231001
CM योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर में मझवा उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे
Mirzapur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर में मझवा उपचुनाव को लेकर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सीएम योगी की पांच दिनों में दूसरी चुनावी जनसभा होगी। वे 1:55 बजे मझवा विधानसभा क्षेत्र के चंदईपुर स्थित अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचेंगे और 2:05 से 2:40 बजे तक चंदईपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वे 2:50 बजे चंदईपुर से बाबतपुर एयरपोर्ट, वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों के स्वागत ने श्रद्धालुओं का डर दूर कर दिया
Karnaprayag, Uttarakhand:2 जून को पंजाब के गुरदासपुर से हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा पर निकला सिख श्रद्धालुओं का पैदल जत्था कर्णप्रयाग पहुचा। करीब 90 श्रद्धालुओं का यह जत्था 2 जुलाई को हेमकुंड साहिब पहुंचेगा। जत्थे में बच्चे, बुज old, और महिलायें शामिल है खास बात यह है कि हाल ही में कर्णप्रयाग की घटना को लेकर जत्थे में शामिल लोगों के मन में आशंका थी, लेकिन यहां पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग और अपनापन ने उनकी सभी चिंताएं दूर कर दीं। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि कर्णप्रयाग में हुई हालिया घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके मन में कुछ भय और आशंका थी। लेकिन यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने जिस आत्मीयता और सहयोग के साथ उनका स्वागत किया, उसने उनके मन का डर पूरी तरह खत्म कर दिया। बाइट / हरपाल सिंह, सिक्ख श्रद्धालु बीओ 2 / "सिक्ख श्रद्धालुओं ने कहा जब हमने कर्णप्रयाग की घटना के बारे में सुना था तो मन में डर था। लेकिन यहां पहुंचकर स्थानीय लोगों का जो प्यार, सम्मान और सहयोग मिला, वह अविस्मरणीय और अकल्पनीय है। अब यहां पूरी तरह सामान्य वातावरण है और हमारी यात्रा सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है। आस्था, सेवा और भाईचारे की मिसाल बनी यह यात्रा एक बार फिर यह संदेश दे रही है कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं के स्वागत की परंपरा आज भी उतनी ही मजबूत है। कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों के सहयोग ने न सिर्फ श्रद्धालुओं का विश्वास बढ़ाया, बल्कि सामाजिक सौहार्द की भी एक मिसाल पेश की।0
0
Report
फर्रुखाबाद के बक्फ रिकॉर्ड्स: 794 संपत्तियाँ गायब, जांच की मांग तेज
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से बड़ी खबर — बक्फ बोर्ड की संपत्तियों का लेखा-जोखा उलझन में। उम्मीद पोर्टल पर दर्ज किए गए रिकॉर्ड में सन्नाटे जैसी खामियां सामने आई हैं। जिले में कुल कितनी संपत्तियाँ दर्ज होनी थीं और असलियत क्या है — हम आपको बताने जा रहे हैं। फर्रुखाबाद के बक्फ बोर्ड से जुड़ी कई संपत्तियाँ — मस्जिदों और कब्रिस्तानों से संबंध रखने वाली — उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराई जानी थीं। आधिकारी आंकड़े बताते हैं कि कुल 2148 संपत्तियों में से उम्मीद पोर्टल पर मात्र 1354 संपत्तियों का ही विवरण दर्ज हो पाया। बक्फ बोर्ड की तरफ से दर्ज की जाने वाली सिया संपत्तियों में 30 में से 28 संपत्तियाँ दर्ज हो चुकीं, परन्तु हैरानी की बात ये है कि 794 संपत्तियों का कोई विवरण अब भी गायब है。 "फर्रुखाबाद में दस्तावेज़ी भूचाल! बक्फ बोर्ड के रिकॉर्डों में 794 संपत्तियाँ कहीं गायब — वह वही जमीन जो कब्रिस्तान और मस्जिदों से जुड़ी हैं। उम्मीद पोर्टल पर सिर्फ 1354 ही दर्ज हुईं, बाक़ी आधी दर्जन नहीं, सैकड़ों अनकही रहस्य। क्या धार्मिक सम्पत्तियों पर प्रशासन की नज़र फिसल गई? हम सच की परतें खोलने जा रहे हैं।" "एक रहस्यमयी चुप — और फिर सवालों की शोरगुल... फर्रुखाबाद की जमीनों पर लगे हुए पुराने स्याही के निशान अब प्रश्न बन गए हैं। 