231307
मिर्जापुर में दान पेटी विवाद में युवक की ली गई जान
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर में दान पेटी विवाद को लेकर एक युवक की जान ले ली गई। मृतक गुरुसंडी का निवासी था। गैंगस्टर यूवक ने दिनदहाड़े गोली चलाकर उसकी जान ले ली। कई दिनों से मंदिर पर अधिकार को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह जान ली गई। पीड़ित परिवार दो दिनों से गुरुसंडी चौकी पर शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महोबा में तेज रफ्तार पिकअप ने मजदूर के हाथ काटे, जाम लगा प्रदर्शन
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर मजदूरी कर पैदल घर जा रहे मजदूर को टक्कर मार दी, हादसे में मजदूर का बायाँ हाथ शरीर से अलग हो गया और घायल युवक सड़क पर तड़पने लगा। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में शरीर से युवक का हाथ अलग होने से आक्रोशित हुए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस भी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में कामयाब नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचे सीओ, एसडीएम ने पीड़ित परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया तब जाकर जाम में फंसे राहगीरों ने राहत की सांस ली। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कुम्हडौरा माफ गाँव की है। गाँव के रहने वाले रामभगत का 25 वर्षीय बेटा धीरेन्द्र मजदूरी करके पैदल अपने घर जा रहा था, जैसे ही धीरेन्द्र गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में आकर धीरेंद्र का बायाँ हाथ शरीर से अलग हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में धीरेंद्र का हाथ शरीर से अलग होने के कारण आक्रोशित हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और जाम में फंसकर राहगीर परेशान हो गए। आनन-फानन में परिजनों द्वारा घायल धीरेन्द्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझाने में कामयाब ना हो सकी जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे और सीओ ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने जाम खोला और जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 4 घंटे तक लगे जाम में फंसकर राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।0
0
Report
वाराणसी: प्रेम विवाह के बाद युवती ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा
Varanasi, Uttar Pradesh:प्रेम विवाह के बाद युवती ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, बोली - पति को कुछ हुआ तो जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे मयंक कश्यप/ वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती मनीषा ने अपनी मर्जी से शादी करने के बाद वीडियो जारी कर प्रशासन से सुरक्षा की अपील की है। युवती ने कहा कि मेरा नाम मनीषा है, मैंने अपनी मर्जी से शादी की है और मैं बालिग हूं। मेरे घर वाले इस शादी से खुश नहीं हैं। मनीषा ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि यदि मेरे पति को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।0
0
Report
दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन मार्केट को त्योहारी रोशनी से सजाया गया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले साउथ एक्सटेंशन मार्केट को उत्सव की रोशनी से सजाया गया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली दिवाली बाजारों में भीड़, सरोजिनी नगर में पुलिस गश्त
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | दिवाली से पहले बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सरोजिनी नगर बाजार में भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों ने गश्त की。0
0
Report
दिल्ली: दिवाली से पहले लाजपत नगर बाजार में भीड़, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिवाली से पहले खरीदारों की भारी भीड़ के बीच लाजपत नगर बाजार रंग-बिरंगी लाइटों से सज गया है। लोगों की सुरक्षा और आवाजाही सुचारू रूप से बनी रहे, इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है。0
0
Report
दीवाली से पहले चांदनी चौक बाजार रोशन, खरीददारों की भीड़ उमड़ी
Noida, Uttar Pradesh:दीवाली के जश्न से पहले चांदनी चौक बाज़ार को रोशनी से सजाया गया है। लोग खरीदारी करने के लिए बाज़ारों में उमड़ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कसौधन ट्रेडिंग कंपनी में घुसी, टीनशेड क्षतिग्रस्त
