभी प्रकार की संचिकाओं और विभिन्न रजिस्टरों की गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहाँ के अभिलेखों को बेहतर ढंग से अद्यतन अपडेट रखा गया है। इसके बावजूद, जांच के दौरान जो भी छोटी-मोटी कमियां या त्रुटियां पाई गई हैं, उन्हें अंकित कर लिया गया है। उन कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने और सुधार लाने का कड़ा निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया है。0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ की शगुन माहेश्वरी ने CA फाइनल AIR 15 से जिले का मान बढ़ाया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - सीए फाइनल परीक्षा के घोषित परिणामों में चित्तौड़गढ़ की होनहार छात्रा शगुन माहेश्वरी (20) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15 हासिल की है। नगर पालिका कॉलोनी निवासी शगुन ने परीक्षा में 439 अंक प्राप्त कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इससे पहले भी वर्ष 2023 में सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया 25वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। शगुन ने बताया कि उन्हें शुरू से ही फाइनेंस और अकाउंट्स विषय में रुचि थी। कॉमर्स संकाय चुनने के बाद यह रुचि और बढ़ी तथा उन्होंने सीए बनने का लक्ष्य तय कर लिया। खास बात यह है कि उनके परिवार में पहले कोई भी चार्टर्ड अकाउंटेंट नहीं रहा, इसके बावजूद उन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि सीए जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने कई वर्षों तक लगातार मेहनत की। सामान्य दिनों में वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं, जबकि परीक्षा के समय यह समय बढ़ाकर 10 से 11 घंटे कर दिया था। उनका मानना है कि सफलता का सबसे बड़ा मंत्र निरंतरता और अनुशासन है। शगुन ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हार्ड वर्क करते रहें, कभी हार न मानें और लगातार पढ़ाई करते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी। सोशल मीडिया को लेकर शगुन का कहना है कि इसे पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है, लेकिन यदि यह पढ़ाई में बाधा बन रहा हो तो कुछ समय के लिए इससे दूरी बना लेना बेहतर है। उन्होंने परीक्षा से पहले कई महीनों तक सोशल मीडिया का उपयोग बंद कर दिया था ताकि पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें। हालांकि तैयारी के दौरान उन्हें किसी बड़ी शैक्षणिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन पिछले वर्ष उनकी दादी कांता देवी अगाल के निधन ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया। शगुन अपनी दादी के बेहद करीब थीं। उन्होंने बताया कि यह समय उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन परिवार के सहयोग और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने खुद को संभाला। शगुन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी, परिवार और दोस्तों के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी रैंक टॉप-50 में आएगी, लेकिन ऑल इंडिया 15वीं रैंक मिलना उनके लिए सुखद आश्चर्य रहा। शगुन के पिता ललित कुमार अगाल, जो इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का व्यवसाय करते हैं, ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें उसकी मेहनत और लगन पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि शगुन ने नियमित और निरंतर अध्ययन किया, जिसका परिणाम आज पूरे देश में मिली इस शानदार रैंक के रूप में सामने आया है। उनके अनुसार यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। वहीं, शगुन की माता सीमा अगाल ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने बताया कि परिवार ने केवल सहयोग और सकारात्मक माहौल दिया, जबकि असली मेहनत शगुन ने स्वयं की। विशेष बात यह रही कि शगुन ने घर पर रहकर ही तैयारी की। न तो उसने नियमित रूप से लाइब्रेरी का सहारा लिया और न ही किसी विशेष कोचिंग पर निर्भर रही। अपनी मेहनत, आत्मअनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उसने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। चित्तौड़गढ़ की इस प्रतिभाशाली बेटी की सफलता ने न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। शगुन माहेश्वरी आज उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं। बाईट - शगुन माहेश्वरी ......... सीए टॉपर (15 वी रेंक) बाईट - ललित कुमार अगाल .......... शगुन के पिता बाईट - सीमा अगाल ........... शगुन की माँ0
0
Report
कानपुर में दबंगों ने रिटायर दरोगा के बेटे को पार्क में गोली मारी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दबंगो ने रिटायर दरोगा के बेटे को गोली मारी पार्क में बुलाकर पहले लात-घूसे मारे पुराने विवाद में मारी गोली कानपुर के कल्याणपुर में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। कैंसर पीड़ित मां को देखने हैदराबाद से घर लौटे युवक को दबंगों ने पार्क में बुलाकर पहले शराब पिलाई, फिर मारपीट के बाद गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने होली के दौरान हुए विवाद का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
जालौन में डी-फार्मा छात्र के लापता होने पर हड़कंप, जांच की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में डी-फार्मा छात्र के लापता होने से मचा हड़कंप, साथी छात्रों ने मानसिक प्रताड़ना और धमकी का लगाया आरोप जालौन के उरई स्थित एक नर्सिंग कॉलेज के डी-फार्मा छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में छात्र के साथ परीक्षा देने गए अन्य छात्रों और उनके parिजनों ने पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि लापता छात्र के परिजन और कुछ अन्य लोग उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं तथा धमकियां दे रहे हैं。 जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के सुमेरपुर निवासी अभय कुमार उरई के एक कॉलेज में अध्ययनरत है। वह 13 जून को अपने साथियों के साथ किराये की गाड़ी से मैनपुरी डी-फार्मा की परीक्षा देने गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी छात्र वापस लौट रहे थे। आरोप है कि औरैया रोड पर अभय कुमार अपनी इच्छा से वाहन से उतर गया, जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा और उसका कोई पता नहीं चल सका。 परिजनों के अनुसार, अभय के मोबाइल फोन से पैसे की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। वहीं, अभय के साथ गए छात्रों का कहना है कि उन्हें फोन रिकॉर्डिंग और धमकियों के माध्यम से लगातार परेशान किया जा रहा है। पीड़ित छात्रों और उनके परिजनों ने एसपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सच्चाई सामने लाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