2148 में से केवल 1354 संपत्तियाँ उम्मीद पोर्टल पर दिखीं; 794 कहाँ गए? क्या ये रिकॉर्डों की भूल है या किसी बड़े खेल की शुरुआत? आज हम खोलेंगे उन दस्तावेज़ों की परतें जिनसे जुड़ा है एक संवेदनशील और जटिल इतिहास।" सरकार ने बक्फ बोर्ड को उम्मीद पोर्टल पर संपत्तियों की जानकारी अपलोड करने के लिए लगभग तीन महीने का समय दिया था — फिर भी 794 संपत्तियाँ ऐसे बची रह गईं जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। सवाल उठता है — क्या इन संपत्तियों पर अब किसी कार्रवाई की तलवार लटक रही है? एक और गंभीर समस्या — जिस जमीन का वास्तविक "रखवा" या क्षेत्रफल होना चाहिए था, उसका विवरण कई जगह अधूरा या गलत है। राजस्व रिकॉर्ड में 1359 फसली के हिसाब से जमीन दिखाई जा रही है, जबकि बक्फ बोर्ड के रजिस्टर पर दर्ज माप पहले के हैं। यानी रिकॉर्ड और जमीन के वास्तविक हालात में तालमेल नहीं बैठ रहा。 पहले रिकॉर्ड में जमीन का रखवा ज्यादा दिखता था। कई जगह मुत्वल्ली और हितधारकों ने जमीन के हिस्से बेच दिए। पर रेकॉर्ड में बदलाव नहीं हुआ। अब यह साफ नहीं कि संपत्तियाँ अभी भी बोर्ड के पास हैं या बेच दी गईं। चकबंदी और नामांतरण के बाद नम्बरों में बदलाव भी दर्ज हुए हैं। कई संपत्तियाँ राजस्व रिकॉर्ड में 1359 फसली से पहले दर्ज हैं, पर असलियत बदल चुकी है। ऐसे में सरकार के सामने बड़ा प्रश्ण यही है — क्या संपत्तियाँ मौजूद हैं या उनका स्वामित्व बदल चुका है? और अगर बिक चुकीं हैं, तो बक्फ बोर्ड के रजिस्टरों में अभी भी वही पुराने माप कैसे बने हुए हैं? कई मामलों में जमीन कब्रिस्तान की ही बताई जा रही है। धार्मिक-संवेदनशील एरिया होने के कारण यह मामला केवल प्रशासनिक नहीं, सामाजिक और नैतिक सवाल भी उठाता है। जांच और सत्यापन की प्रक्रिया अभी जारी है, पर अब समय कम है और जवाब माँगा जा रहा है — बक्फ बोर्ड के पास मौजूद सूची कितनी विश्वसनीय है?0
0
Report
शेखपुरा में ताजिया जुलूस के दौरान पटाखे से युवक घायल, सुरक्षा के बीच मामला शांत
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में मुहर्रम में ताजिया जुलूस के दौरान पटाखा फोड़ने के दौरान एक युवक को पटाखा लग गया जिससे हंगामा हो गया ।हालांकि पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी में पटाखा से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के कमासी की है।जहां देर रात ताजिया जुलूस के दौरान पटाखा और आतिशबाजी के दौरान एक युवक को पटाखा लग गया जिससे युवक जख्मी हो गया।घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पावापुरी बीम्स रेफर किया हुआ।जिसके बाद विवाद बढ़ गया।हालांकि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच मामला को शांत कराया।जबकि अभी शांति की स्थिति है।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में अवैध बालू परिवहन पर भाजपा नेता दिनेश मरांडी ने खोले सवाल
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ - राज्य में बालू के अवैध परिवहन को लेकर सरकार के दावों पर भाजपा प्रवक्ता दिनेश मरांडी ने गंभीर सवाल उठाए हैं... उन्होंने लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर धुंधापहाड़ी के समीप ओवरलोड बालू लदे एक ट्रेलर को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया... उन्होंने वाहन को थाना परिसर लाकर जब्त करने और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की... दरअसल अमड़ापाड़ा से हिरणपुर लौटने के दौरान दिनेश मरांडी की नजर सड़क पर बालू से लदी एक गाड़ी पर पड़ी... उन्होंने वाहन को रोककर चालक से माइनिंग चालान की मांग की तो पता चला कि चालक के पास कोई वैध चालान नहीं है... इसके बाद उन्होंने वाहन को लिट्टीपाड़ा थाना के जिम्मे सौंप दिया... प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में धड़ल्ले से ओवरलोड बालू का परिवहन किया जा रहा है...उन्होंने सवाल उठाया कि प्रतिबंध के बाद भी दुमका होते हुए लिट्टीपाड़ा और पाकुड़ के रास्ते पश्चिम बंगाल तक प्रतिदिन बालू लदे वाहनों का परिचालन किसके संरक्षण में हो रहा है...उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर आम लोगों को सस्ती दर पर बालू उपलब्ध कराने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अवैध बालू परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है...उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कारोबार से जुड़े लोगों और नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की...उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरकार यह दावा कर रही है कि राज्य में बालू का अवैध परिवहन नहीं हो रहा है, तो बिना वैध दस्तावेजों के यह वाहन इतनी दूर तक कैसे पहुंच गया...उन्होंने सवाल उठाया कि जिस क्षेत्र से (चालक के अनुसार नाला) वाहन में बालू लोड हुआ ,वहां से लेकर दुमका, गोपीकांदर, अमड़ापाड़ा और अन्य थाना क्षेत्रों में इसकी जांच क्यों नहीं हुई...उन्होंने कहा कि दिन के उजाले में यदि बिना चालान के बालू का परिवहन हो रहा है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है...उन्होंने पूछा कि इस कथित अवैध कारोबार से होने वाला पैसा आखिर किसके पास जा रहा है और किसके संरक्षण में यह पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा है...दिनेश मरांडी ने यह भी कहा कि सरकार आम लोगों को सस्ती दर पर बालू उपलब्ध कराने का दावा करती है...लेकिन हकीकत में लोगों को ऊंचे दामों पर बालू खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है...उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की...इधर, प्रभारी थाना प्रभारी अनिल कुमार पंडित ने बताया कि पूर्व विधायक द्वारा एक ट्रक थाना को सुपुर्द किया गया है... वाहन की जांच की जा रही है और वरीय अधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी...0
0
Report
करंट से 22 वर्षीय विसना राम की मौत, किसान परिवार के सपने टूटे
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - मोहनगढ़ मोहनगढ़, जैसलमेर मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र से शुक्रवार को ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। महज 22 वर्ष की उम्र में किसान विसना राम निवासी भियासार की खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। जो हाथ अपने परिवार का भविष्य संवारने के लिए खेत में मेहनत कर रहे थे, वही हाथ कुछ ही पलों में हमेशा के लिए थम गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार विसना राम नुरे खान के खेत में काश्तकारी का कार्य कर रहा था। मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र के 1-3 लाखा माइनर के पास काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। देखते ही देखते परिवार का जवान बेटा हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मोहनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोहनगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। सबसे दर्दनाक बात यह है कि विसना राम अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। परिवार की उम्मीदें, जिम्मेदारियां और भविष्य उसी के कंधों पर टिका था। घर में दो भाई और तीन बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए विसना राम दिन-रात मेहनत करता था। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी थी और इसी साल उसका मुकलावा होना था। घर में नई खुशियों की तैयारियां शुरू होने वाली थीं। परिवार उस दिन का इंतजार कर रहा था जब बहू पूरे रीति-रिवाज के साथ घर आएगी, लेकिन नियति ने ऐसा दर्द दिया कि खुशियों की जगह घर में मातम छा गया। जिस आंगन में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली थी, वहां अब सिर्फ अपनों की सिसकियां सुनाई दे रही हैं। गांव के लोगों की आंखें भी उस समय भर आईं जब उन्होंने परिवार की चीख-पुकार सुनी। हर कोई यही कह रहा था कि मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने निकला यह जवान बेटा अब कभी लौटकर नहीं आएगा। एक पल में बूढ़े माता-पिता का सहारा, भाई-बहनों की उम्मीद और पत्नी के भविष्य के सपने बिखर गए। बाइट-बाबू राम विश्नोई मृतक का ताऊ बाइट-खामिसे खान खेत मालिक का बेटा0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में अवैध बजरी खनन: पुलिस ने जेसीबी-डंपर जब्त कर मामला दर्ज किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ राशमी थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और एक डम्पर को जब्त किया है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान अवैध बजरी खनन करते हुए एक जेसीबी पकड़ी गई, जबकि बिना रॉयल्टी बजरी का परिवहन कर रहे एक डम्पर को भी जब्त किया गया। दोनों वाहनों को डिटेन कर अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के सर्वेयर को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ ने गोराखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): UP CM Yogi Adityanath Holds Janata Darshan At Gorakhnath Temple Premises / Visuals gोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।0
0
Report
18 साल से फरार बदमाश राकेश जागीड़ दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, रील्स बनाते पकड़ा गया
Jaipur, Rajasthan:Jaipur \n\n18 साल से था फरार, जयपुर में पुलिस के साथ बना रहा था रील्स, विदेश भागने से पहले पकड़ा \n\nजयपुर पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट जिले ने ईनामी और वांटेड अपराधीयों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पिछले 18 साल से फरार 10 हजार रुपये के ईनामी अपराधी राकेश कुमार जागीड़ को इन्दिरा गांधी अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली से किया गिरफ्तार किया है। बड़ी बात ये है कि ये ईनामी बदमाश पुलिस अधिकारियों के साथ उनके दफ्तर में रील्स भी बना रहा था। आरोपी पर पुलिस थाना सदर में साल 2008-2009 में दर्ज कुल 4 प्रकरणों में वांटेड था जिनमें स्थाई गिरफ्तारी वांरट जारी थे।एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत थाना सदर व सर्किल सदर जयपुर वेस्ट के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अपराधी राकेश कुमार जांगिड़ को किया गिरफ्तार किया गया है।आरोपी अपना आपराधिक रिकॉर्ड छुपाते हुये गृह निवास स्थान को छोडकर दूसरे पते से पासपोर्ट बनाकर विदेश भागने की फिराक में था।\n\nआरोपी ने अपना आपराधिक रिकॉर्ड छुपाते हुये प्लॉट नंबर 759, जनता नगर, सीकर से पासपोर्ट बना लिया और विदेश संयुक्त अरब अमीरात भागने की फिराक में था को इन्दिरा गांधी अन्तराष्ट्रीय एयरफोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफतला हासिल की।आरोपी राकेश कुमार जागीड़ ने अपने अन्य साथियों मुकेश कुमार, गंगाराम, कौशल कुमार व अन्य के साथ मिलकर कई व्यक्तियों को विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये धौखाधडी कर ठगे थे।लोगों से पैसे लेकर इस गिरोह ने ना तो पीड़ितों क़ो विदेश भेजा व ना ही पैसे लौटाये।आरोपी जयपुर में भी जगह बदल बदल कर अपनी पहचान छुपाता था।0
0
Report
चौमूं में अवैध बसों पर बड़ा एक्शन: 10 स्लीपर सीज, लाखों राजस्व की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:चौमूं परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध बसों पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा बस बॉडी कोड उल्लंघन करने वाली अवैध बसों पर कार्रवाई 10 स्लीपर बसों को किया सीज,10 स्लीपर बसों के काटे चालान विभाग को करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा का मिलेगा राजस्व कार्यवाई के बाद बस संचालकों में मचा हड़कंप टाटियावास टोल प्लाजा के पास में हुई कार्रवाई DTO अनूप सहरिया के निर्देशन में कार्रवाई को दिया अंजाम0
0
Report
Advertisement
नरगुवा में तीसरे दिन भी सड़क हादसा, दो किसान घायल, हालत नाजुक
Damoh, Madhya Pradesh:नरगुवा ने बनाई हैट्रिक, लगातार तीसरे दिन सड़क हादसा.. एंकर/ दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर तेंदूखेड़ा के पास स्थित नरगुवा में लगातार तीसरे दिन सड़क हादसा हुआ है, बीती रात फिर एक हादसे में दो किसानों को चोटें आई है और एक की हालत नाजुक बनी हुई है। दरअसल खेती के लिए डीजल लेने सहजपुर के दो किसान तेंदूखेड़ा गए थे और डीजल लेकर वापस अपने घर जा रहे थे और इसी नए ब्लैक स्पॉट नरगुवा में उनकी बाइक एक गाय से मामूली टकराई और सामने से आ रही एक कार से भिड़ गई, टक्कर मारने के बाद कार भाग खड़ी हुई वहीं दोनों घायल किसानों को सिविल अस्पताल भेजा गया जहां को सामान्य चोटें है सहीं दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। बाइट/ कैलाश पाल ( घायल किसान) बाइट/ डॉ अशोक बड़ोनिया ( बीएमओ सिविल अस्पताल तेंदूखेड़ा दमोह)0