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुराने पंजाब नेशनल बैंक के बगल में स्थित कसौधन ट्रेडिंग कंपनी में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेडिंग कंपनी का टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे दुकान में जा घुसी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चालक नशे की हालत में था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास के व्यक्ति भाग कर अपना जान बचाई जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
पुलिस ने ढाई घंटे में मासूम को बरामद कर मां से मिलवाया
Begun, Rajasthan:रायपुर पंडरी पुलिस ने ढाई घंटे में ढूंढ निकाला एक साल का मासूम, मां से मिलाया पारिवारिक विवाद के बाद पिता एक वर्षीय बेटे को जबरन ले गया था अपने साथ बच्चे की सुरक्षा को लेकर मां ने थाना पंडरी में दर्ज कराई थी शिकायत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज ढाई घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद किया मासूम का पहला जन्मदिन होने पर थाने में पुलिसकर्मियों ने काटा केक मां से मिलाने के बाद पुलिसकर्मियों ने मनाया बच्चे का जन्मदिन पति लाकेश सिंह बंजारे के खिलाफ BNS की धारा 296 और 115(2) के तहत अपराध दर्ज पंडरी थाना क्षेत्र का मामला बाइट- कृष्ण कुमार चंद्राकर, एसीपी, पंडरी0
0
Report
कोटा दशहरा मेले में ड्रोन शो और जस्सी गिल के गीतों पर भीड़ मंत्रमुग्ध
Kota, Rajasthan:Kota 133 वां राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026, विजय श्री रंगमंच पर हुआ भव्य ड्रोन शो,हनुमान जी ka लंका दहन,श्री राम मंदिर,रावण वध, कोटा हवाई सेवा के साथ हैंगिंग ब्रिज के दृश्य देख मंत्रमुग्ध हुए शहरवासी, पंजाबी नाइट कार्यक्रम में जस्सी गिल और बब्बल रॉय के हिट गानों पर झूमे शहरवासी, पंजाबी गानों के साथ बॉलीवुड एवं हिंदी गानों की धुन पर झूमे शहरवासी, जस्सी गिल के हिट गानों पर छात्र,युवा वर्ग के लोग जमकर झूमे, भीड़ को काबु करने के लिए पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम के अंत तक मुस्तैद रहे पुलिस जवान, निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा, महापौर अनसुईया गोस्वामी ने कलाकारों का किया स्वागत सम्मान, राम-राम कोटा कहकर किया दर्शकों का स्वागत,0
0
Report
Advertisement
खातेगांव TI हत्याकांड: ड्राइवर अक्कू और साथी का शॉर्ट एनकाउंटर, दोनों घायल
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:खातेगांव TI हत्याकांड मामला, आरोपी ड्राइवर और उसके साथी का शॉर्ट एनकाउंटर खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड के 2 आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। दोनों आरोपी सीधे पैर में गोली लगने से घायल हुए। दोनों आरोपियों को पुलिस आलीराजपुर से पकड़कर अलग-अलग रास्ते से खातेगांव लाया गया। रविवार- सोमवार की दरमियानी रात खातेगांव TI दिलीप पुरी की अवैध शराब परिवहन कर रहे आयशर ट्रक चालक ने कुचलकर हत्या कर दी थी... मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू और उसके साथी धीरज का शॉर्ट एनकाउंटर किया... पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को पुलिस आलीराजपुर से पकड़कर अलग-अलग रास्ते से खातेगांव लाया गया... इस दौरान पहले आरोपी आयशर ड्राइवर गजेंद्र ऊर्फ अक्कू रावत ने भागने का प्रयास किया, जहां पुलिस ने उनके पैर में गोली मार दी; उन्हें देर रात जिला अस्पताल लाया गया और बाद में इंदौर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसके साथी धीरज को भी पैर में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल लाया गया व प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया गया... बायट - आदित्य तिवारी - SDOP, कन्नौद बायट - सुमित अग्रवाल - CSP, देवास बायट - डॉ. अजय पटेल - RMO, जिला अस्पताल देवास0
0
Report
ED ने पंचकूला में सेवानिवृत्त DSP जगबीर के बेटों के ठिकानों पर छापेमारी की