0
Report
पत्नी व दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Morena, Madhya Pradesh:पत्निे और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान ग्राम किशनपुर में चार लोगों की मौत से सनसनी, एफएसएल टीम और पुलिस मौके पर जांच में जुटी मुरैना। जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में आज रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से निकल गया और शिकारपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं रेलवे ट्रैक से बरामद आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मुरैना के पीएम हाउस भेज दिया गया है। गांव में इस हृदयविदारक घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।0
0
Report
राम मंदिर चंदा घोटाला: इस्तीफे पर राजनीति गर्म, वायरल वीडियो जारी
Ayodhya, Uttar Pradesh:राम मंदिर में चंदा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफा खबर सामने आई थी। जिसे लेकर गोपाल राव ने कहा की चंपत जी ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है यह तो प्रचार माध्यम इस्तीफा चलवा रहा है और लग रहा है कि प्रचार माध्यम चम्पत जी का इस्तीफा लेकर ही मानेगा। चंदा चोरी प्रकरण में अब तक 8 लोगों को पुलिस ने जेल भेजने की कार्यवाही की है। लेकिन अब गोपालराव का विडियो सोशलमीडिया पर तेजी से तैर रहा है。0
0
Report
Advertisement
बिजनौर की रजाई गद्दे दुकान में आग, दमकल ने किया काबू
Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग --दुकान मे लगी आग देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप। मौके पर देखने वालो की लगी भारी भीड़। आग लगने से इलाके में मची अफरा तफरी। मौके पर पहुँची दमकल विभाग की दो गाड़ी। काफी मसक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू। दुकान स्वामी ने 4 से 5 लाख रु के नुकसान की कही बात.0
0
Report
हापुड - तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत।
Gulaothi, Uttar Pradesh:बड़ी खबर यूपी के हापुड़ से है जहां थाना देहात में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को रौंदा दिया जिसमें पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है बाइक सवार पिता पुत्र मेरठ के खरखोदा से नोएडा के लिए जा रहे थे। जैसे ही थाना देहात क्षेत्र में टयाला कट के पास बाइक सवार पिता पुत्र पहुंचे तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पिता पुत्र को रौंद दिया जिसमें पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में मरने वाले पिता पुत्र नोएडा के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो की खरखोदा से अपने घर के लिए बाइक से वापस जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही स्विफ्ट कार चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। यह दर्दनाक सड़क हादसा सुबह 5:30 बजे हुआ बताया जा रहा है।0
0
Report
STF ने एक लाख के शूटर संजीव सिंह का एनकाउंटर लखनऊ में किया
Lucknow, Uttar Pradesh:TT –STF ASP दीपक सिंह STF टीम विजुअल कुछ दिन पहले लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी एक लाख के शूटर संजीव सिंह को एसटीएफ में एनकाउंटर में मार गिराया घटना के बाद से एसटीएफ शूटर की तलाश कर रही थी मुखबिर और सर्विलांश की मदद से STF को सूचना मिली कि शूटर संजीव सिंह लखनऊ के BBD थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम देने आने वाला है इसके बाद पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में एसटीएफ में मुठभेड़ में मार गिराया संजीव सिंह को संजीव सिंह खान मुबारक और दिलीप वर्मा गैंग का शार्प शूटर था अलग-अलग जनपदों में इसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं एक लाख का ईनामिया था0
0
Report
Advertisement