Panchkula, Haryana:पंचकूला में सेवानिवृत्त DSP जगबीर के बेटों के ठिकानों पर ED की बड़ी रेड... कई घंटे की जांच के बाद टीम लैपटॉप, मोबाइल फोन, डॉक्युमेंट्स और कैश ज़ब्त कर अपने साथ ले गई... पंचकूला के सेक्टर 17 स्थित अल्फ़ा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 और 102 में ED की छापेमारी... अल्फ़ा अपार्टमेंट में सेवानिवृत्त DSP जगबीर के बेटों के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी की कार्रवाई पूरी हो गई है... कई घंटे तक चली जांच और तलाशी के बाद ED की टीम परिसर से रवाना हो गई... सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान ED अधिकारियों ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी अपने कब्जे में ली है, जिन्हें टीम अपने साथ लेकर गई है। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई के दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को ED अधिकारी अपने साथ नहीं ले गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपेक्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 और 102 सेवानिवृत्त DSP जगबीर के बेटे के आवास हैं।0
0
Report
रामसिंहपुर सीमा पर विस्फोट, ट्रेनों के मार्ग बदले गए
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर भारत पाकिस्तान की सीमावर्ती रामसिंहपुर इलाके में हुआ ब्लास्ट सुरतगढ़ अनूपगढ़ रेलवे मार्ग पर ट्रेन की पटरियों में हुआ ब्लास्ट घटना की सूचना के बाद ATS, CID डॉग स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची ट्रेन निकलने के एक घण्टे बाद हुआ ब्लास्ट रेलवे सहित सभी सुरक्षा एजेंसी मौके पर सुरतगढ़ अनूपगढ़ के बीच चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द फिलहाल विस्फोटक सामग्री की पहचान नहीं हुई वहीं ATS के उच्चाधिकारी व BDS टीम भी मौके पर पहुंचेंगी घटनास्थल पर वहीं पूरे घटनास्थल को किया सील0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद: दिवाली पर अवैध आतिशबाजी के आरोपित गिरफ्तार, दो क्विंटल पटाखे बरामद
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में दिवाली के मद्देनज़र अवैध आतिशबाजी का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुरादनगर और भोजपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो क्विंटल पटाखे और आतिशबाजी का सामान बरामद किया है। मुरादनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा रोड स्थित गांधी कॉलोनी निवासी गौरव सैनी (38) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पांच प्लास्टिक के कट्टों में देशी सुतली बम, पॉप-पॉप पटाखे, स्पार्कलर और 20 प्लास्टिक की गन बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह त्योहारों पर मुनाफा कमाने के लिए चोरी-छिपे पटाखे बेचने की तैयारी कर रहा था। वहीं, भोजपुर पुलिस ने तीन आरोपियों मोहित कुमार, पंकज कुमार और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 26 गत्ते के कार्टून में रखे करीब दो क्विंटल प्रतिबंधित पटाखे बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई गई है। आरोपी दिवाली बाजार में इन्हें बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
घरेलू देसी रॉकेट ने आसमान तक पहुंच बना ली; शख्स ने खुद तैयार किया
Noida, Uttar Pradesh:आसमान में बादलों तक पहुंचने की कोशिश करता ये रॉकेट किसी बड़ी कंपनी ने नहीं, बल्कि एक शख्स ने खुद तैयार किया है!...देखिए, इसे हाथ से जलाकर लॉन्च किया जाता है और तेज दबाव के साथ ये रॉकेट देखते ही देखते आसमान की ओर उड़ने लगता है। इसके साथ लगा बड़ा गोलाकार ढांचा उड़ान के दौरान संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। पीछे से निकलता सफेद धुआं और इसकी रफ्तार देखने लायक है...हालांकि, इस तरह के घरेलू रॉकेट बेहद खतरनाक हो सकते हैं। इन्हें बिना विशेषज्ञ निगरानी के बनाना या लॉन्च करना जोखिम भरा है। घर में बनाया रॉकेट, तेज रफ्तार से भरी उड़ान! देखते ही देखते आसमान में पहुंचा देसी रॉकेट! शख्स ने खुद तैयार किया ताकतवर रॉकेट! धुएं का गुबार छोड़कर आसमान की ओर बढ़ा रॉकेट! घरेलू रॉकेट का हैरान कर देने वाला लॉन्च!0
0
Report
बच्चे की साइकिलिंग में उसकी बिल्ली बनी साथी
Noida, Uttar Pradesh:बच्चे के लिए साइकिल की सवारी और भी खास हो गई है, क्योंकि इस बार उसके साथ है उसका नन्हा साथी! देखिए, कैसे गांव की कच्ची सड़क पर बच्चा साइकिल चला रहा है और उसकी सफेद बिल्ली पीठ पर बनी छोटी सी झोली में आराम से बैठी है...बिल्ली भी बड़े सुकून से बाहर का नजारा देख रही है। न कोई डर, न भागने की कोशिश… लगता है इसे भी अपने मालिक के साथ घूमने की आदत हो गई है! बच्चे के लिए साइकिल की सवारी और भी खास हो गई है, क्योंकि इस बार उसके साथ है उसका नन्हा साथी! देखिए, कैसे गांव की कच्ची सड़क पर बच्चा साइकिल चला रहा है और उसकी सफेद बिल्ली पीठ पर बनी छोटी सी झोली में आराम से बैठी है...बिल्ली भी बड़े सुकून से बाहर का नजारा देख रही है। न कोई डर, न भागने की कोशिश… लगता है इसे भी अपने मालिक के साथ घूमने की आदत हो गई है!0
0
Report
Advertisement
